Thumbnail for Paver Block Making Machine | Interlocking Tile making Process | New Business Idea by Mr. Master

Paver Block Making Machine | Interlocking Tile making Process | New Business Idea

Mr. Master

6m 6s1,078 words~6 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Pull quotes
[0:00]दोस्तों प्योर ब्लॉक बनाने के लिए पहले कलर मिक्सिंग किया जाता है और इसके लिए पेश है आरके टाइल्स कंपनी का कलर पैन मिक्सर.
[0:00]दोस्तों इस मशीन की एफिशिएंसी इतनी बेहतर है कि बस कुछ ही समय में इस मिक्सचर को मिक्स करके तैयार कर देता है.
[0:00]दोस्तों पेवर ब्लॉक में अलग-अलग कलर्स देखने को मिलते हैं जैसे रेड, येलो, ग्रे आदि.
[0:00]यह पैन कंटीन्यूअस घूमते रहता है, इसमें तीन हॉरिजॉन्टल प्लेट्स दिए गए हैं जिससे कलर एक समान मिक्स हो जाता है.
Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]दोस्तों प्योर ब्लॉक बनाने के लिए पहले कलर मिक्सिंग किया जाता है और इसके लिए पेश है आरके टाइल्स कंपनी का कलर पैन मिक्सर. आप देख सकते हैं कि कैसे शानदार तरीके से यह मशीन कलर को मिक्स कर रही है. इसके निर्धारित मात्रा में सीमेंट पानी और कलर को डालकर इसे मिक्स किया जाता है. दोस्तों इस मशीन की एफिशिएंसी इतनी बेहतर है कि बस कुछ ही समय में इस मिक्सचर को मिक्स करके तैयार कर देता है. दोस्तों पेवर ब्लॉक में अलग-अलग कलर्स देखने को मिलते हैं जैसे रेड, येलो, ग्रे आदि. तो आप अपने हिसाब से कलर को चूज कर सकते हैं. यह पैन कंटीन्यूअस घूमते रहता है, इसमें तीन हॉरिजॉन्टल प्लेट्स दिए गए हैं जिससे कलर एक समान मिक्स हो जाता है. दोस्तों इस कलर मिक्सचर में कॉन्क्रीट मिक्सचर को भी डालना होता है और इसके लिए एक कॉन्क्रीट मिक्सर मशीन की भी आवश्यकता होती है. तो अभी कॉन्क्रीट मिक्सचर को बनाया जा रहा है. दोस्तों कॉन्क्रीट बनाते समय सबसे पहले पानी में हार्डनर को मिलाया जाता है और यह बेहद ही जरूरी होता है क्योंकि अगर हार्डनर को मिलाया नहीं गया तो पेवर ब्लॉक को सूखने के लिए कम से कम दो से तीन दिन लग सकते हैं. वही हार्डनर की मदद से यह केवल 24 घंटों में ही सूख कर तैयार हो जाते हैं.

[1:11]अब इस बनाए गए मिक्सचर को मशीन में डाल दिया जाता है. इसके साथ इसमें सैंड, एग्रीगेट यानी गिट्टी, स्टोन डस्ट और सीमेंट इन रॉ मटेरियल को ऐड किया जाता है. दोस्तों गिट्टी और स्टोन डस्ट आपको स्टोन क्रशर में आसानी से मिल जाती है. इन सभी रॉ मैटेरियल्स को एक निर्धारित मात्रा में मिलाया जाता है और इस मटेरियल का रेशियो आपको मशीन लेते समय कंपनी द्वारा बताया जाएगा. अभी आप अंदर देख सकते हैं कि किस तरह से सभी चीजें मिक्स हो रही है. ये मिक्सचर अभी रेडी हो रहा है. इस मिक्सचर मशीन के साथ आपको एक सपोर्टिंग टेबल भी दिया जाता है जिस पर आप यह पूरा कॉन्क्रीट मिक्सचर निकाल सकते हैं. अब साइड में दिए गए हैंडल की मदद से कॉन्क्रीट मिक्सचर को बाहर निकाला जा रहा है. अब ब्लॉक बनाने के लिए कलर मिक्सचर और कॉन्क्रीट मिक्सचर दोनों भी रेडी है. अब बारी आती है फीलिंग की तो इसके लिए आपको कंपनी द्वारा मोल्ड दिए जाते हैं जो कि प्लास्टिक या फिर सिलिकॉन या फिर रबर के होते हैं. आप अपने हिसाब से ले सकते हैं. अब इन मोल्ड यानी सांचे में पहले कलर को डाला जाता है. आप अभी देख सकते हैं, कलर डालने के बाद मोल्ड को इस टेबल पर रखा जाता है. दोस्तों यह एक वाइब्रेटिंग टेबल है जिसकी मदद से टेबल पर रखकर मोल्ड आगे मूव हो जाते हैं. अब एक-एक करके मोल्ड में कलर डाला जा रहा है और मोल्ड धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं. कलर को मोल्ड में डालने की क्वांटिटी फिक्स होती है. आप इसे कम ज्यादा नहीं कर सकते. यह सभी मोल्ड आगे जाने के बाद जो कॉन्क्रीट मिक्सचर निकाला गया है उसे एक-एक करके कलर डाले गए मोल्ड में डाला जाएगा. अब मोल्ड में मिक्सचर को डाला जा रहा है. दोस्तों यह भी एक वाइब्रेशन टेबल है जहां से मोल्ड भरने के बाद अपने आप आगे जाएंगे. दोस्तों इस वाइब्रेशन टेबल की मदद से भरे हुए मोल्ड अपने आप प्लेन हो ही जाते हैं लेकिन फिर भी फाइनल टच के लिए इसे मैन्युअली प्लेन किया जाता है ताकि इस मोल्ड का सरफेस प्लेन हो जाए.

[3:19]अब इन मोल्ड को एक-एक करके सूखने के लिए रखा जा रहा है. इन मोल्ड की लाइफ काफी अच्छी और मजबूत होती है जो कि सालों-साल चलती है. दोस्तों इस बिजनेस को शुरू करने के लिए ज्यादा मैन पावर की आवश्यकता नहीं है. सिर्फ चार या पांच वर्कर मिलकर यह पेवर ब्लॉक बना सकते हैं. अब आप अगले दिन देखेंगे कि यह सभी ब्लॉक सूख कर कैसे तैयार हो जाते हैं. नॉर्मली इसे सूखने के लिए दो से तीन दिन लगते हैं. लेकिन क्योंकि हमने इसमें हार्डनर डाला है तो यह एक ही दिन में सूख जाएंगे और इससे ब्लॉक में शाइन भी आ जाएगी. अब आप देख पा रहे होंगे कि यह ब्लॉक सूख कर एकदम तैयार है. चलिए अब इसका मोल्ड निकालते हैं. यह देखिए कैसे इसका मोल्ड निकालना है. इसे बस थोड़ा सा ठोकेंगे तो मोल्ड अपने आप निकल जाएगा. मोल्ड प्लास्टिक का होने से आसानी से निकल जाता है और ब्लॉक की फिनिशिंग भी आप देख सकते हैं और जबकि इसमें हार्डनर डाला है तो इसकी शाइन भी काफी अच्छी होती है. यह मोल्ड निकालना बेहद ही आसान है और यह प्लास्टिक का है तो आसानी से टूटते भी नहीं. दोस्तों यह आई शेप का मोल्ड है जो आई शेप का ब्लॉक तैयार करता है. इसका डेमो अभी आपने देख ही लिया है. तो हमें नीचे कमेंट में बताइए कि इसका फिनिशिंग आपको कैसा लगा. दोस्तों आप सिर्फ एक ही शेप में नहीं बल्कि कई सारे शेप में ब्लॉक बना सकते हैं. स्पेशली गवर्नमेंट थ्रू दो शेप को अप्रूव किया गया है एक तो है आई और दूसरा जिगजैग शेप. यहां पर अभी आप जिगजैग शेप भी देख सकते हैं. दोस्तों इन दोनों शेप में मोल्ड के अलावा कोई भी फर्क नहीं होता, बल्कि जो क्वालिटी आई शेप में मिलती है वही क्वालिटी आप इस जिगजैग शेप में भी देख सकते हैं. दोस्तों इस ब्लॉक को आपको अलग से पेंट करने की कोई आवश्यकता नहीं है और कई सालों तक इसका कलर भी मेंटेन रहेगा. घर, आंगन, पार्क, फुटपाथ पे इन ब्लॉक्स का इस्तेमाल किया जाता है जो कि देखने में काफी अच्छे लगते हैं. इस समय यह काफी ट्रेंडिंग में है और सभी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. तो यदि आप इसका बिजनेस करना चाहते हैं तो नीचे डिस्क्रिप्शन में कांटेक्ट नंबर दिया है. आप कॉल करके मशीन की प्राइस और कैसे आप इसकी बिजनेस को शुरू कर सकते हैं इसकी पूरी जानकारी ले सकते हैं. दोस्तों इन ब्लॉक का शेप भी कुछ ऐसा होता है कि बस आराम से एक-दूसरे में फिट हो जाते हैं और इसकी लाइफ भी ज्यादा है तो कई सालों तक इसकी क्वालिटी ऐसे ही बरकरार रहती है. आप दोनों शेप के ब्लॉक अभी देख सकते हैं. इन्हें लगाना बेहद ही आसान है और इन्हें लगाने के लिए एक्स्ट्रा सीमेंट नहीं लगता, सिर्फ इन्हें लगाते समय वाटर लेवल का थोड़ा ध्यान रखना पड़ता है. आपको यह मशीनस कैसी लगी हमें नीचे कमेंट में जरूर बताएं और वीडियो को लाइक और चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें तो मिलते हैं अगले वीडियो में तब तक के लिए धन्यवाद.

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript