Thumbnail for Story of Hazrat Muhammad SAW and  Burhia | #vickypediatv #waqia #hazratmuhammadsaw  #islamicshorts by VICKY PEDIA TV

Story of Hazrat Muhammad SAW and Burhia | #vickypediatv #waqia #hazratmuhammadsaw #islamicshorts

VICKY PEDIA TV

55s164 words~1 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]एक औरत मक्का से भाग रही थी। दरवाजे पर सामान लिए बैठी थी। उसने सुना था यहां एक जादूगर आया है मोहम्मद जो लोगों का दीन छीन लेता है। इतने में एक नूरानी चेहरे वाले नौजवान वहां से गुजरे। बुढ़िया बोली, भतीजे ये सामान मेरे सर पर रख दो। आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने सामान उठाया। देखा बहुत भारी है और बुढ़िया कमजोर तो आपने फरमाया, अगर आप चाहें तो मैं आपको मंजिल तक छोड़ देता हूं। सफर के दौरान बुढ़िया बोली मैं उस जादूगर से बचने निकली हूं। मैं अपना दीन कभी नहीं छोडूंगी। आप चुप रहे और चुपचाप सामान मंजिल पर पहुंचा दिया। जाते वक्त बुढ़िया बोली प्यारे भतीजे अपना नाम तो बताओ मैं तुम्हारे लिए दुआ करूंगी। आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम मुस्कुराए और फरमाया जिस जादूगर से आप भाग रही हैं वो मैं ही हूं मोहम्मद। यह सुन बुढ़िया का रंग उड़ गया फिर रोते हुए बोली आपका जादू मेरे दिल पर भी चल गया और उसने इस्लाम कबूल कर लिया।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript