[0:02]आईपीएल 2026 के शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं, जहां दुनिया की सबसे कॉम्पिटेटिव लीग के 19वें सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा.
[0:14]और इस पहले मुकाबले से पहले ही आरसीबी फैंस को एक बड़ी खुशखबरी मिल गई है. क्योंकि चैंपियन बॉलर जोश हेज़लवुड टीम से वापस जुड़ गए हैं. हेज़लवुड की वापसी से फैंस काफी एक्साइटेड हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह एसआरएच के खिलाफ पहले मुकाबले में आरसीबी के बोलिंग यूनिट की अगुवाई करेंगे. लेकिन सवाल यह है कि क्या हेजलवुड पहला मैच खेल पाएंगे?
[0:35]तो आपको बता दें फैंस को अपनी एक्साइटमेंट को थोड़ा रोकना होगा और थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. क्योंकि हेजलवुड अभी भी अपनी इंजरी से उभर रहे हैं और पूरी तरह फिट नहीं है. यानी कि हेजलवुड एसआरएच के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे और शुरुआत के कुछ मुकाबले भी मिस करने वाले हैं. तो अब सवाल यह है कि आखिर हेज़लवुड की एब्सेंस में आरसीबी की गेंदबाजी को कौन लीड करेगा और पहले मैच के लिए डिफेंडिंग चैंपियंस की प्लेइंग 11 क्या होगी? तो आपको बता दें ओपनिंग पर आएंगे विराट कोहली और फिल सॉल्ट. इसके बाद नंबर तीन की अगर बात की जाए तो वहां पे होंगे देवदत्त पडिकल. चार पर रजत पाटिदार जो कि कप्तान भी हैं और फिर नंबर पांच पर आएंगे जितेश शर्मा. वहीं नंबर छह, सात आठ की बात की जाए तो वहां पर आएंगे टीम डेविड, रोमारिया शेफर्ड और साथ में होंगे कृणाल पांड्या. उसके बाद अगर नौ, 10 और 11 नंबर की बात की जाए तो वहां पर आ जाएंगे भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और मंगेश यादव. मंगेश यादव एक नए और युवा खिलाड़ी हैं जो कि अनकैप्ड हैं. अब वहीं अगर इंपैक्ट प्लेयर की भी बात की जाए तो वहां पर आपको सुयश शर्मा देखने को मिल सकते हैं.
[1:32]अब इस प्लेइंग 11 के सबसे बड़ी ताकत है ओपनर्स. आरसीबी की ओपनिंग जोड़ी विराट कोहली और फिल सॉल्ट टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन ओपनर्स में से एक है. जहां विराट ने पिछले सीजन आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे.
[1:45]इसी के साथ वो पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी थे. वहीं टीम के सेकंड बेस्ट बल्लेबाज फिल सॉल्ट ही रहे थे. हालांकि आईपीएल 2026 से पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के लिए फिल सॉल्ट का हालिया फॉर्म काफी निराशाजनक रहा था. और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में केवल 130 रन ही बनाए थे. लेकिन फैंस को उम्मीद है कि आईपीएल 2026 में फिल सॉल्ट अपनी ले वापस पा लेंगे. और टीम के लिए एक बार फिर से बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाएंगे. अब अगर आगे के बल्लेबाजों की बात की जाए तो नंबर तीन पर आपको देखने को मिलेंगे देवदत्त पडिकल. जी हां वही देवदत्त पडिकल जो पिछले साल भी आपको बल्लेबाजी करते हुए दिखे थे. अब इस पोजीशन के लिए वेंकटेश अय्यर भी दावेदारी पेश कर रहे हैं. हालांकि हाई चांसेस हैं कि पडिकल ही टीम के लिए पहली प्रेफरेंस माने जाएंगे. अब उसके बाद चौथे नंबर पर आएंगे कप्तान रजत पाटिदार. कप्तान रजत पाटिदार ने पिछले सीजन आरसीबी को 18 साल के आईपीएल इतिहास में पहला खिताब दिलाया था और बल्ले से मिला-जुला प्रदर्शन भी किया था. जहां उन्होंने 312 रन बनाए थे. अब नंबर पांच पर एक बार फिर से जितेश शर्मा देखने को मिलने वाले हैं. इसके बाद आएंगे दो फॉरेन प्लेयर्स, पहले टीम डेबिट और फिर कैरेबियन पावर हिटर रोमारियो शेफर्ड. अब इस टीम की प्लेइंग 11 में ऑलराउंडर के तौर पर रोमारियो शेफर्ड के अलावा कुणाल पांड्या को शामिल किया गया है. यह दोनों ही गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में बेहद तेज गति से बैटिंग भी कर लेते हैं. जहां कुणाल टीम को स्पिन ऑप्शन भी दे देते हैं. उन्होंने पिछले सीजन आरसीबी की ट्रॉफी जीत में भी अहम रोल निभाया था और 17 विकेट लिए थे. साथ ही वो फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे. कुणाल के बाद गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और युवा मंगेश यादव को रखा जाएगा. आपको बता दें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मंगेश यादव पर आरसीबी ने सिर्फ दो टी-20 मैच खेलने के बावजूद 5.2 करोड़ रुपए खर्च किए थे. क्योंकि 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार, स्किडी एक्शन और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी ये उनकी खासियत है. मध्य प्रदेश टी-20 लीग में 14 विकेट लेकर मंगेश ने सुर्खियां बटोरी थी. इसी के साथ वो लो ऑर्डर में तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं और बल्लेबाजी भी बहुत बेहतरीन तरीके से कर लेते हैं. इसी की वजह से आरसीबी ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी की पूरी डेप्थ और बैलेंस बनाने के लिए एक बेहतरीन ऑलराउंडर के तौर पर उन्हें ले लिया है. अब यह तो है हमारे हिसाब से आरसीबी की बेस्ट प्लेइंग 11. अब आरसीबी के लिए आपके हिसाब से बेस्ट प्लेइंग 11 क्या हो सकती है आप हमें कमेंट्स में जरूर बताएं.



