Thumbnail for Sinister Brother : Turned Into A Monster | Hindi Documentary | Vikal Kashyap by Vikal Here

Sinister Brother : Turned Into A Monster | Hindi Documentary | Vikal Kashyap

Vikal Here

12m 2s2,530 words~13 min read
Auto-Generated

[0:00]वीडियो में दिखने वाली यह लड़की जो कि सुंदर और इनोसेंट दिख रही है, जिसका नाम हिमशिखा. हिमशिखा की उम्र 25 साल थी और वह गुरुग्राम में अपने भाई के साथ ही रह रही थी. हिमशिखा जिस भाई के साथ रहती थी उसका नाम हार्दिक. हार्दिक और हिमशिखा दोनों ट्विन सिबलिंग्स थे और दोनों एक साथ ही रहते थे. दोनों का बचपन भी एक जैसा ही गुजरा था. सेम स्कूल, सेम फ्रेंड सर्कल और ऑलमोस्ट सेम लाइफ एक्सपीरियंस. और साथ ही अगर सोशल मीडिया पे आप इन दोनों की रील्स देखें, तो आपको ऐसा लगना शुरू हो जाएगा कि शायद यह दोनों बेस्ट फ्रेंड्स जैसे सिबलिंग्स थे. Instagram रील्स, फैमिली फोटोस और फेस्टिवल की पिक्चर्स. सब कुछ काफी हद तक नॉर्मल और हैप्पी ही दिखता था. लेकिन अक्सर सोशल मीडिया पे जो चीजें दिखाई देती हैं, वो कभी कभार रियलिटी नहीं होती. और ये इंसिडेंट भी इसी चीज का एक जीता जागता उदाहरण है. बेचारी हिमशिखा यह जानती भी नहीं थी कि 6 मार्च 2026 उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होने वाला था. और वो भी इतने भयानक वे में जैसा कोई इंसान इमेजिन कर ही नहीं सकता. इंसिडेंट की शुरुआत होती है उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से, जहां पे एक औरत जिनका नाम नीलिमा, वो रहती थी अपने दो बच्चों के साथ. बच्चों के नाम हार्दिक और हिमशिखा, दोनों सिबलिंग्स थे, दोनों ही ट्विन्स थे. लाइफ काफी हद तक अच्छे से ही थी. हालांकि नीलिमा काफी साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी. और बच्चों की देखभाल वही कर रही थी. वो एक इंश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी और इसी के चलते लाइफ काफी हद तक इजी भी थी. उन्होंने अपने बच्चों को बहुत प्यार से रखा था और उनको अच्छी एजुकेशन देने की भी कोशिश की थी. जिसके बाद ये दोनों ही कुछ सालों के बाद गुरुग्राम में शिफ्ट हो जाते हैं. और गुरुग्राम में शिफ्ट होने के बाद हार्दिक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन जाता है. और साथ ही उसकी बहन हिमशिखा, जो कि एमबीए भी कर रही थी, लेकिन उसके साथ-साथ एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करना भी शुरू कर देती है. जिंदगी काफी अच्छे से बीत रही थी. लेकिन आज से लगभग डेढ़ साल पहले हार्दिक अपनी नौकरी छोड़ देता है. जब रीज़न पूछा जाता है तो वो बताता है कि जो ऑफिस था, उसका एटमॉस्फियर बहुत ही ज्यादा टॉक्सिक था. और वो इस तरह की पॉलिटिक्स वाली जगहों पे कभी भी सरवाइव नहीं कर सकता. उसको किसी भी तरह की गुलामी पसंद नहीं है और वो चाहता है अपना ही कुछ खुद का स्टार्टअप करना. फैमिली की फाइनेंशियल कंडीशन अभी तक ठीक-ठाक थी. इसी के चलते फैमिली ने भी हार्दिक को कुछ कहा नहीं. डेढ़ साल पहले ही हार्दिक अपना Instagram और YouTube भी शुरू करता है, जहां पे वो रेगुलरली कंटेंट डालना शुरू भी कर देता है. धीरे-धीरे लाइफ इसी तरह से चलती रहती है, लेकिन इस सब के दौरान भी हार्दिक गुरुग्राम में अपनी बहन के साथ ही रह रहा था. अगर आप उनकी वीडियोस देखना शुरू करेंगे तो आप जानेंगे कि हार्दिक अक्सर कंप्लेंट भी करता रहता था अपनी बहन के बारे में. कि उसकी जो बहन है, उसको छुट्टी नहीं मिलती. वो दोनों घूमने फिरने नहीं जा पाते और इसी के चलते वो अकेला भी कहीं बाहर नहीं जा रहा. वो चाहता है अपनी बहन के साथ पूरा वर्ल्ड एक्सप्लोर करना, दुनिया एक्सप्लोर करना, लेकिन उसकी बहन को छुट्टी ही नहीं मिलती. लेकिन फॉर्चूनेटली कुछ महीने पहले हिमशिखा को छुट्टी मिली थी. इसी के चलते दोनों भाई-बहन घूमने गए थे और इसके भी बहुत सारे ब्लॉगस उन्होंने अपलोड भी किए. और ये ब्लॉगस देखने से लग रहा था कि दोनों भाई-बहनों में बहुत ही ज्यादा गहरा प्यार है. खैर इसी तरह से लाइफ चल रही थी. उनकी मां उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रह रही थी. और ये दोनों भाई-बहन भी होली की छुट्टी पे मुरादाबाद पहुंचते हैं. फैमिली होली सेलिब्रेट करती है और सब कुछ बहुत अच्छे से जाता भी है. लेकिन इसी सब के बीच दिन आता है 6 मार्च 2026. जब हार्दिक की मां नीलिमा अपने ऑफिस में थी, लेकिन इसी दौरान हार्दिक समय से पहले उनको लेने उनके ऑफिस पहुंचता है. उसकी मां उसको देख के थोड़ा शॉक्ड थी. वो उससे पूछती है कि हार्दिक वहां पे क्या कर रहा है. हार्दिक अपनी मां को कहता है कि वो उनको एक सरप्राइज देना चाहता है और इसी के चलते वो उनको जल्दी लेने भी आया है. हार्दिक की मां को थोड़ी सी कंफ्यूजन थी, लेकिन साथ ही वो एक्साइटेड भी थी कि आखिरकार उनका बेटा उनको क्या सरप्राइज देना चाहता है. इसी के चलते वो ऑफिस से अर्ली ही निकल जाती है अपने बेटे के साथ. गाड़ी में वो अपने घर पहुंचती है, लेकिन घर पहुंचते ही वो नहीं जानती थी कि उनको देखने को क्या मिलने वाला है. जैसे ही दरवाजा खुलता है, अंदर वो देखती हैं और उनके होश ही उड़ जाते हैं. अंदर हर तरफ कमरे में खून के छींटे पड़े हुए थे, चाहे वो फ्लोर हो, चाहे वो कमरे की दीवारें हो. इसके बाद नीलिमा डर गई थी, परेशान थी और वहां से भागना चाहती थी. लेकिन इसी दौरान हार्दिक उनको जबरदस्ती खींच के अपने साथ बेडरूम तक लेके जाता है. और बेड पे वो कुछ ऐसा उनको दिखाता है जो देख के उनकी हालत खराब हो जाती है, उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक जाती है. बेडरूम में जो हिमशिखा का बेड था, उस पे हिमशिखा की लाश पड़ी थी. लेकिन लाश पूरी तरह से खून से भरी हुई थी. हार्दिक की मां यह सब कुछ देख के बहुत ही ज्यादा डर गई थी. वो चीखना चिल्लाना शुरू करती है, लेकिन इस सब से पहले ही हार्दिक एक चाकू लेके आता है और अपनी मां पे भी वार करना शुरू कर देता है. किसी तरह से वो चीखती है, चिल्लाती है और वहां से भाग निकलती है और इसी दौरान उनके पड़ोसी भी आना शुरू हो जाते हैं. हार्दिक जब देखता है कि वो पकड़ा जाएगा, लोग उसको पकड़ेंगे, पीटेंगे तो वो फटाफट से अपनी मां को छोड़ता है. भागता है, गाड़ी स्टार्ट करता है और गाड़ी लेके वहां से निकल जाता है. मामला बहुत ही ज्यादा संगीन हो चुका था. इसी के चलते पुलिस को कॉल किया जाता है. पुलिस थोड़ी देर में वहां पे पहुंचती है, मामले की तफ्तीश करती है और लाश देख के पुलिस की हालत भी बहुत खराब थी. जिसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाता है. जो डॉक्टर ये पोस्टमार्टम कर रहे थे, रिपोर्ट्स के अकॉर्डिंग उनकी अपनी ही हालत खराब हो गई थी जब उन्होंने लाश की हालत देखी. असल में कुछ रिपोर्ट्स के अकॉर्डिंग इस लाश पे 40 बार चाकूओं से वार किया गया था. इतना बुरी तरह से इसको मारा गया था. इसके अलावा जो उसके इंटरनल ऑर्गन्स भी थे, जैसे लीवर, किडनी या फिर हार्ट, सब कुछ डैमेज हो चुका था. मतलब इतने अंदर तक वो चाकू घोपा गया था. खैर इस सब के दौरान जो नीलिमा थी उनको भी हॉस्पिटल पहुंचाया जाता है. उनका भी ट्रीटमेंट शुरू किया जाता है, लेकिन फॉर्चूनेटली उनको ज्यादा चोट नहीं आई थी. वो बच गई थी, लेकिन जो उनकी हालत थी हॉस्पिटल में वो देख के किसी भी इंसान को रोना आ जाए. और वहीं दूसरी तरफ जो उनकी बेटी थी हिमशिखा, वो हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थी. ये सब कुछ बहुत ही ज्यादा खतरनाक था, बहुत ही ज्यादा भयानक था और जिस भी इंसान ने सुना वो सुन के शॉक्ड था. कि दो भाई-बहन जिनका रिलेशन इतना अच्छा दिखता था सोशल मीडिया पे आखिरकार क्या हुआ कि एक भाई ने अपनी बहन के साथ इतना भयानक कुछ कर दिया. रीज़न जानने के लिए अब पुलिस इन्वेस्टिगेशन स्टार्ट कर चुकी थी. थोड़ा ही समय लगता है और इसी के बीच हार्दिक उसकी कॉल रिकॉर्डिंग्स के चलते लाइव लोकेशन के चलते अरेस्ट कर लिया जाता है. और उसको अरेस्ट करने के बाद जब पुलिस उससे पूछताछ करना शुरू करती है, तो मैटर काफी हद तक खुलना शुरू होता है. लेकिन हार्दिक इस दौरान इस तरह से बात कर रहा था जैसे उसको किसी तरह का मेंटल डिसऑर्डर हो या फिर शायद वो इस तरह का बनने की कोशिश कर रहा था. वो पुलिस के हाथ आते ही कहने लगता है कि मेरी मां कहां है, मुझे मेरी मां से मिलना है. मैं उनको मारना नहीं चाहता था, लेकिन सिचुएशन इस तरह की बन गई थी. और साथ ही मैं यहां से छूटूगा कब. इतना संगीन अपराध करने के बाद भी हार्दिक इस तरह की बातें कर रहा था. खैर उसको पुलिस स्टेशन पहुंचाया जाता है, जहां पर उससे इन्वेस्टिगेशन स्टार्ट होती है और मामला काफी हद तक खुल के सामने आता है. हार्दिक पुलिस वालों को बताना शुरू करता है कि असल में लगभग डेढ़ साल पहले जब उसने सोशल मीडिया पे बहुत एक्टिव रहना शुरू किया था, अपनी जॉब क्विट करने के बाद. उसके बाद से ही उसकी Instagram पे बातचीत होनी शुरू होती है एक लड़की से. यह लड़की पुणे की रहने वाली थी. लेकिन यह बताया गया कि यह जो लड़की थी, एक मुस्लिम फैमिली से बिलोंग करती थी. अब देखिए मैं अपनी वीडियोस में हिंदू मुस्लिम नहीं करना चाहता. लेकिन ये जो फैक्टर था, यह कहीं ना कहीं इस सारे इंसिडेंट की जड़ भी था. इसी के चलते मैं आपके सामने ये चीजें पेश कर रहा हूं. खैर जैसे ही हार्दिक की बातचीत बढ़ना शुरू होती है, धीरे-धीरे ये दोनों प्यार में पड़ना शुरू हो जाते हैं. वक्त बीतता है और दोनों अपनी तरफ से शोर होने के बाद अपनी-अपनी फैमिलीज़ में सब कुछ बताते हैं. लेकिन हार्दिक की फैमिली को जब पता चलता है कि ये लड़की मुस्लिम है और दूसरी तरफ हार्दिक ने अपनी जॉब भी छोड़ दी हुई थी. इसी के चलते फैमिली में कॉन्फ्लिक्ट आने शुरू हो जाते हैं. थोड़ी बहुत लड़ाइयां होनी शुरू हो जाती है क्योंकि वो दूसरे धर्म से बिलोंग करती थी. और इसी सब के बीच हार्दिक की अपनी फैमिली से बहुत ही ज्यादा बहस होनी शुरू हो जाती है. वक्त बीतता जाता है, लेकिन कहीं ना कहीं हार्दिक बहुत ही ज्यादा डिस्टर्बड हो रहा था. और दूसरी तरफ उसने ये भी बताया कि ये जो लड़की थी, ये भी अपनी फैमिली में जब बताती थी, तो वहां पे भी लड़ाई झगड़े होने शुरू हो जाते थे. उसको भी बहुत कुछ सहन करना पड़ा और दूसरी तरफ हार्दिक को भी बहुत कुछ सहन करना पड़ा. जिसके बाद म्यूचुअली उन दोनों ने डिसाइड किया कि वो दोनों ब्रेकअप कर लेंगे. दोनों अलग हो जाएंगे और वैसा ही वो करते भी हैं. लेकिन एक चीज सुन के आपको बहुत ही ज्यादा शौक होगा. हार्दिक और यह लड़की कभी भी मिले ही नहीं थे. ये एक वर्चुअल रिलेशनशिप था जो कि सोशल मीडिया पे ही शुरू हुआ था और सोशल मीडिया पे ही खत्म भी हो गया. लेकिन इस सब की वजह से शायद जिस तरह से हार्दिक ने बताया, उसकी मेंटल हेल्थ बहुत ही ज्यादा खराब हो गई थी. इस सब के दौरान जो उसकी बहन थी हिमशिखा या फिर उसकी मां उसको हमेशा कहते रहते थे कि ये चीजें छोड़ दे. इस लड़की का पीछा छोड़ दे, अपने करियर पे ध्यान दे, एक जॉब ढूंढ अच्छी सी, स्टेबिलिटी ला और सब कुछ अच्छा हो जाएगा जिंदगी में. लेकिन हार्दिक को यह बातें धीरे-धीरे चुभनी शुरू हो गई थी. वक्त बीतता जाता है, लेकिन इस तरह के टोंट्स उसके अकॉर्डिंग उसको मिलते रहते हैं. और इसी की वजह से 6 तारीख को उसको पता भी नहीं चला कि आखिरकार उसके साथ हुआ क्या. उसने यह एक्सप्लेन किया कि 6 तारीख को भी एक इसी तरह का आर्गुमेंट होता है उन दोनों के बीच में. जब वो अपने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद वाले घर में थे. वहां पे ये सब कुछ होता है, उनकी मां अपने ऑफिस से. इसी दौरान हार्दिक बिना देरी किए किचन में जाता है. वहां से सब्जी काटने वाला चाकू उठाता है और उससे बिना देरी किए सबसे पहले अपनी बहन के गले पे कट लगाता है. जब ये सब कुछ हिमशिखा को महसूस होता है कि हार्दिक ने उस पे अटैक किया है, तो वो भागने की कोशिश करती है, लेकिन हार्दिक उसको भागने ही नहीं देता. बिस्तर पे उसको लेटा है और बिना सोचे समझे लगातार चाकू से वार करना शुरू कर देता है. तब तक वार करता रहता है जब तक उसका शरीर खून से भर नहीं जाता और उसकी जान चली नहीं जाती. लेकिन इस सब के बाद वो समझ नहीं पा रहा था कि अब वो करे क्या. जब गुस्सा हल्का सा ठंडा होना शुरू हुआ, उसके बाद वो बिना देरी किए अपने मां के ऑफिस पहुंचा. उनको बताता है कि उनको वो सरप्राइज देना चाहता है और घर पे ले आके उनको भी मारने की कोशिश करता है. अब जब उससे पूछा गया कि आखिरकार वो अपनी मां को क्यों मारना चाहता था, तो हार्दिक ने बहुत अजीब सा इसका जवाब दिया. उसने बताया कि मेरी बहन की जान जा चुकी थी. मेरे पिता हमारे साथ रहते नहीं है. और जब पुलिस को पता चल जाता कि मैंने ये सब कुछ किया है, तो मुझे सजा हो जाती. मेरी मां की तरफ कौन देखता. इसीलिए मैंने ये प्लान किया कि मैं उनको भी इस दुनिया से भेज दूंगा. खैर इसके बाद पुलिस ने काफी चीजें क्लियर भी की कि हार्दिक के अगेंस्ट एक खून करने और एक खून करने की कोशिश करने के लिए मामला दर्ज हो चुका है. और इसी की बिना पे ये केस आगे चलेगा भी. लेकिन जब ये केस सोशल मीडिया पे वायरल होना शुरू हुआ तो सब लोग बहुत ही ज्यादा हैरान थे. क्योंकि इन दोनों भाई-बहन की वीडियोस लोगों ने बहुत सारी सोशल मीडिया पे देख रखी थी. सब के सब शॉक्ड थे कि ये दोनों सिबलिंग्स एक तरह से बेस्ट फ्रेंड्स ही लगते थे. दोनों साथ में एंजॉय करते थे, दोनों साथ में ही आउटिंग्स किया करते थे. तो आखिरकार इतनी भी बड़ी क्या बात होगी कि एक भाई ने अपनी बहन को इतनी बुरी तरह से मारा. एक होता है हीट ऑफ द मोमेंट में किसी को मार देना, लेकिन उस दौरान इंसान सिर्फ उतनी ही बार अटैक करता है. जितनी बार उसको लगे किसी इंसान की जान जा चुकी होगी. लेकिन जो हार्दिक ने किया था, वो क्लियरली बता रहा था कि वो कितने गुस्से में था. उसका अंदर कितनी बुरी तरह से भर चुका था अपनी ही बहन के अगेंस्ट हेट्रेड से. इस केस ने एक बात बहुत अच्छे से हाईलाइट की कि कभी-कभार इमोशनल स्ट्रेस, ऑब्सेशन और मेंटल इंस्टेबिलिटी इंसान को ऐसे डिसीजन लेने पे मजबूर कर देती है. जिसके कंसीक्वेंसेस बहुत ही ज्यादा बुरे होते हैं. सिर्फ एक मोमेंट का अनकंट्रोल्ड एंगर पूरी फैमिली की जिंदगी हमेशा के लिए बर्बाद कर सकता है. खैर अब हार्दिक जेल में है. एक फैमिली बहुत बुरी तरह से टूट चुकी है. एक सिस्टर, एक बहन अपनी जान खो चुकी है. एक मां ने अपने दोनों बच्चों को एक ही दिन में बहुत बुरी तरह से खो दिया. एक को इमोशनली और एक को फिजिकली. यह सिर्फ एक क्राइम इंसिडेंट या फिर क्राइम स्टोरी नहीं है, बल्कि यह एक रिमाइंडर है कि कभी-कभार एंगर और ऑब्सेशन इंसान को मॉन्स्टर बना देता है. आई रियली होप आप सब अपना ध्यान रखेंगे. सी यू नेक्स्ट टाइम एंड नेक्स्ट वीडियो.

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript