[0:00]क्या होगा अगर आपका सामना दुनिया के सबसे ज़हरीले जानवर से हो जाए जिसका ज़हर साइनाइड से भी ज़्यादा तेज़ हो?
[0:09]और आपको यह भी पता हो कि अभी तक इस जानवर के ज़हर से लड़ने वाली एंटीडोट या दवाई भी अब तक नहीं बनी है। आज के इस वीडियो में हम लेकर आए हैं दुनिया के सबसे ज़हरीले जानवरों को। जिनके ज़हर की एक बूंद कई लोगों को एक साथ मौत की नींद सुला सकती है। तो आइए जानते हैं इन जानवरों के बारे में जिनसे आपको बचकर रहना चाहिए। नंबर 10 पफ़र फिश। इस मछली के आसपास अजीब से कांटे निकले होते हैं जो कि इसकी ख़ूबसूरती बढ़ाते हैं। पफ़र फिश एक ऐसी मछली है जो दिखने में भले ही कितनी ही ख़ूबसूरत क्यों ना लगती हो लेकिन यह दुनिया की सबसे ज़हरीली मछलियों में से एक है। आप यक़ीन नहीं करेंगे इस मछली का ज़हर साइनाइड से भी 1200 गुना ज़्यादा तेज़ होता है। और इसी वजह से यह मछली हर साल लगभग 100 लोगों की जान ले लेती है। जब यह मछली किसी को काटती है तो पहले इंसान पैरालाइज़ हो जाता है और अगर समय पर इलाज ना मिले तो इंसान की जान भी जा सकती है। यह मछली जापान, फ़िलीपीन्स व मेक्सिको जैसी जगहों में पाई जाती है। हालांकि इतनी ज़्यादा ज़हरीली होने के बाद भी जापान के लोग इस मछली को बहुत ही चाव से खाते हैं। नंबर 9 ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि इस ऑक्टोपस पर ब्लू रिंग्स पाए जाते हैं। यह रिंग्स बहुत ही सुंदर, चमकीले और ख़ूबसूरत दिखते हैं। और इसी वजह से शिकारी जानवर इस ऑक्टोपस की तरफ़ खींचे चले आते हैं और खुद हमले का शिकार हो जाते हैं। इस ऑक्टोपस को केवल छूने भर से ही आप इसके ज़हर का शिकार हो सकते हैं। इसका ज़हर हमारी आंखों और हमारे रेस्पिरेटरी सिस्टम पर अपना सीधा असर डालता है जिससे जान भी जा सकती है। क्योंकि अब तक इसके ज़हर को मात देने वाली कोई भी दवाई या एंटीडोट नहीं बनी है। यह ऑक्टोपस आमतौर पर 8 इंच तक का होता है। जहां बाक़ी जानवरों के काटने पर हमें दर्द या फिर जलन जैसा महसूस होता है। लेकिन वहीं इस ऑक्टोपस के काटने पर ऐसा कुछ भी नहीं होता और यहीं पर हम धोखा खा जाते हैं। वैसे यह ऑक्टोपस कई जगह पाया जाता है जिनमें ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, जापान और फ़िलीपीन्स जैसी जगहें शामिल हैं। तो ऐसा कोई भी क्रिएचर आपको सी में दिखे तो होशियार रहिएगा। नंबर 8 स्लो लोरिस। कुछ-कुछ एक छोटे से बंदर जैसा दिखने वाला यह जानवर आपको भले ही भोला और शांत लगे पर है असल में यह बहुत ही ख़तरनाक। ऐसा इसलिए क्योंकि यह जानवर दुनिया के सबसे ज़हरीले जानवरों में से एक है। अगर यह जानवर किसी को भी अपनी जीभ से काट भर ले तो उसकी जान बचाना मुश्किल है। हालांकि समय पर इलाज मिलने से व्यक्ति को बचाया जा सकता है। और अक्सर इन जानवरों का शिकार वही लोग बनते हैं जो इनकी मासूमियत को देखकर इनको अपने घरों में पालने की कोशिश करते हैं या फिर इनके साथ फ़ोटो लेने की कोशिश करते हैं। बड़ी-बड़ी आंखों वाले ये जानवर रात के अंधेरे में भी बहुत ही आसानी से देख सकते हैं और अक्सर पेड़ों पर ही पाए जाते हैं। इनकी लंबाई 8 से लेकर 10 इंच तक बढ़ सकती है। और ये खाने में कीड़े-मकोड़ों के साथ-साथ फल और वेजीस भी खाते हैं। आमतौर पर यह जानवर फ़िलीपीन्स, चाइना, श्रीलंका और इंडिया में भी पाए जाते हैं। नंबर 7 बॉक्स जेलीफ़िश। एशिया और ऑस्ट्रेलिया के समुंदर में पाई जाने वाली यह मछली दुनिया भर के सभी जानवरों में सबसे ख़तरनाक है। और इस मछली को ख़तरनाक बनाता है इसका ज़हर। इसका सर एक बॉक्स जैसा होता है और इसी वजह से इस मछली का नाम बॉक्स जेलीफ़िश पड़ा है। बालों की तरह दिखने वाले इसके डंक 6 फीट से भी ज़्यादा बड़े हो सकते हैं और इन्हीं डंक से यह मछली अपने एनिमीज पर हमला करती है। वैसे आपको बता दें कि यह मछली पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट होती है और इसी वजह से यह मछली लोगों को धोखा देने में कामयाब हो जाती है। और पानी में इसके करीब आने का अंदाज़ा नहीं लगता। इसी बात का फ़ायदा यह उठा लेती है और पास आकर डंक मार देती है। इस मछली के डंक मारने पर जान पर बनाती है क्योंकि डंक मारने के बाद इंसान के पास ज़्यादा समय नहीं होता। और अगर समय पर इलाज नहीं मिला तो काटे गए इंसान की धड़कनें रुकने में ज़्यादा समय नहीं लगता। यानी इस मछली का काटा पानी भी नहीं मांगता। नंबर 6 डेथ स्टॉकर। दुनिया भर में वैसे तो स्कॉर्पियंस की कई सारी प्रजातियां पाई जाती हैं जो कि अलग-अलग रंगों और अलग-अलग शेप्स की होती हैं। लेकिन इन सभी स्पीशीज़ में से डेथ स्टॉकर का नाम सबसे ऊपर आता है जिसका कारण है इनका ज़हर। जो कि बाक़ी सभी स्कॉर्पियन से कई गुना ज़्यादा ख़तरनाक होता है। और जितने भी स्कॉर्पियन बाइट के केसेस दुनिया भर में होते हैं उनमें से ज़्यादातर की ज़िम्मेदारी स्कॉर्पियन की इन्हीं स्पीशीज़ की होती है। इसीलिए यह स्कॉर्पियंस बहुत बदनाम है। इनकी बदनामी के कारनामे यहीं नहीं रुकते। यह स्कॉर्पियंस ज़हरीले सांपों को भी मौत के घाट उतार सकती है। अगर बात की जाए इंसानों की तो यह इंसानों को भी अपना शिकार बनाती है। और मौक़ा मिलते ही अपना डंक उनके शरीर पर दे मारती है। इनका डंक लगते ही इंसान पैरालाइज़ हो जाता है। और अगर सही समय पर इलाज ना मिले तो इंसान मौत की नींद भी सो सकता है। नंबर 5 ब्लैक मांबा। इन सांपों का मुंह अंदर से काला होता है। इसीलिए इनका नाम ब्लैक मांबा पड़ा है। दुनिया के सबसे ख़तरनाक क्रिएचर्स की बात अगर की जाए तो उसमें हमेशा की तरह ब्लैक मांबा का नाम आना लाज़मी है। जिसकी रफ़्तार तेज़ है और उससे भी तेज़ है इनका ज़हर। यह एक ही हमले में किसी भी इंसान या जानवर को मार सकते हैं। यह सांप बाक़ी सारे सांपों से ख़तरनाक इसलिए भी है क्योंकि बाक़ी सांप जहां सिर्फ छेड़ने पर ही हमला करते हैं वहीं यह सांप बिना छेड़े ही किसी भी इंसान पर हमला कर सकता है। और अगर किसी इंसान और ब्लैक मांबा का आमना-सामना हो जाए तो यह सांप अपनी पूंछ के सहारे लगभग 6 फीट ऊपर उठकर सीधे आपके मुंह पर भी वार कर सकता है। अगर यह सांप इंसान को काट ले तो इंसान पैरालाइज़ भी हो जाता है। यह सांप अपने शिकार पर लगातार हमला करता है। इसके पास हर वो चीज़ है जो एक शिकार को मारने के लिए चाहिए होती है। तेज़ रफ़्तार भी, अग्रेसन भी और जानलेवा ज़हर भी। नंबर 4 स्टोन फिश। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि यह मछलियां दिखने में एक पत्थर यानी स्टोन जैसी होती हैं। और ये ऐसी इसलिए होती है क्योंकि ये खुद को किसी भी माहौल के हिसाब से ढाल लेती है। इन मछलियों का वजन 2 किलो तक हो सकता है और यह 20 इंच तक बड़ी हो सकती है। समुंदर में रहने वाली यह मछलियां 10 सालों तक ज़िंदा रह सकती हैं। और इनकी पांच प्रजातियां पूरी दुनिया भर में पाई जाती है। वैसे अगर आपका पैर इनके ऊपर पड़ जाए तो आपकी जान के लाले पड़ जाएंगे। जितना वजन इनके ऊपर पड़ता है उतना ही यह ज़हर प्रोड्यूस करती है। अपने डंक की मदद से यह स्टोन मछलियां जो ज़हर निकालती है वह इतना तेज़ होता है कि आपको अपना पैर तक कटवाना पड़ सकता है। इनकी काटने की रफ़्तार 0.15 सेकंड से कम की होती है जो कि पलक झपकने में लगने वाले समय से भी कम है। अब तो आपको समझ आ ही गया होगा कि इन मछलियों को दुनिया की सबसे ज़्यादा ख़तरनाक और ज़हरीली मछली क्यों कहा जाता है। वैसे आपको बता दें कि इतनी ज़्यादा ज़हरीली होने के बाद भी इस मछली को जापान और चाइना जैसे देशों में बहुत ही चाव से खाया जाता है। नंबर 3 वांडरिंग स्पाइडर। क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे ज़्यादा ज़हरीली मकड़ी कौन सी है? इस मकड़ी का नाम है वांडरिंग स्पाइडर जो कि साउथ अमेरिका के ट्रॉपिकल कंट्रीज़ में पाई जाती है। और ये ऐसी-वैसी जगह नहीं बल्कि घरों और गाड़ियों में बहुत ही आसानी से पाई जाती है। आपको शायद यह जानकर हैरानी होगी इस मकड़ी का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है जिसका कारण है इसका ज़हर। अगर यह मकड़ी किसी भी इंसान को काट लेती है तो सबसे पहले उसका ज़हर ह्यूमन बॉडी सेल्स को नष्ट करने लगता है जिससे इंसान पूरी तरह से पैरालाइज़ भी हो सकता है। और अगर समय पर इंसान का इलाज नहीं कराया जाए तो धीरे-धीरे काटे गए इंसान का दम घुटने लगता है और आख़िर में वह अपनी जान गवां देता है। नंबर 2 कोन स्नेल। आपने नन्हे और प्यारे स्नेल्स को तो ज़रूर ही देखा होगा। वैसे तो ये हमको कोई भी नुक़सान नहीं पहुंचाते लेकिन स्नेल की एक प्रजाति ऐसी भी है जो इंसानों को भी मार सकती है। यह 6 इंच का स्नेल एक नहीं बल्कि 20-20 लोगों को एक साथ मारने की क़ाबिलियत रखता है। अब आप समझ सकते हैं कि यह स्नेल कितना ज़हरीला होता होगा। यह स्नेल दिखने में कोन की तरह होता है। इसीलिए इसका नाम कोन स्नेल पड़ा। हालांकि इस स्नेल को सिगरेट स्नेल भी कहते हैं क्योंकि जितनी देर में एक सिगरेट ख़त्म होती है उतनी ही देर में इसके काटे गए जानवर या इंसान की जान निकल जाती है। यह स्नेल अक्सर समुंदर तटों के आसपास पाया जाता है और हमले का डर होते ही यह तुरंत ही अपना डंक मार देता है जिससे मौत पक्की है। यह स्नेल ख़तरनाक इसलिए भी है क्योंकि अभी तक इस जानवर के ज़हर से लड़ने के लिए किसी भी तरह की दवाई या एंटीडोट अब तक नहीं बना है। नंबर 1 पॉइज़न डार्ट फ्रॉग। आपने अपने आसपास मेंढक तो ज़रूर ही देखे होंगे। वह सब दिखने में बहुत ही सिंपल होंगे। लेकिन यह पॉइज़न डार्ट फ्रॉग दिखने में चमकीला और भड़कीला होता है। और यह जितना ज़्यादा चमकीला होता है उतना ही ज़्यादा ख़तरनाक भी जिसका कारण है इसका ज़हर। यह मेंढक दुनिया का सबसे ज़हरीला मेंढक है। यह मेंढक इतना ज़्यादा ज़हरीला होता है कि इसे काटने की भी ज़रूरत नहीं होती। यानी आप बस इसको छू भर लो और काम तमाम। यह मेंढक अपनी चमकीली त्वचा की वजह से ही लोगों और जानवरों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। और इसी वजह से जब शिकारी इसके पास चलकर आता है तो खुद शिकार बन जाता है। तो चलिए इसी के साथ हम आपसे विदा लेते हैं। उम्मीद है आपको यह वीडियो पसंद आई होगी। आप हमें कमेंट में ज़रूर बताइएगा कि इनमें से कौन सा क्रिएचर आपको सबसे ज़्यादा ज़हरीला लगा और जिसका सामना आप कभी नहीं करना चाहेंगे। तो जाते-जाते हमारे इस वीडियो को लाइक कर दें और हां अगर आपने अब तक हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है तो तुरंत कर दें और बैल आइकन को भी प्रेस कर दें ताकि आप तक हमारी वीडियो का नोटिफिकेशंस जल्द से जल्द पहुंच जाए।



