Thumbnail for Kedarnath Yatra 2026: Budget Trip Plan | Dates, Cost & Full Guide (Cheapest Way) by Suraj Travel Vlog

Kedarnath Yatra 2026: Budget Trip Plan | Dates, Cost & Full Guide (Cheapest Way)

Suraj Travel Vlog

5m 26s1,025 words~6 min read
Auto-Generated

[0:00]नमस्ते दोस्तों, केदारनाथ नाम सुनते ही एक अलग सी एनर्जी फील होती है ना? सच बताऊं तो हर शिव भक्त का सपना होता है कि जीवन में कम से कम एक बार तो बाबा केदार के दर्शन जरूर करें।

[0:13]और दोस्तों खुशखबरी यह है कि 2026 की यात्रा का समय नजदीक आ रहा है। कपाट खुलने वाले हैं और अगर इस साल आपका भी मन पक्का है कि बाबा के बुलावे पर जाना ही है तो यह वीडियो बिल्कुल आपके लिए है।

[0:27]आज हम बात करेंगे कि कैसे 2026 में आप कम से कम बजट में बिना किसी परेशानी के एक सक्सेसफुल केदारनाथ यात्रा प्लान कर सकते हैं।

[0:36]हम कोई हवाई बातें नहीं करेंगे, ग्राउंड रियलिटी पर बात करेंगे स्टेप बाय स्टेप, तो चलिए शुरू करते हैं बाबा का नाम लेकर।

[0:43]सबसे पहले सवाल आता है कि शुरुआत कहां से करें? देखिए आप भारत के किसी भी कोने से आ रहे हो, आपका पहला पड़ाव होगा ऋषिकेश या हरिद्वार।

[0:52]अगर बजट सबसे बड़ी प्रायोरिटी है तो ट्रेन बेस्ट ऑप्शन है। अपने शहर से हरिद्वार या ऋषिकेश की डायरेक्ट ट्रेन ढूंढिए, अगर डायरेक्ट नहीं है तो दिल्ली आइए और वहां से ट्रेन या बस पकड़ लीजिए।

[1:03]अगर टाइम कम है और बजट थोड़ा ज्यादा है तो आप फ्लाइट लेकर देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट आ सकते हैं। वहां से ऋषिकेश पास ही है।

[1:11]मेरी मानिए तो कोशिश करिए कि आप दोपहर या शाम तक ऋषिकेश पहुंच जाएं। पहली रात आप ऋषिकेश में स्टे करें। यहां सस्ते धर्मशाला और हॉस्टल मिल जाएंगे।

[1:21]रफली 300 से ₹500 में बेड मिल जाता है। शाम को गंगा आरती देखें, थोड़ा रिलैक्स करें क्योंकि असली सफर कल सुबह शुरू होगा।

[1:29]अगली सुबह आपको जल्दी उठना है। यात्रा का रूल नंबर वन पहाड़ों में सफर सुबह जल्दी शुरू करो। आपको पहुंचना है ऋषिकेश बस स्टैंड।

[1:38]सुबह 4:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक सोन प्रयाग के लिए डायरेक्ट बस मिलती है। सोन प्रयाग वो जगह है जहां तक गाड़ियां जाती हैं।

[1:45]बस का किराया रफली ₹500 से ₹600 के बीच होगा पर पर्सन। अगर आप ग्रुप में हैं और थोड़ा कंफर्टेबल जाना चाहते हैं तो टैक्सी कर सकते हैं।

[1:52]लेकिन उसका खर्चा ₹4000 से ₹5000 तक आ सकता है वन वे, तो बजट वालों के लिए बस ही बेस्ट है।

[1:59]यह सफर लंबा है करीब 7:00 से 9:00 घंटे लग जाते हैं पहाड़ों के रास्ते में। ट्रैफिक पर भी डिपेंड करता है।

[2:05]रास्ते के नजारे बहुत खूबसूरत होंगे तो बोरियत बिल्कुल नहीं होगी। शाम तक आप सोनप्रयाग पहुंच जाएंगे।

[2:12]अब यहां दो ऑप्शंस हैं, अगर आप बहुत थक गए हैं तो सोनप्रयाग में ही सस्ती डोमेट्री लेकर रुक जाइए।

[2:18]लेकिन अगर एनर्जी बची है तो मैं कहूंगा कि सोनप्रयाग से शेयर टैक्सी पकड़कर गौरीकुंड पहुंच जाइए। यह सिर्फ 5 किलोमीटर का रास्ता है और किराया मुश्किल से ₹50 लगता है।

[2:29]गौरीकुंड ही वो जगह है जहां से पैदल यात्रा शुरू होती है। वहां पहुंच कर गरम पानी के कुंड में स्नान करें और वहीं रात को स्टे करें।

[2:37]वहां भी आपको बजट स्टे मिल जाएगा। इससे फायदा यह होगा कि अगली सुबह आप सबसे पहले ट्रैकिंग शुरू कर पाएंगे।

[2:42]अब आता है सबसे मेन दिन ट्रैकिंग का दिन। सुबह जितना जल्दी हो सके 4:00 या 5:00 बजे ट्रैक शुरू कर दें।

[2:49]गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर का रास्ता ऑफिशियली तो 16 से 18 किलोमीटर बताया जाता है। लेकिन दोस्तों सच्चाई यह है कि खड़ी चढ़ाई और घुमावदार रास्तों की वजह से यह 20 22 किलोमीटर जैसा फील होता है।

[3:02]इसलिए मेंटल प्रिपरेशन जरूरी है। अगर आप फिट हैं तो आठ से 10 घंटे लग सकते हैं ऊपर पहुंचने में।

[3:07]रास्ते में जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, धीरे-धीरे चलें, हाइड्रेटेड रहें, अपने बैकपैक में जरूरी चीजें ही रखें, जैसे पानी की बोतल, थोड़े ड्राई फ्रूट्स, ग्लूकोस, रेनकोट या पोचो जरूर रखें क्योंकि पहाड़ के मौसम का कोई भरोसा नहीं।

[3:21]और सबसे जरूरी अच्छे ग्रिप वाले शूज पहनें। ठंड बढ़ जाएगी ऊपर जाते-जाते तो गरम कपड़े लहर में पहनें।

[3:27]शाम तक आप केलारनाथ धाम पहुंच जाएंगे। वह पहली झलक मंदिर की सारी थकान मिटा देती है।

[3:34]अगर आप बजट ट्रिप पर हैं तो जीएमवीएन के टेंट्स या डोर्मेटरी पहले से बुक करके रखें। वह सबसे सस्ते पड़ते हैं।

[3:41]प्राइवेट होटल्स वहां बहुत महंगे होते हैं सीजन में। रात को वहां रुकिए, सुबह की आरती अटेंड करिए, अच्छे से दर्शन करिए और फिर अगले दिन सुबह नीचे उतरना शुरू कर सकते हैं।

[3:49]नीचे उतरने में कम टाइम लगता है करीब छह से पांच घंटे। अब बात करते हैं सबसे जरूरी जानकारी की। डेट्स और रजिस्ट्रेशन की।

[3:56]देखिए 2026 के लिए अभी ऑफिशियल डेट्स अनाउंस नहीं हुई हैं, लेकिन परंपरा के अनुसार केदारनाथ के कपाट अक्षय तृतीय के आसपास खुलते हैं।

[4:05]तो आप मान के चलिए कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते में या मई की शुरुआत में यात्रा शुरू हो जाएगी। इसकी पक्की तारीख महाशिवरात्रि के दिन तय होती है जो इस साल फरवरी में है।

[4:15]रही बात रजिस्ट्रेशन की तो बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा अलाउड नहीं है। यह बिल्कुल फ्री होता है।

[4:22]जैसे ही डेट्स अनाउंस होंगी उत्तराखंड टूरिज्म की ऑफिशियल वेबसाइट या उनके ऐप पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। आपको अपना आधार कार्ड डिटेल्स देकर स्लॉट बुक करना होगा।

[4:30]यह बहुत जरूरी स्टेप है इसको मिस मत करिएगा। और आखिर में सीधा हिसाब बजट का।

[4:35]अगर आप ऋषिकेश से ऋषिकेश तक का हिसाब लगाएं तो एक बजट ट्रैवलर के लिए खर्चा कुछ ऐसा होगा।

[4:42]ऋषिकेश से सोन प्रयाग आना जाना बस से रफली ₹1200, सोनप्रयाग से गौरीकुंड आना जाना ₹100, खाना पीना तीन दिन का अगर सिंपल खाना खाएं तो ₹1500।

[4:51]रहना तीन रात का ऋषिकेश, गौरीकुंड और केदारनाथ टॉप पर डोर्मेटरी में रफली ₹1500 से ₹2000 और थोड़ा मिसलेनियस खर्चा ₹500।

[5:01]तो मोटा-मोटा मान के चलिए कि अगर आप सबसे सस्ते तरीके से भी प्लान करते हैं तो ऋषिकेश पहुंचने के बाद आपको कम से कम ₹5000 से ₹6000 पर पर्सन का बजट रखना चाहिए।

[5:11]इसमें आपके शहर से ऋषिकेश तक का किराया जुड़ा नहीं है। तो दोस्तों यह थी पूरी जानकारी 2026 केदारनाथ यात्रा को बजट में प्लान करने की।

[5:20]प्लानिंग अभी से शुरू कर दीजिए, खासकर अपनी फिटनेस पर काम करना। अगर आपके मन में कोई भी सवाल है तो कमेंट में पूछिए।

[5:26]बाबा केदार आप सबकी मनोकामना पूरी करें। ओम नमः शिवाय।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript