Thumbnail for SRH vs RR Today Match Dream11 Prediction | Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals 2026 | Match 21 by Sports Fantasy Guruji

SRH vs RR Today Match Dream11 Prediction | Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals 2026 | Match 21

Sports Fantasy Guruji

27m 39s6,340 words~32 min read
Auto-Generated

[0:00]और जिस दिन ये तीन बल्लेबाज नहीं चले उस दिन राजस्थान की टीम का क्या होगा? बात करेंगे कि भई विकेट कैसा बिहेव करेगा? तो यही रीजन है कि इस वेन्यू पे खेले गए अगर पिछले पांच मैच की इन डिटेल एनालिसिस करोगे और आप स्टैट्स को कलेक्ट करोगे तो आपको यह पता चलेगा और यहां पे यह डिफरेंस आपको क्लीयरली नजर आ रहा है कि क्यों राजस्थान की टीम ने अच्छा परफॉर्म किया है और क्यों हैदराबाद अभी तक इस आईपीएल में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई? इशान किशन को इस मैच में राजस्थान टीम का जो गेंदबाज परेशान कर सकता है उस गेंदबाज का नाम है तो ये कैसा बल्लेबाज है जो क्रिस पे टिक गया तो भाई फिर आउट होना मुश्किल है इसका, ठीक है? तो बिल्कुल भाई मैं इस वीडियो के अंदर आपको 10 से 11 से प्लेयरों के नाम बताऊंगा जो अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं मेरी एनालिसिस के बेस पे। तो देखो भाई, आज हैदराबाद की टीम का हैदराबाद में राजस्थान की टीम से मैच है। और भाई जब मैं इस वाले मैच की एनालिसिस कर रहा था ना तो सबसे पहले मैंने हैदराबाद टीम की एनालिसिस की फिर मैंने इनके बल्लेबाजों की एनालिसिस कर रहा था तो मैंने देखा यार हैदराबाद की टीम ने मैच तो खेले हैं चार लेकिन चार में से तीन मैच हैदराबाद हार गई और जीत पाई सिर्फ एक मैच। फिर बल्लेबाजों की एनालिसिस करने के बाद पता चला कि इनकी टीम की जो बल्लेबाज डिपार्टमेंट है वह काफी हद तक डिपेंड करती है इनकी टीम के चार बल्लेबाजों पे। उनके नाम क्या है? सबसे पहला अभिषेक, दूसरा ट्रेविस हैड, तीसरा किशन और फोर्थ हो गया क्लासेन। अब एक जो अच्छी बात हैदराबाद की लगी वह ये कि इनकी टीम के इन चार बल्लेबाजों को जब शर्त पड़ी है तो हैदराबाद टीम के बाकी बल्लेबाजों ने सपोर्ट किया है जैसे कि अनिकेत वर्मा और नितेश रेड्डी ने। फिर भाई मैंने राजस्थान टीम की एनालिसिस की इनकी टीम के बल्लेबाज डिपार्टमेंट को देखा तो मैं जान के हैरान रह गया क्योंकि इनकी टीम की जो बल्लेबाज डिपार्टमेंट है वह हद से ज्यादा सिर्फ तीन बल्लेबाजों पे ही डिपेंडेंट है। कौन से वह बल्लेबाज हैं क्यों इनकी टीम सिर्फ तीन ही बल्लेबाजों पे डिपेंड है उन्हीं सब की एनालिसिस करके आपको इस वीडियो में दूंगा ध्यान से वीडियो देखना। तो भाई जब मैंने एनालिसिस की तो मैंने देखा कि राजस्थान टीम के जो तीन बल्लेबाज हैं एक तो जैसवाल, दूसरा वैभव और तीसरा जुरेल। ठीक है इन तीनों बल्लेबाजों ने मिल के ही अपनी टीम को 559 रन की कॉन्ट्रिब्यूशन कर दी।

[2:29]कितनी 559 रन की कॉन्ट्रिब्यूशन इन तीन बल्लेबाजों ने कर दी। अगर आप कैलकुलेशन करेंगे तो अप्प्रोक्सिमेटली 85% बनते हैं। मतलब अपनी टीम के 85% जो रन है इन तीन बल्लेबाजों ने बनाए हैं। अब भाई यही टीम की स्ट्रेंथ भी है मेरे हिसाब से और यही टीम की वीकनेस भी है। स्ट्रेंथ यह है कि भई टीम के टॉप तीन बल्लेबाज रन बना रहे हैं और अच्छी बात यह है कि हर एक मैच में रन बना रहे हैं। लेकिन दिक्कत वाली बात क्या है कि भई सिर्फ तीन ही बल्लेबाज रन बना रहे हैं और जिस दिन ये तीन बल्लेबाज नहीं चले उस दिन राजस्थान की टीम का क्या होगा? क्योंकि हमने देखा है भई रियान पराग को बल्लेबाजी मिली तो रियान पराग बिल्कुल भी अच्छा नहीं कर पाया। ठीक है जिन मैचेज में बल्लेबाजी मिली अच्छा नहीं कर पाया और इस साल डोमेस्टिकली रियान पराग का अच्छा नहीं था। फिर अगर हम जडेजा की बात करें तो जडेजा ने थोड़े बहुत रन बनाए हैं लेकिन स्ट्राइक रेट जडेजा की मिसिंग थी वो बहुत धीमा जडेजा खेला है। अब फरेरा की बात करें तो भाई पिछले कुछ मैच फरेरा के भी अच्छे नहीं रहे। आईपीएल से पहले भी जो क्रिकेट फरेरा ने खेली है वो मैचेज भी इसके अच्छे नहीं रहे। हां हेटमायरन इनकी टीम का एक ऐसा प्लेयर है जिसने भाई टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा परफॉर्म किया था लेकिन हेटमायर टी20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाजी कर रहा था नंबर तीन पे और अब बल्लेबाजी इसको नंबर तीन पे मिलेगी नहीं। तो देखने वाली बात होगी कि भई जिस दिन राजस्थान की टीम के टॉप तीन बल्लेबाज जल्दी आउट हो जाएंगे उस दिन राजस्थान की टीम कैसे रिएक्ट करती है उस सिचुएशन में राजस्थान की टीम कैसा खेलती है। ठीक है अब राजस्थान की टीम ने भाई अभी तक तो इस आईपीएल में चार मैच खेले हैं और चारों ही मैच में आईपीएल की जो सबसे पॉपुलर टीम है ना उन सबको हराया है। सबसे पहले तो राजस्थान की टीम ने चेन्नई को हराया फिर भई इन लोगों ने मुंबई को हराया फिर इन लोगों ने आरसीबी की टीम को भी हराया। और आज इनकी टीम का जो मैच है वो हैदराबाद से है तो लेट्स सी कि भई इस वाले मैच में इनकी टीम कैसा रिएक्ट करने वाली है। अब भाई इनकी टीम में और हैदराबाद की टीम में स्पेशली बल्लेबाजी पॉइंट ऑफ व्यू से बात की जाए तो कुछ सिमिलरिटीज भी हैं जैसे भई हैदराबाद की टीम के जो ओपनिंग पेयर है अभिषेक और ट्रेविस हैड जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंजाब की टीम के अगेंस्ट जो हैदराबाद की टीम का मैच हुआ था हम सब ने देखा पावर प्ले में भाई हैदराबाद की टीम ने 100 से ज्यादा रन बना लिए थे। पावर प्ले में हैदराबाद की टीम ने पंजाब के अगेंस्ट 100 से ज्यादा रन बना लिए थे। लेकिन भई राजस्थान की टीम भी किसी से कम नहीं थी। इन लोगों ने पिछले मैच में जैसवाल और सूर्यवंशी ने मिलकर 97 रन पावर प्ले में 97 कर लिए थे तो भई ओपनिंग पेयर की बात करें तो दोनों टीम का काफी पावरफुल है। लेकिन जहां हैदराबाद की टीम थोड़ा सा पिछड़ रही है, ठीक है जहां हैदराबाद की टीम थोड़ा सा पिछड़ रही है वो है इनकी टीम का बोलिंग डिपार्टमेंट। अब आपने देखा होगा मैंने आपको बताया चार मैच तो हैदराबाद की टीम ने खेले हैं चार में से हैदराबाद की टीम तीन मैच हारी है और सिर्फ एक जीती है। जबकि राजस्थान की टीम ने भी चार मैच खेले लेकिन राजस्थान की टीम चारों ही मैच जीती है जो मेजर डिफरेंस निकल के आ रहा है वो डिफरेंस निकल के आ रहा है इनकी टीम की गेंदबाजी में कैसे? अभी तक भाई चार मैच जो राजस्थान की टीम ने खेले हैं राजस्थान टीम के गेंदबाजों ने कुल 32 बल्लेबाजों को आउट किया है। कितने कुल 32 बल्लेबाजों को राजस्थान टीम के गेंदबाजों ने आउट किया है यानी राजस्थान टीम के गेंदबाजों ने अच्छा परफॉर्म किया है और अपने बल्लेबाजों को सपोर्ट किया है तो यही रीजन है कि राजस्थान की टीम ने खेले चार मैच और चारों ही जीते हैं। क्योंकि एक बात आपको पता है जो बल्लेबाज है भाई वह आपको मैच जिताते हैं लेकिन आपके जो गेंदबाज है वह आपको टूर्नामेंट जिताते हैं वह आपको ट्रॉफी जिताते हैं। जबकि अगर हम हैदराबाद टीम की बात करें तो भई आपको जान के हैरानी होगी कि चार मैच में हैदराबाद की टीम के बल्लेबाज सिर्फ 20 बल्लेबाजों को आउट कर पाए। कितने सिर्फ 20 बल्लेबाजों को आउट कर पाए और यहां पे ये डिफरेंस आपको क्लीयरली नजर आ रहा है। ठीक है कि क्यों राजस्थान की टीम ने अच्छा परफॉर्म किया है और क्यों हैदराबाद अभी तक इस आईपीएल में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई? ठीक है अब अगर आपको मेरी एनालिसिस पसंद आए तो भाई इस वीडियो पे लाइक करना चैनल को सब्सक्राइब करना अगर आपने सब्सक्राइब नहीं किया ताकि मेरे आने वाले क्रिकेट मैचेज की जो एनालिसिस है वो आप सबको ऑन टाइम मिल जाए। अब मैं इस मैच की इन डिटेल एनालिसिस करने वाला हूं हर एक प्लेयर की एनालिसिस करने वाला हूं तो ध्यान से बस आप वीडियो देखते जाओ। बात करेंगे कि भई विकेट कैसा बिहेव करेगा तो आपको यह पता होना चाहिए जब भी हैदराबाद में मैच होता है हम हमेशा अपने सब्सक्राइबर्स को एक बात बताता हूं कि इस वेन्यू पे जो विकेट है आप ये मान लिया करो कि उस कंपनी को बनाने उस इस वेन्यू पे जो विकेट है उनको उस कंपनी को बनाने को ठेका दिया जाता है जो कंपनियां हाईवे बनाती है। मतलब भई इस वेन्यू पे मोस्ट ऑफ दी मैचेज में एकदम पाटा विकेट देखने को मिलता है हाई स्कोरिंग मैच होते हैं ओवरऑल बात की जाए तो इस वेन्यू पे जो बल्लेबाज हैं वो भाई गेंदबाज के कंपैरिजन में अच्छा परफॉर्म करते हैं। ओन एन एवरेज एक मैच को पकड़े तो इस वेन्यू पे ऑलमोस्ट 11 बल्लेबाज टोटल आउट होते हैं मतलब दोनों टीम को कंबाइन कर दें तो ऑलमोस्ट ऑन एन एवरेज एक मैच में 11 बल्लेबाज इस वेन्यू पे आउट होते हैं। ठीक है मतलब इस वेन्यू पे बल्लेबाज गेंदबाज के कंपैरिजन में अच्छा परफॉर्म करते हैं। अब लेकिन जो पिछला मैच 5 अप्रैल 2026 को हैदराबाद और लखनऊ की टीम के बीच इस वेन्यू पे हुआ वो एक हाई स्कोरिंग मैच नहीं हुआ। ठीक है उस मैच में हैदराबाद टीम के नौ बल्लेबाज आउट हुए थे और लखनऊ की टीम ने उस मैच में पांच विकेट से जीता था। अब लेकिन उससे पहले साल 2025 की बात करेंगे तो इस वेन्यू पे जो मैचेस थे ऑलमोस्ट ऑलमोस्ट सारे आपके हाई स्कोरिंग थे। खैर बल्लेबाज आप देख लो इस मैच में टोटल 14 ही आउट हुए थे और मैंने कहा है ऑन एन एवरेज एक मैच में 11 बल्लेबाज ही वेन्यू पे आउट होते हैं। तो अगर आप पिछले साल की बात करोगे हैदराबाद टीम की बल्लेबाजी इस वेन्यू पे नहीं चली लेकिन मुंबई टीम ने भाई 16 ओवर में टारगेट को चेज कर दिया था। फिर भई आप देखो पंजाब और हैदराबाद की टीम का मैच हुआ और पंजाब हैदराबाद के बीच जब मैच होते हैं तो ऑलमोस्ट हमेशा हाई स्कोरिंग ही होते हैं। पंजाब टीम ने 245 मारे थे हैदराबाद की टीम ने 18 ओवर में टारगेट को चेज कर दिया था। उससे पहले भी आप देखो। हैदराबाद की टीम ने मारे थे 152 यानी इनके बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाए लेकिन गुजरात की टीम ने 16 ओवर में टारगेट को चेज कर दिया। अब हैदराबाद की टीम ने 190 मारे, ठीक है? हैदराबाद की टीम ने 190 मारे लेकिन लखनऊ की टीम ने 16 ओवर में उस टारगेट को भी चेज कर दिया। और भई 23 मार्च 2025 की बात है इस वेन्यू पे हैदराबाद की टीम ने मारे थे 286 रन और राजस्थान की टीम जब चेज कर रही थी तो इस वेन्यू पे मारे थे 242 रन। मतलब हैदराबाद और राजस्थान की टीम के बीच जब पिछली बार इस वेन्यू पे टी20 मैच हुआ था एक हाई स्कोरिंग मैच हुआ था और बहुत ज्यादा हाई स्कोरिंग मैच हुआ था। और उस मैच में टोटल बात करोगे 12 बल्लेबाज आउट हुए थे। रनो की बात करोगे तो भई 500 से ज्यादा रन बने थे। ठीक है और अब एक बात फिर हैदराबाद और राजस्थान की टीम के बीच ये मैच है और जिस तरह इनकी टीम के बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे हैं उसको देख के मेरी उम्मीद तो यह है कि यह एक हाई स्कोरिंग मैच होना चाहिए। और साथ ही में भई एक बात और नोट डाउन कर लो कि ये चेसिंग ग्राउंड है। ये चेसिंग ग्राउंड है। इस वेन्यू पे आईपीएल के अब तक हुए हैं कुल 84 मैच। 84 में से पहले बल्लेबाजी वाली टीम जीतती है 45 और चेज वाली टीम जीतती है 47। लेकिन इस वेन्यू पे खेले गए अगर आप पिछले छह टी20 मैच की बात करोगे आईपीएल के तो पांच बार चेज वाली टीम जीती है और एक बार पहले बल्लेबाजी वाली टीम जीती है। तो इस वाले मैच में टॉस विन करने के बाद जो टीम है वो पहले गेंदबाजी करवाना पसंद करेगी। ठीक है तो जो टीम टॉस विन करेगी इस मैच में पहले गेंदबाजी कराएगी। बाकी तेज गेंदबाजों की बात करें तो इस वेन्यू पे उनको मिले हैं पिछले पांच टी20 मैच में 43 विकेट जबकि स्पिन गेंदबाजों को मिले हैं सिर्फ 12 विकेट और एवरेज की बात करें तो भाई स्पिन गेंदबाजों की जो सतह है वो रही है 50। खैर हैदराबाद की टीम में अगर आप पिछले साल भी देखोगे तो भई इतने अच्छे स्पिन गेंदबाज नहीं थे है ना जब आपकी टीम में स्पिन गेंदबाज नहीं है तो वेन्यू पे अच्छा परफॉर्मेंस में भी ना करे और वही चीज यहां पे काफी मिसिंग है। अब इस वेन्यू पे हमने देखा खेले गए पिछले छह टी20 मैच में पांच बार चेज वाली टीम ने मैच जीता। अब चेज वाली टीम मैच विन कर रही है इसका मतलब यह है जो टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है वो एक डिसेंट टारगेट सेट नहीं कर पाई। डिसेंट टारगेट सेट नहीं कर पाए क्योंकि उसके बल्लेबाज आउट हो गए और जो टीम चेज करने आई उसने मैच जीता है यानी उसने टारगेट को चेज कर लिया तो इसका मतलब है उसके बल्लेबाज अच्छा खेले थे और उसके बल्लेबाज आउट नहीं हुए। तो यही रीजन है कि इस वेन्यू पे खेले गए अगर पिछले पांच मैच की इन डिटेल एनालिसिस करोगे और आप स्टैट्स को कलेक्ट करोगे तो आपको यह पता चलेगा कि भई तेज गेंदबाजों को पहली पारी में इस वेन्यू पे मिले हैं 32 विकेट जबकि दूसरी पारी में तेज गेंदबाजों को मिले हैं सिर्फ 11 विकेट। ठीक है स्पिन गेंदबाजों को पहली पारी में छह और दूसरी पारी में छह। अभी तक हमने दोनों टीमों की एनालिसिस की तो इस मैच में जो टॉस है वो भई हैदराबाद टीम के लिए बहुत ज्यादा इंपोर्टेंट होने वाला है। ठीक है राजस्थान टीम के लिए फिर भी मैं भी उतना इंपोर्टेंट ना हो उनकी टीम फिर भी काम चला सकती है लेकिन इस मैच में हैदराबाद की टीम अगर टॉस हार गई और हैदराबाद की टीम को पहले बल्लेबाजी करना पड़ गया और जिस तरह की हैदराबाद की टीम के पास गेंदबाज है तो उसको देखते हुए हैदराबाद की टीम के लिए दिक्कत इस मैच में बढ़ सकती है। लेकिन अगर हैदराबाद टीम इस मैच में पहले गेंदबाजी करे तो हैदराबाद की टीम थोड़ी राहत की सास ले सकती है। तो उम्मीद करता हूं कि इस मैच का काफी कुछ चीजें जो हैं काफी कुछ एनालिसिस देखने के बाद आपका क्लियर हुआ होगा जो डाउट्स हैं वो क्लियर हुए होंगे। ठीक है तो इस मैच में जो टॉस है वो भी भई बहुत ही ज्यादा इंपोर्टेंट रोल प्ले करने वाली है। अब हम प्लेयर्स की बात करेंगे ठीक है सबसे पहले आएगा अभिषेक तो हैदराबाद टीम ने चार मैच खेले इंटरेस्ट इंटरेस्टिंगली इनकी टीम ने चारों ही मैचेज में भाई पहले बल्लेबाजी की है। तो भई राजस्थान की टीम के अगेंस्ट अभिषेक की जो एवरेज है वो है 22.16 ठीक है 22.16 है इस वेन्यू पे जो एवरेज है वो 28.94 है। राजस्थान की टीम हो और चाहे इस वेन्यू की बात करो दोनों ही केस में सेकंड इनिंग में भई अभिषेक ने तगड़ा परफॉर्म किया अगर आप कंपैरिजन करोगे पहली पारी से ठीक है और गेंदबाजों की बात करें खैर जो गेंदबाज इस वक्त राजस्थान की टीम में हैं उन गेंदबाजों ने ऐसा तो कोई ज्यादा परेशान अभिषेक को किया नहीं है। ठीक है हां रवि बिश्नोई के सामने अभिषेक खुल के खेला है। इसके बाद आ गया ट्रेविस हैड जब मैं ट्रेविस हैड की एनालिसिस कर रहा था तो भई मैं ये जान के दंग रह गया कि रविंद्र जडेजा तो एक ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज है। ट्रेविस हैड लेफ्टी बल्लेबाज है तो ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज के सामने लेफ्टी का मैच अप हैवी होता है लेकिन उसके बावजूद जडेजा ने भाई दो बार आउट कर रखा है और वो भी 15 बॉल में 14 रन दे के तो भई बड़ी बैटल है ठीक है? तो देखते हैं क्या इस मैच में रियान पराग रिस्क लेगा कि ट्रेविस हैड के सामने अगर उसका विकेट उनकी टीम के तेज गेंदबाजों को ना मिले तो रविंद्र जडेजा से गेंदबाजी करवाएगा। ठीक है ओवरऑल अगर आप बात करोगे राजस्थान की टीम के अगेंस्ट तीन मैच में 159 रन है 53 की एवरेज है। वेन्यू की बात करोगे तो 38.38 की एवरेज है और दोनों इनिंग में ठीक परफॉर्मेंस है। ठीक है तो पिछले तीन मैच में राजस्थान की टीम के अगेंस्ट भई दो हाफ सेंचुरी है और एक बार 34 रन है ठीक है ना तो पहले जडेजा खेलता था इधर और ना पहले बिश्नोई इनकी टीम में खेलता था ठीक है ये दोनों की इंक्लूजन हुई है तो देखते हैं अब किस तरह से जो ट्रेविस हैड है वो रिएक्ट करेगा। खैर अभी तक अगर सीजन की बात करें तो ट्रेविस हैड की कोई हाफ सेंचुरी नहीं आई।

[12:27]कप्तान आ गया हैदराबाद का किशन तो भई किशन आप सबको याद होगा एक मैच में तो चला जब 80 रन करें उसके बाद लगातार तीन मैच में ऑलमोस्ट हम ये कहेंगे फ्लॉपी है। और इस वाले मैच में जो बड़ा खतरा इनके लिए है वो है रवि बिश्नोई। इशान किशन को इस मैच में राजस्थान टीम का जो गेंदबाज परेशान कर सकता है उस गेंदबाज का नाम है रवि बिश्नोई। क्योंकि भई रवि बिश्नोई ऑलरेडी टी20 फॉर्मेट में 38 बॉल में चार बार सिर्फ 34 रन दे के ठीक है 38 बॉल में चार बार इशान किशन को आउट कर चुका है सिर्फ 34 रन दे के और देखो अगर आप एवरेज की बात करोगे 39.20 है। राजस्थान की टीम के अगेंस्ट किशन की लेकिन भई रवि बिश्नोई पहली बार राजस्थान की टीम की ओर से गेंदबाजी कराएगा किशन को क्योंकि पहले ये लखनऊ में था है ना। वेन्यू की बात करें तो भई 28.33 की एवरेज किशन की रही है इस वेन्यू के ऊपर ठीक है इस वेन्यू के ऊपर और देखो जो हमने एनालिसिस भी की थी कि इस वेन्यू पे चेज वाले टीम के पास एडवांटेज है चेज वाले टीम के मैच विन करने के चांस ज्यादा रहते हैं तो यहां पे देखो चेज के अंदर जो है वो औसत भी काफी बढ़िया है। मतलब इन बल्लेबाजों की हैदराबाद के हेनरी क्लासेन की बात करें तो क्लासेन की फर्स्ट इनिंग में भी चल जाती है ठीक है क्लासेन की फर्स्ट इनिंग में भी चलती है। पांच मैच में 39.50 की एवरेज है राजस्थान की टीम के अगेंस्ट और वेन्यू की बात करेंगे तो इस वेन्यू पे जबरदस्त रिकॉर्ड है। 56.33 की एवरेज है ठीक है जी और अभी तक जो चार मैच खेले हैं डिसेंट परफॉर्मेंस क्लासेन की आई है चारों ही मैचेस में और एक बात अगर आप साइड बाय साइड नोटिस करते जाओगे ना तो ये जो रविंद्र जडेजा गेंदबाज है ये भई हैदराबाद टीम के गेंदबाजों के सामने इकोनॉमिकल गेंदबाजी करवाई है इसने ऐसा नहीं है। देखो क्लासेन को 21 बॉल में सिर्फ 26 रन दिए विकेट नहीं मिले ठीक है अलग है लेकिन अगर आप किशन को देखोगे इसको 31 में 34 ही करने दिए इसको एक बार ही आउट कर दिया। ट्रेविस हैड को तो दो बार आउट कर ही लिया था ठीक है और फिर यहां पे देखोगे तो 27 में 35 रन दे के एक बार ही आउट किया तो देखने वाली बात होगी कि इस मैच में राजस्थान की टीम किस तरह जडेजा को यूटिलाइज करती है ठीक है? अनिकेत वर्मा वही पाविटिंग वाला रोल है किसी मैच में चल जाएगा फिर वही 10 15 10 15 ये कॉन्ट्रिब्यूशन है ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज जडेजा के सामने तगड़ा मैच अप बन जाएगा। सलील अरोरा देखो जो प्लेयर ना पाविटिंग करते हैं और बल्लेबाजी भई कर रहे हैं नंबर सात पे नंबर आठ पे उनकी एनालिसिस हो नहीं सकती कभी वो चलेंगे कभी वो नहीं चलेंगे ठीक है सेम चीज मुकुल चौधरी के साथ है। नितेश रेड्डी भई देखो चार मैच खेले दो मैच में बल्ले से रन बने हैं और दो मैच में रन नहीं बने। गेंदबाजी की बात करेंगे तो विकेट दो मिले हैं। गेंदबाजी चारों मैच में की है लेकिन विकेट एक ही मैच में मिला था उस मैच में दो विकेट मिल गए थे इसको ठीक है बाकी इसको विकेट मिले नहीं। अब रवि बिश्नोई ने नौ बॉल में सात रन दे के एक बार आउट किया है ठीक है गेंदबाज राजस्थान की टीम के जोफ्रा ने पांच मैच में छह बल्लेबाज आउट किए हैं खैर इस वेन्यू पे अगर बात करें तो जोफ्रा को दो मैच में कोई विकेट नहीं मिला और दो मैच में भाई रन खाए हैं 118 आठ ओवर में 118 भई बहुत खराब आंकड़े हैं ठीक है 14.75 की जो है इकोनॉमी रेट है। नांद्रे बर्गर के चार मैच में इस साल पांच विकेट है हैदराबाद की टीम के अगेंस्ट खेला नहीं है और इस वेन्यू पे भी अपना पहला मैच ये खेल रहा है। संदीप भई आपको बता दूं टी20 फॉर्मेट में 150 विकेट इसके हो चुके हैं आई थिंक आईपीएल में संदीप के 150 विकेट अभी तक हो चुके हैं तो काफी एक्सपीरियंस गेंदबाज है। इस वेन्यू पे 12 मैच में 13 बल्लेबाजों को आउट किया है ठीक है तो इस वेन्यू पे इसके मैच ज्यादा भी क्योंकि ये पहले हैदराबाद के लिए खेल चुका है। 18 मैच में 17 विकेट है इस वेन्यू पे ठीक है पहले हैदराबाद के लिए खेल चुका है। फिर बिश्नोई की बात करें तो हैदराबाद टीम के अगेंस्ट नौ मैच में नौ विकेट मिले हैं इस वेन्यू पे विकेट एक है ठीक है थोड़ी सी इंप्रूवमेंट करना चाहेगा। जडेजा की बात करें तो देखो बड़ा इंटरेस्टिंग है कि यार इस वेन्यू पे जडेजा ने खेले हैं आठ मैच लेकिन जडेजा को विकेट एक भी नहीं मिला। जडेजा को इस वेन्यू पे एक भी विकेट नहीं मिला और जबकि हम एनालिसिस जो कर रहे हैं स्टैट्स हम लोग देख रहे हैं कि हैदराबाद की टीम में जो बल्लेबाज हैं उनके सामने जडेजा ने इकोनॉमिकल गेंदबाजी करवाई है तो इसका मतलब ये हुआ कि कहीं ना कहीं चेन्नई की टीम की बात करें तो उन लोगों ने भई बहुत ही कम गेंदबाजी करवाई है बहुत ही कम गेंदबाजी करवाई है जडेजा से ठीक है? तो देखते हैं इस मैच में किस तरह से कप्तान इनको यूटिलाइज करेगा खैर राजस्थान ने भी ज्यादा गेंदबाजी तो जडेजा से करवाई नहीं है। चार मैच खेला है भाई साहब को और गेंदबाजी मिली है सिर्फ सात ओवर चार मैच में सात ओवर ठीक है और चार-चार ओवर मिलते तो होने चाहिए थे 16 ओवर तो 50% से भी कम यूटिलाइज किया है किसने राजस्थान की टीम ने। ब्रिजेश शर्मा ने खेले दो मैच सात ओवर मिल गए तीन विकेट ब्रिजेश को मिले हैं ठीक है तो जडेजा को यूटिलाइज भाई देखो थोड़ा सा कम किया लेकिन आप इकोनॉमी रेट की बात करोगे तो बढ़िया रही है। अगर इस मैच में राजस्थान की टीम के तेज गेंदबाजों को मार पड़ जाती है तो रविंद्र जडेजा को गेंदबाजी मिल सकती है और वह फिर एक ऐसी चॉइस होगा इनकी टीम के कप्तान के पास जो अपोनेंट टीम को थोड़ा सा रिस्ट्रिक्ट करे। ठीक है राजस्थान टीम से जैसवाल, वैभव और जुरेल ये तीनों ही बल्लेबाज जबरदस्त चल रहे हैं। आरसीबी की टीम के अगेंस्ट आज जैसवाल नहीं चला था वैभव और जुरेल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। बाकी हर मैच में जैसवाल चला है ठीक है चार मैच में दो हाफ सेंचुरी तो आ ही चुकी है। इस वेन्यू पे भी जैसवाल की परफॉर्मेंस अगर आप लोग देखोगे तो 40.66 की एवरेज है ठीक है? हर्षल पटेल एक ऐसा गेंदबाज देखो जब आप एनालिसिस करोगे ना तो आपको पता चलेगा हर्षल पटेल एक ऐसा गेंदबाज है जिसको विकेट मिले हैं राजस्थान टीम के बल्लेबाजों के जिसको विकेट मिले हैं राजस्थान टीम के बल्लेबाजों के ठीक है? थोड़ा सा महंगा भी आगे आने वाले बल्लेबाजों के सामने रहेगा लेकिन विकेट गिरते पड़ते उसको मिल जाते हैं। हर्षल पटेल ने 16 में 15 रन दे के एक बार आउट किया है ठीक है? फिर आ गया सूर्यवंशी तो सूर्यवंशी अपना पहला मैच खेल रहा है हैदराबाद की टीम के अगेंस्ट वेन्यू पे भी पहला मैच रहेगा। अच्छा एक बात जो इंटरेस्टिंग मैं आपको बता रहा हूं ध्यान से सुनना देखो वैभव ने खेले चार मैच। चार मैच में दो बार चेज में भाई इसने दो हाफ सेंचुरी कर दी मतलब जब राजस्थान की टीम चेज कर रही है तो चेज में दो बार चेज करा दोनों मैच में इसकी हाफ सेंचुरी आ गई बहुत अच्छी बात है।

[17:52]और जब आप बात करोगे जैसवाल की तो जब राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी किया है तो दोनों ही मैच में भाई जैसवाल की हाफ सेंचुरी आई है। मतलब फर्स्ट इनिंग में जैसवाल ने हाफ सेंचुरी करी है और चेज में वैभव ने हाफ सेंचुरी करी है तो इससे जो है ओवरऑल अगर हम बात करें तो राजस्थान टीम की पहले बल्लेबाजी भी कवर हो गई और चेज भी कवर हो गया ठीक है और ऐसा नहीं है पहले बल्लेबाजी की तो सूर्यवंशी जीरो पे आउट हो गया ठीक है? अब वहां पे भी आपका 40 रन की कॉन्ट्रिब्यूशन है और जैसवाल की चेज में कॉन्ट्रिब्यूशन है ठीक है। जुरेल की बात करें तो जुरेल ने खेले चार मैच और देखो जुरेल की एक चीज मेरे को समझ आ रही है या तो ये ऐसा बल्लेबाज है जो आउट होगा तो जल्दी आउट हो जाएगा जैसे दो या 18 करें और अगर यह सेट हो गया ना नंबर तीन पे तो फिर भई लंबा खेलता है। अह पिछले मैच में 81 नॉट आउट है और एक बार पहले बल्लेबाजी करके आप देखो 75 रन भी इसने करें हैं तो ये कैसा बल्लेबाज है जो क्रिस पे टिक गया तो भाई फिर आउट होना मुश्किल है इसका ठीक है? हर्षल पटेल भई फिर से गेंदबाज 10 बॉल में 13 दे के एक बार आउट किया रन तो खा रहा है लेकिन आउट भी कर ले रहा है। भई देखो हैदराबाद की टीम के अगेंस्ट जुरेल की अगर आप औसत देखोगे 63.50 और वेन्यू पे 35.50 ठीक है? तो ये टॉप तीन बल्लेबाज है और उम्मीद करो कि टॉप तीन बल्लेबाज राजस्थान के फिर अच्छा करे। है ना इसके बाद शिमरन हेटमायर आ गया तो बाकी गेंदबाजों ने ज्यादा गेंदबाजी कराई नहीं पटेल ने कराई अब देखो पर्पल पटेल ने 40 बॉल ऑलमोस्ट डाल दी और एक बार आउट किया 40 बॉल में एक बार आउट करने में आउट करना तो नहीं है। बाकी चार मैच में 24 रन है 12 की एवरेज है हैदराबाद की टीम के अगेंस्ट 31.55 की एवरेज है और वेन्यू पे 28.66 की एवरेज है। रियान पराग अब मैंने आपको पहले ही दिन बताया था कि रियान पराग डोमेस्टिक में कर ही नहीं आ रहा और धीरे-धीरे अब आईपीएल के चार मैच हो गए हैं और देखो यार प्लेयर को अंदर से तो पता है ना कि भई मेरे रन नहीं बन रहे भले ही टीम जीत रही है लेकिन मेरे रन तो नहीं बन रहे ये तो प्लेयर को पता है और धीरे-धीरे अगर रन नहीं बने तो भाई आप देखना रियान पराग का जो कॉन्फिडेंस है स्पेशली बल्लेबाजी की बात करें डाउन ही जाएगा।

[19:38]और रियान पराग को मैं नहीं मानता कि यार ये खुद को नीचे बल्लेबाजी करा और हेटमायर को ऊपर करा दे लेकिन वही चीज है कॉन्फिडेंस की कमी है।

[19:53]एक इनिंग आनी पड़ेगी भाई कम से कम 25 बॉल में 25 रन टाइप की इनिंग आई ना तो थोड़ा सा कॉन्फिडेंस बिल्ड हो सकता है बाकी अभी तो परफॉर्मेंस कोई खास है नहीं। इसके बाद जडेजा पिछले मैच में 24 रन मारे लेकिन 25 बॉल खेली मैंने आपको बताया बल्लेबाजी तो की रन तो बनाए लेकिन बहुत ही धीमी है। अब पर्पल पटेल को जिस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा पेला है जिस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा मारा है उसका नाम है जडेजा। भाई जडेजा ने 38 बॉल में पटेल के 78 रन मार रखे हैं और सिर्फ एक बार आउट हुआ है तो इसका मतलब पटेल के सामने जडेजा बल्लेबाजी करना पसंद करता है तो इसलिए मैं कह रहा था कि आगे इस वीडियो में देखोगे आप एनालिसिस के अंदर कि पर्पल पटेल को राजस्थान के बल्लेबाजों ने बहुत मारा है। लेकिन फिर वही बात आएगी मार खाने के बाद एक आध विकेट ले जाता है। ठीक है तो पहले हैदराबाद गेंदबाजी करे तो थोड़ा सा इसका ध्यान रखना ठीक है चेज में तो छोड़ ही देना। फरेरा की बात करें तो फरेरा को भी दो बॉल में दो रन दे के एक बार ही आउट कर रखा है। गेंदबाज देखते हैं तो एक बड़ी इंटरेस्टिंग बात आपको बता रहा हूं हैदराबाद के गेंदबाजों की ध्यान रखना कि हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2026 में अपने स्पिन गेंदबाजों पे भरोसा ज्यादा किया है। कंपैरिजन में अपनी टीम के तेज गेंदबाजों के अब ध्यान से देखना हर्ष दुबे चार मैच में कितनी गेंदबाजी कराई 13 ओवर। जयदेव नट कटने चार ओवर में कितनी गेंदबाजी कराई ऑलमोस्ट 13 ठीक है? नट कट तो बड़ा गेंदबाज है मैं मानता हूं लेकिन हर सुबह तो डेब्यू कर रहा है और उसने उसके बावजूद जितनी गेंदबाजी नट कटने की उतनी गेंदबाजी उसने करवाई। फिर अगर हम मलिंगा की बात करें तो चार मैच में मलिंगा ने गेंदबाजी करवाई है सिर्फ 11 ओवर चार मैच में कितने ओवर हैं मलिंगा के 11 तो मलिंगा से बेहतर कौन दुबे और दुबे ने विकेट भी पांच लिए इन गेंदबाजों से ज्यादा भी लिए हैं। हर्षल पटेल की बात करोगे तो तीन मैच में सात पॉइंट चार ओवर तीन मैच में सात पॉइंट चार ओवर और भाई 94 रन खा गया और पटेल को विकेट मिला ही नहीं है। और एक इंटरेस्टिंग बात आपको बता दूं हैदराबाद चार मैच में सिर्फ एक जीती है और जो मैच हैदराबाद की टीम जीती थी उस मैच में भाई पर्पल पटेल खेला ही नहीं था ठीक है? हर्षल पटेल जो है वो उस वाले मैच में भाई खेला ही नहीं था और मेरे को लग रहा है कि पटेल की ऐसी परफॉर्मेंस कंटिन्यू रही तो मे बी आने वाले सीजन में हर्षल पटेल को हैदराबाद की टीम रिलीज भी कर देगी ठीक है जी? शिवांग की बात करोगे तो देखो तीन मैच में 12 यानी हर मैच में शिवांग को चार ओवर गेंदबाजी मिली है पटेल कहां तीन मैच में 7.4 ओवर गेंदबाजी की आठ कर लो ठीक है तीन मैच में शिवांग के 12 और शिवांग के विकेट भी चार है ठीक है? तो मैं कह रहा था ना स्पिन गेंदबाजों पे हैदराबाद टीम को ज्यादा भरोसा है कंपैरिजन में अपनी टीम के तेज गेंदबाजों के रेड्डी की बात करोगे तो चार मैच में सात ओवर चार मैच में सात ओवर मिले हैं और दो विकेट वो दोनों ही विकेट एक ही मैच में इसको मिल गए थे। अह अभिषेक शर्मा गेंदबाजी करवा रहा है लेकिन अभिषेक को फिलहाल अभी तक विकेट नहीं मिले हैं। अब एक बार देखते हैं भई इनकी हैदराबाद की जो टीम है किस तरह से अपने गेंदबाजी अटैक को यूटिलाइज करती है। तो इनकी टीम में जयदेव नट कट ने सबसे अधिक गेंदबाजी की है 16 से 20 ओवर में ठीक है फिर अहसान मलिंगा ने की है और फिर भाई आप दुबे और हर्षल पटेल को मान लो हर्षल पटेल तेज गेंदबाज तो पटेल को ही कंसीडर करो ठीक है तो सबसे ज्यादा गेंदबाजी 16 से 20 में किसने करी है जयदेव नट कट ने। अच्छा एक बात ध्यान रखना भाई पिछले मैच में इशान किशन ने क्या करा? अच्छा वो मैं बताऊंगा क्या करा उससे पहले एक बात देखो देखो हैदराबाद की गेंदबाजी कमजोर है ना? देखो हैदराबाद टीम को ना तो पावर प्ले में विकेट मिल रहे हैं ना हैदराबाद टीम को मिडल में विकेट मिल रहे हैं और ना ही भाई ये पीछे रन रोक पा रहे हैं वहां विकेट मिल रहे हैं। जबकि राजस्थान की टीम के अगर आप देखोगे तो राजस्थान टीम को पावर प्ले में भी विकेट मिल रहे हैं जोफ्रा नांद्रे बर्गर है। मिडल फेस में भाई जो है राजस्थान की टीम को रवि बिश्नोई विकेट दिला रहा है जडेजा गेंदबाजी कर रहा है जडेजा विकेट दिला रहा है। हां जो एक सिमिलरिटी आप कह सकते हो 16 से 20 में कि इस फेस में भाई स्ट्रगल तो राजस्थान की टीम ने भी किया है और इस फेस में स्ट्रगल हैदराबाद ने भी किया है। हैदराबाद ने थोड़ा ज्यादा किया है ठीक है क्योंकि राजस्थान को भी विकेट नहीं मिले इनको भी विकेट नहीं मिले ये लोग थोड़ा ज्यादा पेटे हैं कंपैरिजन में राजस्थान की टीम के क्योंकि राजस्थान की टीम को ऊपर विकेट मिल जाते हैं समझ रहे हो? ये बोलिंग चार्ट है यहां से अपने को एक आइडिया मिलेगा कि भई कौन से गेंदबाज ने किस इनिंग में अभी तक कैसी गेंदबाजी कराई है। चार-चार मैच दोनों ही टीम खेल चुकी है काफी इफेक्टिव हो सकता है अपने लिए जोफ्रा आर्चर पहली इनिंग में बात करें तो 10.5 की स्ट्राइक रेट है सेकंड इनिंग में 36 का स्ट्राइक रेट है ठीक है? नांद्रे बर्गर पहली पारी में 21 की स्ट्राइक रेट है और चेज में 10 के स्ट्राइक रेट है। संदीप शर्मा पहली पारी में 20 के स्ट्राइक रेट है चेज में 18 के स्ट्राइक रेट है ठीक है? बिश्नोई की पहली पारी में 14 की स्ट्राइक रेट है और दूसरी पारी में छह की स्ट्राइक रेट है। जडेजा की पहली पारी में 10 के स्ट्राइक रेट है और चेज में अभी तक जडेजा को विकेट नहीं मिला। ब्रिजेश शर्मा की पहली पारी में 14 की स्ट्राइक रेट है और दूसरी पारी में अभी तक गेंदबाजी ब्रिजेश ने करवाई नहीं है। हैदराबाद की टीम ने चार मैच खेले चार बार पहले बल्लेबाजी की तो गेंदबाजी करवानी पड़ी थी सेकंड इनिंग में तो भाई देखो हर्ष दुबे की 15.6 की स्ट्राइक रेट है। जयदेव नट कट की 19.2 की स्ट्राइक रेट है एहसान मलिंगा की 22 की स्ट्राइक रेट है ठीक है हर्षल पटेल को विकेट मिले ही नहीं है हर्षल पटेल को विकेट मिले ही नहीं है इसके पीछे रीजन भी यह है कि भई इनकी टीम ने पहले गेंदबाजी भी तक कराई नहीं है। पहले गेंदबाजी करवा रही होती है हैदराबाद की टीम तो पटेल को विकेट मिल जाने दे क्योंकि पटेल चार ओवर में अगर 60 रन खा रहा है तो होगा क्या कि पटेल जो है वो एक-दो बल्लेबाज आउट कर लेगा। तो उससे उसको विकेट मिल जाते हैं लेकिन भाई पटेल को मैंने कभी नहीं देखा कि उसने रन रोके हो ठीक है तो पहले गेंदबाजी करे तो मे बी उसको कुछ एक विकेट मिल सकते हैं। शिवांग भई चेज में 18 की स्ट्राइक रेट है और नितेश कुमार रेड्डी की चेज में जो है वो 21 की स्ट्राइक रेट है और अभिषेक शर्मा को अभी तक कोई भी विकेट नहीं मिला। अब भई मैंने आपको कंप्लीट इस वाले मैच की एनालिसिस करके दे दी और इसी एनालिसिस के बेस पे आप सब लोग मेरे से उम्मीद करते हैं कि मैं आपको 10 से 11 से प्लेयरों के नाम बताऊं जो इस मैच में अच्छा कर सकते हैं मेरी एनालिसिस के हिसाब से।

[25:14]लेकिन ध्यान रखना ना तो अभी टॉस हुआ है ना अभी प्लेइंग 11 की अनाउंसमेंट हुई है ठीक है कौन सी टीम बल्लेबाजी कर रही है कौन सी टीम गेंदबाजी कर रही है किन खिलाड़ियों को मैच में मौका मिला है। उन सब चीजों को भी एनालाइज करना पड़ेगा ठीक है वो होता है आफ्टर टॉस अगर आपने मेरे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन नहीं कर रखा तो भाई आप ज्वाइन कर लेना क्योंकि आफ्टर टॉस मैच के रिगार्डिंग फर्दर कोई भी अपडेट्स मेरे पास होंगी वो सारी मैं आपको वहीं शेयर करूंगा। और मेरे टेलीग्राम चैनल का लिंक आपको मिल जाएगा वीडियो के नीचे डिस्क्रिप्शन बॉक्स में बिल्कुल फ्री में आप ज्वाइन कर सकते हैं। तो चलिए बात करते हैं वह कौन से 10 12 प्लेयर हैं जो इस मैच में अच्छा कर सकते हैं मेरी एनालिसिस के हिसाब से लेकिन एक बात याद रखना वीडियो पसंद आए कुछ भी नया सीखने को मिले तो सारे भाई इस वीडियो पे लाइक जरूर करना। तो भाई देखो सिंपल सा क्या है कि हैदराबाद टीम के चार बल्लेबाज ठीक है अभिषेक ट्रेविस हैड इशान और क्लासेन ठीक है राजस्थान की टीम के तीन यशस्वी जैसवाल, सूर्यवंशी, जुरेल ठीक है? जैसवाल, सूर्यवंशी और जुरेल तो चार और तीन टोटल हो गए सात अब बचते हैं चार प्लेयर चार में से एक तो ऑलराउंडर हो जाएगा ठीक है चार में से एक ऑलराउंडर हो जाएगा ऑलराउंडर में दो ही अच्छी चॉइस है। एक तो हर्ष दुबे की है और दूसरी जडेजा की है ठीक है अभी हमने एनालिसिस की थी और हमने देखा था कि जडेजा को चेज में भाई विकेट नहीं मिले है ना चेज में गेंदबाजी करते हुए विकेट नहीं मिले तो देखते हैं कौन सी टीम बल्लेबाजी गेंदबाजी कर रही है उसके बाद डिसाइड कर लेंगे कि दुबे को टीम में रखना है या जडेजा को ठीक है? फिर बिश्नोई कंटिन्यू विकेट निकाल रहा है तो ये तो रहेगा जोफरा जब पहले गेंदबाजी करवा रही है राजस्थान की टीम तो विकेट मिल रहे हैं तो जोफरा उसके केस में है ठीक है? फिर मैंने यहां पे हैदराबाद की टीम से जो इनकी टीम का स्पिन गेंदबाज है कौन है शिवांग कुमार इसको रखा है क्योंकि अभी मैंने एनालिसिस करके दी थी इनकी टीम किस गेंदबाज से गेंदबाजी ज्यादा करवा रही है। ठीक है अब ये सात प्लेयर जो है ऊपर कीपर और बल्लेबाज ये तो टीम में फिक्स है और लेकिन ये जो तीन प्लेयर हैं बिश्नोई को छोड़ के दुबे जोफरा और ये शिवांग कुमार ये भई टॉस प्लेइंग 11 कंडीशन के हिसाब से चेंज आप कर सकते हो अपनी टीम में मैं जो चेंज करूंगा वो आफ्टर टॉस आपको अपडेट मिल जाएगी। ठीक है तो फिलहाल बस भई आज के लिए इस वीडियो में इतना ही और उम्मीद करता हूं भाई आप सबको वीडियो पसंद आया तो आप सब ने इस वीडियो पे लाइक किया होगा और साथ में एक बात कहना चाहूंगा जो एनालिसिस मैंने आपको करके दी है इस एनालिसिस को आप लोग अपने हिसाब से अपनी रिक्वायरमेंट के हिसाब से यूटिलाइज कर सकते हो और अगर आपको लगता है कि इसमें कोई मॉडिफिकेशन वगैरह करनी है तो भई आप लोग अपनी रिसर्च के हिसाब से फिर मॉडिफिकेशन वगैरह भी इसके अंदर कर सकते हो वो आपकी अपनी मर्जी है मैं नहीं कहता कि भई आप आप पूरी तरह मेरे ऊपर ही ट्रस्ट करो वो आप लोग अपनी साइड से भी रिसर्च वगैरह कर सकते हो ठीक है?

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript