[0:01]IPL 2026 की शुरुआत में केवल एक हफ्ता बचा है लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एक के बाद एक लगातार खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं जिससे टीमों की टेंशन काफी बढ़ गई है. IPL के 19वें सीजन से पहले इतने खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं कि अब आप एंजॉयड प्लेइंग 11 तक बना सकते हैं और इसमें सबसे बड़ा रोल है ऑस्ट्रेलिया का. जी हां, ऑस्ट्रेलिया ने IPL 2026 को फंसा दिया है. दरअसल, चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ज्यादा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के ही हैं. एक, दो या तीन नहीं, पूरे आठ खिलाड़ी ऐसे हैं जो ऑस्ट्रेलिया के हैं और चोट या किसी और वजह से IPL 2026 में या तो पार्शियली अवेलेबल नहीं रहेंगे या फिर पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो जाएंगे. और इसमें दो टीमें जो सबसे ज्यादा इफेक्ट हुई हैं, वो हैं चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद. आपको बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स के दो अहम खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं और ये दोनों खिलाड़ी ही ऑस्ट्रेलिया के हैं. ऑस्ट्रेलिया के नेथन एलिस और मैथ्यू शॉर्ट IPL 2026 से पूरी तरह बाहर हो गए हैं. ये वही दो खिलाड़ी हैं जिनको CSK अपनी फर्स्ट प्लेइंग 11 का हिस्सा मान रही थी लेकिन अब इन दोनों के बाहर होने से उनके पूरे मैनेजमेंट पर और ओवरऑल टीम का किस तरीके से चलेगी उस पर थोड़े से सवाल बन गए हैं.
[1:03]वहीं जो दूसरी टीम है जो सबसे ज्यादा इफेक्ट हुई है वो है सनराइजर्स हैदराबाद. सनराइजर्स हैदराबाद के भी दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चोटिल हैं जिसमें एक है पैट कमिंस और दूसरे जैक एडवर्ड्स. आपको बता दें एसआरएच के लिए बहुत बड़ा झटका इसलिए भी है क्योंकि टीम का कप्तान ही इंजर्ड है. जी हां, पैट कमिंस इंजरी की वजह से टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे और उनकी एब्सेंस में SRH ने ईशान किशन को कप्तान की जिम्मेदारी दी है वहीं अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया है. गौरतलब है कि IPL 2026 से पहले कई और खिलाड़ी भी हैं जो चोटिल हैं जैसे कि श्रीलंका के मथीशा पथिराना और न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन. इसके साथ ही कई भारतीय खिलाड़ी भी चोट की चपेट में आ गए हैं और इसमें सबसे बड़ा नाम है कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा का. हर्षित राणा के अलावा कई और भी प्लेयर्स हैं जो इंडियन हैं और टूर्नामेंट से पहले इंजर्ड हो चुके हैं लेकिन इसमें सबसे ज्यादा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के ही हैं. तो आइए नजर डालते हैं उन ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स पर जिनकी वजह से IPL 2026 में टीमों की टेंशन बढ़ गई है. अब सबसे पहले बात करते हैं चेन्नई सुपर किंग्स की. CSK के दो खिलाड़ी नेथन एलिस और मैथ्यू शॉर्ट बाहर हो चुके हैं. आपको बता दें नेथन एलिस को हैमस्ट्रिंग इंजरी है जिसकी वजह से वो पूरा का पूरा टूर्नामेंट ही नहीं खेल पाएंगे. वहीं मैथ्यू शॉर्ट को थंब फ्रैक्चर हुआ है जिसकी वजह से वो भी पूरा टूर्नामेंट मिस करने वाले हैं. इसके बाद नाम आता है दिल्ली कैपिटल्स का. दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क जो हैं वो वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से IPL के कुछ मुकाबले मिस करने वाले हैं यानी कि उनकी एब्सेंस पार्शियल होगी. यानी वो IPL 2026 में कुछ मुकाबले खेलेंगे और कुछ में रेस्ट करेंगे.
[2:28]फिर नाम आता है राजस्थान रॉयल्स के सैम करन का. आपको बता दें सैम करन को भी सस्पेक्टेड ग्रोइन इंजरी है जिसकी वजह से वो पूरा का पूरा टूर्नामेंट ही मिस करने वाले हैं. सैम करन वही खिलाड़ी हैं जिनको राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड किया था. उसके बाद नाम आता है LSG का यानी लखनऊ सुपर जायंट्स का. लखनऊ सुपर जायंट्स के एक खिलाड़ी हैं जॉश इंग्लिस जो अपनी पर्सनल रीजंस की वजह से कुछ दिनों की छुट्टी पर रहेंगे यानी कि वह भी टूर्नामेंट के कुछ मुकाबले मिस करने वाले हैं. फिर नाम आता है RCB के जॉश हेजलवुड का. हेजलवुड को हैमस्ट्रिंग इंजरी है जिसकी वजह से वो IPL 2026 के कुछ मुकाबले मिस करने वाले हैं यानी उनकी एब्सेंस भी पार्शियल रहने वाली है और आने वाले कुछ दिनों में आरसीबी से वापस जुड़ सकते हैं. फिर आता है एसआरएच. एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस को बैक इंजरी है जिसकी वजह से उनकी एब्सेंस भी पार्शियल है और IPL 2026 के शुरुआती मुकाबले मिस करने के बाद वो एक बार फिर से टीम से जुड़ जाएंगे. वहीं SRH के एक और खिलाड़ी जैक एडवर्ड्स उनको फुट इंजरी हुई है और इसकी वजह से वो पूरा का पूरा टूर्नामेंट ही नहीं खेलने वाले हैं. अब यह सभी वो नाम है जो हर टीम के लिए काफी अहम माने जा रहे थे और उनकी फ्रेंचाइजी की फर्स्ट प्लेइंग 11 का हिस्सा बनने वाले थे. अब ऐसे खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी से टीमों पर असर तो काफी पड़ने वाला है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इन इंजॉयड प्लेयर्स की एब्सेंस में टीमें अपना बेस्ट कॉम्बिनेशन कैसे बनाएंगी और वो कितनी कारगर साबित होगी. आपकी इस बारे में क्या राय है हमें कमेंट्स में जरूर बताएं.



