[0:01]एक ऐसा स्कूल टीचर जो तुम्हें जो चाहिए वह दे देगा, लेकिन हर चीज की एक कीमत होगी। ले के आ गए हैं एक अमेजिंग मिस्ट्री थ्रिलर कोरियन ड्रामा जिसका नाम है, 'Nightmare Teacher' या 'Nightmare School'।
[0:15]साथ ही अगर आपको के-ड्रामाज़ देखने का शौक है, तो लास्ट टाइम हमने एक्सप्लेन की है 'S Line' नाम की एक सुपर नैचुरल हॉरर मूवी को जिसमें एक लड़की को सभी के बॉडी काउंट्स दिखते थे।
[0:27]यह सीरीज काफी वायरल हो रही है, और हमने एक्सप्लेनेशन रखा है, तो इसको जरूर चेक आउट करिएगा। कहानी की शुरुआत होती है, हमें दो मेन लीड्स को दिखाते हुए, रिन और जेकब को।
[0:38]रिन क्लास की मॉनिटर थी, वहीं जेकब स्कूल के मैगजीन का एडिटर था। खैर, वो दोनों बेस्ट फ्रेंड, पर बेस्ट फ्रेंड से कुछ ज्यादा।
[0:46]इवन जेकब रिन को बहुत ज्यादा प्यार भी करता था और अपने प्यार का कई बार इज़हार करता था, जिसे रिन ठुकरा देती थी। खैर, जेकब को फोटोग्राफी का बहुत शौक था।
[0:56]वह स्कूल के यहाँ-वहाँ हर किसी चीज की फोटो खींचता था। कब कहाँ कौन चीज मैगजीन में काम आ जाए?
[1:03]इनकी बातचीत के दौरान हमें पता चलता है कि इनके इंग्लिश टीचर की हड्डी टूट गई है, तो अब वह पढ़ाने नहीं आएगा। उसकी जगह स्कूल कोई सब्स्टीट्यूटेड टीचर रख रहा है जो कुछ दिन तक इंग्लिश टीचर की क्लासेस लेगा।
[1:16]इस क्लास में कई सारे लोग थे, कुछ पढ़ाकू थे, कुछ इनसेक्योर थे। कुछ गुंडागर्दी करने वाले थे और कुछ बुली थे।
[1:23]और कहानी जाती है इस एपिसोड के मेन कैरेक्टर खिम की तरफ। खिम एक काइंड की इनविजिबल लड़की थी।
[1:31]इनविजिबल क्यों? खैर उसके तीन बेस्ट फ्रेंड थीं, ईना, मीना, डीका। लेकिन तीनों के तीनों ही खिम को काफी ज्यादा इग्नोर कर रही थी।
[1:39]ईना और मीना तो खिम की बेंच पर ही खड़े होकर बात कर रही थी, लेकिन खिम को इस तरीके से इग्नोर कर रही थी जैसे वह वहाँ एक्जिस्ट ही नहीं करती है।
[1:47]वह उसकी बोतल का पानी तक गिरा देती है और उसे सॉरी तक नहीं कहती, जैसे वहाँ कोई इंसान है ही नहीं।
[1:54]नेक्स्ट सीन में हम देख पाते हैं टीचर हान को। यही वह इंग्लिश का सब्स्टीट्यूटेड टीचर है जो इनकी क्लास लेगा।
[2:00]पर यहाँ पे सरप्राइजिंग बात ये थी कि इस टीचर को इस क्लास की हर एक स्टूडेंट का नाम याद था। उनकी हिस्ट्री याद थी, उनके रोल नंबर और यहाँ तक कि उनके मार्क्स तक याद थे।
[2:11]तो टीचर हान अपनी इंट्रोडक्शन में कहता है कि उसका नाम टीचर हान है और वह समय आने पर बच्चों को काउंसलिंग भी दिया करेगा।
[2:19]अब हर क्लास में चतुर टाइप का एक लड़का होता है ना जो टीचर की हर बात को काटता है और खुद को ओवर स्मार्ट कहता है?
[2:27]तो यहाँ पे भी यह चतुर नाम का लड़का था, जो टीचर को कहता है कि हमें तुम्हारी काउंसलिंग की कोई जरूरत नहीं है। अपना पढ़ाओ और शांति से जाओ।
[2:34]जिस पर टीचर हान चतुर को कहता है कि तुम वैसे भी क्लास में हर समय सेकंड आते हो। सेकंड लोगों को कोई याद नहीं रखता।
[2:40]तुम कभी फर्स्ट आ भी नहीं पाओगे, तो तुमको काउंसलिंग की जरूरत भी नहीं है। यह काफी डिसरेस्पेक्टफुल था, पर उस समय के लिए चतुर के लिए एक मुँहतोड़ आंसर था।
[2:50]इस बीच में, पता नहीं क्यों, टीचर खिम को काउंसलिंग के लिए बुलाता है, जो कि खिम की इनविजिबिलिटी और उसका इग्नोरेंस टीचर ने सेंस कर लिया था।
[3:00]यहाँ पर जब खिम ब्रेकफास्ट करने के लिए जाती है, तो पैर अड़ाकर फिर से उसकी सहेलियां उसे गिरा देती है।
[3:06]उसे बुली करने की कोशिश करती है। जिस समय उसे बचाने के लिए सामने आता है जेकब।
[3:11]जेकब खिम का साइड लेते हुए कहता है कि तुम लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए। कौन है जिसने पैर अड़ाकर खिम को गिराया?
[3:19]यहाँ पे सभी लड़कियां फिर से खिम के ऊपर हंसने लगती है और खिम काफी एम्बैरस होती है, बेचारी रोने लगती है।
[3:25]और रोते-रोते वह जाती है काउंसलिंग रूम में। जहाँ पे टीचर हान उसे उसकी पूरी हिस्ट्री बता देता है।
[3:32]वह उसे कह देता है कि पहले खिम और ईना-मीना डीका, तीनों चारों काफी अच्छी दोस्त हुआ करती थी।
[3:39]लेकिन वह चारों मिलकर एक लड़की को बुली करती थी। तो एक बार खिम ने आवाज उठाई कि अब इन्हें ज्यादा बुली नहीं करना चाहिए।
[3:46]तब से, यह तीनों लड़कियां खिम को इग्नोर करने लगी। जो कि खिम ने रेबेल किया था। और अब हर बार रेबेल किड बनना अच्छा होता नहीं है।
[3:54]इसलिए वह लड़कियां मिलकर खिम को बुली कर रही थी और इग्नोर कर रही थी। अब अपने बारे में यह सब सुनकर खिम काफी शॉक थी।
[4:01]आखिर टीचर को यह सब बातें कैसे पता? वह तो अभी-अभी इस स्कूल में आया है ना? इसके बाद टीचर खिम को एक पेपर देता है।
[4:09]जो एक रिलेशनशिप डायग्राम था। इसमें क्लास के सभी बच्चों का नाम लिखा हुआ था।
[4:15]वह उसे कहता है कि वह एक रेड पेन से इसमें लाइन ड्रॉ करे। लाइन ड्रॉ करने से वह जिन लोगों के साथ लाइन ड्रॉ करेगी वह लोग उसके दोस्त बन जाएंगे।
[4:25]खिम जल्दी से ईना और मीना के साथ अपनी लाइन ड्रॉ करती है। अगले पल वह खुद को क्लास में पाती है, जहाँ ईना और मीना उसके साथ बहुत अच्छे से बात कर रही थी।
[4:36]खिम को तो यकीन ही नहीं होता कि वह सपना देख रही है या कोई हकीकत है। तभी पीछे से डीका आती है।
[4:41]डीका ईना और मीना को डांटने लगती है कि उन लोगों की हिम्मत कैसे हुई कि वह खिम से बात कर रही है। अगर खिम से बात करना है तो मुझसे बात मत करना।
[4:50]यह कहकर डीका वहाँ से चली जाती है, जो बात खिम को बहुत बुरी लगती है और वह फिर से रोने लगती है।
[4:57]अगले ही पल वह खुद को फिर से टीचर के सामने पाती है। वह टीचर से पूछती है कि यह सब जो हुआ यह क्या था? ख्वाब था या कोई हकीकत था?
[5:06]टीचर कहता है कि यह हकीकत हो सकती है। उसे बस एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करना है जिसके बाद वह रिलेशनशिप डायग्राम को अपने पास हमेशा के लिए रख सकती है।
[5:15]बस उस कॉन्ट्रैक्ट में उसके खून की सिर्फ एक बूंद चाहिए होगी। बिना सोचे समझे खिम डेस्पिरेशन में हाँ बोल देती है।
[5:23]जिसके बाद हम देख पाते हैं कि अपने आप उसकी उंगली से एक खून की बूंद कॉन्ट्रैक्ट पेपर पर गिरती है और उसका नाम लिखा जाता है, खिम सुलगी।
[5:32]इस कॉन्ट्रैक्ट के बाद वह रिलेशनशिप डायग्राम खिम का हो गया था। टीचर उसे कुछ रूल्स बताता है।
[5:38]रूल नंबर वन, वह जिसके साथ भी अपनी लाइन जोड़ेगी वह इंसान उसका पक्का फ्रेंड बन जाएगा।
[5:43]और जिस किसी के नाम के ऊपर वह क्रॉस लगा देगी, उस इंसान से कभी भी कोई बात नहीं करेगा। यह चीजें रिवर्सिबल नहीं है।
[5:51]इसलिए खिम को सोच समझकर लाइन खींचनी है। डेस्पिरेशन में खिम पूरी क्लास के साथ पूरी क्लास की हर लड़की के साथ अपनी लाइन जोड़ लेती है।
[5:59]जिसके बाद सभी उसके दोस्त बन जाते हैं। लेकिन बदला लेने के लिए वह डीका के ऊपर क्रॉस लगा देती है।
[6:07]और अब क्लास की न्यू इनविजिबल गर्ल और सबसे ज्यादा बुली होने वाली लड़की थी डीका।
[6:15]सभी लोग डीका को बहुत ज्यादा बुली करने लगते हैं, उसे मारने पीटने लगते हैं, उसे इग्नोर करने लगते हैं।
[6:20]डीका सबसे किनारे हो गई थी। उसके सभी दोस्त छूट गए थे, लेकिन उसे समझ नहीं आ रहा था कि यह सब हो क्यों रहा है।
[6:27]और पता भी कैसे चलता? जो कुछ भी हो रहा था वह नॉर्मल नहीं था, मैजिकल था। अब इतने दोस्त मिलने के बाद खिम को एहसास करता है कि कोई प्यार करने वाला बॉयफ्रेंड भी तो होना चाहिए ना?
[6:40]उसे याद आता है कि कैंटीन में कैसे जेकब ने उसे बचाया था, तो वह तुरंत खुद की लाइन जेकब से जोड़ लेती है।
[6:46]अगले ही पल जेकब भी खिम के लिए काफी अफेक्शनेट हो जाता है और उससे बहुत ज्यादा बात करने लगता है, जो बात रिन यानी क्लास मॉनिटर को काफी बुरी लगती है।
[6:55]कि उसका बॉयफ्रेंड किसी और के साथ गुलुगुलु कर रहा है? खैर, कुछ समय बाद ऐसा होता है कि यह सभी लोग खिम से ऑब्सेस्ड होने लगते हैं।
[7:04]इतना ज्यादा कि वह खिम को पाने के लिए खींचातान करने लगे थे। जिस चीज से खिम काफी फ्रस्ट्रेट हो जाती है।
[7:13]वह टीचर के पास जाती है और उससे पूछती भी है कि क्या इन चीजों को रिवर्स किया जा सकता है?
[7:19]लेकिन टीचर का कहना था कि कॉन्ट्रैक्ट में कोई भी फेरबदल नहीं हो सकता।
[7:22]यहाँ पे जब फिर से एक दिन स्टूडेंट्स खिम को पकड़कर छीनाझपटी और खींचा पानी कर रहे थे कि खिम किसके साथ रहेगी, किसके साथ घूमेगी, किसके साथ हैंग आउट करेगी?
[7:33]वह रिलेशनशिप डायग्राम नीचे गिर जाता है और उसके ऊपर थोड़ा सा पानी की बूंदे गिर जाती है।
[7:38]जिससे जेकब और खिम के बीच की लाइन मिट जाती है। अचानक जेकब जैसे फ्लिप हो गया था।
[7:43]उसे याद ही नहीं था कि उसने इतना दिन खिम के साथ रोमांटिक टाइम बिताया है। और यह देखकर खिम काफी पैनिक करने लगती है।
[7:51]वह अपना रिलेशनशिप डायग्राम लेकर जोर से भागती है और सभी बच्चे उसके पीछे-पीछे भागने लगते हैं।
[7:57]वह जहाँ जा रही थी सभी स्टूडेंट उसके पीछे आ रहे थे। क्योंकि सभी खिम से ऑब्सेस्ड थे, खिम सभी की बेस्ट फ्रेंड जो थी। पर दोस्ती निभाना इतना आसान नहीं होता।
[8:07]फाइनली खिम छत पे पहुँच जाती है जहाँ पे सभी बच्चे उसके साथ छीनाझपटी करने लगते हैं कि खिम मेरे साथ चलो, मेरे साथ चलो।
[8:15]इस छीनाझपटी में वह रिलेशनशिप डायग्राम पानी में भीग के सभी के पैरों के तले कुचला जाता है।
[8:21]पूरी तरीके से फट के डैमेज हो जाता है। और जैसे ही वह पेपर डैमेज होता है, सारे रिलेशनशिप डायग्राम मिट चुके थे।
[8:29]और सभी बच्चे जैसे फ्लिप हो गए थे। उन्हें याद ही नहीं था कि वह छत में क्यों आए थे। इवन वह खिम को देख भी नहीं पा रहे थे जैसे खिम सच में इनविजिबल हो गई थी।
[8:39]यहाँ पे खिम सांस में क्लास में पढ़ने वाले सभी बच्चों के पास जाकर जोर-जोर से चिल्लाती है कि मेरी तरफ ध्यान दो, मेरी तरफ देखो।
[8:50]पर जैसे किसी को याद ही नहीं था कि उनके साथ खिम नाम की कोई लड़की थी। और इस इनविजिबिलिटी से परेशान होकर एक दिन खिम छत से नीचे गिर जाती है।
[8:57]किसी को भी ध्यान नहीं था कि कोई मर भी गया है स्कूल में। क्योंकि किसी को पता नहीं था कि खिम नाम की लड़की एक्जिस्ट भी करती है।
[9:04]उस कॉन्ट्रैक्ट के साथ खिम ने एक बुरा श्राप अपने साथ ले लिया था। वह सच में इनविजिबल हो गई थी और अब क्लास में किसी को भी याद नहीं था कि उनके साथ खिम नाम की कोई लड़की थी।
[9:14]हम लास्ट में देख पाते हैं खिम की आत्मा को एक मिरर में कैद होते, जहाँ वह सोच चिल्ला रही थी, पर कोई सुनने वाला बिल्कुल भी नहीं था।
[9:23]और यह सब किया धरा था उस टीचर का। और इसी टीचर का नाम था टीचर नाईटमेयर, जो तुम्हारे सबसे बुरे सपने को सच कर देगा।
[9:31]खैर, यहाँ पे स्कूल में एक बेंच खाली हो चुकी थी जिस पर खिम बैठा करती थी। रिन और जेकब इस सोच में थे कि यहाँ पे एक खाली बेंच क्यों है?
[9:42]क्या यहाँ कोई बैठा करता था? हमारी क्लास में एक बेंच खाली कब से थी? पर किसी को भी याद नहीं था कि खिम यहाँ पर एक्जिस्ट करती थी।
[9:50]जैसे सबकी मेमोरी से वह गायब हो चुकी थी। जब वह बेंच को देखी रहे थे तो उस बेंच पे लिखा हुआ था, 'काउंसलिंग रूम में मत जाना'
[9:57]जो देखकर जेकब और रिन को काफी अजीब लगता है। आखिर काउंसलिंग में है क्या? खैर, यहाँ पे कहानी दिखाई जाती है हमें अगले कैरेक्टर की, छोई की।
[10:05]तो छोई काफी हैंडसम और बॉक्सर टाइप का लड़का था। वह सभी बुरे लोगों से लड़ता था और अपने दोस्तों की रक्षा करता था।
[10:14]लेकिन यह बात बुरे लोगों को पसंद नहीं आ रही थी। तो स्कूल का राउडी राजू नाम का एक गैंग लीडर छोई को बुलाता है।
[10:24]रायोडी राजू के साथ में छुटकी भी थी। छुटकी काफी खूबसूरत थी और राउडी की साइड किक थी।
[10:29]राउडी राजू यहाँ पे छोई को चैलेंज करता है कि क्यों ना उन दोनों का एक बॉक्सिंग मैच हो जाए। जो जीतेगा, वह गैंग का नया लीडर होगा।
[10:35]और इस तरीके से पूरे स्कूल से गुंडागर्दी खत्म हो जाएगी। यहाँ पे छोई राजी हो जाता है क्योंकि उसे अपने दोस्तों की परवाह थी।
[10:44]और इस स्कूल से गुंडागर्दी खत्म भी करनी थी। स्कूल के काफी सारे सपोर्टर जो छोई के साथ थे, वह सब भी छोई का सपोर्ट करने लगते हैं।
[10:53]जो कि छोई एक अच्छा लड़का था। वाकई में अगर वह नया गैंग लीडर बनेगा तो स्कूल में कोई गैंग रहेगी ही नहीं। क्योंकि सब सभी के दोस्त बन जाएंगे।
[11:03]छोई गुंडागर्दी करने वाला लड़का तो बिल्कुल नहीं था। यहाँ पे छोई काफी प्रैक्टिस करता है, लेकिन कहीं ना कहीं वह जानता था, राउडी राजू गुंडा लड़का है।
[11:10]उसके सामने टिकना इतना आसान तो नहीं होगा ना? खैर, वह इसी सब परेशानी में था और इस परेशानी को टीचर हान भांप लेता है।
[11:19]और वह छोई को काउंसलिंग रूम में बुलाता है। वह छोई को कहता है कि वह सारे मैचेस जीत सकता है, सिर्फ एक थप्पे की मदद से।
[11:28]और इस तरीके से एक सील या थप्पा वह छोई के हाथ में लगा देता है, जिसमें एक मुट्ठी का निशान बना हुआ था और नीचे लिखा हुआ था, 'चैम्पियन'।
[11:35]वह थप्पे को देखकर छोई उससे पूछता है कि यह क्या है? टीचर हान कहता है वह जल्दी ही समझ जाएगा।
[11:42]खैर, शाम को बॉक्सिंग का मैच होता है, जिस मैच में वह काफी बुरी तरीके से हारता है। राउडी राजू छोई को कूट-कूट के मार रहा था।
[11:51]लेकिन मजे की बात यह थी कि जैसे ही छोई नॉकआउट होता है या बेहोश होता है, वह वापस जागता है टीचर हान के कमरे में ठीक सुबह 11:00 बजे जब वह काउंसलिंग के लिए आया था।
[12:03]पर टीचर यहाँ उसे समझाता है कि यह थप्पा कोई आम थप्पा नहीं है, यह एक मैजिकल थप्पा है। बस तुम्हें एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करना है।
[12:11]क्योंकि अगर यह थप्पा तुम्हारे पास होगा, तो तुम कभी नहीं हारोगे। छोई भी लालच में आता है, कॉन्ट्रैक्ट साइन कर देता है।
[12:19]और अगले ही पल हम कॉन्ट्रैक्ट में छोई के खून की बूंद गिरते देखते हैं। अब यहाँ पर टीचर छोई को इस थप्पे की मैजिकल पावर समझाता है।
[12:28]मैजिकल पावर यह थी कि जब भी छोई मैच हारेगा, टाइम रिवर्स हो जाएगा और वह दिन फिर से शुरू होगा।
[12:35]इस तरीके से छोई अपने हर मूव्स को ठीक से याद करके बेटर मूव्स के साथ अपने ओपोनेंट्स को हरा सकता है।
[12:41]और अब वह थप्पे का मैजिकल पावर शुरू हो चुका था। छोई सच में चैम्पियन बन रहा था।
[12:46]जो कि जितनी बार वह राउडी राजू से हारता था, उतनी बार टाइम रिवर्स हो जाता था। और एक टाइम ऐसा आता है जब वह राउडी राजू को हरा देता है।
[12:55]और अब वह था टीम का नया कैप्टन। सभी अच्छे लोगों में खुशी की लहर दौड़ जाती है कि छोई के होते ही अब इस स्कूल में किसी का बुरा तो हो ही नहीं सकता।
[13:04]लेकिन पावर आते ही सबका सर घूम जाता है। छोई भी गुंडागर्दी करने लगा था, बच्चों को मारने लगा था, पैसा वसूली करने लगा था।
[13:13]और अब छोई के पास छुटकी भी आ चुकी थी। तो वह छुटकी के प्यार में छोटा भीम बन चुका था। खैर, हर चीज का एक अंत होता है।
[13:21]छोई के पास जब भी कोई फाइट करने आता था, छोई के पास टाइम रिवर्सल पावर थी। इसलिए वह चाहे कितनी बार भी हारता, लेकिन जब वह जीतता था, तभी टाइम रिज्यूम होता था।
[13:33]एक दिन उससे परेशान होकर स्कूल के बहुत सारे बच्चे गैंग बनाकर आते हैं और वह डिसाइड करते हैं कि वह छोई को मारेंगे।
[13:40]वह छोई को बहुत मारते हैं, बहुत ज्यादा मारते हैं। और यहाँ पर छोई को एहसास होता है कि वह चाहे टाइम को कितना भी रिवर्स कर ले, अपनी हार के बाद में।
[13:48]वह इतने सारे बच्चों से इकट्ठे नहीं लड़ सकता। तो कहीं ना कहीं वह अपने फेट को एक्सेप्ट कर लेता है कि आज उसका मरना निश्चित है।
[13:58]और इस तरीके से वह सभी बच्चे फाइनली छोई को पकड़कर मार डालते हैं। और हम छोई की आत्मा को भी उस मिरर में कैद होते देख पाते हैं।
[14:07]वन्स अगेन नया दिन शुरू होता है और सभी बच्चे भूल जाते हैं कि यहाँ पर छोई नाम का कोई लड़का एक्जिस्ट भी करता था जो उनका क्लासमेट था।
[14:15]और रिन और जेकब नोटिस करते हैं कि अब उनकी क्लास में दो खाली बेंच है। लेकिन उन दो खाली बेंच में बैठता कौन था? वह उन्हें नहीं पता था।
[14:24]लेकिन छोई के बेंच पर वही थप्पा लगा हुआ था जिसमें मुट्ठी का निशान था और नीचे चैम्पियन लिखा हुआ था।
[14:30]तो रिन और जेकब को शक होता है कि कहीं ना कहीं यह सब चीजें टीचर हान तो नहीं कर रहा। टीचर हान को शायद कुछ पता हो सकता है कि उनकी क्लास में ये दो खाली बेंच क्यों है?
[14:41]इन दो खाली बेंच में कौन बैठा करते थे? और साथ में यहाँ पर यह बातें क्यों लिखी हैं कि काउंसलिंग रूम में मत जाना। और दूसरे बेंच में लिखा हुआ था, 'चैम्पियन'।
[14:50]वह टीचर के रूम में तांकझांक करने जाते हैं जहाँ उन्हें कॉन्ट्रैक्ट पेपर्स दिखते हैं। इस कॉन्ट्रैक्ट पेपर्स में छोई का और खिम का नाम था।
[14:58]लेकिन उन्हें याद ही नहीं था कि छोई और खिम थे कौन? रिन और जेकब यहाँ पे काफी परेशान हो जाते हैं और इसी बीच यहाँ पर टीचर आ जाता है।
[15:06]खैर लकीली टीचर उन्हें देख नहीं पाता क्योंकि वह बेंच के पीछे छुप गए थे। लेकिन आज अगर पकड़ते तो सच में काफी बुरा हो जाता।
[15:13]अब यहाँ पर हमें सोना नाम की नई कैरेक्टर को दिखाया जाता है। सोना काफी फेकू टाइप की लड़की थी।
[15:20]और उसके सारे दोस्त जानते थे कि वह फेकू है। उसके मुँह पे तो कोई कुछ नहीं बोलता था लेकिन पीठ पीछे सभी उसे झूठी और फेकू जरूर कहते थे।
[15:29]सोना फेंकती है कि उसका एक बॉयफ्रेंड है जो बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। साथ ही में उसके माँ-बाप न्यूयॉर्क में रहते हैं और सोना काफी अमीर और प्रॉस्पर फैमिली से है।
[15:38]अब उसके दोस्त सामने-सामने तो हाँ-हाँ कहते थे, पर पीठ पीछे उसकी बुराई बहुत ज्यादा करते थे।
[15:45]एक दिन इंग्लिश टीचर क्लास में कहानी लिखने का टेस्ट लेता है। जिसका कहानी में एज यूजुअल चतुर सेकंड आता है।
[15:51]और टीचर को सोना की कहानी ज्यादा पसंद आती है। इंग्लिश टीचर यहाँ सोना की तारीफ करते हुए कहता है कि वह कितने अच्छे तरीके से कहानी बनाती है।
[16:00]भले उसकी कहानी झूठी ही क्यों ना हो लेकिन उसकी कहानियों में एक सच्चाई होती है और उसके पास एक सुपरपावर है।
[16:08]तो इतनी अच्छी कहानी लिखने के बदले आज वह उसे फ्री काउंसलिंग देगा और उसे एक गिफ्ट देगा। यानी अब फ्री काउंसलिंग के फेर में सोना फंस चुकी थी।
[16:18]यहाँ पर टीचर काउंसलिंग रूम में सोना को एक डायरी गिफ्ट करता है और कहता है कि वह अपनी सभी कहानियों को सच बना सकती है।
[16:26]वह उस डायरी में जो कुछ भी लिखेगी वह सच हो जाएगा। बस उसे विश्वास करना है कि यह सच है।
[16:32]सोना डेस्पिरेशन में उस डायरी में अपने बोस्टन वाले बॉयफ्रेंड के बारे में सब कुछ लिख देती है कि मेरा बोस्टन में एक बॉयफ्रेंड पढ़ता है।
[16:40]वह मेरे से मिलने के लिए यहाँ आने वाला है और उसका नाम है पार्क। वह बहुत ज्यादा हैंडसम है। उसकी नजरें सिर्फ मेरे पर रहती है।
[16:48]वह गिटार बजाता है, स्पोर्ट्स में भी काफी अच्छा है। मेरा बाबू सबसे सोना है।
[16:53]यह सब वह लिखकर डायरी को टीचर को वापस कर देती है। लंच के टाइम में उसकी फ्रेंड्स जिद करने लगती है कि क्यों ना वह अपने बोस्टन वाले बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल करें।
[17:01]आखिर वह भी तो देखें कि उसका बॉयफ्रेंड दिखता कैसा है? लेकिन यह सब तो झूठी कहानी थी। सोना इस बात को जानती थी कि वह इस झूठ को सच नहीं कर सकती।
[17:11]वह अपनी सहेली को बहुत टालने की कोशिश करती है और लंच ब्रेक खत्म होता है। लंच के बाद इंग्लिश क्लास टीचर क्लास में आता है।
[17:18]और बच्चों को बोलता है कि यह नया स्टूडेंट है पार्क नाम का और हाल ही में बोस्टन यूनिवर्सिटी से वापस आया है।
[17:26]सोना की यह देखकर आंखें फट जाती है। क्या यह सच हो रहा है? उसने अभी ही तो डायरी में लिखा था ना कि उसका पार्क नाम का बॉयफ्रेंड है जो बोस्टन यूनिवर्सिटी से यहाँ आ गया है।
[17:37]अगले ही पल घुटने के बल वह लड़का बैठ जाता है और सोना को प्रपोस करता है और कहता है, जान मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता।
[17:45]इसलिए मैं तुम्हारे ही स्कूल में आ गया हूँ। अब हमें कोई दूर नहीं कर सकता। यह देखकर सभी लड़कियां शॉक थी।
[17:52]अभी तक उन्हें लगता था कि सोना बस फेंक रही है और वह लपेट रही है। लेकिन सोना सच कह रही थी।
[17:58]यह देखकर सोना भी काफी खुश हो जाती है कि सच में वह डायरी मैजिकल है। वह जो लिख रही है वह उसके पास आ जा रहा है।
[18:05]तो वह डेस्पिरेशन में टीचर के पास जाती है और कहती है कि उसे यह डायरी परमानेंटली चाहिए। जिस पर एज यूजुअल टीचर हान कहता है कि उसे कॉन्ट्रैक्ट साइन करना पड़ेगा।
[18:15]और सोना भी लालच में आके कॉन्ट्रैक्ट साइन कर देती है। टीचर कहता है कि इस डायरी में वह जो लिखेगी वह सब सच हो जाएगा। लेकिन रिवर्सिबल चीजें नहीं हो सकती।
[18:26]और इस तरीके से सोना अपने बॉयफ्रेंड के बारे में उस डायरी में बहुत कुछ लिखने लगती है। पूरा ग्रीन फ्लैग के ग्रीन फॉरेस्ट बना देती है।
[18:33]वह गिटार बजाकर सोना को गाना सुना रहा था। स्पोर्ट्स में अच्छा परफॉर्म करके सभी लड़कों को पीछे कर रहा था।
[18:40]सोना को अपने नए बॉयफ्रेंड पार्क पर काफी घमंड था। लेकिन यहाँ पर चीजें बिगड़ने लगती है।
[18:45]कहीं ना कहीं सोना के नए बॉयफ्रेंड पार्क को एहसास था कि वह सिर्फ एक कैरेक्टर है, जिसके खुद की सोचने-समझने की क्षमता नहीं है।
[18:53]वह डिपेंडेंट है सिर्फ और सिर्फ सोना की लिखाई पर। तो वह लड़का बार-बार सोना को प्रेशराइज करने लगता है कि मेरे बारे में कुछ और लिखो आका।
[19:03]मुझे नहीं पता मुझे अब क्या करना है। सोना भी उसके बारे में बहुत सारी चीजें लिखती थी और वह जो-जो लिखती थी पार्क वही-वही करता था।
[19:10]जो कि पार्क सिर्फ एक इमैजिनेटिव कैरेक्टर था जो जिंदा हो गया था। लेकिन धीरे-धीरे सोना इससे परेशान होने लगती है।
[19:17]पार्क उससे इतना ज्यादा प्यार करने लगा था कि हमेशा उसके पीछे-पीछे घूमता था। यहाँ तक कि बाथरूम में भी वह उसके साथ ही रहता था।
[19:26]और वह हर समय सोना को प्रेशराइज करता था, मेरे बारे में कुछ लिखो। इस तरीके से सोना का पूरा वक्त बस उस डायरी में ही जा रहा था।
[19:33]हर समय बस वह डायरी में पार्क के एक्शंस को ही लिख रही थी जिसके कारण अब उसे पार्क से प्यार नहीं रहा था।
[19:40]और यह बात पार्क को भी एहसास हो गई थी कि सोना उससे प्यार नहीं करती है। और अगर सोना उससे प्यार नहीं करती है तो उसके जिंदा रहने का क्या मोटिव है?
[19:48]यही सोचकर वह स्कूल की छत पे चला जाता है। जिस छत पे सभी बच्चे उसे काउंसिल करने की कोशिश करते हैं कि प्लीज नीचे आ जाओ।
[19:56]मरना किसी चीज का सोल्यूशन नहीं है। अब आदत से मजबूर जेकब यहाँ पे पार्क की फोटो खींच लेता है, जब वह छत पे बैठे रहता है तो।
[20:04]और यह फोटो काफी इंपॉर्टेंट होने वाली थी दोस्तों। यहाँ पर भागी-भागी सोना भी आती है और सोना तुरंत अपनी डायरी में लिखती है कि पार्क को मुझसे फिर प्यार हो जाए।
[20:12]और उसकी जीने की तमन्ना जाग जाए। उसके लिखते ही पार्क पूरी क्लास के सामने सोना को गले लगा लेता है और आई लव यू कहने लगता है।
[20:21]पर सोना पार्क से छुटकारा पाए कैसे? वह टीचर के पास जाती है तो टीचर कहता है कि कॉन्ट्रैक्ट रिवर्स नहीं हो सकता। और डायरी में लिखी हुई चीजें भी पीछे नहीं की जा सकती।
[20:30]तो फ्रस्ट्रेशन में आकर सोना डायरी को जला देती है। उसे लगता है कि उसे काफी सुकून मिला। वह उससे पीछा छुड़ा ली।
[20:38]लेकिन अगले ही पल उसके सामने जला हुआ पार्क खड़ा था और पार्क अब काफी गुस्से में था। जो कि डायरी जलने के साथ पार्क भी जल रहा था।
[20:46]और सोना की इतनी हिम्मत कि वह पार्क को मारने की कोशिश कर रही है। वह गुस्से में सोना को दौड़ाने लगता है।
[20:51]सोना भी अपनी जान बचाने के लिए यहाँ-वहाँ भागने लगती है। और अब कोई ब्लैक मिस्टीरियस क्रिएचर जो कि कोई और नहीं टीचर हान ही होगा।
[21:01]वह पार्क को मार डालता है और साथ में सोना को भी। इस तरीके से सोना की भी आत्मा उस काले मिरर में कैद हो जाती है।
[21:09]जहाँ पे सोना अब जिंदगी भर सिर्फ कहानी ही लिखती रहेगी। अगले दिन जेकब को और रिन को वह जली हुई डायरी मिलती है जो इस भागादौड़ी में कहीं छूट गई थी।
[21:20]रिन उस डायरी को बहुत ध्यान से पढ़ती है। उसे समझ नहीं आता कि इस डायरी में सभी स्टूडेंट्स का नाम लिखा हुआ है।
[21:28]किसी सोना नाम की लड़की की लव स्टोरी है यह जिसे पार्क नाम के लड़के से प्यार है। लेकिन यह सोना और पार्क है कौन?
[21:34]क्या उनकी क्लास में कभी सोना और पार्क नाम के बच्चे भी थे? उसे बिल्कुल याद नहीं आ रहा था।
[21:40]और अचानक यहाँ पे जेकब अपने लैपटॉप में उस फोटो को खोलता है जो उसने छत पे खींची थी जब पार्क छत पे चढ़ा था उदास होकर।
[21:48]इस फोटो में वह देखते हैं कि इस लड़के का नाम ही पार्क है। लेकिन मजे की बात यह थी कि उन्हें यह चेहरा याद ही नहीं था।
[21:56]वन्स अगेन उन्हें टीचर पर शक होता है कि जरूर इन चीजों के पीछे भी टीचर ही होगा। तो ऐसे में रिन फिर से क्लास मॉनिटर होने के नाते टीचर की डेस्क पर जा पहुँचती है।
[22:07]और वह देखती है कि सच में टीचर की टेबल पे सोना का कॉन्ट्रैक्ट रखा हुआ था। इस बार टीचर भी उसे रंगे हाथों पकड़ लेता है।
[22:15]और उसे बस समझाइश दे के भेज देता है कि इस तरीके से दूसरे की डेस्क पर ताकाझांकी करना बुरी बात है।
[22:21]खैर अगली कहानी में हमें चतुर को दिखाया जाता है। कुछ एग्जाम होने वाला था जिसकी तैयारी उसने बिल्कुल नहीं करी थी।
[22:29]तो वह बाथरूम में चीट नोट बनाना लगता है। इस चीट नोट्स की सहायता से वह अपने एग्जाम्स को लिख भी रहा था। लेकिन गलती से पकड़ाते-पकड़ाते बच जाता है।
[22:38]जैसे ही उसका चीट पेपर नीचे गिरता है, चतुर का बेस्ट फ्रेंड सलुगी टीचर को डिस्ट्रैक्ट कर देता है।
[22:45]ऐसे में जल्दी से चतुर उस पेपर को उठाता है और अपने मुँह में डाल लेता है और खा लेता है। उसे लगता है कि टीचर को पता नहीं चला होगा कि उसने चीटिंग की है।
[22:55]बट इस टीचर को सब पता था। सलुगी चतुर को कन्फ्रंट करता है कि बाबू चीट नोट्स क्यों बनाए थे तुमने?
[23:01]जिस पे कहता है कि इस बार उसे फर्स्ट आना था। वह थक गया है बार-बार सेकंड आकर। और सेकंड आने वाले इंसान को कोई याद नहीं रखता।
[23:09]सलुगी यहाँ पे चतुर को जज नहीं करता। दोनों बास्केटबॉल खेलते हैं और मस्त लाइफ एंजॉय करते हैं। क्योंकि सलुगी और चतुर बेस्ट फ्रेंड थे।
[23:17]चतुर की जिंदगी में सब कुछ खराब क्यों ना हो, सलुगी उसका जिगरा था। सलुगी से वह हर बातें करता था और इन दोनों का रिश्ता बहुत प्योर था।
[23:26]खैर, यहाँ पे काउंसलिंग रूम में चतुर को टीचर बुलाता है और उसे कन्फ्रंट करता है कि वह चीटिंग क्यों कर रहा था।
[23:33]चतुर झूठ बोलता है कि वह चीटिंग नहीं कर रहा था। लेकिन अगले ही पल चतुर को खांसी आती है और वह चीट पेपर सही सलामत मुँह से बाहर निकलता है।
[23:41]जिसे देख के चतुर एम्बैरस हो जाता है। टीचर चतुर को एक कोल्ड ड्रिंक ऑफर करता है और उसे कहता है कि वह इसे पीकर देखे।
[23:49]चतुर उस कोल्ड ड्रिंक को पीता है और अपने आप वह खुद को क्लास में पाता है। अब उसकी मेमोरी फोटोग्राफिक हो चुकी थी।
[23:57]वह बस बुक्स को सरसरी नजर से देख रहा था। बस पन्ने पलटा रहा था और उसे हर इंफॉर्मेशन याद हो गई थी।
[24:03]टेस्ट में वह काफी अच्छा परफॉर्म करता है और इस बार टॉप करता है। और चतुर की यही तो ख्वाहिश थी ना वह टॉप करे।
[24:11]लेकिन एग्जाम होने के बाद वह सारी चीजें जो उसे याद थी वह भूल गया था। चतुर डेस्परेट हो जाता है कि ऐसे कैसे चलेगा?
[24:19]एग्जाम तक अगर चीजें याद रहेगी और एग्जाम के बाद वह भूल जाएगा, यह तो गलत है ना।
[24:25]और चतुर भी अपने लालच के चक्कर में जहाँ पहुँचता है टीचर से कॉन्ट्रैक्ट करने। कॉन्ट्रैक्ट साइन होता है और टीचर चतुर को कहता है कि उसे हर रोज एक कोल्ड ड्रिंक ड्रिंक करनी है।
[24:34]इस कोल्ड ड्रिंक को ड्रिंक करने के बाद में उसे हर चीज याद रहेगी और वह टॉप करेगा। सबसे इंटेलिजेंट इंसान बन जाएगा वह।
[24:43]लेकिन शर्त यह है, एक दिन में एक ही ड्रिंक करना है, ज्यादा नहीं। चतुर एक ड्रिंक में रोज कोल्ड ड्रिंक लेने लगा था।
[24:51]उसने खाना पीना छोड़ दिया था। वह बस कोल्ड ड्रिंक पीता और लाइब्रेरी में बैठकर चीजों को बस देखने लगा था।
[24:59]हर देखी हुई चीज उसे याद रहती। तीन घंटे का एग्जाम वह दो मिनट में सॉल्व करके निकल जाता। क्योंकि उसके मन में कोई डाउट ही नहीं था।
[25:05]वह हर चीज सॉल्व कर ले रहा था। अब वह इतनी ज्यादा पढ़ाई करने लगा था कि वह सलुगी तक को भूल गया था।
[25:12]और यहाँ पर जैसे उसके दोस्त, यार, सब कुछ छूट रहे थे। पर जैसा कि टीचर के हान के दिए गए हर वरदान ने कुछ अभिशाप होता था।
[25:21]इसमें भी अभिशाप था। यहाँ पे चतुर बेसिक चीजें भूलने लगा था। उसे याद ही नहीं था कि उसका नाम क्या है।
[25:27]उसे यह तक याद नहीं था कि उसके बेस्ट फ्रेंड का नाम सलुगी है। वह बास्केटबॉल खेलना भूल चुका था।
[25:35]उसे यह भी याद नहीं था कि मूवीज किसे कहते हैं और लास्ट मूवी उसने कब देखी थी। इवन उसे वह भी याद नहीं था कि कल उसने क्या किया।
[25:43]उसे यह भी याद नहीं था कि वह किस क्लास में पढ़ता है और उस क्लास में जाना कैसे है। इसलिए वह सभी इंपॉर्टेंट चीजें जैसे अपने दोस्त का नाम, अपना नाम, क्लास का रास्ता।
[25:54]और अपनी सारी इंफॉर्मेशन गर्जनी की तरह अपने पूरे शरीर में लिख लेता है। लेकिन उसे समझ में आ गया था कि जो हो रहा है वह गलत हो रहा है।
[26:01]तो वह टीचर के पास जाता है और कहता है कि भगवान के लिए उसे एक दिन नॉर्मल तरीके से जीने दिया जाए।
[26:09]टीचर उसे वह नॉर्मल दिन दे देता है। आज चतुर को सब कुछ याद था और वह सलुगी के साथ काफी अच्छा टाइम बिताता है।
[26:38]उसके साथ बास्केटबॉल खेलता है। उस दिन बिल्कुल पढ़ाई नहीं करता है। यहाँ पे सलुगी चतुर से पूछता है दोस्त कल हम मिलेंगे ना?
[26:47]लेकिन चतुर इसका कोई जवाब नहीं देता। क्योंकि वह जानता था आज उसका आखिरी दिन है। इसी के साथ में वह फिर से टीचर के पास पहुँच जाता है।
[26:55]क्योंकि वह सब कुछ भूल गया था। वह टीचर से पूछता है कि मेरी जगह कहाँ है? मैं हूँ कौन? टीचर उसे कहता है आओ तुम्हें तुम्हारी सही जगह ले जाऊं।
[27:04]और टीचर उसे भी मिरर में कैद कर देता है। यानी चतुर का भी कॉन्ट्रैक्ट खत्म था और चतुर भी अंधकार की दुनिया में कैद हो चुका था।
[27:14]सिर्फ अपने लालच के कारण। अब यहाँ पे हमें नए कैरेक्टर को दिखाया जाता है जिसका नाम था डोड़ोही। डोड़ोही क्लास की सबसे खूबसूरत लड़की थी।
[27:23]इवन क्लास की नहीं पूरे स्कूल की सबसे खूबसूरत लड़की थी। डोड़ोही इतनी ज्यादा सुंदर थी कि स्कूल के सभी मैगजीन के फ्रंट कवर में वह रहती थी।
[27:32]स्कूल के एडवरटाइजमेंट में वह मॉडलिंग करती थी। और उसकी दो चमची दोस्त थी जो हर समय उसकी खूबसूरती की तारीफ करती रहती थी।
[27:39]लेकिन अब स्कूल में एक नया सुपरस्टार आ गया था। डोड़ोही को रिप्लेस कर दिया था फर्स्ट ईयर की एक खूबसूरत लड़की ने।
[27:47]जो अब स्कूल के मैगजीन की नई मॉडल थी। यह देखकर डोड़ोही को काफी बुरा लगता है और यहाँ पर उसकी चमची दोस्त भी उसका साथ छोड़कर उस नई लड़की की तारीफ करने लगती है कि यह तो नैचुरल ब्यूटी है।
[27:59]डोड़ोही तो सिर्फ मेकअप यूज करती है। डोड़ोही को यह बात काफी ऑफेंसिव लगती है। वह बाथरूम में जाकर रोने लगती है।
[28:06]बार-बार अपने फेस पर मेकअप का टच अप करने लगती है। उसे समझ नहीं आता कि आखिर एक फर्स्ट ईयर की लड़की उसे कैसे रिप्लेस कर सकती है?



