[0:00]अब पूरी रात क्रिकेट खेलने के बाद जब अगले दिन लड़की नहाती है तो उसका सारा मेकअप बाहर निकल जाता है फिर जैसे ही वह अपने सास-ससुर के पास जाती है तो उसका असली रंग देखकर वह दोनों डर के मारे जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं
[0:10]उनकी आवाज सुनकर आदमी भी बाहर आता है लेकिन बिना मेकअप के वह उस लड़की को पहचान भी नहीं पाता है
[0:15]तब लड़की उसे बताती है कि मैं आपकी ही बीवी हूं यह सुनकर आदमी गुस्से में उसके कान के नीचे एक बजा देता है और फिर अपने गुंडे भेजकर लड़की का मेकअप करने वाले सोनू का ब्यूटी पार्लर भी तोड़ देता है
[0:23]इधर पुलिस वाला भी सोनू को क्रिमिनल बताकर उसके खिलाफ अरेस्ट वारंट निकाल देता है जिस वजह से बेचारा सोनू चारों से फंस चुका होता है
[0:30]तभी उसके दिमाग में एक आईडिया आता है और वह मेकअप करके अपना गेटअप बदलकर लैला बन जाता है और फिर शहर में लैला नाम से एक ब्यूटी पार्लर भी खोल देता है
[0:37]इधर लड़की अपने बीमार ससुर की पूरी लगन से सेवा कर रही होती है तभी आदमी वहां आकर लड़की का मजाक उड़ाने लगता है
[0:44]यह देखकर लड़की बोलती है अगर आप चाहे तो मैं हर रोज ब्यूटी पार्लर जाकर मेकअप करवा लूंगी वापस से मेकअप का नाम सुनकर आदमी गुस्से में बाहर चला आता है
[0:50]तभी वह देखता है कि शहर में एक और ब्यूटी पार्लर खुल रहा है आदमी तुरंत ही उसे बंद करवाने के लिए वहां जाता है लेकिन तभी आदमी की नजर लैला के ऊपर पड़ती है और वह उसके प्यार में गिर जाता है



