Thumbnail for Most Expensive House In The World | Mukesh Ambani House by Zem TV

Most Expensive House In The World | Mukesh Ambani House

Zem TV

5m 11s880 words~5 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]दुनिया में बनाया गया सबसे महंगा तरीन घर ना ही अमेरिका में है और ना ही यूरोप में। वह है इंडिया के शहर मुंबई में। Zem TV की वीडियोस में एक बार फिर से खुशामद। नाजरीन यह 27 स्टोरी बिल्डिंग इंडिया के बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी का जाती घर है जो मुंबई में एंटीलिया के नाम से जाना जाता है। कई एस्टीमेट के मुताबिक इस घर की कीमत 2 बिलियन डॉलर यानी 15000 करोड़ रुपए है। लेकिन कई लोगों का मानना है कि एंटीलिया नहीं बल्कि बकिंघम पैलेस दुनिया का सबसे महंगा तरीन घर है। क्योंकि बकिंघम पैलेस की कीमत 5 बिलियन डॉलर है। लेकिन बकिंघम पैलेस एक क्राउन प्रॉपर्टी है जबकि एंटीलिया एक प्राइवेट घर है। अगर यह कहा जाए कि एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा तरीन प्राइवेट घर है तो गलत नहीं होगा। इस आलीशान घर में ऐसा क्या है जो यह दुनिया का सबसे महंगा घर कहलाया जाता है? यह आप जानेंगे आज की इस वीडियो में। इस घर में कई कमरे ऐसे हैं जिनकी छतें दुगनी है, जिसकी वजह से यह 27 मंजिला इमारत 50 या 60 स्टोरी बिल्डिंग लगती है। एंटीलिया के शुरू के छह फ्लोर्स पे एक आलीशान कार पार्किंग एरिया बना हुआ है। इस कार पार्किंग एरिया में 170 गाड़ियां एक ही वक्त में पार्क हो सकती है। आप में से कई लोगों को मालूम होगा कि मुकेश अंबानी लग्जरी कार्स के बहुत शौकीन है और उनकी कार कलेक्शन में 168 कार्स मौजूद है। इस आलीशान कार पार्किंग एरिया के अलावा इस घर में एक कार सर्विस स्टेशन भी मौजूद है, जहां पर सिर्फ अंबानी फैमिली की गाड़ियां सर्विस होती है। अगर गाड़ी में सफर का दिल ना हो तो हेलीकॉप्टर का ऑप्शन तो हर वक्त ओपन रहता है। क्योंकि एंटीलिया की छत पर तीन हेलीपैड्स भी मौजूद है। कार पार्किंग एरिया से रास्ता एक शाना लॉबी में जाता है, जहां पर एक दो नहीं बल्कि पूरे नौ एलिवेटर्स लगे हैं। अंबानी फैमिली के अलावा अगर कोई इन एलिवेटर्स पर ऊपर जाना चाहे तो यह सिर्फ उस फ्लोर पर ही रुकती है जिस फ्लोर का एक्सेस हो। उसके ऊपर दो फ्लोर्स पर मुश्त मिल एक रिक्रिएशनल सेंटर मौजूद है, जहां पर स्विमिंग पूल, जिम्नेजियम, जूस बार, डांस स्टूडियो और योगा स्टूडियो मौजूद है। जैसे आप ऊपर बढ़ेंगे आपको एक स्पास लोन और मसाज रूम मिलेगा। उसके साथ ही एक बहुत बड़ा आलीशान हॉल मौजूद है जिसको मुख्तलिफ इवेंट्स के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है। एंटरटेनमेंट की बात की जाए तो इस घर में एक सिनेमा भी मौजूद है जहां पर 50 लोग बैठ के मूवी एंजॉय कर सकते हैं। इस घर में बेशुमार टेरेसेज और बालकनीस मौजूद है, जहां पर प्लांटेशन देखी जा सकती है। साथ ही साथ एंटीलिया की दीवारों पर भी प्लांटेशन देखने में आती है, जिसका मकसद गर्मी के मौसम में दीवारों और घर के कमरों को ठंडा रखना है। ठंडक की बात हो ही रही है तो यह भी सुन ले कि जून जुलाई में जब मुंबई शहर में 40 डिग्री सेंटीग्रेड होता है तो उसी वक्त एंटीलिया के एक हिस्से में माइनस 10 डिग्री भी होता है। जी हां, इस घर में एक विंटर वंडरलैंड भी है जो स्नो जनरेटर्स की मदद से आर्टिफिशियल स्नो बनाता है, जहां पर कड़कती गर्मी में बर्फ का मजा लिया जा सकता है। इस आलीशान स्ट्रक्चर का डिजाइन शिकागो की एक आर्किटेक्चर फ्रॉम परकंस एंड विल्स ने किया है, जबकि इंटीरियर डिजाइन एक ऑस्ट्रेलियन कंपनी सिमिक ग्रुप ने किया है। लेकिन हैरत की बात यह है कि यह 4 लाख स्क्वायर फुट की बिल्डिंग सिर्फ पांच लोगों के रहने के लिए बनाई गई थी। यानी मुकेश अंबानी, उनकी वाइफ नीता अंबानी और उनके तीन बच्चे। लेकिन इससे भी ज्यादा हैरत की बात यह है कि इन पांच लोगों की खिदमत के लिए और इस आलीशान घर की देखभाल के लिए 600 लोगों का स्टाफ रखा गया है। जिसमें शेफ्स, क्लीनर्स, ड्राइवर्स, सिक्योरिटी स्टाफ, इलेक्ट्रिशियंस और प्लंबरस शामिल है। इन 600 लोगों की रिहाइश के लिए एंटीलिया में एक पूरा फ्लोर डेडिकेटेड है, जहां पर सारा स्टाफ रहता है। इस घर की कंस्ट्रक्शन में ज्यादातर मार्बल, क्रिस्टल और मोती इस्तेमाल किया गया है। दुनिया जहान की एंटरटेनमेंट और फैसिलिटी एक ही घर में होने के साथ-साथ इस घर में एक मंदिर भी मौजूद है और कई हिंदू देईज के स्टेटस भी इस घर में मौजूद है। मुकेश अंबानी रिलाइंस इंडस्ट्रीज के ओनर और चेयरमैन है। और साथ ही सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर तरीन इंसान कहलाए जाते हैं। इंडिया जो पॉपुलेशन के लिहाज से दुनिया का दूसरा बड़ा मुल्क है उसकी एक्सपोर्ट्स का एक बहुत बड़ा हिस्सा मुकेश अंबानी करते हैं। जो कि वाकई एक बहुत बड़ी अचीवमेंट है और इसी वजह से मुकेश अंबानी दुनिया की सबसे अमीर तरीन लोगों की फेरिस में शुमार होते हैं। जी हां, 52 बिलियन डॉलर यानी 3900 अरब रुपयों के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के अमीर तरीन लोगों की फेरिस में 15वें नंबर पर आते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि मुकेश अंबानी इतनी दौलत आखिर कहां खर्च करते हैं तो इस वीडियो को लाइक करें। अगर इस वीडियो पे 100 के लाइक्स आ गए तो मैं इस टॉपिक पर भी वीडियो बनाऊंगा। और अगर आप इस घर के बारे में मजीद कुछ जानते हैं तो नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। मिलते हैं अगली शानदार वीडियो में।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript