[0:00]टाइटल तो देखो ऊपर देख ही लिया होगा आपने 10000 रुपये महीना अगर कोई कमा रहा है तो क्या करोड़पति बन सकता है बन सकता है सर कोई ये क्लिकबेट नहीं है कोई ऐसा नहीं है कि हवा में मैं कुछ और तरीका बता दूंगा यहां ये टाइटल देख के वैसा नहीं होने वाला है सर प्रॉपर फाइनेंस की समझ देने वाला हूं जो जितनी मुझे है और यह 10000 रुपये महीना कमाने वाला भी करोड़पति कैसे मोटी धन संपत्ति कैसे बना सकता है सर और बना नहीं सकता सर आप शायद जानते नहीं होंगे पता नहीं जानते कि नहीं जानते लेकिन मैं तो ऐसे बहुतों को जानता हूं जिसने अपनी छोटी सैलरी के बावजूद बड़ी-बड़ी धन संपत्ति बनाई है तो कैसे समझेंगे आज देखो एक बड़ा भ्रम होता है लोगों में कि पैसा कमाना है बहुत अमीर बनना है तो बिजनेस ही करना पड़ेगा नौकरी-चाकरी से तो हो ही नहीं सकता और जब बात छोटी इनकम सोर्स की हो 10000, 15000, 20000 रुपये महीना कमा रहे हैं फिर तो धन संपत्ति बनाना तो भूल ही जाओ भैया अगला जन्म लेना पड़ेगा उसके लिए ऐसा नहीं है चाचा ऐसा नहीं है आज आपकी सोच को तोड़ दूंगा मैं मरोड़ दूंगा मैं इस भ्रम को निस्तेनाबूत कर दूंगा मैं ये जो आज का सेशन कर रहे हैं ना हम सर मुझे लगता है हमने जितने अब तक सेशन करें हैं पैसे के बारे में ये शायद मोस्ट वैल्यू एडिंग हो सकता है कोई आदमी जो अभी करियर शुरू कर रहा है अपना अगर ये सेशन उसको मिल गया अगर पता नहीं मैं कभी देखो शेयर-वेयर करने कहता नहीं हूं कभी लाइक करने-बाइक करने मैं कहता नहीं हूं वो तो आप ही लोग अपनी मर्जी से करते रहते हो तो खैर जैसे भी अगर किसी नए आदमी को ये पहुंच गया तो उसका तो ये अंदर का जो सॉफ्टवेयर है पूरा हिल जाने वाला है आज लंबा सेशन जाएगा सर क्योंकि आज मैं एकदम दिल थाम के तसल्ली से बात करने वाला हूं एकदम दिल की बात करने वाला हूं आज तो आपके पास भी टाइम है बाइक-वाइक पर हो साइड कर लो गाड़ी-वाड़ी में हो साइड कर लो कहीं कोई दो-चार काम करने करके के साथ अगर ये सेशन आपके सामने पहुंचा है सर सब बंद कर दो पहले इधर पूरा ध्यान ले आओ पूरा कान ले आओ, आंख ले आओ, दिमाग ले आओ, क्या लाओगे? हां तीनों आंख भी लाओ, कान भी लाओ और दिमाग भी लाओ बड़ी मजेदार चीज आज हम बात करेंगे बिकम रिच इन लेस सैलरी हाउ टू बिकम रिच एंड लेस लेस सैलरी हाउ टू बिकम इन 10000 सैलरी बड़ा कंसर्न बहुत कमेंट आए हैं ऐसे मुझे सर हमारी सैलरी बहुत कम है कैसे अमीर हम बन सकते हैं क्या कोई तरीका हो तो बताओ अरे कोई तरीका-फ तरीका नहीं पूरा कांसेप्ट देते हैं ना आज पूरा कांसेप्ट सर एक बहुत नॉर्मल सा फार्मूला है ये आप सबको पता होगा इनकम माइनस एक्सपेंस इक्वल टू सरप्लस सरप्लस क्या होता है जो एक्स्ट्रा पैसा हमारे पास बच जाता है जितनी हमारी कमाई है उसमें से हमारे खर्चों को माइनस कर दो तो जो बच गया पैसा उसको सरप्लस कहते हैं ठीक है अब देखो इसमें क्या है कि इनकम तो हम बढ़ा नहीं सकते अपनी मर्जी से ना अगर हम नौकरी पेशी वाले आदमी हैं तो इनकम तो हम अपनी मर्जी से बढ़ा नहीं सकते सारा खेल हम यहां कर सकते हैं सर ये अगर घटेगा तो ये बढ़ जाएगा मतलब हमारे खर्चे अगर घटे तो हमारे सरप्लस यानी कि बचत वाला अमाउंट बढ़ गया
[2:57]ये अगर बढ़ा तो ये घट जाएगा तो हमारा चेंज जो भी हो सकता है सर ये ही हो सकता है हम इन्हीं दो के साथ खेल सकते हैं जो खेलना है खेलना इस पे खेलना हमारे बस की बात नहीं है अगर हम नौकरी पेशे से नौकरी पेशे में हैं तो ठीक है इतनी बात तो हम सबको समझ में आती है आओ अब आगे बढ़ते हैं नॉर्मली लोग क्या सोचते हैं मोर इनकम माइनस एक्सपेंस इक्वल टू मोर सरप्लस कहने का मतलब ये है सर ज्यादा बचत ज्यादा सरप्लस ज्यादा एक्स्ट्रा पैसा अगर चाहिए तो इनकम ज्यादा होनी चाहिए अगर इनकम ज्यादा नहीं है तो ये ज्यादा सरप्लस नहीं हो सकता तोडूंगा आज इस भ्रम को भी तोडूंगा पक्का तोडूंगा ज्यादा इनकम होगा तो ज्यादा सरप्लस होगा ऐसा नहीं है चाचा तोडता हूं इसको भी कैसे फार्मूला टू बिकम रिच इनकम माइनस इन्वेस्टमेंट इक्वल टू एक्सपेंस आप कहोगे ये सब तो हम जानते हैं अभी आओ बताता हूं ना अभी आ रहा हूं आगे
[4:00]जो बताऊंगा बुद्धि ना खोल दे तो फिर बता कमेंट बॉक्स में लिख के जाओगे आप आ मजा आ गया सर क्या सिखा दिया है तो ऐसे लिख के जाओगे आज आप ऐसा लिख के जाओगे अभी जो बताऊंगा आगे इनकम माइनस इन्वेस्टमेंट इक्वल टू एक्सपेंस कहने का मतलब क्या है सर आपकी जो भी कमाई है सबसे पहले उसको उसमें से हमारे को इन्वेस्ट करना है इन्वेस्ट करने के बाद जो बच गया उसको हमको खर्च करना है
[4:20]ये बात आपने पहले भी सुनी होगी मेरे से भी किसी और से भी असली खेल अभी आएगा अच्छा इसको थोड़ा सा एक्सप्लेन और कर देता हूं जो लोग नए हो जो इनको नहीं पता उनको उनके लिए सर मैं कहता हूं एक सेपरेट बैंक अकाउंट खुलवा लो आपका एक बैंक अकाउंट होगा मेन वाला उस मेन वाले के अलावा कोई दूसरा एक और सेपरेट बैंक अकाउंट खुलवा लो और उस बैंक अकाउंट में आपको क्या करना है ये जो इन्वेस्टमेंट वाला पार्ट बोल रहे हो ना सर अगर मान लो 10000 रुपये आपकी सैलरी है और 10000 रुपये में आपको लगता है कि भैया नए 8000 बिना तो हमारा चल भी नहीं करेगा इसके बिना तो हमारा मुश्किल है फिर जीना ही मुश्किल है तो 2000 जो आपको लगता है सर वो 2000 लास्ट में नहीं सारा खर्चा खर्चा किसको देना है किसको लेना है वो सब हिसाब किताब के बाद नहीं पहले ही सबसे पहला 30 तारीख को अगर सैलरी आई है सर 30 तारीख को रात को वो 2000 रुपये इस वाले बैंक अकाउंट में चले जाने चाहिए
[5:11]अच्छा वो जो बैंक अकाउंट होगा ना थोड़ा स्पेशल टाइप का होगा कैसा स्पेशल होगा उसका कोई एटीएम कार्ड नहीं होगा आपके पास कोई डेबिट कार्ड नहीं बनवाना कोई चेकबुक नहीं नहीं बनवाना मतलब पैसा निकालने का कोई साधन नहीं छोड़ना इस बैंक अकाउंट में सिर्फ पैसा जाएगा अब आप कहोगे पैसा जाएगा क्या करेंगे उस पैसे का सेविंग अकाउंट में छोड़ें सेविंग अकाउंट तो 3 परसेंट 4 परसेंट देता है फिर आप कहोगे एफडी बना दो तो एफडी तो 5 परसेंट 6 परसेंट 7 परसेंट देता है उसमें टैक्स-टुक्स लग के अलग से आएगा नहीं बोलने वाला ये सब में मैं कुछ और करने वाला हूं सर इस सेविंग अकाउंट में जो पैसा आपका जा रहा है ना एवरी मंथ थोड़ा-थोड़ा थोड़ा-थोड़ा इसको लगाओ ऑटो डेबिट मान लो आपने कोई एसआईपी कर दिया तो एसआईपी को इस अकाउंट से जोड़ो अपने आप महीना करता रहेगा
[6:00]मान लो कोई आपने आरडी कर दिया रिकरिंग डिपॉजिट कर दिया कहीं पीपीएफ कर लिया कोई एंडोमेंट प्लान ले रखा है किसी तरह का फंड में इन्वेस्ट कर रहे हो जो डेली मतलब मंथली बेसिस पर जो कटने का हिसाब किताब है आपका या साल भर का इधर से कटेगा सर ये बैंक अकाउंट का सिर्फ एक ही पर्पस है इसमें जो पैसा आ रहा है वो सिर्फ और सिर्फ इन्वेस्ट होगा दूसरा कोई पर्पस नहीं है एटीएम कार्ड लिया ही नहीं है चेक बुक लिया ही नहीं है तो निकाल तो सकते ही नहीं है सिर्फ ऑटो डेबिट होगा उसका अब आप कहोगे सर बेनिफिशरी ऑनलाइन ऐड करके तो कर ही सकते हैं करना नहीं है यही तो फिर हरामखोरी है अरे हाथ में तो सारा कुछ है आपके जा के तो एटीएम कार्ड अप्लाई करके ले ही सकते हैं लेकिन करना नहीं है इतना सा कंट्रोल को तो रखना पड़ेगा ना इतना सा कंट्रोल रखो
[6:55]इसे करने की भी बात करूंगा अब आगे बढ़ो हां अब मजेदार कहानी इतना पढ़ना पढ़ने मत लग जाना कंफ्यूज हो जाओगे आप मैं आपको समझाऊंगा सब कुछ मेरे दो फेवरेट कैरेक्टर हैं राज और अमित बेसिकली ये दोनों ही मेरे दोस्त के नाम है तो इनका नाम मैं अक्सर यूज करता हूं इन दोनों से मुझे कई बार गालियां भी मिलती है लेकिन चलो इस कैरेक्टर की वजह से बहुत सारे लोगों को मैं समझा पाता हूं हमारी जो रियल रिच किताब है आपने अमेजन फ्लिपकार्ट पे अवेलेबल है पढ़ नहीं पढ़ा हो तो पढ़ सकते हो उसमें भी हमने इन दो कैरेक्टर के बारे में जिक्र किया है बताता हूं अभी कहानी समझो जरा ध्यान से सर सर मैं कहता हूं ये अमित को ना आप अपने आप से रिलेट कर पाओगे ये अमित कौन है मालूम हिंदुस्तान में मिडिल क्लास लोगों में शायद 90 नहीं 95 या 99 परसेंट जनता ये अमित है आप अपने आप को रिलेट कर पाओगे अभी जो जो इसकी पूरी कहानी बताता हूं तो सर अमित की जॉब लगती है 10000 रुपये महीने की आप में से हो सकता है बहुत सारे लोगों की लगी होगी इसको मैंने बोल दिया पहला साल उस 10000 रुपये महीने में से अमित क्या करता है सर 4000 रुपये रेंट दे देता है रूम लेके करके दिल्ली जैसे बम्बे जैसे शहर में रहता है सर्वाइवल एक्सपेंस उसका 4000 के अलावा लगभग 6000 रुपये हो जाता है सरप्लस जीरो मतलब कुछ बचा नहीं पूरा 10000 रुपये इसी में खर्चा हो जाता है सरप्लस सर्वाइवल एक्सपेंस मतलब रहना घूमना फिरना थोड़ा ऑटो आना-जाना बहुत सारी चीजें वो सब हमने इसमें ले लिया होता है ना नया-नया जॉब लगा है 10000 रुपये इनकम है ज्यादा है नहीं दिल्ली जैसे शहर में रहना है क्या बचाएं यार अभी तो नौकरी लगा है अभी अयासी करेंगे फुल टू उस होता है ना बचाने-वचाने बाद में सोचेंगे हां तो सर 5000 रुपये पर महीना इसका बाइक पे जाने लग गया सरप्लस क्या हुआ सर बचत कितना जीरो
[9:47]5000 रुपये जो बढ़ के मिला था अब वही 5000 रुपये इसका बाइक का ईएमआई जाने लग गया अब गांव में थोड़ा बाबूजी को गर्व भी होना देखो लड़का हमारा ये बाइक लेके आया है देख रहे हो चार लोग बाबूजी अपना दोस्त-यार दिखा रहे हैं हम देखो छुटका सा ये एमएल वेस्पा से चले हैं जिंदगी भर हमारा लड़का देखो 300000 रुपये का बाइक लेके आया है ये लड़का खुद के कमाई से भर रहा है अपना ईएमआई बाबूजी अपना इंप्रेशन झाड़ रहे हैं गांव में ठीक ऐसा तो होता ही है अब उसके बाद होता क्या है सर अब जब बाबूजी घूम-घूम के बाइक दिखा रहे हैं हमारा बेटा लड़का अपना बाइक लिया है तो रिश्ते-रिश्ते भी आने लग जाते हैं शादी का भी प्रेशर बन रहा है अब अमित को घर से फोन आ रहा है लड़की देखने के लिए भैया तुम्हारी शादी करेंगे लेकिन अमित को टेंशन है 15000 रुपये कमा रहे हैं इस 15000 रुपये में कहां से बीवी को रखेंगे भाई अपना ही नहीं बच रहा कुछ तो अमित थोड़ा दिन रुकवा है बाबूजी को और कहता है अब थोड़ा इनकम बढ़ा ने दीजिए तो इनकम बढ़ाने के लिए उसके पास एक ही रास्ता बचा है सेम कंपनी में तो इनकम बढ़ेगा नहीं उसका कुछ दिनों पहले ही 15000 हुआ है जॉब स्विच कर लेता है दूसरी कंपनी चला जाता है और दूसरी कंपनी जाते ही अब उसकी सैलरी हो जाती है 25000 रुपये 25000 रुपये सैलरी करके अब वो शादी-वादी भी कर लेता है ठीक है शादी करने के बाद अब तीसरा साल हम इसको मान लेते हैं दूसरे साल ये हुआ तीसरा साल हम इसको ये मान लेते हैं अब वो क्या करता है दो लोग हो गए वाइफ आई है पहले तो रूम में किसी तरीके से रह रहा था अब वो एक फ्लैट ले लेता है रेंट पर फ्लैट का किराया है 10000 रुपये सर पहले 4000 जा रहा था अब 10000 जाने लग गया सर्वाइवल एक्सपेंस अब दो लोगों का मान लेते हैं हम 10000 रुपये सर बाइक की एमआई अभी भी जा रही है सर 5000 रुपये सरप्लस जीरो खेल देख रहे हो सर ये खेल आपको समझ में आ रहा होगा खेल ऐसे ही होता है हम लोगों के साथ इनकम तो बढ़ता चला जा रहा है सर कहां 10000 रुपये से लेकर 25000 तक पहुंच गए हैं लेकिन सरप्लस अभी भी जीरो है अब आप कहोगे सब तो जरूरी खर्चा है शादी तो कर शादी के बिना कैसे होगा शादी जरूरी है रुको अभी अभी दूसरा पहलू भी दिखाऊंगा ना अपना सुपरस्टार है राज अभी जब उसकी कहानी पाऊंगा आपको आंख खुलेगा इतने में इतनी-इतनी इनकम ये होगी उसकी लेकिन इतने-इतने इनकम में वो कैसे खेल जाता है असली पिक्चर तो उसमें बताऊंगा अमित हमारा प्रॉब्लम स्टेटमेंट है राज हमारा सॉल्यूशन स्टेटमेंट है राज पर अभी आए नहीं है अब होता क्या है सर शादी-वादी हो गई साल भर बाद हम यहां से इसको चौथा साल मान लेते हैं बच्चा भी हो गया दिल्ली जैसे शहर में डिलीवरी हुई है तो महंगा तो होगा सस्ता तो होगा नहीं सर मान लेते हैं लाख डेढ़ लाख रुपये 2 लाख रुपये आ गया अब कुछ बचा है तो था नहीं अमित ने कहां से करेगा हां क्रेडिट कार्ड जरूर बन गया था उसका कंपनी में नौकरी करते थे क्रेडिट कार्ड से डिलीवरी का एक्सपेंस दे दिया अब एक बार में तो डेढ़ लाख 2 लाख जो भी आया होगा भर दिया उसने क्रेडिट कार्ड से लेकिन अगले महीने से कहां से भरेगा वो डेढ़ लाख रुपये तो उसने ईएमआई करवा लिया क्रेडिट कार्ड देता है ना ईएमआई मंथली ईएमआई की फैसिलिटी एंजॉय किया उसने सर इनकम सेम बट खर्चा अब बढ़ गया सर देख लो सरप्लस यहां सरप्लस यहां पे जीरो कुछ नहीं है क्रेडिट कार्ड का 5000 रुपये ईएमआई एक्स्ट्रा आ गया अब अमित हो गया टेंशन में पूरे घर में खुशी का माहौल है लेकिन अमित है टेंशन में कि बढ़ा हुआ 5000 अगले महीने कहां से जाएगा अब अमित करता है फिर से जॉब चेंज जल्दबाजी में तो इस बार जब जॉब चेंज करता है तो ज्यादा सैलरी नहीं बढ़ती है 25 से उसकी 35 हो जाती है और 35000 जैसे ही होती है अब अमित टेंशन फ्री क्या पैसा बचेगा अब क्रेडिट कार्ड का ईएमआई आराम से भर पाएंगे बच्चा भी हुआ है तो सब अब बढ़िया हो गया है लेकिन अभी भी बढ़िया अमित नहीं होने देगा खुद अपनी किस्मत के साथ कैसे देखो सर रूम रेंट 10000 रुपये सर्वाइवल अभी भी 10000 रुपये बाइक ईएमआई अभी भी जा रही है 5000 रुपये क्रेडिट कार्ड की ईएमआई अब नहीं आ गई 5000 रुपये सर बच्चा हुआ है तो कुछ अदर एक्सपेंस हम मान लेते हैं मंत्री का 5000 रुपये हो गया होगा एकदम पकड़ के मत बैठ जाना ऐसा कौन सा बच्चा हो गया कि नया 5000 रुपये नया महीना ले लिया अरे लमसम फिगर है 3000 भी हो सकता है 4000 5000 मैंने लमसम लिया है हमने पकड़ के मत बैठ जाना फिगर ठीक है सर ठीक है सरप्लस अभी भी जीरो मतलब सैलरी 35 तक पहुंच गया भैया ये 10000 रुपये से लेकिन सरप्लस ही नहीं बढ़ रहा एक्सपेंस बढ़ता जा रहा है हमने शुरुआत में फार्मूला लिखा ना एक्सपेंस के साथ हम जितना खेल करेंगे सरप्लस पर प्रभाव एक्सपेंस का पड़ता है इनकम बढ़ता जा रहा है हमने एक्सपेंस भी बढ़ाते चले गए हैं इसीलिए सरप्लस सरप्लस हो ही नहीं रहा कुछ बढ़ ही नहीं रहा बढ़ के अब प्लस में भी नहीं आ रहा बढ़ना तो मारो गोली सर एक साल बाद 5 साल बाद हम मान लेते हैं बाइक की ईएमआई हो गई क्लोज सारा पेमेंट हो गया पूरा क्रेडिट कार्ड की ईएमआई भी हो गई क्लोज एक साल में निपटा दिया पता नहीं कैसे निपटा दिया लेकिन निपटा दिया मान लो थोड़ा बढ़िया मान लेते हैं
[14:33]अच्छा अब जो 10000 रुपये एक्स्ट्रा बचा सर उसने कांड कर दिया नया कार ले आया अब अमित को लगा कि भैया बाइक का ईएमआई क्लोज कर दिए क्रेडिट कार्ड का ईएमआई क्लोज कर दिए अब जो 10000 एक्स्ट्रा बचा है क्या किया जाए हमारे ऑफिस में सब लोग अपना-अपना कार लेके आते हैं इधर में पड़ोसी रह रहा है वो भी कार लेके आ रहा है इधर जो पड़ोसी है वो भी कार लेके आ रहा है क्यों ना हम भी एक कार ले ले लेकिन कार के लिए सिर्फ 10000 ईएमआई थोड़ी काम चलेगा डाउन पेमेंट भी तो चाहिए अब डाउन पेमेंट के लिए लगाया बाबूजी को उसने फोन बाबूजी कहते हैं अरे तुम्हारा 5 साल हो गया अभी भी तुम डाउन डाउन हम से पैसा मांगोगे अपना देखो तो अमित ने किसी तरीके से छोटा-मोटा पर्सनल लोन या दोस्त वस्तो उधार-पुधार मांग मूंघ करके डाउन पेमेंट का पैसा इकट्ठा किया हम उसको इसमें नहीं ऐड कर रहे हैं उसको आप मान लेना हम सिर्फ ईएमआई पार्ट यहां पे लिख रहे हैं ईएमआई आ गया 10000 रुपये महीना 8-10 लाख रुपये की गाड़ी होगी 7-8 लाख रुपये की गाड़ी तक 10000 रुपये महीना ये चल रही है सर अमित की जिंदगी ठीक है अभी तो ये प्रॉब्लम है इससे आप रिलेट कर पा रहे होंगे आप में से बहुत सारे लोगों के साथ ऐसा हो रहा होगा अब हम बात करेंगे राज के बारे में जो द रियल रिच है असली अमीर देखो हम में से ज्यादातर लोगों को लगता है कि ज्यादा धन संपत्ति बनाने के लिए ज्यादा कमाई होनी चाहिए जितनी ज्यादा मोटी कमाई होगी उतनी ज्यादा धन संपत्ति बनाएंगे लेकिन मैं ऐसे कई लोगों को जानता हूं जिनकी कमाई सच में बहुत मोटी रही लेकिन कई सालों बाद भी वो कोई धन संपत्ति नहीं बना पाए लेकिन कुछ ऐसे लोगों को भी जानता हूं जिनकी कमाई कम थी लेकिन धन संपत्ति बनाने के मामले में अपने से चार गुनी ज्यादा इनकम वालों को भी उन्होंने पीछे छोड़ दिया हमारी किताब द रियल रिच में भी मैंने ऐसे ही दो कैरेक्टर के बारे में बताया है जिनकी इनिशियल सैलरी 10000 रुपये ही थी दोनों की लेकिन 20 साल बाद एक उसमें से लोन के कर्जे में दबा हुआ मिला लेकिन दूसरा करोड़ों की संपत्ति बना चुका था बिगिनिंग दोनों की ही सेम थी अगर आप भी इन तरीकों को डिटेल में सीखना चाहते हो तो हमारी ऑडियो बुक द रियल रिच कुकू एफएम पर जाकर जरूर सुनो अभी कुछ ही दिनों में 90000 से ज्यादा लोगों ने इसको सुन लिया है और इसकी रेटिंग भी फाइव स्टार है कुकू एफएम इंडिया का लीडिंग ऑडियो शो प्लेटफॉर्म है जहां 2.5 मिलियन से ज्यादा पेड सब्सक्राइबर्स हैं कुकू एफएम पर आपको पर्सनल फाइनेंस सेल्फ हेल्प के कई सारे ऑडियो बुक्स मिल जाएंगे जिनके जरिए आप अपने आप को हर रोज बेहतर बना सकते हो और अब तो कुकू एफएम आपको दे रहा है 50 परसेंट डिस्काउंट पहले महीने के मंथली सब्सक्रिप्शन पर मतलब 99 नहीं सिर्फ 49 ही पे करना पड़ेगा मतलब 10000 से ज्यादा ऑडियो बुक का एक्सेस आपको सिर्फ 49 पे करके मिल जाता है मगर ध्यान रहे इसके लिए हमारा कोड एसआरएस 50 यूज करना ना भूलना ऐप डाउनलोड करने का लिंक हमने डिस्क्रिप्शन और पिंड कमेंट में डाल दिया है ठीक है तो अब हम आते हैं राज के बारे में द सॉल्यूशन स्टेटमेंट
[17:18]सर ये राज की कहानी है जरा ध्यान से समझिएगा इसको राज की भी शुरुआत 10000 रुपये के जॉब से होती है और उसका रूम रेंट 3000 रुपये में रहता है वो मैंने थोड़ा सा इसको कम किया है मैंने नहीं कम किया है राज ने खुद ने कम किया है अमित 4000 रुपये पर मिनट दे रहा था ये 3000 रुपये दे रहा है देखो थोड़ा-थोड़ा आप इसमें दिखेगा वो थोड़ा-थोड़ा खर्चे इसने काटे हैं बहुत ज्यादा तो काटना संभव नहीं है लेकिन थोड़ा सा थोड़ा सा रूम का स्टैंडर्ड घटाया 4 का 3 हो गया वो सर्वाइवल एक्सपेंस भी इसने 4000 रुपये कर दिया सरप्लस इसके पास 3000 रुपये महीना जो बच रहा है इसने रिकरिंग डिपॉजिट करना शुरू कर दिया शुरुआत में लोगों को इन्वेस्टमेंट के बारे में कुछ पता होता नहीं है बैंक में रिकरिंग डिपॉजिट आरडी-एफडी जो समझते हैं आप एफडी होता है कि एक मुस्त अमाउंट है आपके पास उसको एफडी कर दिया आरडी होता है रिकरिंग डिपॉजिट जो थोड़ा-थोड़ा अमाउंट हर महीने आप करते हो जैसे एसआईपी में होता है ठीक है अच्छा इसने एक और चीज करी है सर इसका एक्स्ट्रा टाइम जो शाम का होता था उसमें अमित तो दोस्तों के साथ मर्डरगस्ती करता था फेसबुक इंस्टाग्राम पे ये सब समय लगाता था ये थोड़ा समझदारी इसने दिखाया इसने अपना एक्स्ट्रा टाइम न्यू स्किल को सीखने में लगाने लग गया ये कुछ नया सीखने लग गया ये इसने बहुत सारे यूट्यूब पे वीडियो-वीडियो बहुत कुछ देखा देखा कि भैया आजकल थंबनेल की बहुत डिमांड है तो थंबनेल-वमनेल बनाना सीखने लग गया ये यूट्यूब पर ही फ्री में वीडियो देख-देख करके सर एक साल बाद इसकी भी सैलरी 15000 रुपये हो जाती है अमित की भी हुई थी इसकी भी हो गई लेकिन फर्क देखना सर क्या फर्क फर्क होता है रूम रेंट 3000 रुपये इसका जा रहा है सर्वाइवल एक्सपेंस सर 4000 रुपये परचेज बाइक ना इसने कोई बाइक-वाइक नहीं खरीदी अभी तक ये ऑटो में ही जा रहा है सर पार्ट टाइम वर्क 5000 रुपये पर मंथ 6 टू 9 काम करके कमाने लग गया सर 9 टू 6 तो अपना ऑफिस का काम कर रहा है लेकिन 6 टू 9 अपना काम करके ये 5000 रुपये पर मंथ कमाने लग गया
[19:12]इसका सरप्लस अगर देखा जाए तो सर 13000 रुपये पर मंथ ये सरप्लस है हर महीने 13000 रुपये एक्स्ट्रा आ रहे हैं आपके पास राज के पास पहले आ रहे थे भैया 5000 हां अच्छा 5 कमा-कमा के 13000 रुपये सरप्लस सर इसके साथ भी सेम सिचुएशन घर से प्रेशर शादी-वादी का तो शादी-वादी इसका भी हो गया भैया लेकिन शादी होने के बाद अच्छा इसने भी जॉब चेंज करी थी 25000 रुपये इसका भी जॉब सम कुछ सेम है इनकम लेवल हमने सेम रखा है लेकिन इनकम के साथ-साथ एक्स्ट्रा इसने क्या-क्या कर लिया वो जरा ध्यान से समझना सर अब इसको भी फ्लैट की जरूरत है क्योंकि वाइफ आ गई है ये भी एक सिंगल रूम में नहीं रह सकता तो फ्लैट इसने लिया लेकिन 10000 का नहीं लिया थोड़ा सा स्टैंडर्ड कम किया 8000 रुपये का लिया सर्वाइवल एक्सपेंस इसका 10000 नहीं थोड़ा सा अपना लाइफ स्टाइल हल्का रखा 8000 रुपये का सर पार्ट टाइम में ये 5000 रुपये कमा ही रहा था सरप्लस इसका 17000 रुपये अब जाने लग गया 17000 रुपये सरप्लस सर बच्चा होने का सिलसिला सेम हम रखते हैं चौथे साल सर इसका डिलीवरी एक्सपेंस ये अपना जो आरडी चला रहा था उसमें उतना बड़ा इसके आराम से था पड़ा हुआ उसको तोड़ करके डिलीवरी एक्सपेंस इसने पे कर दिया इसको क्रेडिट कार्ड से देने की जरूरत नहीं पड़ी कोई एक्स्ट्रा बर्डन नहीं आया इस पर अच्छा अब ये जॉब चेंज ये भी करता है सर 35000 रुपये इसकी इनकम हो जाती है आप कहोगे इससे काहे जॉब चेंज कर ठीक ही चल रहा था अरे वो इसलिए आपको समझाने के लिए कि सेम इनकम लेवल हम रख रहे हैं इसको जॉब चेंज की जरूरत नहीं है अभी ठीक फ्लैग रेंट 8000 रुपये सर्वाइवल एक्सपेंस 8000 रुपये बाइक परचेज इसने खरीदा अब जाकर के इसने तो यही खरीद लिया था इसने अब जा के खरीदा बच्चा होने के बाद अब को लगा कि भैया अब बच्चा भी हो गया बीवी हो गया बाइक ले लेते हैं ठीक लेकिन पूरा डाउन पेमेंट पे इतना सेविंग ये कर रहा था ठीक है एक्स्ट्रा चाइल्ड एक्सपेंस इसका हम 4000 मान लेते हैं उसका आपने 5 मांगा था ये हर चीज में थोड़ा-थोड़ा काट रहा है थोड़ा-थोड़ा थोड़ा-थोड़ा इसका रीजन बताऊंगा डिटेल में भी क्यों ये थोड़ा-थोड़ा काटने से कितना इंपैक्ट आता है इसका सरप्लस अब जो हो रहा है सर 25000 रुपये सरप्लस हो रहा है 25000 रुपये हर महीने इसके पास सरप्लस बन रहे हैं सर आफ्टर एन ईयर मतलब पांचवे साल नो कार कार तो इसने खरीदा ही नहीं था बाइक है इसके पास वो भी जीरो लायबिलिटी कोई लोन-लान कुछ नहीं है इसके ऊपर इसने अब क्या किया है सर अपना पार्ट टाइम में जो काम कर रहा था ये पार्ट टाइम में काम करते-करते दो और लोगों को इसने हायर कर लिया अपना थंबनेल बनाने में हम मान लेते हैं वीडियो बना रहा हूं कुछ भी कर रहा हूं हम थंबनेल मान लेते हैं थंबनेल बनाने का काम कर रहा है बहुत सारे यूट्यूबर्स को देख रहा है ये अरे सबके थंबनेल अच्छे-अच्छे बनाने हैं बनाने की जरूरत तो होती होगी हमें ही सीख ले तो इसने क्या करा सीखा तो सीखा काम कमाया तो कमाया दो और लोगों को हायर कर लिया 5000 रुपये पर महीना देने लग गया तो 10000 रुपये टोटल ये सैलरी दे रहा है उनको उसकी वजह से इसकी इनकम पर इतना इंपैक्ट पड़ गया सर कहां ये पहले सिर्फ 10 ही हजार रुपये कमा रहा था अकेला मेहनत करके दो और लोगों को हायर किया खुद भी मेहनत कर रहा है तीन लोग मिला करके इसकी इनकम सीधी 50000 रुपये पार्ट टाइम में चली गई अब आप कहोगे ये कुछ ज्यादा ही नहीं बोल दिया सर 10000 से सीधा 50000 अरे जाती है चाचा जाती है यही तो सोच का फर्क है आप अमित वाली अमित वाले सोच लोगों को ये डाइजेस्ट नहीं होगा इतना कैसे हो सकता है करते हैं तभी तो ऐसा होता है अभी और लेसंस इससे निकाल करके अभी समझाऊंगा ना आगे आपको ठीक है दो लोगों को हायर किया नाउ पार्ट टाइम इनकम इसका 25000 रुपये हो गया सैलरी 35000 रुपये है सरप्लस हर महीने इसका 40000 रुपये जा रहा है सर फिगर में थोड़ा इधर-उधर हो सकता है आपने वहां का गलत कैलकुलेट कर लिया सर 40 नहीं 42 होगा उतना पहले ही बोल देता हूं थोड़ा 1000, 2000, 5000 का फर्क हो तो उतना समझ लेना मेन मुद्दा मेरा समझाने का है
[22:47]मैं कैलकुलेटर लेके करके इधर नहीं बैठा हूं कि इतने 42 नहीं भैया 42.5 होगा मोटा-मोटी ये है 40000 रुपये इसके पास सरप्लस उसके पास कुछ नहीं था अमित के पास सरप्लस है राज के पास अब जरा कंपेयर करते हैं आओ जरा समझाता हूं सर 20 साल बाद दोनों की जिंदगी कैसी होगी ये हमने रियल रिच ऑडियो बुक में बता रखा है वहां थोड़ा डिटेल में बता रखा है
[23:09]यहां थोड़ा थोड़ा शॉर्टकट में निकालता हूं क्योंकि यहां पे समय सीमा हमारे पास कम है ठीक है अब अमित जो है अमित की इनकम पहुंच गई है सर 20 साल बाद 1.5 लाख रुपये पर मंथ अच्छा यहां पे मैंने इन्फ्लेशन एडजस्ट नहीं किया है आप कहोगे महंगाई इतने देड़िलाल अरे महंगाई को छोड़ दो मैं अब मैं अभी महंगाई के बारे में नहीं बात कर रहे हैं हम सोच मान के चल रहे हैं कोई महंगाई नहीं बढ़ी है महंगाई एडजस्ट करोगे तो और ज्यादा होगा फिर हमें और ज्यादा कैलकुलेशन करना पड़ेगा फिर आपको समझने में भी दिक्कत होगी इजीली आप समझ पाओ इसलिए इन्फ्लेशन का लफड़ा हमने नहीं पाला है सीधा उसका सैलरी हो गया भैया 1.5 लाख रुपये पर मंथ कहां 10000 से रुक गया था अब 1.5 लाख तरक्की कर लिया अमित ने कुछ तरक्की नहीं किया उसने इनकम बढ़ाई जरूर है लेकिन साथ ही उसने अपना बेड़ा गरक भी कर लिया सर फ्लैट भी खरीदा है क्योंकि उसकी कंपनी में सारे लोगों ने अपना-अपना फ्लैट ले रखा है सोसाइटी में जहां स्विमिंग पूल है तो उसको भी तो चाहिए लोग नहीं तो तुम्हें गरीब बोलेंगे उसको तो गरीब कोई ना बोल दे इसलिए उसने भी ऐसे सोसाइटी में फ्लैट ले लिया है 50000 रुपये ईएमआई भरता है उसका हर महीने सर बड़ा कार भी ले लिया है जिसकी ईएमआई 20000 रुपये है पहले छोटा कार था अब बड़ा कार है सर बच्चों का एजुकेशन का फीस भी 10000 रुपये है फैमिली का एक्सपेंसेस भी लगभग 60000 रुपये है थोड़ा-मोड़ा इंश्योरेंस कोई ले रखा है 10000 रुपये हैं अब भैया 20 साल हो चुके हैं 1.5 लाख रुपये सैलरी है तो खर्चा तो बढ़ना ही चाहिए तो अपना पूरा लाइफ स्टाइल बढ़ाए एकदम और साथ में ब्रांडेड कपड़े जूते वो सब सब पूरा फुल फुटानी है फुटानी में कोई कमी तो नहीं कमी नहीं है अमित के 1.5 लाख रुपये सैलरी हल्की बात है क्या ऐसे ही तो भैया कमा रहे हैं तो उड़ाएंगे नहीं अमित उन सोच का है रिजल्ट ये होता है सर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट नहीं है कोई बड़ा एसेट नहीं बना एक्सेप्ट फ्लैट उसका ईएमआई जो जा रहा है नो इमरजेंसी फंड मतलब कुछ भी भगवान ना करे अमित के साथ ऐसा कुछ जरूरत पड़ जाता है अचानक फंड का कोई तरीका नहीं है लोन लेने के अलावा फिर ये लोन लेगा लेकिन राज अपना हीरो वो कैसा करता है देखो सर इसकी भी इनकम हमने 1.5 लाख रुपये मान लिया सैलरी से अदर इनकम सोर्स इसके 1.5 लाख रुपये अब आप कहोगे सर अदर इनकम सोर्स 1.5 लाख रुपये अभी भी नौकरी कर रहा है बड़ा बेवकूफ अरे करते हैं बहुत सारे लोग उनको छोड़ा नहीं जाता है तो राज समझदार है ना मैच्योर है ना तो इसने नौकरी भी नहीं छोड़ी है नौकरी से भी 1.5 लाख कमा रहा है अदर इनकम सोर्सेस से भी 1.5 लाख कमा रहा है 3 लाख रुपये कमा रहा है सर फ्लैट भी नहीं खरीदा है अभी तक इसने रेंट पर रह रहा है ये अभी देखो इसका जादू दिखाता हूं रेंट पर अभी तक ये रह रहा है छोटी सी कार है इसकी ज्यादा बड़ी कार नहीं ली इसने लेकिन फुल डाउन पेमेंट के साथ लिया था कोई लोन-लान नहीं है इसके ऊपर
[25:46]बच्चों की एजुकेशन ये 10 नहीं कर रहा है सर 5000 कर रहा है इसको तो भैया सोसाइटी मेंटेन कर रहा है ना 50000 ईएमआई स्विमिंग पूल वाले सोसाइटी में रह रहा है ये तो 10000 रुपये तो कम से कम जाएगा स्कूल फीस ये हल्के-फुल्के सोसाइटी में रह रहा है ये अपना नॉर्मल हाई स्कूल में भेज रहा है तो 5000 रुपये इसका बच्चे का फीस जा रहा है
[26:03]फैमिली एक्सपेंस सर इसका 30000 रुपये है इंश्योरेंस इंश्योरेंस इसने ज्यादा लिया है वो 10 ही कर रहा था ये 20 किया है सेफ्टी सिक्योरिटी में कुछ कमी नहीं है सर इंश्योरेंस उसने बढ़िया वाला टर् भी ले रखा है दो-तीन टाइप के अलग-अलग हेल्थ इंश्योरेंस ले रखा है बढ़िया लिया है आपको भी लेना है तो हमने डिस्क्रिप्शन में लिंक दे दे रखा है टर्म इंश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस उसमें कोताही नहीं होनी चाहिए तो यहां राज ने कोई कोताही नहीं करी है डबल रखा है डबल किया हुआ है इसमें खर्चे जरूर कम कर रखे हैं लेकिन इंश्योरेंस डबल किया हुआ है राज ने ठीक है जरूरी चीज है ये तो नो लायबिलिटी म्यूचुअल फंड भैया 20 साल बाद उसका जो एसेट बना है सिर्फ म्यूचुअल फंड ही 1 करोड़ का है 1 करोड़ तो कम बोल रहा हूं उससे ज्यादा का म्यूचुअल फंड इसके पास है हम 1 करोड़ का फिगर ले लेते हैं
[26:45]सर प्रॉपर्टी इसने 2 करोड़ का बना लिया है अब आपको इतना कैसे बना लिया सर खर्चे नहीं है ना 3 लाख रुपये महीना कमा रहा है और छोटा सा ही खर्चा कर रहा है हर महीने डेढ़ 2 लाख की सेविंग है इसकी हर महीने जो आदमी डेढ़ 2 लाख रुपये सेव करेगा सर सर 20 साल में कितना बड़ा कॉर्पस खड़ा होगा जरा कैलकुलेट करके देखो तो देखो तो सही 1 करोड़ तो बहुत कम लिखा है मैंने 10 करोड़ लिख दूंगा डाइजेस्ट नहीं होगा लेकिन अगर ढंग से कैलकुलेट करोगे ना सर हर महीने जिसका 1.5 लाख रुपये बच रहा हो सर 10 करोड़ से ऊपर ऊपर का फिगर जाएगा अगर ढंग की जगह इन्वेस्ट कर रखा है ढंग की जगह मारो गोली इन्वेस्टमेंट अगर म्यूचुअल फंड में ही कर रखा है तो भी 10 करोड़ से ऊपर का कॉर्पस चला जाएगा हम एक ही करोड़ लिखते हैं ठीक डाइजेस्ट करने के लिए
[27:24]प्रॉपर्टी इसने 2 करोड़ का बना रखा है सर ह्यूज इमरजेंसी फंड कल को कुछ भी गड़बड़ हो जाए तो राज के पास एक इमरजेंसी फंड अच्छा खासा है अब देखो आप कहोगे लेकिन इतना कमाने के बाद फिर राज कैसी जिंदगी जी रहा है ये ठीक थोड़ी है ये तो कोई फायदा ही नहीं है ऐसी जिंदगी जीने का गरीबों जैसी जिंदगी जी रहा है आप सोचो सर 20 साल बाद राज ने फ्लैट लिया है लेकिन कैश में फ्लैट नहीं लिया अपना घर बनाया जमीन सहित सर 2 करोड़ की इसकी प्रॉपर्टी है उसी 2 करोड़ की प्रॉपर्टी पे अपना घर बना लिया तीन तल्ला एकदम लग्जरी सेविंग-वविंग इसके पास कमी है ही नहीं म्यूचुअल फंड से थोड़ा पैसा 5 करोड़ निकाल करके 5 अभी तो 1 करोड़ लिख दिया वो 10 करोड़ बताया ना तो दो-तीन करोड़ निकाल करके उसमें डाल दिया और भी कई तरह के इन्वेस्टमेंट है जीरो लायबिलिटी कोई लायबिलिटी नहीं घर भी बन गया तीन तल्ला गाड़ी भी चल रहा है फैमिली एकदम सुख भविष्य का कोई टेंशन ही नहीं है आराम से लाइफ चल रही है लेकिन ये भाई साहब पूरा टेंशन में जी रहे हैं सब है पूरा लग्जरी लाइफ स्टाइल जी रहे हैं लेकिन साथ-साथ जितनी लग्जरी इनकी लाइफ स्टाइल है उतना ही लग्जरी है टेंशन में भी है कि भविष्य में कुछ हो गया तो कैसा होगा इसको कोई टेंशन नहीं है आराम से जी रहा है ये आप कौन सी लाइफ जीना चाहते हो राज वाली अमित वाली कमेंट में बताइए जरा हमें ठीक है आगे बढ़ते हैं अब सर कुछ प्रॉब्लम्स जरा लेसंस हम निकालते हैं इस सारी कहानी से राज और अमित की कहानी से हमने सीखा क्या सर पहला प्रॉब्लम क्या है मोर इनकम मोर लग्जरी हम ऐसे ही करते हैं ना अमित ने जो किया इनकम बढ़ती चली गई साथ में उसने खर्चे भी बढ़ाते चले गए
[28:56]पहले वो बाइक खरीदा इनकम बढ़ी तो फिर गाड़ी खरीदा हम भी ऐसे ही करते हैं ना पहले सस्ता वाला 20000 रुपये iphone खरीदा 20000 रुपये फोन खरीदा फिर इनकम बढ़ी तो 50000 वाला खरीदा फिर थोड़ी और बढ़ी तो सीधा iphone खरीद लिया थोड़ी और बढ़ी तो बाइक खरीद लिया थोड़ी और बढ़ी तो गाड़ी खरीद लिया थोड़ी और बढ़ी तो बड़ी गाड़ी थोड़ी और बढ़ी तो फ्लैट खरीद लिया थोड़ी और बढ़ी तो फिर तो लाइफ स्टाइल ही बदल दिया अपना पूरा इन्वेस्टमेंट कहां चाचा उसका तो सोचा ही नहीं करेंगे ना अभी अभी और कमाई बढ़ने दो तब करेंगे अभी तो कमाई कम है हमारी अभी बढ़ने दो पहले तब करेंगे बैंड बजेगा अभी आता हूं इस इस टॉपिक पर भी आता हूं मोर इनकम मोर एक्सपेंसेस हम अपने खर्चे बढ़ाते चले जाते हैं इन्वेस्टमेंट सेविंग के नाम पे कुछ होता नहीं है और कहते तो अमीर नहीं बनते हमारे इनकम का मैं अमीर कैसे बनेंगे बनोगे भी नहीं ये हरकत रहेगी अमित वाली तो कहां से बनोगे अमीर ठीक प्रॉब्लम टू नो एक्स्ट्रा स्किल एंड एक्स्ट्रा वर्क मैं जितने भी नौकरी पेशे वाले लोगों को अपने आसपास देखता हूं ना सर 99 परसेंट लोगों को यही कारण है यही बोलते हुए मैंने सुना है अरे टाइम कहां मिलता है एक्स्ट्रा कुछ करने का टाइम कहां मिलता है एक्स्ट्रा कुछ स्किल कर स्किल सीखने का सर एक चीज समझना 9 टू 6 वाला जो काम होता है ना ये सबके लिए सेम है लेकिन जो विनर्स खिलाड़ी पैदा होते हैं ना वो 6 टू 9 में पैदा होते हैं 6 टू 9 सबका सेम नहीं होता 9 टू 6 तो सबका सेम है सबको घिसना है भैया वही 10-15000 की नौकरी शुरुआत किया है सबका सेम है लेकिन 6 टू 9 में कुछ लोग फेसबुक इंस्टा व्हाट्सएप करेंगे कुछ लोग पेपर पढ़ेंगे कुछ लोग मजे काटेंगे लेकिन कुछ लोग तपस्या में लगते हैं कुछ नया सीख रहे हैं तैयारी उनको दुनिया से कोई मतलब नहीं है अकेले में एकांत में मेहनत कर रहे हैं नया स्किल्स सीख रहे हैं कोई नया कोर्स खरीदा कुछ नया देख रहे हैं मार्केट में क्या हो रहा है ये 6 टू 9 सिर्फ तीन घंटे और फिर राज जैसे रोज निकलता राज जैसे लोग निकलते हैं इसी तीन घंटे में सर दुनिया में जितने निकम्मे नकारा रोते हुए आपको मिलेंगे ना वो इस तीन घंटे का इस्तेमाल नहीं किया उन्होंने फालतू गवा दिया वो नकारे निकम्मे निकल जाते हैं किस्मत को पीटते हुए ब्लैम करते हुए निकल जाएंगे हमारे तो किसी ने सपोर्ट ही नहीं किया हम कैसे बन जाते हैं कोई सपोर्ट हमारा अपना भाई छोड़ दिया हमको कैसे हम बन जाएंगे अरे निकम्मे आदमी ये 6 टू 9 था तुम्हारे पास आज इंटरनेट एरा में जी रहे हो इसको इस्तेमाल किया होता तो तुम भी राज्य जैसे बन जाते ठीक है सर इसके लिए चलो ठीक है 9 टू 6 सेम है इसको संभालो ना इसको लगाओ ना खेल यहां से होता है सर आओ आगे बढ़ते हैं एक्स्ट्रा स्किल्स सीखो सर 6 टू 9 को यूज करो प्रॉब्लम थ्री बाय टाइम इंस्टेड ओनली सेलिंग ये प्रॉब्लम नहीं है सलूशन है मतलब मैंने उल्टा लिख दिया है कहने का मतलब ये है सर हम में से ज्यादातर लोग अपने समय को बेचते हैं बेचते मतलब मान लो नौकरी कर रहे हैं तो हम 30 दिन दे रहे हैं और बदले में हमको 10000, 15000, 20000 है जो भी मिल रहा है अपना समय इसको बेचना कहते हैं सर जब हम समय खरीदने पर आ जाते हैं ना तब मल्टीप्लिकेशन होने लग जाता है पैसा में समय खरीदने का मतलब जैसे राज ने क्या किया था दो लोगों को हायर किया था हम कंजूसी क्या करते हैं सर हम 500 रुपये बचाने के लिए ना वो 500 रुपये वाला काम भी खुद ही करने में लग जाते हैं दो घंटा एक्स्ट्रा उसी में लगा देंगे लेकिन 500 बचा लेंगे और कहेंगे देखो दूसरों को सिखाएंगे देखो पैसा ऐसे बचाया जाता है 500 हमने बचाया अरे बेवकूफ हो तुम 500 बचाने के लिए दो घंटा लगा दिए उस दो घंटे में कुछ नया सीख जाते तो क्या पता 500 के बजाय 5000 कमा लेते हो सकता था 500 बचा लिया है हम कुछ नहीं बचा है समय इन इनको देखो समय की कोई कीमत ही नहीं है इनके लिए फ्री में मिला है ना तो कह कह दिया है फ्री में तो काहे को कीमत लेकिन जो विनर्स खिलाड़ी लोग होते हैं वो समय कभी कीमत कैलकुलेट करते हैं मेरे एक घंटे की कीमत कितनी दो घंटे की कीमत कितनी हिसाब लगाते हैं उसका भी उसके बाद देखते हैं कि 500 वाला काम मैं खुद करूंगा या किसी और को दूंगा राज ने रखा था ना दो खुद को ठीक है वी हैव ओनली अगर हम समय बेचने वाले हैं सर तो हमारे पास बेचने के लिए सिर्फ 24 घंटे हैं हम 24 घंटे ही मैक्स काम कर सकते हैं ना सोना-वोना छोड़ दो तो उससे ऊपर तो 25वां हो नहीं सकता
[33:04]लेकिन अगर हम समय खरीदने पर आ गए तो सर अनलिमिटेड घंटे आप अगर दो लोगों को अपने साथ काम करवा रहे हो और एक आदमी आठ घंटे काम कर रहा है तो 24 घंटे सॉरी 16 घंटे तो एक्स्ट्रा आ गए आपके पास सर किसी के पास अगर 100 लोग काम करने वाले हैं आज अगर मैं अपनी बात करूं मेरे पास मान लो अगर 10 लोग हैं और 10 लोग हैं अगर वो 10-10 घंटे काम कर रहे हैं तो 100 घंटे मेरे लिए काम हो रहा है डेली बेसिस पे रोज का क्योंकि मैंने समय खरीदा है लेकिन मैं खुद ही लगा रहा था सब तो मैक्सिमम 24 दे पाता लेकिन अभी तो 100 से ज्यादा घंटे काम हो रहे हैं तो समय खरीदने की मानसिकता डेवलप करो सर
[33:41]छोटी-छोटी और लोग गड़बड़ क्या करते हैं थोड़ा कमाई बढ़ेगा तब लोग किसी को हम काम पे रख लेंगे अरे चाचा गलतफहमी में हो जब किसी को रखोगे काम पे तो कमाई बढ़ ही जाएगी वो जो 10 घंटा लगाएगा तो उसका कमाई तो बढ़ाएगा ही बढ़ाएगा अभी तो तुम तीन ही घंटे लगा पा रहे हो लेकिन किसी को रखोगे तो 10 घंटा दे देगा कमाई कैसे नहीं बढ़ेगी सोचना शुरू करो ना ऐसा नहीं हमारे यहां तो हम खुद ही मेहनत करते हैं वो पैसा बचाने के लिए हमको बाबूजी ने बचपन से सिखाया है गरीब रहा होगा ना फिर ऐसे पैसा बचाने के लिए सिखाया है
[35:42]अरे गरीब रहा होगा फिर धन्य वाला ऐसे वो दिखाता नहीं है वो कमाएगा लाख बोलेगा हजारी कमाते हैं हम तो बीसी कमाते हैं 10 ही कमाते हैं धन्य वाला ऐसे वो दिखाता नहीं है वो कमाएगा लाख बोलेगा हजार ही कमाते हैं हम तो उसकी औकात है mercedes खरीदने की लेकिन वो ऑल्टो में चलेगा अरे हम तो बहुत गरीब आदमी हम ऑल्टो में चलते हैं लेकिन अपना मिडिल क्लास वाले हम जैसे लोग मैं अपनों को भी ले लेना हम भी हमने भी ये हरकत करी है बहुत सालों तक औकात ऑल्टो की है लेकिन लोन पर लेने जाएंगे honda city गरीब ना समझ ले गरीब गरीब कैसे गरीब बेइज्जती हो जाएगी सारा डर यही है सर बेइज्जती ना हो जाए गरीब ना समझ ले समझ ही ले अरे छोड़ो यार बहुत बार बोल चुका हूं बोलते-बोलते मैं तंग आ गया हूं लेकिन लोग नहीं सुधर रहे हैं
[36:26]ठीक लग्जरी बाय डायरेक्ट इनकम हां ये अच्छी बात है जरा ध्यान से समझिएगा इसको सर लव योर ग्रैंडसन आपने देखा होगा एक बूढ़ा आदमी अपने बेटे से ज्यादा अपने पोते को प्यार करता है देखा होगा ना आपने कल्चर में हम लोग घर-बार में देखते हैं जो हमारे पिताजी होते हैं वो हमसे ज्यादा हमारे बेटे को प्यार करते हैं क्या चीज समझ में आती है सर इससे और एक और कहावत है मूल से ज्यादा सूत प्यारा सूत क्या होता है ब्याज मूल मतलब प्रिंसिपल मतलब किसी को अगर 1 लाख रुपये कर्जे पर दिया है और उससे 2000 रुपये इंटरेस्ट आना है तो आदमी 1 लाख रुपये के लिए तगादा भले ना करे लेकिन वो 2000 रुपये इंटरेस्ट जो आ रहा है उसके लिए चार बार फोन करेगा अरे तुमने इंटरेस्ट नहीं दिया है 2000 दे दो दे दो दे दो उसको सूत ज्यादा प्यारा है उसको पोता ज्यादा प्यारा है क्यों मालूम 1 लाख तो अपने हैं कहां जाएगा वो 2000 कहीं ना अरे 2000 दे दे ऐसे ही बेटा और उसका बेटा ये जो पोता होता है ना सर ये इंटरेस्ट होता है ये ब्याज होता है
[37:35]दादू को ब्याज ज्यादा प्यारा है पोता ज्यादा प्यारा है क्या मतलब है ये सब क्यों मैं बोल रहा हूं इसलिए लग्जरी बाय डायरेक्ट इनकम मतलब आपकी जो कमाई है सर उस कमाई से कमाई को एंजॉय करने के बजाय उस कमाई से लग्जरी एंजॉय करने के बजाय उस कमाई को कही देर इन्वेस्ट करो और उससे जो इंटरेस्ट निकल के आ रहा है उससे लग्जरी एंजॉय करो ना मान लो हमने कोई फ्लैट खरीद रखा है 1 करोड़ रुपये का उसका रेंट आता है 25000 रुपये तो अब वो 1 करोड़ रुपये मेहनत की कमाई से मैंने लगा दिया इन्वेस्ट करने के लिए फ्लैट में लेकिन जो 25000 रेंट आ रहा है ना मेरा लग्जरी उस 25000 से चलेगा मैं 1 करोड़ नहीं 1 करोड़ तो अपना है ही नहीं 1 करोड़ तो लगा हुआ है अदर इन्वेस्टमेंट है वो सेफ है लग्जरी एंजॉय करने का तरीका ये होता है किसी भी बिजनेसमैन बड़े लोगों को आप देखोगे ना ऐसे ही होता है सर यही तरीका है डायरेक्ट कमाई कभी भी लग्जरी एंजॉय करने के लिए होती ही नहीं है डायरेक्ट कमाई ऑलवेज उसको मैक्सिमम इन्वेस्ट करने के लिए होता है और जब इन्वेस्ट किया हुआ वहां से ब्याज निकलता है पोता निकलता है उसको एंजॉय करो लग्जरी के लिए सवाल पूछते हैं सर इतना कमा लेंगे फिर गरीब जैसे रहेंगे फिर क्या फायदा इतना कमाने का अरे इतना कमा करके एंजॉय तब करोगे जब इंटरेस्ट कमाओगे
[39:00]अब समझ आया ये फायदा है इस तरीके से इस्तेमाल किया जाता है हां लव योर ग्रैंडसन प्रॉब्लम सिक्स इक्वल माइंडसेट सर्किल बड़ा प्रॉब्लम है सर ये
[39:12]इसका प्रॉब्लम मतलब क्या है इधर लिखा है मैंने देखो आपका जो सर्किल है ना दोस्त यार जिस कंपनी में रहते हो जिन लोगों के बीच उठते-बैठते हो
[39:23]अगर उस सर्किल में आप सबसे ज्यादा समझदार हो ध्यान से समझिएगा मेरी बात आपके पूरे सर्किल में अगर आप उस सर्किल में सबसे ज्यादा समझदार व्यक्ति हो तो असल में आप सबसे बड़े बेवकूफ हो सबसे बड़े गधे हो क्या ये क्या बोल दिया अगर मैं उस सर्किल में सबसे ज्यादा समझदार हूं तो सबसे बड़ा बेवकूफ कैसे हो सकता हूं बेवकूफ हो क्यों बेवकूफ हो सर पांच लोगों के सर्किल में अगर सबसे ज्यादा समझदार हो तो आइडियाज लीड तो आप ही करोगे उस ग्रुप को बोलबाला तो आप ही चलेगा कुछ नया सीखना आपके लिए कम उन लोगों के लिए हो सकता है मतलब जितना आपका दिमाग है उतना ही आपका ऑर्गेनाइजेशन आपकी कंपनी आपका वो सर्किल ग्रो करेगा लेकिन आपके सर्किल में अगर आपसे बड़े ओहदे वाले लोग हैं ज्यादा बड़ी सोच वाले लोग हैं तो फिर उससे आप सीखोगे अब आप कहोगे अरे ज्यादा अमीर आदमी ज्यादा सोच वाला अपने साथ सटने कहां देता है नहीं देता है लेकिन भैया-भैया करके सटो ना भैया आपके साथ रहने में बहुत मजा आता है अच्छा आओ जरा बाइक उठा लो हमारा बाइक उठा लो उसको थोड़ा करो ना उसका सेवा पानी करो अरे गिलास पानी पानी प्यास लगा अरे हम दे रहे हैं भैया उठा कर के दो ये सब करो सीखने को मिलता है चाचा ये सब से नहीं हम हम हम पानी हम पानी पिलाए हम बीटेक किए हैं क्या उखाड़ लोगे बीटेक करके फिर अमित जैसी जिंदगी जियोगे अपने से बड़े ओहदे वाले आदमी के साथ रहने के लिए उसका ईगो सेटिस्फाई करना पड़ेगा आपको जब आदमी एक ओहदे पर होता है ना एक मुकाम हासिल कर चुका होता है उसका ईगो होता है और आपको अगर ईगो वाले आदमी के साथ रहना है एक ही तरीका है सर उसके ईगो को सेटिस्फाई करो अब ज्ञानी आदमी सुनना चाहता है कि मैं ज्ञानी हूं उसको दिन में चार बार बोलो भैया क्या नॉलेज है आपका गजब वो चार नॉलेज आपको और देगा और सिखाएगा
[41:19]ऐसे करना पड़ता है बुद्धि लगाओ ना ऐसे-कैसे ठीक प्रॉब्लम स्टेटमेंट सेवन लेट इन्वेस्टर
[41:29]देखो मैं क्या कह रहा हूं अर्ली इन्वेस्टर बनो सर इस पर तो पूरा डेडिकेटेड एक सेशन मैंने कर दिया था कई लोग कहते हैं पहले कमाई बढ़ाओ तब इन्वेस्ट करने का सोचना अरे 10000 रुपये कमा रहे हो उसमें क्या एसआईपी करोगे क्या म्यूचुअल फंड करोगे कमाई लाख रुपये करो तब करना अच्छे-अच्छे समझदार लोगों को मैंने कहते सुना है अरे हद से ज्यादा बेवकूफ आदमी यार ऐसे आदमी अर्ली इन्वेस्टर वारेन बफे इतने बड़े मालूम क्यों है क्योंकि 13 14 साल की है इससे आदमी इन्वेस्ट कर रहा है उसका छोटा-छोटा इन्वेस्टमेंट उसको रिटर्न देखो होता क्या है अगर आप 20 की उम्र में 1000 रुपये पर मंथ भी इन्वेस्ट करते हो ना तो 60 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते आपका जो अमाउंट बनेगा सर 3 करोड़ से ऊपर चला जाएगा ये 15 परसेंट एनुअल रिटर्न के हिसाब से मैं बोल रहा हूं 3 करोड़ से ऊपर कितना सिर्फ 1000 रुपये लेकिन वही दूसरा आदमी इंतजार करता है कि मेरी इनकम बढ़ेगी तब 1000 से मेरा कुछ नहीं मैं तो डायरेक्ट 10000 करूंगा इतना पहले इनकम बढ़ने तो दो तो उस इनकम बढ़ने में सर 20 का उसका 40 साल एज हो जाता है लेकिन 40 की एज में ये कहता है मैं तो हर महीने 10000 रुपये इन्वेस्ट करूंगा और 10000 रुपये इन्वेस्ट करता है ये अपनी एज के 60 साल तक तो कितने साल तक इसने इन्वेस्ट किया 20 साल तो इसने पहले वाले ने 40 साल किया दूसरे वाले ने 20 ही साल किया सर टोटल अमाउंट इसका सिर्फ 1.3 करोड़ बनता है लगभग आधा ध्यान दीजिएगा यहां
[42:50]10 गुना ज्यादा इन्वेस्ट किया इसने 10 गुना एक गुना, दो गुना, तीन गुना, चार गुना, पांच गुना नहीं 10 गुना ज्यादा इन्वेस्ट करने के बावजूद भी जो फाइनल अमाउंट इसको मिल रहा है आधा मिल रहा है
[43:04]सर खेल अमाउंट का नहीं है खेल समय का है ताकत कंपाउंडिंग की है और कंपाउंडिंग में आपके अमाउंट से ज्यादा समय का रोल है इसको समय ज्यादा मिला ना तभी तो मैं कहता हूं सर आपकी उम्र भले ही 15 साल हो या आप भले ही 30 35 40 के हो अपने बच्चे को 15 साल की उम्र से सिखाओ अरे कुछ नहीं अपने पॉकेट मनी से 100 रुपये एसआईपी में डालना शुरू कर मात्र 100 रुपये क्या जा रहा है दोस्त कह रहे हैं महीने का महीने का एसआईपी में डालो किधर एसआईपी करना है बहुत सारे सेशन में मैं कर चुका हूं
[43:40]सागर सिन्हा म्यूचुअल फंड सर्च करो सागर सिन्हा एसआईपी सर्च करो कम से कम 10 से ज्यादा वीडियो इसमें कर चुका हूं आपके लिए सर्च करो उसमें डिटेल में समझा रखा है मैंने ठीक है इतना ही है क्या
[46:30]और हां कुकू एफएम डाउनलोड करने का लिंक हमने डिस्क्रिप्शन में दे रखा है एसआरएस 50 कूपन कोड जरूर इस्तेमाल कर लेना बाकी सेशन में मजा आया तो सीखने को मिला कमेंट बॉक्स में लिख कर बताइए कमेंट मैं आपके सारे पढ़ता हूं एक-एक रिप्लाई भले नहीं कर पाता लेकिन पढ़ता एक-एक हूं कमेंट करिए कमेंट हो गया भाई इतना ही अब इससे ज्यादा नहीं है कुछ अब अगली बार मिलेंगे अरे हो गया भैया कमेंट करिए कमेंट



