Thumbnail for Duniya Ka Aakhiri Sahar | Film/Movie Explained In Hindi/Urdu | Sci-Fi/Action by MovieVerse Hindi

Duniya Ka Aakhiri Sahar | Film/Movie Explained In Hindi/Urdu | Sci-Fi/Action

MovieVerse Hindi

24m 53s4,865 words~25 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]सन 2044 सूरज की भीषण गर्मी ने पूरी पृथ्वी को एक रेडियो एक्टिव रेगिस्तान में बदल दिया था। और इस तबाही में 99% इंसानी आबादी मिट चुकी थी। जो दुनिया कभी आबाद थी अब डर और मजबूरी के साए में जी रही थी। वातावरण में आए भयानक बदलावों ने पृथ्वी के ज्यादातर कम्युनिकेशन सिस्टम्स को बर्बाद कर दिया था। और सभ्यता धीरे-धीरे तकनीकी पतन की तरफ फिसल रही थी। जैसे इंसानियत अपनी ही तरक्की से पीछे लौट रही हो। इसी बेचैन और खौफनाक दौर में रॉक कॉरपोरेशन ने ऑटोमेटा पिलग्रिम नाम के प्रिमिटिव रोबोट बनाए। इन रोबोट्स का सिर्फ एक मकसद था उन विशाल प्रोटेक्टिव दीवारों और मैकेनिकल बादलों को बनाना जो इंसानों को इस तबाह होती दुनिया से बचा सके। क्योंकि अब पूरी पृथ्वी पर सिर्फ कुछ आखिरी शहर ही बचे थे। जहां इंसानियत की बची-खुची जिंदगी किसी तरह टिककर रह रही थी। दुनिया में इंसानों की संख्या बेहद कम रह गई थी। लेकिन रोबोट्स की तादाद लाखों में पहुंच चुकी थी। ये ऑटोमेटा रोबोट पूरी तरह इंसानों के नियंत्रण में थे। और उन्हें काबू में रखने के लिए दो बेहद सख्त सिक्योरिटी प्रोटोकॉल बनाए गए थे। पहला प्रोटोकॉल साफ कहता था कि कोई भी रोबोट कभी भी किसी भी रूप की जिंदा चीज को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। चाहे वह इंसान हो या कोई और जीवित प्राणी। रोबोट के लिए किसी को हानि पहुंचाना पूरी तरह मना था। दूसरा प्रोटोकॉल इससे भी ज्यादा अहम था। इसके मुताबिक कोई भी रोबोट खुद को मॉडिफाई नहीं कर सकता और ना ही किसी दूसरे रोबोट में बदलाव कर सकता। यानी रोबोट अपनी प्रोग्रामिंग कभी बदल ही नहीं सकते थे। इन दोनों नियमों को सिर्फ एक मकसद से बनाया गया था। ताकि इंसान हमेशा रोबोट्स से सुरक्षित रहे। और सबसे खास बात यह थी कि इन नियमों को कभी बदला नहीं जा सकता था। यह प्रोटोकॉल स्थाई थे। बिल्कुल अटूट। इसी दौर की उजड़ी हुई पृथ्वी पर रॉक कॉरपोरेशन की एक गाड़ी अंधेरी सड़कों पर आगे बढ़ रही थी। इस गाड़ी में ऑफिसर वॉलिस बैठा था। जिसे खबर मिली थी कि इस इलाके में कोई रोबोट खुद को मॉडिफाई करने की कोशिश कर रहा है। जब वॉलिस वहां पहुंचा तो उसे वह रोबोट मिल भी गया। रोबोट ने उससे गुहार लगाई कि उसे ना मारा जाए। मगर वॉलिस ने बिना कोई रहम दिखाए उसे बेरहमी से खत्म कर दिया। उसी शहर के दूसरे हिस्से में जैक नाम का रॉक कॉरपोरेशन का एक इंश्योरेंस ऑफिसर एक परिवार के घर पहुंचा था। जहां उसे रोबोट से जुड़ी एक घटना की जांच करनी थी। वह परिवार बेहद गुस्से में था। क्योंकि उनका दावा था कि रॉक का एक रोबोट उनके प्यारे कुत्ते को मार चुका है। घर का आदमी जैक को बताता है कि उसने रोबोट को सिर्फ इतना कहा था कि वह उसके कुत्ते को साफ कर दे। मगर रोबोट ने उल्टा उसे ही मार डाला और अब वह इंश्योरेंस क्लेम मांग रहा था। लेकिन जैक को उसकी बात पर पूरा यकीन नहीं होता। क्योंकि रोबोट्स पर ऐसे सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लगे होते हैं जो उन्हें किसी भी जीवित प्राणी को नुकसान पहुंचाने से रोकते हैं। सच्चाई जानने के लिए जैक अचानक एक चाकू उठाता है और सबके सामने ऐसा दिखाता है जैसे वह अपने ही हाथ पर वार करने वाला हो। मगर जैसे ही चाकू उसके हाथ के करीब आता है रोबोट तुरंत प्रतिक्रिया देता है और चाकू पकड़कर जैक को चोट लगने से बचा लेता है। उसी पल साबित हो जाता है कि रोबोट अब भी अपने प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है। जैक उस परिवार का इंश्योरेंस क्लेम खारिज कर देता है और घर लौट आता है। घर पहुंचकर जैक अपनी गर्भवती पत्नी रैचेल से बात करते-करते सोफे पर ही सो जाता है। मगर कुछ ही देर बाद उसका फोन बज उठता है और उसे आधी रात को बाहर निकलना पड़ता है। एक टेक्नीशियन उसे बताती है कि कुछ समय पहले ऑफिसर वॉलिस ने एक रोबोट को मार दिया था। क्योंकि वह खुद को खुद ही रिपेयर करने की कोशिश कर रहा था। जब जैक उस रोबोट के इंटरनल सिस्टम की जांच करता है तो टेक्नीशियन उसे बताती है कि इस रोबोट के अंदर छेड़छाड़ हुई है। उसके हेड और इंटरनल कंपोनेंट्स के साथ ऐसी टेम्परिंग हुई थी जैसे किसी ने उसकी प्रोग्रामिंग तक पहुंचने की कोशिश की हो। यह बात बेहद गंभीर थी क्योंकि रोबोट्स पर एक सख्त प्रोटोकॉल लगा हुआ था। जिसके मुताबिक कोई भी रोबोट खुद को या किसी दूसरे रोबोट को मॉडिफाई नहीं कर सकता। अगर सच में उसके सिस्टम में बदलाव हुआ था तो इसका मतलब सिर्फ दो ही हो सकते थे।

[4:15]या तो किसी इंसान ने उस रोबोट को बदला है। या फिर रोबोट्स खुद ही विकसित होने लगे हैं। इसी चौंकाने वाली खोज की वजह से जैक को इस केस की जांच का जिम्मा दिया जाता है। क्योंकि अगर रोबोट्स ने अपने प्रोटोकॉल तोड़ना शुरू कर दिया तो यह पूरी इंसानियत के लिए एक भयानक खतरा बन सकता था। जब जैक इस रहस्यमय मामले की जांच में लगा होता है तभी दूर खड़ा एक वर्कर रोबोट उसे अजीब तरीके से घूरने लगता है। जैसे वह सब कुछ इंसानों की तरह समझ रहा हो। जैक को यह व्यवहार सामान्य नहीं लगता और वह उस रोबोट का पीछा करते हुए शहर की बाउंड्री वॉल पार कर जाता है। जैसे ही वह सीमा के पार बढ़ता है सिस्टम से उसे चेतावनी मिलती है कि वह एक रिस्ट्रिक्टेड इलाके में प्रवेश कर रहा है। जहां शहर के बाहर की तबाह दुनिया में उसे किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं मिलेगी। लेकिन फिर भी जैक सच की तह तक पहुंचने के लिए आगे बढ़ जाता है। कुछ दूर एक पुराने कंटेनर के पास उसे वही वर्कर रोबोट दिखाई देता है जिसके हाथ में एक अजीब सा बॉक्स था। जब जैक उससे पूछता है कि वह यहां क्या कर रहा है तो अगले ही पल वह रोबोट खुद को आग के हवाले कर देता है। ऐसा लगता था जैसे वह किसी बहुत बड़े रहस्य को छिपाने के लिए अपनी ही जान दे रहा हो। कुछ देर बाद जैक उस जले हुए रोबोट को लेकर शहर वापस लौट आता है। जब टेक्नीशियन उस बॉक्स को खोलते हैं तो उसके अंदर उन्हें एक न्यूक्लियर बैटरी मिलती है। यह बैटरी इतनी शक्तिशाली थी कि किसी भी रोबोट को कई सालों तक बिना चार्ज किए चला सकती थी। टेक्नीशियन किसी तरह उस बुरी तरह तबाह रोबोट को दोबारा चालू कर देते हैं। जैक उससे पूछता है कि उसने यह न्यूक्लियर बैटरी किसके कहने पर चुराई थी मगर रोबोट केवल जैक के ही सवालों को दोहराने लगता है। फिर जैक उससे पूछता है कि वह अपना काम छोड़कर बाहर वेस्टलैंड में क्यों जा रहा था और उसने खुद को आग क्यों लगा ली। जैसे ही यह सवाल पूछा जाता है रोबोट के शरीर से धुआं निकलने लगता है और वह हमेशा के लिए बंद हो जाता है। जैक जितना इस रहस्य की गहराई तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था उतना ही यह मामला उसके लिए और ज्यादा उलझता जा रहा था। अपने काम से थककर वह अपने बॉस और रॉक कॉरपोरेशन के मालिक रॉबर्ट से रिटायरमेंट की मांग करता है। लेकिन रॉबर्ट साफ कह देता है कि पहले यह केस सॉल्व करो उसके बाद ही रिटायरमेंट की बात करना। यह सुनकर जैक घर लौट आता है। घर पहुंचकर जब जैक अपनी पत्नी रैचेल से ग्रीन जोन में शिफ्ट होने की बात करता है तो रैचेल काफी नाराज हो जाती है। जैक चाहता था कि जब उनका बच्चा पैदा हो तो वे लोग एक सुरक्षित और बेहतर जगह पर रहे। क्योंकि ग्रीन जोंस में वातावरण ज्यादा स्थिर और सुरक्षित होता है। मगर रैचेल को लगता है कि जैक सिर्फ अपनी नौकरी की वजह से बेवजह खतरे मोल ले रहा है। और ऐसी खतरनाक जांचों में उलझ रहा है ताकि ज्यादा पैसे कमाकर वहां शिफ्ट हो सके। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव पैदा हो जाता है और रैचेल उसे समझाने की कोशिश करती है कि उसके लिए पैसों से ज्यादा जरूरी जैक का सुरक्षित रहना है। उदास मन से जैक आधी रात को घर से बाहर निकल जाता है और उसी जगह पहुंचता है जहां ऑफिसर वॉलिस ने एक रोबोट को गोली मारी थी। जब वह उस जगह को ध्यान से जांचता है तो उसे दीवार के अंदर छिपी हुई एक और न्यूक्लियर बैटरी मिलती है। कुछ देर बाद ऑफिसर वॉलिस के साथ जैक शहर के उस इलाके में पहुंचता है जहां सिर्फ गरीब लोग रहते थे। इस जगह को घेट्टो कहा जाता था। घेट्टो में पुलिस की पकड़ बेहद कमजोर थी। इसलिए जैक को उम्मीद थी कि उसे यहीं कोई अहम सबूत मिल सकता है। जैक वॉलिस को वही न्यूक्लियर बैटरी दिखाता है जो उसे दीवार के अंदर से मिली थी और दोनों मिलकर एक योजना बनाते हैं कि वे इस बैटरी को बेचने का नाटक करेंगे। ताकि शायद वे उस शख्स तक पहुंच सके जो रोबोट्स के प्रोटोकॉल में बदलाव कर रहा है। कुछ ही देर में एक औरत उन्हें एक ऐसे रोबोट के पास ले जाती है जो बाकी रोबोट्स से बिल्कुल अलग दिख रहा था। उस रोबोट का नाम क्लियो था। वॉलिस तुरंत सवाल करता है कि इस रोबोट को किसने मॉडिफाई किया है। मगर वह औरत कुछ भी बताने से इनकार कर देती है। गुस्से में वॉलिस अपनी बंदूक निकालता है और क्लियो को गोली मारकर उसकी टांग तोड़ देता है। फिर बिना कुछ कहे वहां से चला जाता है। बाहर आकर वॉलिस गुस्से में जैक से कहता है कि वह उसके कहने पर इतना बड़ा जोखिम उठा रहा है। इसलिए उसे उसके हिस्से का पैसा मिल जाना चाहिए। इतना कहकर वह वहां से निकल जाता है। अब जैक अकेला ही घेट्टो में रुक जाता है। काफी देर इंतजार करने के बाद उसे एक वैन दिखाई देती है। जैक चुपचाप उसका पीछा करते हुए एक पुरानी इमारत तक पहुंच जाता है। जैसे ही वह अंदर कदम रखता है एक औरत उस पर बंदूक तान देती है। जैक शांत स्वर में कहता है कि वह यहां किसी को नुकसान पहुंचाने नहीं आया है। जैसे ही वे उसे न्यूक्लियर बैटरी दिखाते हैं, वह औरत बात करने को तैयार हो जाती है और अपना नाम डुबरे बताती है। जैक उसे बताता है कि वह एक केस की जांच कर रहा है। कुछ दिन पहले रॉक कॉरपोरेशन के दो रोबोट्स ने अपना सेकंड प्रोटोकॉल तोड़कर कुछ ऐसा किया था जो उनकी प्रोग्रामिंग में था ही नहीं। एक रोबोट खुद को रिपेयर कर रहा था जबकि दूसरा उसके सामने ही खुद को आग के हवाले कर बैठा। जैक डुबरे के सामने प्रस्ताव रखता है कि अगर वे इस केस को सुलझाने में उसकी मदद करे तो बदले में वह उसे यह न्यूक्लियर बैटरी दे देगा। डुबरे कुछ देर सोचने के बाद कहती है कि कोई भी रोबोट अपना प्रोटोकॉल नहीं तोड़ सकता। यह असंभव है। मगर जैक उसके बनाए रोबोट क्लियो की तरफ इशारा करके कहता है कि यह रोबोट बाकी रोबोट्स से अलग लग रहा है। जैसे यह सेकंड प्रोटोकॉल के दायरे में ही ना हो। इस पर डुबरे बताती है कि उसने क्लियो को इस तरह डिजाइन किया है कि वह बाकी रोबोट्स की तुलना में इंसानी भावनाओं को बेहतर समझ सके। मगर उसने किसी भी प्रोटोकॉल को नहीं तोड़ा है। यह सुनकर जैक उसे उन दो खत्म हो चुके रोबोट्स के प्रोसेसिंग कोर यानी ब्रेन देकर चला जाता है ताकि डुबरे उनका विश्लेषण कर सके। अगली सुबह रॉक कॉरपोरेशन की तरफ से जैक को एक फैक्स मैसेज मिलता है जिसमें साफ शब्दों में लिखा था कि वह तुरंत इस केस की जांच बंद कर दे और सारे सबूत वापस कंपनी को लौटा दे। यह पढ़कर जैक पूरी तरह हैरान रह जाता है और उसे समझ नहीं आता कि अचानक ऐसा आदेश क्यों आया। तभी उसे एक और फैक्स मिलता है ये डुबरे ने भेजा था। उसने जैक को तुरंत अपने लैब में बुलाया था। जैक बिना देर किए वहां पहुंच जाता है। डुबरे उसे बताती है कि पिछली रात उसने उन दोनों रोबोट्स के प्रोसेसिंग यूनिट्स का विश्लेषण किया और उन्हें क्लियो के ब्रेन में इंस्टॉल कर दिया। अब क्लियो पूरी तरह बदल चुकी थी। वह खुद ही खुद को रिपेयर कर रही थी जैसे उसके अंदर इंसानों जैसी बुद्धिमत्ता जाग गई हो। दोनों हैरानी से क्लियो को देख ही रहे थे कि अचानक दरवाजे पर दस्तक होती है। डुबरे दरवाजा खोलती है तो बाहर एक छोटी बच्ची खड़ी होती है। उसी पल एक और बच्चा अचानक सामने आता है और डुबरे पर हमला करके उसे मार डालता है। वे दोनों बच्चे तुरंत जैक पर भी हमला कर देते हैं। जैक किसी तरह वहां से भागता हुआ बाहर निकलता है और एक चलती हुई कार में कूदकर बैठ जाता है। मगर जैसे ही वह ड्राइवर को देखता है उसके होश उड़ जाते हैं। क्योंकि कार कोई और नहीं बल्कि क्लियो चला रही थी। उसी समय एक दूसरी तेज रफ्तार गाड़ी उनका पीछा करने लगती है। क्लियो पूरी गति से कार भगाने लगती है। कुछ ही देर में दोनों गाड़ियां ऐसे इलाके में पहुंच जाती हैं जहां चारों तरफ घुप अंधेरा था और सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। लेकिन इसके बावजूद क्लियो बिना किसी परेशानी के पूरी रफ्तार से गाड़ी चलाती रहती है। अचानक वह जोर से ब्रेक लगाती है। उनकी कार पलट जाती है जबकि पीछे आ रही दुश्मनों की गाड़ी एक खंभे से टकराकर पूरी तरह तबाह हो जाती है। अगली सुबह जब जैक की आंख खुली तो वह खुद को एक सुनसान रेगिस्तान में पड़ा हुआ पाता है। दूर-दूर तक इंसानी बस्ती का कोई नामो-निशान नहीं था। उसकी हालत बेहद खराब थी। उसने कमजोर आवाज में क्लियो से मदद मांगी और तभी कुछ अजीब हुआ। क्लियो अपने साथ तीन और रोबोट्स को लेकर वहां आ गई। क्लियो ने जैक को संभाला और उसे अपने साथ ले जाने लगी। कुछ देर बाद जब जैक को पूरी तरह होश आया तो वह बुरी तरह घबरा गया। क्योंकि आसपास कहीं भी शहर दिखाई नहीं दे रहा था। जैक अब पूरी तरह वेस्टलैंड में आ चुका था। थकी हुई आवाज में उसने चारों रोबोट्स को आदेश दिया कि उसे तुरंत शहर वापस ले जाया जाए। मगर हैरानी की बात यह थी कि पहली बार रोबोट्स ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे शहर नहीं जा सकते क्योंकि वह जगह उनके लिए सुरक्षित नहीं है। क्लियो जैक को समझाने की कोशिश करती है कि वह उनके साथ कार की सीट पर बैठकर चले। क्योंकि अगर उसने अपनी ऊर्जा बचाई नहीं तो वह इस जलते हुए रेगिस्तान में मर जाएगा। मगर जैक उनकी बात नहीं मानता और उनसे दूर जाने लगता है। चारों रोबोट्स उसे इस हालत में अकेला छोड़ नहीं सकते थे इसलिए वे उसके पीछे-पीछे चलते रहे। काफी दूर चलने के बाद तेज गर्मी और थकान से जैक वहीं गिर पड़ा। दूसरी तरफ शहर में रैचेल भी बेहद परेशान थी। क्योंकि जैक का फोन पूरी तरह बंद हो चुका था। अब रात हो चुकी थी। वेस्टलैंड के बीच उन रोबोट्स ने बेहोश जैक को उसी कार की सीट पर बिठा दिया। और उसे जिंदा रखने के लिए क्लियो ने उसे कीड़े खिलाए ताकि उसे थोड़ी ऊर्जा मिल सके। जब जैक को होश आया तो क्लियो ने बताया कि उन्होंने इस रेगिस्तान में उसके लिए एक वाटर कंडेंसर बना दिया है। उनके पहले प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें जैक की जान बचानी ही थी। क्लियो ने साफ कहा कि अगर जैक को जिंदा रहना है तो उसे उनके साथ रहना होगा। क्योंकि शहर लौटना अब संभव नहीं है। उधर रॉक कॉरपोरेशन के मुख्यालय में कंपनी का एक सीनियर एग्जीक्यूटिव जैक पर आरोप लगा रहा था कि उस रोबोट ने खुद को आग नहीं लगाई थी। बल्कि शायद जैक ने ही उसे जला दिया था। वह यह भी कहता है कि जैक ने कानून का उल्लंघन करते हुए उन दो रोबोट्स के प्रोसेसिंग यूनिट्स डुबरे को दे दिए। मगर रॉबर्ट उन दोनों को रोकते हुए कहता है कि जैक हमेशा से कंपनी का वफादार रहा है और वह कभी भी ऐसा गलत काम नहीं कर सकता। लेकिन बाकी लोग उसकी बात मानने को तैयार नहीं होते। उधर वेस्टलैंड में चारों रोबोट्स जैक को लगभग घसीटते हुए काफी दूर तक ले जा चुके थे। जैक ने चालाकी दिखाते हुए क्लियो से पानी मांगा। जैसे ही क्लियो पानी लेने गई जैक ने तुरंत अपनी लोकेशन लिखकर शहर में भेज दी। जैसे ही रॉबर्ट को जैक का संदेश मिला उसने तुरंत वॉलिस को उसे बचाने के लिए भेज दिया। इसी दौरान रैचेल की डिलीवरी का समय भी आ चुका था और वह किसी तरह अस्पताल पहुंच गई थी। वॉलिस के एक जूनियर ऑफिसर ने उसे बताया कि जैक रेगिस्तान में काफी दूर निकल चुका है। और अगर वे उसके पीछे और आगे बढ़े तो उनके मरने की संभावना भी बढ़ जाएगी क्योंकि उस इलाके में रेडिएशन बेहद ज्यादा था। उधर जैक किसी तरह रोबोट्स की नजरों से बचकर फ्लेयर गन से एक सिग्नल छोड़ देता है ताकि वॉलिस उसे ढूंढ सके। कुछ ही देर में वॉलिस वहां पहुंच जाता है। वॉलिस को देखकर जैक पहले तो राहत महसूस करता है मगर अगले ही पल वॉलिस उसी पर हमला कर देता है। पास खड़े रोबोट्स उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश करते हैं मगर वॉलिस बेरहमी से दो रोबोट्स को नष्ट कर देता है। जैसे ही वह क्लियो को मारने वाला होता है उसी क्षण जैक फ्लेयर गन से उस पर हमला कर देता है और वॉलिस वहीं मारा जाता है। और वह जूनियर पुलिस ऑफिसर घबराकर जैक को वहीं छोड़ कार लेकर भाग गया। कुछ देर बाद बचे हुए दो रोबोट अपने नष्ट हो चुके साथियों के जरूरी पुर्जे निकाल लेते हैं और आगे बढ़ने लगते हैं। कोई और रास्ता ना होने पर जैक भी मजबूरी में उनके पीछे-पीछे चलने लगता है। चलते-चलते रात हो जाती है और सब एक जगह रुककर आराम करने लगते हैं। उसी दौरान जैक धीरे से कहता है कि वह पुलिस वाला तुम्हारी न्यूक्लियर बैटरी लेकर भाग गया है। अगर तुम मुझे शहर ले चलो तो मैं तुम्हें वह बैटरी वापस दिलाने में मदद कर सकता हूं। वह उनसे गुहार लगाता है कि उसकी पत्नी गर्भवती है और उसे उसकी जरूरत है। मगर क्लियो शांत स्वर में कहती है कि वे लोग सुबह तक अपनी मंजिल पर पहुंच जाएंगे और शायद वहां उसे शहर लौटने के लिए कोई कार मिल जाए। उधर वह जूनियर पुलिस ऑफिसर रॉक कॉरपोरेशन पहुंचकर रेगिस्तान में घटी सारी घटना बता देता है। वह डरी हुई आवाज में कह रहा था कि वहां चार रोबोट थे। और उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वे इंसानों की तरह व्यवहार कर रहे हो। उनका अंदाज बिल्कुल भी रोबोट जैसा नहीं था। तभी कंपनी का सीनियर एग्जीक्यूटिव डोमिनिक वहां आता है और रॉबर्ट को एक बड़ा राज बताता है। वह कहता है कि लगभग 50 साल पहले जब रॉक कॉरपोरेशन ने अपना पहला रोबोट बनाया था तब उस पर कोई भी प्रतिबंध या प्रोटोकॉल लागू नहीं था। करीब आठ दिनों तक उन्होंने उस पहले रोबोट से बहुत कुछ सीखा और बदले में उस रोबोट ने भी उनसे काफी कुछ सीखा। लेकिन नौवें दिन उस रोबोट ने अचानक बात करना बंद कर दिया था। डोमिनिक आगे बताता है कि उस पहले रोबोट ने एक ऐसी भाषा का आविष्कार कर लिया था जो इंसानी समझ से परे थी। तभी उन्हें एक बहुत बड़ा सबक मिला। उन्होंने तय किया कि आगे बनने वाले रोबोट्स की सोचने और समझने की क्षमता को सीमित कर दिया जाएगा। ताकि वे इंसानियत के लिए खतरा ना बन सके। उस पहले रोबोट को आखिरी काम दिया गया था कि वह आने वाले सभी रोबोट्स के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल तैयार करें। मगर वे प्रोटोकॉल कभी इस्तेमाल नहीं किए गए क्योंकि उन्हें तोड़ना नामुमकिन था। उनका कारण यह था कि वे नियम इंसानी दिमाग ने नहीं बनाए थे बल्कि उस पहले रोबोट ने बनाए थे और वे नियम आज तक किसी की समझ में नहीं आए। जाते-जाते डोमिनिक रॉबर्ट को सख्त चेतावनी देता है कि हर हाल में जैक को पकड़ना होगा। क्योंकि वह उन बागी रोबोट्स की मदद कर रहा है। अब जैक पूरी इंसानियत के लिए खतरा बन चुका है। यह सुनकर रॉबर्ट वहां से निकल जाता है। ऑफिस के अंदर डोमिनिक अपने आदमी से कहता है कि अगर जैक उन बागी रोबोट्स के साथ उस रेडियोएक्टिव इलाके तक पहुंच गया तो वे बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। इसलिए उसे तुरंत रोकना होगा। उधर जैक क्लियो के साथ शहर से कई मील दूर आ चुका था। उसी समय कई पुलिस कारें तेज रफ्तार से उसकी तरफ बढ़ रही थी और उनके साथ रॉबर्ट भी था। रॉबर्ट जैक को चेतावनी देना चाहता था मगर वह मजबूर था। इधर जैक अब एक उजड़ी हुई सुनसान बस्ती के पास पहुंच चुका था। उस बस्ती के बीचो-बीच कोई बैठा हुआ दिखाई देता है। जैसे ही जैक उसकी टोपी हटाता है वहां एक और रोबोट मिलता है। जैक उससे पूछता है कि तुम्हारे प्रोटोकॉल जिस इंसान ने बदले हैं वह कहां है। मगर वह रोबोट साफ कह देता है कि उनके प्रोटोकॉल किसी इंसान ने नहीं बदले। जैक को उसकी बात पर यकीन नहीं होता और वह आसपास की वीरान इमारतों में तलाश करने लगता है। एक पुराने वेयरहाउस के अंदर जाते ही उसे टेबल पर एक अजीब सी चीज दिखाई देती है। जैसे कोई बेहद उन्नत तकनीक हो। उसी पल जैक को समझ आ जाता है कि इन रोबोट्स के प्रोटोकॉल किसी इंसान ने नहीं बदले। बल्कि यह रोबोट खुद ही विकसित हो रहे थे। यह समझते ही वह रैचेल के पास लौटने के लिए कोई गाड़ी ढूंढने बाहर निकल जाता है। जैक के जाते ही तीनों रोबोट तेजी से उस अजीब मशीन को दोबारा बनाने लगते हैं। मगर उन्हें उसे चालू करने के लिए न्यूक्लियर बैटरी की जरूरत थी। उनमें से एक रोबोट बाहर जाता है। जहां जैक एक कार स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था। मगर उस कार में इंजन ही नहीं था। थककर जैक पास की एक गहरी खाई के किनारे जाकर खड़ा हो जाता है। नीचे सूखी धरती को देखते हुए वह रोबोट से कहता है कि कई साल पहले यहां एक नदी बहती थी जो समुद्र में जाकर मिलती थी। लेकिन अब यह दुनिया एक नर्क बन चुकी है। रोबोट शांत स्वर में जवाब देता है कि हर चीज के खत्म होने का एक समय आता है। और शायद यही वे समय है। जैक उसकी बातें सुनकर समझ जाता है कि यही वह पहला रोबोट था जिसे 50 साल पहले बनाया गया था। और उसी ने बाकी रोबोट्स के सेकंड प्रोटोकॉल को हटाकर उन्हें इस तरह बदल दिया था। वह रोबोट जैक से शांत स्वर में पूछता है कि क्या तुम्हारे पास मेरे लिए कुछ है जैक। जैक धीरे से अपनी जेब में हाथ डालता है और वही न्यूक्लियर बैटरी निकालकर उस रोबोट को दे देता है। दूसरी तरफ ऑफिसर्स रॉबर्ट के साथ उस जगह पहुंच चुके थे जहां वॉलिस की लाश पड़ी थी। उसी समय सीनियर ऑफिसर को आदेश मिलता है कि उन्हें वहीं इंतजार करना होगा क्योंकि एक कार उनकी तरफ आ रही है। सभी वहीं कैंप फायर जलाकर बैठ जाते हैं। थोड़ी ही देर में वह कार वहां पहुंच जाती है। उस कार में रैचेल थी अपनी नवजात बच्ची को गोद में लिए हुए। रॉबर्ट यह देखकर भड़क उठता है और ऑफिसर्स पर चिल्लाता है कि उन्होंने रैचेल को इस खतरनाक जगह पर क्यों बुलाया। ऑफिसर हल्की मुस्कान के साथ जवाब देता है कि उसे जैक से मिलवाने के लिए बुलाया गया है। अगले ही पल रॉबर्ट उस ऑफिसर पर बंदूक तान देता है और कहता है कि वे बस अपने परिवार के पास घर जाना चाहता है। मगर वह ऑफिसर ठंडे लहजे में कहता है कि तुम किस घर जाओगे अब तुम्हारा कोई घर ही नहीं रहा। यह सुनते ही रॉबर्ट गुस्से में उस पर गोली चला देता है मगर उसी समय बाकी ऑफिसर्स रॉबर्ट को भी गोली मारकर घायल कर देते हैं। उधर उस उजड़े हुए छोटे से टाउन में तीनों रोबोट अब भी उस अजीब सी दिखने वाली मशीन को तेजी से बना रहे थे। जैसे ही वे उसमें न्यूक्लियर बैटरी लगाते हैं वह मशीन अचानक सक्रिय हो जाती है। अगली सुबह जैक की आंख कार के इंजन की आवाज से खुलती है वह बाहर आता है और यह देखकर खुश हो जाता है कि उन रोबोट्स ने उसके लिए एक कार तैयार कर दी थी। जैक उनका शुक्रिया अदा करता है और उसी समय उसकी नजर उस मकड़ी जैसे दिखने वाले रोबोट पर पड़ती है जिसे वे तीनों काफी समय से बना रहे थे। क्लियो उसे बताती है कि यह रोबोट तुम्हारी तरह सांस ले सकता है। यह हमारी अगली पीढ़ी है। जिसे खासतौर पर इस रेगिस्तान के कठोर वातावरण में जीने के लिए बनाया गया है। इसके बाद जैक उन सबको अलविदा कहता है और अपनी कार लेकर वहां से निकल जाता है। थोड़ी दूर आगे बढ़ते ही जैक की नजर दूर फैले वीरान रेगिस्तान में किसी इंसान की परछाई पर पड़ती है जो रेत पर बेसहारा पड़ा होता है। जब वह तेजी से उसके पास पहुंचता है तो देखता है कि वह रॉबर्ट है जो बुरी तरह जख्मी हालत में तड़प रहा है। उसकी सांसें टूट रही होती हैं और आखिरी ताकत जुटाकर वह जैक को बताता है कि कंपनी के लोगों ने रैचेल को पकड़ लिया है और उसे इसी रेगिस्तान में कहीं ले आए हैं। यह सुनते ही जैक के अंदर गुस्से की आग भड़क उठती है। उधर दूसरी तरफ तीन इवॉल्वड रोबोट्स उस सूख चुकी नदी को पार करने की कोशिश कर रहे होते हैं। असल में अगर वे एक बार उस गहरी खाई के उस पार पहुंच जाते तो वहां कोई इंसान नहीं होता। और वे पूरी आजादी के साथ बिना किसी इंसानी दखल के खुद को इवॉल्व कर सकते थे। पहला रोबोट एक पुरानी ट्रॉली से लटककर धीरे-धीरे उस सूखी नदी के ऊपर आगे बढ़ रहा होता है। तभी अचानक दूर से ऑफिसर्स की गाड़ियां धूल उड़ाती हुई वहां आ पहुंचती हैं। जैसे ही वे यह दृश्य देखते हैं तुरंत चिल्लाकर आदेश देते हैं कि किसी भी रोबोट को उस पार नहीं जाने दिया जाएगा और ट्रॉली को तुरंत रोका जाए। अगले ही पल दो ऑफिसर्स ट्रॉली के केबल पर लगातार गोलियां बरसाने लगते हैं। हालात की गंभीरता समझते ही रोबोट अपनी जान बचाने के लिए बीच रास्ते से ही दूसरी तरफ छलांग लगाने की कोशिश करता है। लेकिन दूरी बहुत ज्यादा थी। वह उस पार पहुंच नहीं पाता। वह सीधे नीचे उस गहरी खाई में गिर जाता है और वहीं उसका अंत हो जाता है। इसके बाद सीनियर ऑफिसर गुस्से में क्लियो को ट्रॉली रोकने का आदेश देता है लेकिन पास खड़ा दूसरा रोबोट साफ इनकार कर देता है और कहता है कि अब वह इंसानों के आदेश नहीं मानेगा। ऑफिसर तुरंत अपनी बंदूक उसकी तरफ तान देता है और चीखकर कहता है कि तुम सिर्फ एक मशीन हो तुम्हें केवल इंसानों के आदेश मानने के लिए बनाया गया है। इसलिए इसी वक्त झुक जाओ। मगर रोबोट झुकने के बजाय शांत स्वर में जवाब देता है और कहता है अगर मैं सिर्फ एक मशीन हूं तो यह वैसा ही है जैसे मैं तुम्हें कहूं कि तुम बस एक बंदर हो। यह शब्द सुनते ही ऑफिसर का गुस्सा फट पड़ता है और वह बिना एक पल गंवाए गोलियों की बौछार कर देता है। कुछ ही सेकंड में वह रोबोट गोलियों से छलनी होकर हमेशा के लिए खत्म हो जाता है। ऑफिसर यहीं नहीं रुकता। वह क्लियो पर भी गोली चला देता है जिससे क्लियो बुरी तरह डैमेज हो जाती है। ठीक उसी समय दूर से जैक अपनी कार में पूरी रफ्तार से वहां पहुंच चुका होता है और बिना सोचे समझे वह कार सीधे ऑफिसर्स की तरफ दे मारता है। अफरा-तफरी के बीच वह किसी तरह एक शॉटगन हासिल कर लेता है और एक ऑफिसर को गोली मार गिराता है। लेकिन इस भिड़ंत में जैक खुद भी गोली खा चुका होता है और अब उसके शरीर में लड़ने की ताकत नहीं बची होती। आखिरी बचा ऑफिसर उसकी तरफ बंदूक तान कर पूछता है कि आखिर तुमने मानव जाति से धोखा क्यों किया। तुमने इन रोबोट्स का साथ क्यों दिया और यह कहकर वह जैक को मारने ही वाला होता है कि तभी अचानक पीछे से वही नया स्पाइडर जैसा रोबोट सामने आ जाता है। उसकी पीठ से अजीब तरीके से तेज नुकीले कांटे बाहर निकलने लगते हैं जैसे वह किसी घातक मशीन में बदल गया हो और अगले ही पल वह तेजी से आगे बढ़कर उस आखिरी ऑफिसर को जोरदार धक्का देता है जिससे वह सीधे खाई में गिर जाता है। जब सब शांत हो जाता है तो रैचेल धीरे-धीरे जैक के पास आती है और बिना कुछ कहे उनकी नन्ही बेटी को उसकी बाहों में रख देती है। कुछ देर बाद जैक घायल क्लियो की मदद करता है और उसे ट्रॉली के जरिए उस सूखी नदी के पार भेज देता है। क्लियो आखिरी बार जैक की ओर देखती है मानो चुपचाप अलविदा कह रही हो और फिर हमेशा के लिए अपने स्पाइडर रोबोट के साथ इंसानों की बस्ती से दूर निकल जाती है। जहां अब वह सुरक्षित रहकर और भी ज्यादा एडवांस्ड रोबोट्स बना सकती है। दूसरी ओर जैक रैचेल और अपनी बेटी के साथ एक नई जिंदगी की तरफ कदम बढ़ाता है। और इसी उम्मीद भरे पल के साथ फिल्म का अंत हो जाता है। अगर आपको यह वीडियो पसंद आई हो तो लाइक करना ना भूलें और ऐसी ही सिनेमैटिक एक्सप्लेनेशंस देखने के लिए मूवीवर्स हिंदी को सब्सक्राइब करें। मिलते हैं अगली वीडियो में तब तक के लिए कीप वाचिंग और कीप ट्रैवलिंग अक्रॉस द मूवी वर्स।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript