Thumbnail for Term Insurance: How to get 2x sum assured at 1/3rd price? | Masterclass 2025 by Labour Law Advisor

Term Insurance: How to get 2x sum assured at 1/3rd price? | Masterclass 2025

Labour Law Advisor

27m 17s6,240 words~32 min read
Auto-Generated

[0:00]ज़रा इस पे नज़र डालो जानी मानी कंपनी का टर्म इंश्योरेंस प्लान इस बंदे के लिए जिसका लाइफ कवर है ₹2 करोड़, पॉलिसी टर्म रहेगा 38 इयर्स.

[0:09]इसका प्रीमियम पड़ रहा है ₹1,633. बट सेम कंपनी का सेम इंसान के लिए सेम प्लान जिसका कवर है ₹2 करोड़, पॉलिसी टर्म है 38 इयर्स.

[0:20]बट इस बार इसको प्रीमियम देना पड़ रहा है ₹4,680 पर मंथ. ऐसा क्यों?

[0:25]अगर प्लान सेम है, लाइफ इंश्योरेंस कवर सेम है, पॉलिसी ड्यूरेशन भी सेम है, बंदा भी सेम है, कंपनी भी सेम है, तो यह तीन गुना लगान क्यों लग रहा है?

[0:33]वैसे टर्म इंश्योरेंस इज सपोज टू बी द वर्ल्ड्स चीपेस्ट लाइफ इंश्योरेंस जो थोड़े से प्रीमियम में करोड़ों रुपए का लाइफ इंश्योरेंस कवर देता है.

[0:40]बट यह चीपेस्ट प्लान मिलता किसको है?

[0:43]इतना मैं आपको प्रॉमिस कर सकता हूं कि दिस वीडियो विल बी द अल्टीमेट गाइड टू फाइंडिंग द बेस्ट वैल्यू टर्म इंश्योरेंस जिसमें मैक्सिमम कवर आपको मिलेगा एंड तीन-चार गुना पैसा नहीं देना पड़ेगा.

[0:54]अब आप मुझे एक बात बताओ, मैं अभी आपको सारे कंपनी के सीक्रेट्स बताने वाला हूं बट आप यह सब सीख गए तो आप बन जाओगे जागरूक कस्टमर.

[1:00]एज अ जागरूक कस्टमर आपने तो बहुत पैसा बचा लिया बट लेट्स से आप इन कंपनीज के शेयर होल्डर भी हो. विल यू देन बी हैप्पी अबाउट योर एक्शन्स?

[1:07]या फिर आप क्या यह सोचोगे कि मैंने तो सस्ते में ले लिया बट मैं चाहता हूं पूरी दुनिया तीन गुना लगान पे करती रहे क्योंकि दैट्स हाउ द कंपनी विल ग्रो एंड दैट्स हाउ माय इन्वेस्टमेंट वैल्यू विल आल्सो इंक्रीज.

[1:17]माई क्वेश्चन टू यू इज, हाउ कैन अ पर्सन बी अ शेयर होल्डर एंड अ कस्टमर एट द सेम टाइम? डू लेट मी नो योर थॉट्स.

[1:23]मीनवाइल, दिस इज मनी माइंडेड मनदीप, लेट मी टीच यू बेस्ट वैल्यू कैसे एक्सट्रेक्ट करनी है.

[1:35]First things first, who needs a life insurance?

[1:38]दो टाइप के लोगों को आज के आज लाइफ इंश्योरेंस ले लेना चाहिए.

[1:41]जिनके पैसों से घर चलता है, जिनके ऊपर उनके बच्चे, मां-बाप या स्पाउस डिपेंडेंट होते हैं.

[1:47]क्योंकि अगर आपकी अनटाइमली डेथ हो जाए तो आपकी इनकम भी रुक जाएगी और उस केस में आपके परिवार को सर्वाइवल के लिए पैसा चाहिए, वह पैसा लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी देगी.

[1:55]दूसरे टाइप के लोग वो हैं जिन्होंने लोन्स ले रखे हैं जैसे मान लो आपके पास होम लोन है.

[2:01]और आपकी अनटाइमली डेथ हो गई तो बैंक उस लोन की रिकवरी करेगा परिवार वालों से. अगर परिवार वालों के पास इनफ पैसा नहीं हुआ तो वह घर उनसे छीन लिया जाएगा और यह आप बिल्कुल नहीं चाहोगे.

[2:10]और थर्ड कैटेगरी वो लोग हैं जो इन फर्स्ट टू कैटेगरीज में जल्द ही आने वाले हैं मतलब कि आपने कमाना स्टार्ट कर दिया है.

[2:16]धीरे-धीरे पेरेंट्स की जिम्मेदारी अब आप पर आ रही है और थोड़ा नियर फ्यूचर में शादी और बच्चे भी होंगे तो आपको जिम्मेदारियां बढ़ने का वेट नहीं करना है यंग एज में ही टर्म इंश्योरेंस लेना है.

[2:27]क्योंकि इसका प्रीमियम डिपेंड करता है आप कितने यंग हो कितने हेल्दी एंड फिट हो और आपको कितनी बुरी आदतें जैसे स्मोकिंग या ड्रिंकिंग नहीं है.

[2:36]दैट मींस यंगेस्ट एंड फिटेस्ट पर्सन का सबसे सस्ता प्रीमियम आएगा और एक बार यह पॉलिसी चालू हो गई तो प्रीमियम कभी भी बढ़ेगा नहीं वह वहीं पर लॉक हो जाएगा.

[2:44]This is great when you consider inflation क्योंकि आपको कई सालों बाद भी इतना सा ही प्रीमियम देना है.

[2:50]अगर आप इन दोनों में से किसी भी एक या दोनों कैटेगरीज में आते हो तो आपके पास लाइफ इंश्योरेंस तो होना ही चाहिए वो भी अभी के अभी.

[2:56]बट देन आपके लाइफ की वैल्यू ही क्या है? कुछ भी करके मैं ₹500000 लेकर आऊंगा. जरूरत पड़ने पर मैं अपने आपको भेज दूंगा.

[3:04]फिर भी 4,99,000 कहां से लाएगा तू?

[3:07]I mean पता कैसे करें कि कितने अमाउंट का पॉलिसी लेना है.

[3:10]आप अगर नहीं रहे तो आप कितना पैसा अपने परिवार वालों को देना चाहते हो.

[3:14]अगर ऐसे पूछूंगा तो आप बोलोगे ना 7 करोड़. बट इस पे एक लिमिट है, आप अपनी आज की एनुअल इनकम देखो. अगर आप आज ₹1000000 कमा रहे हो तो आप इसका मैक्सिमम 20 गुना इंश्योरेंस कवर ले सकते हो.

[3:24]मतलब की ₹2 करोड़. आपको 20 गुना तक लेना चाहिए या नहीं, यह डिसाइड होगा आपकी प्रोफाइल पे.

[3:29]अगर आपने बहुत सारे लोन्स ले रखे हैं, काफी रायता फैला रखा है, तो आपको प्रोबेबली 20 गुना तक का कवर ले लेना चाहिए.

[3:36]बट आप अगर सीधे-सादे लोग हो, कोई होम लोन वगैरह है नहीं और हाथ भी थोड़ा टाइट है, तो स्टार्ट आप जरूर 10 गुना या 15 गुना कवर से कर सकते हो.

[3:43]बट डेफिनेटली अगर आप यंग हो, आप अफोर्ड कर सकते हो तो प्लीज 20 गुना तक का कवर आप लेकर रखो.

[3:49]क्योंकि फ्यूचर में तो आपकी इनकम भी बढ़ जाएगी तो उस हिसाब से वह 20 गुना कवर रहेगा नहीं, वह 15 या 10 गुना हो चुका होगा एंड तब आपको शायद री-असेस भी करना पड़ेगा कि लाइफ इंश्योरेंस कवर बढ़ाना चाहिए या नहीं.

[3:59]दूसरे तरीके से सोच के देखें कि हम तो चाहेंगे कि हम लेट से लेट मरे तो जब लेट से लेट मरेंगे तो उस फ्यूचर डेट पर यह ₹1 करोड़ ₹2 करोड़ की वैल्यू इन्फ्लेशन के कारण काफी कम हो चुकी होगी.

[4:09]इसीलिए इट मेक्स सेंस कि आप अपना आज का लाइफ इंश्योरेंस कवर मैक्सिमाइज करो.

[4:15]तो अब मैं आपको मेन काम करना सिखाता हूं. अगर आप सच में टर्म इंश्योरेंस लेने वाले हो तो सबसे पहला चैलेंज आप फेस करोगे जब आपको 24 कंपनीज दिखेंगी.

[4:22]सबके मल्टीपल टर्म इंश्योरेंस के प्लांस हैं और प्लान के नाम बहुत ही फनी है.

[4:27]ICICI ने लिखा है I Protect Smart, HDFC के प्लान का नाम है Click 2 Protect Super, Tata का है Maha Raksha Supreme Select.

[4:33]फिर कंपनीज अपने ही प्लान में थोड़ा बहुत चेंज करके उसको Ultra Pro Max Plus Version भी बना देती हैं तो आपको कैसे पता चलेगा कौन सी कंपनी बढ़िया है और कौन सा वाला प्लान एक्चुअली टर्म इंश्योरेंस है?

[4:44]दिस इज वेयर Policy Bazaar comes into picture. Full disclosure, Policy Bazaar का लिंक आपको डिस्क्रिप्शन एंड टॉप कमेंट में लगेगा.

[4:50]एंड आई वुड हाईली अप्रिशिएट अगर आपको लगता है इस वीडियो से आपको कुछ वैल्यू मिली है, आपका टर्म इंश्योरेंस लेने का डिसीजन थोड़ा सिंपल हुआ है.

[4:57]तो प्लीज हमारे दिए हुए Policy Bazaar के लिंक से ही अपना टर्म इंश्योरेंस खरीदिए.

[5:00]आपको अपनी जेब से एक्स्ट्रा एक भी रुपया नहीं देना. उल्टा आप Policy Bazaar से अपना टर्म इंश्योरेंस लेकर 10-15% का डिस्काउंट प्राप्त कर पाओगे.

[5:11]जो कि अदरवाइज डायरेक्टली भी अगर कंपनी से टर्म इंश्योरेंस ले लोगे तो शायद यह डिस्काउंट आपको नहीं मिलेगा.

[5:14]Policy Bazaar आपको सिर्फ पॉलिसी नहीं बेचता है, इनकी आफ्टर सेल सर्विस भी काफी अच्छी है.

[5:18]टाइम एंड अगेन ऐसे लोगों से मैंने पर्सनली बात करी है जिनको Policy Bazaar ने हेल्प करके क्लेम दिलवाया है व्हिच बूस्ट माय कॉन्फिडेंस इन Policy Bazaar क्योंकि मेरी पॉलिसी भी मैंने Policy Bazaar से ही ली है.

[5:28]फिर भी मैं आपको इतना तक बोलता हूं कि आपको जहां ज्यादा कंफर्टेबल हो आप वहां से पॉलिसी खरीद सकते हो, जरूरी नहीं है कि मेरे कहने से ही करना है.

[5:36]So I would highly appreciate अगर आप हमारा लिंक यूज करके Policy Bazaar पर जाओगे, पॉलिसी लोगे और अगर आपको नहीं भी लेनी है सिर्फ रिसर्च भी करना है तो भी आपको Policy Bazaar पर आना है एंड सबसे पहले एक छोटा सा फॉर्म है यहां पर आपको नाम, डेट ऑफ बर्थ वगैरह भरना है.

[5:48]उसके बाद आपको सारे प्लांस मिलेंगे. अब सबसे पहले आपको यहां पर लाइफ कवर मिलेगा. यह आप अपने हिसाब से सेट करोगे.

[5:54]आपकी इनकम का 20 गुना लेना है, 15 गुना या 10 गुना. मैंने अभी यहां पर ₹2 करोड़ कर दिया.

[5:58]कवर टिल 65 इयर्स ऑफ एज. मैंने 65 सिलेक्ट किया है क्योंकि यह स्वीट स्पॉट है.

[6:03]इसको बढ़ाया या घटाया जा सकता है बट 65 क्यों रखना चाहिए उसका लॉजिक है.

[6:08]65 की एज तक आते-आते आपके जो बच्चे हैं वह बड़े हो चुके होंगे, आपके ऊपर जितनी भी जिम्मेदारियां थी वह खत्म हो चुकी हैं.

[6:14]आपने अपना खुद का रिटायरमेंट कॉर्पस भी बिल्ड कर लिया है इतने साल जॉब या बिजनेस करके पैसा इन्वेस्ट करके.

[6:20]तो जो मैंने आपको बताया था हु नीड्स अ लाइफ इंश्योरेंस उस डेफिनेशन में अब आप आते ही नहीं हो.

[6:25]आप एलिजिबल ही नहीं हो लाइफ इंश्योरेंस लेने के लिए क्योंकि आप पे कोई जिम्मेदारी नहीं है, कोई डिपेंडेंट नहीं है और आपके पास खुद के सर्वाइवल के लिए भी पूरा रिटायरमेंट कॉर्पस है जो आपने सालों से जोड़ लिया.

[6:34]65 से आप 70-75 भी कर सकते हो, 85 भी कर सकते हो ऐसे तो होल लाइफ इंश्योरेंस भी ले सकते हो जो 99 की एज तक का कवरेज देता है आपको बट वह हाईली इलॉजिकल है.

[6:43]और होल लाइफ इंश्योरेंस का आपको प्रीमियम पड़ सकता है तीन-चार या ₹5000 वह भी बेस प्लान में इसमें बाकी चीजें ऐड होनी बाकी है.

[6:50]टर्म इंश्योरेंस को चीपेस्ट रखो, उतना ही लो जितना जरूरी है, बाकी सारा पैसा इन्वेस्ट करो अपने फ्यूचर के लिए क्योंकि वो जो करोड़ों रुपए बनेंगे ना वो बिना मरे आपको मिल जाएंगे यहां पे स्वर्ग जाने के लिए मरना पड़ेगा.

[7:03]फिर एक बार आपको अपनी प्रोफाइल डालनी पड़ेगी जैसे डेट ऑफ बर्थ, डू यू स्मोक और चू टोबैको.

[7:08]इसका जवाब आपको सच-सच देना है क्योंकि ऐसे बहुत सारे टेस्ट होते हैं जिसमें पता चल जाता है कि आप सिगरेट पीते हो या नहीं पीते हो या और भी कोई नशीले पदार्थ आपके सिस्टम में है या नहीं है.

[7:18]मोर इम्पोर्टेन्टली, डेथ के बाद आपका क्लेम प्रॉपर्ली इन्वेस्टिगेट होता है.

[7:25]उसमें अगर इंश्योरेंस कंपनी को स्लाइटेस्ट हिंट भी मिल गया क्लेम रिजेक्शन के चांसेस बढ़ जाएंगे. उस समय आप नहीं हो कंपनी के साथ यह लड़ाई करने के लिए आपका परिवार स्ट्रगल करेगा.

[7:31]तो यहां पर चुपचाप यस कर दो. और यस करने की पनिशमेंट भी आपको मिल जाएगी.

[7:36]जो 1500 के प्लांस थे नॉन स्मोकर के लिए वही 1500 का प्लान बन जाएगा ढाई, तीन एंड इवन ₹4000 का पर मंथ.

[7:43]अब यहां पर आपको थोड़ा सा बेयर करना पड़ेगा क्योंकि यह आपके परिवार के फाइनेंशियल फ्यूचर की बात है आपकी बात नहीं है.

[7:49]तो फिलहाल के लिए मैं इसको नो कर देता हूं because I don't. एनुअल इनकम का रेंज, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, ऑक्यूपेशन, यह सब डाल के आपको टॉप कंपनीज के जो टॉप टर्म इंश्योरेंस के प्लांस हैं सिर्फ वही दिखाई देंगे विद दैर प्रीमियम ऑन द राइट साइड.

[8:01]अब आप मंथली या इयरली में अपने हिसाब से स्विच कर सकते हो. Now, let's take a look at one plan.

[8:06]मैं HDFC के प्लान पे जाता हूं. सबसे पहला ऑप्शन आपको मिलेगा रेगुलर पे वर्सेस लिमिटेड पे.

[8:12]रेगुलर पे में आपका प्रीमियम है ₹2,110 पर मंथ और लिमिटेड पे में आपका प्रीमियम इसका डबल से ज्यादा हो गया ₹4,826 पर मंथ.

[8:21]Now what the hell is limited pay? यहां पर लिखा है आप अपना प्रीमियम 38 सालों के लिए मत पे करो मतलब 65 की ऐज तक जो आपको पे करना था वह मत करो.

[8:29]सिर्फ अगले 10 साल के लिए पे करो और आपका जो टोटल प्रीमियम आपको पे करना पड़ेगा लिमिटेड पे में वह बनेगा ₹5.8 लाख और रेगुलर पे में बनेगा ₹10.11 लाख.

[8:39]₹2,500, लगभग ₹2,500 एक्स्ट्रा दोगे पर मंथ लिमिटेड पे वाले ऑप्शन में.

[8:45]यही ₹2,500 एक्स्ट्रा पर मंथ अगर आप म्यूचुअल फंड में SIP करते हो तो देखते हैं आपका 10 साल बाद कितना पैसा बनता है.

[8:51]म्यूचुअल फंड्स का रेट ऑफ रिटर्न अजूम करते हैं 12% और इन्वेस्टमेंट पीरियड है 10 साल.

[8:56]You will have around ₹5.6 लाख. यानी लिमिटेड पे ना चूज करके अगर आपने एक्स्ट्रा ₹2,500 इन्वेस्ट कर दिए.

[9:05]और 10 साल में 12% रिटर्न बहुत आराम से आ सकता है तो आप इतना ही पैसा कमा लोगे जितना आप बचाने वाले थे.

[9:11]Now what if 10वें साल आपको इस पैसों की जरूरत ही नहीं है आप यह पैसा तब तक इन्वेस्ट करते हो जब तक आपकी पॉलिसी चल रही है यानी 38 साल.

[9:17]तो आपके पास 38 साल के बाद पूरे ₹1.9 करोड़ हो जाएंगे.

[9:24]इसका मतलब ये टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी ड्यूरेशन के अंदर अगर डेथ होती है तो परिवार को ₹2 करोड़ मिलेगा और जितना भी इस म्यूचुअल फंड में रखा है वह भी मिलेगा क्योंकि वह भी परिवार का पैसा है.

[9:33]और अगर डेथ नहीं होती है तो भी आपके पास ₹2 करोड़ हैं. बॉटम लाइन इज एक-एक रुपया जो टर्म इंश्योरेंस के प्रीमियम में हम बचाएंगे वह हम इन्वेस्ट करेंगे.

[9:41]और यही पैसा टर्म इंश्योरेंस के प्रीमियम में ही जाने दिया तो आपका कवर तो ₹2 करोड़ का ₹2 करोड़ ही है वह तो बढ़ नहीं रहा है बस आपका आज का पर मंथ जाने वाला प्रीमियम बढ़ रहा है एंड ऑपर्चुनिटी कॉस्ट उसकी है ₹2 करोड़ क्योंकि वह पैसा आपने इन्वेस्ट नहीं किया प्रीमियम में दे दिया.

[9:55]So I will click on regular pay any day. अब मैं प्रोसीड करूंगा.

[10:00]उसके बाद ईमेल एड्रेस, ऑक्यूपेशन, सैलरी, एजुकेशन यह आपको डालना है.

[10:03]उसके बाद आपको ऑप्शन आएगा अपग्रेड योर प्लान का. इसमें रिटर्न ऑफ प्रीमियम सबसे पहला ऑप्शन है.

[10:07]इसका मतलब यह है कि अगर आप पॉलिसी ड्यूरेशन सरवाइव कर जाओ तो जितना भी प्रीमियम आप तब तक दे चुके होंगे जो कि ₹19 लाख होगा यह आपको वापस मिल जाएगा एक्सक्लूडिंग GST.

[10:17]और आपने इस पर स्विच कर लिया तो भी आपका मंथली प्रीमियम डबल हो जाएगा. आप ₹10 लाख प्रीमियम में देने वाले थे अब आप ₹19 लाख दोगे क्योंकि प्रीमियम हो गया ₹4,400.

[10:24]और मैंने आपको अभी यह लॉजिक समझाया कि आपको एक्स्ट्रा मंथली प्रीमियम क्यों देना है जब आप यह पैसा इन्वेस्ट करके 38 सालों बाद ₹2 करोड़ बना सकते हो.

[10:37]तो आपको यह पैसा यहां देकर 38 सालों बाद ₹19 लाख क्यों लेना है. Imagine आप म्यूचुअल फंड जिसमें आप SIP करते रहते हो जिसका रेट ऑफ रिटर्न जीरो है यह वो पॉलिसी है.

[10:44]रिटर्न ऑफ प्रीमियम वह म्यूचुअल फंड की तरह है जो आपका पैसा 38 साल रख के एज इट इज वापस कर देगा.

[10:50]I hope यह आपको समझ आ चुका है कि नहीं लेना है. नेक्स्ट ऑप्शन है इंक्रीजिंग लाइफ कवर.

[10:54]इसमें लिखा है आपका कवर हर साल 5-5% बढ़ेगा अगले 20 सालों तक. 21वें साल से आपका टोटल इंश्योरेंस कवर हो जाएगा ₹4 करोड़.

[11:00]अगर आप यह ऑप्शन लेते हो तो आपका टोटल प्रीमियम ₹2,100 से बढ़कर हो जाएगा ₹3,085. क्या यह आपको लेना चाहिए?

[11:06]आप सोचोगे कि हां हमारी इनकम हर साल बढ़ती रहती है तो तीन से पांच साल बाद हो सकता है हमें एक्स्ट्रा इंश्योरेंस कवर की जरूरत हो तो बजाय कि बार-बार नई पॉलिसी खरीदते रहे एक ही पॉलिसी में हर साल थोड़ा-थोड़ा कवर बढ़ता रहेगा हर साल थोड़ी-थोड़ी इनकम बढ़ती रहेगी तो सब सॉर्टेड है.

[11:20]आपका लॉजिक सॉर्टेड है बट आपकी मैथ्स सॉर्टेड नहीं है. इस सेम प्रोफाइल के बंदे को अगर ₹2 करोड़ का कवर मिल रहा है ₹2,100 के बेस प्राइस पर तो ₹1 करोड़ का कवर आज की डेट पे इसको अराउंड ₹1,000 के आस-पास मिलेगा.

[11:31]और मस्त बात यह है कि 5 साल पहले जब मैंने अपनी पॉलिसी ली थी ₹1 करोड़ की तो उसका प्रीमियम भी ₹1,021 ही था.

[11:37]तो क्या इसका मतलब यह है कि 5 साल से इंश्योरेंस के प्रीमियम नहीं बढ़े हैं? अगर हम बेस प्लान की बात करें तो इसका मतलब एक्जेक्टली यह है कि प्रीमियम के प्राइसेस ज्यादा नहीं बढ़े हैं.

[11:47]जो प्राइसेस बढ़े हैं वह इन फीचर्स की वजह से और ऐड-ऑन्स की वजह से बढ़े हैं. कंपनीज कीप इनोवेटिंग देयर टर्म प्लांस ताकि कस्टमर यह सारी चीजें ऐड कर-कर के अपना प्रीमियम ज्यादा पे करें.

[11:55]तो एक फेयर अज़म्प्शन लेते हैं, हो सकता है तीन से पांच सालों बाद ₹1 करोड़ की बेस प्लान का प्रीमियम थोड़ा सा बढ़ जाए.

[12:03]पर इतना ज्यादा भी नहीं बढ़ेगा कि आपको वो डील बुरी लगने लग जाए. उसके साथ-साथ आप यह भी सोचो इंक्रीजिंग लाइफ कवर वाले ऑप्शन में आपका इंश्योरेंस कवर हर साल बस 5-5% बढ़ रहा है.

[12:10]5 साल बाद ₹50 लाख बढ़ चुका होगा और 10 साल लगेंगे पूरा ₹1 करोड़ बढ़ने में.

[12:14]पर आप उसका फुल पैसा यानी एक्स्ट्रा ₹1,000 डे वन से भर रहे हो. यही अगर आप तीन या पांच साल बाद री-असेस करोगे आपको नई पॉलिसी चाहिए तब ले लो.

[12:22]तो आपको एक्स्ट्रा ₹1,000 तब से देने स्टार्ट करने हैं ना कि आज से और उसके बदले आपको पूरा ₹1 करोड़ का कवर मिल रहा है ना कि ये 5-5% का इंक्रीमेंट.

[12:30]थर्ड ऑप्शन सबसे फनी है. इसमें लिखा है बेनिफिट पेआउट टू नॉमिनी. क्या हम चाहते हैं कि हमारे नॉमिनी यानी हमारे परिवार को ₹2 करोड़ एक साथ सिंगल इंस्टॉलमेंट में मिले.

[12:39]या फिर हम उनकी मंथली इनकम सेट करें जैसे कि मैं चाहता हूं कि ₹1,12,000 पर मंथ या फिर पर एनम ₹14 लाख मेरे परिवार को मिलते रहे.

[12:50]क्योंकि हो सकता है मुझे भरोसा नहीं है मेरे फैमिली वालों पर और इतना बड़ा पैसा उनके खाते में आएगा तो हो सकता है कोई लूट लेके जाए या इधर-उधर लगा दिया और जो पैसा बच्चों की पढ़ाई में, मां-बाप के बुढ़ापे में काम आने वाला था वह खत्म हो जाए.

[13:02]डर तो काफी रियल है और काफी लोगों के साथ यही होता है. प्रॉब्लम क्या है मैं आपको बताता हूं देखो.

[13:06]अगर कंपनी से हम ₹2 करोड़ एक साथ ना लेकर कंपनी को बोल रहे हैं आप साल में मात्र ₹14 लाख ही दिया करो हमें तो कंपनी 14 साल लगाएगी यह ₹2 करोड़ हमें देने का.

[13:17]बट आप मैथ्स लगाओ, अगर कंपनी ने ₹2 करोड़ एक साथ हमारे परिवार को दे दिए तो परिवार को जागरूकता की जरूरत है.

[13:25]आप अपनी विल में लिख के जा सकते हो पैसों के साथ क्या करना है.

[13:28]Higher a SEBI registered investment advisor और उसकी सलाह से यह पैसा इन्वेस्ट करना है.

[13:32]कुछ नहीं समझ में आए तो FD में डाल देना ₹14 लाख पर एनम की तो इंटरेस्ट की इनकम आ जाएगी और ₹2 करोड़ तो आपके हैं जो FD में पड़े हैं.

[13:40]समझ में आया. पर अगर हम यह ऑप्शन चूज कर लेते हैं कि हम कंपनी को अलाऊ कर रहे हैं कि आप हमारे ₹2 करोड़ रखो और उसमें से हर साल बस ₹14-14 लाख रुपए हमें देते रहो तो यह तो कंपनी के बड़े फायदे की बात है.

[13:51]कंपनी अब यह पैसा FD में रखेगी या कहीं और इन्वेस्ट करेगी और मस्त मोटा ब्याज खाएगी जो ब्याज आपके फैमिली से शेयर नहीं होगा.

[13:58]आपके ही फैमिली को मात्र ₹2 करोड़ ही मिलेगा बट कंपनी, before giving that ₹2 करोड़ fully to your family, will have earned ₹1-₹1.5 करोड़ का ब्याज आराम से.

[14:08]और इसमें तो आप कंपनी की थोड़ी हिपोक्रेसी भी समझ सकते हो. इसके लिए मेरा प्रीमियम कम क्यों नहीं हो रहा?

[14:14]जब लिमिटेड पे और रिटर्न ऑफ प्रीमियम में मेरा प्रीमियम डबल हो रहा है तो यह अगर मैं सिलेक्ट कर रहा हूं तो मेरा आज का प्रीमियम हाफ क्यों नहीं हो रहा?

[14:20]सो मैं चूज करूंगा मेरे लिए कि मेरे परिवार को ₹2 करोड़ सिंगल इंस्टॉलमेंट में मिले.

[14:25]अब मैं प्रोसीड करूंगा तो जस्ट लाइक दैट अपग्रेड योर प्लान में मैंने एक भी अपग्रेड ऑप्शन चूज नहीं किया है.

[14:31]मेरा प्रीमियम अभी भी वही है मैं प्रोसीड करता हूं. उसके बाद मल्टीपल राइडर्स देखने को मिलेंगे.

[14:35]सबसे पहला है एक्सीडेंटल डिसेबिलिटी. Now, this is a good rider.

[14:38]इसमें कवर लेट्स से मैं ₹50 लाख कर दूं तो इसका एडिशनल प्रीमियम हो जाएगा ₹140 पर मंथ व्हिच इज फाइन विद मी.

[14:45]Now, हमको यह राइडर लेना क्यों चाहिए? हम यह बोल रहे हैं कि हमारी एब्सेंस में परिवार को पैसा मिलना चाहिए.

[14:50]क्यों मिलना चाहिए? जब हम ही नहीं रहेंगे तो हम कमा भी तो नहीं रहे होंगे, राइट? तो हमारी इनकम का रिप्लेसमेंट बनता है टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी.

[14:57]इनकम तो तब भी रुक सकती है अगर हमारा एक्सीडेंट हो और हमें कोई डिसेबिलिटी हो जाए जिसके कारण हमें घर बैठना पड़े जॉब चली जाए.

[15:04]उस केस में भी आपको एज एन इंटरिम रिलीफ यह राइडर के तहत ₹50 लाख या जितना भी आप अमाउंट सेट करोगे उतना मिल जाएगा.

[15:10]अगला राइडर है एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट. यह आपको नहीं लेना चाहिए.

[15:14]क्योंकि यह कह रहा है कि वैसे बेस प्लान के अकॉर्डिंग आपकी डेथ होएगी तो ₹2 करोड़ आपको मिल जाएंगे.

[15:19]पर आपकी डेथ अगर एक्सीडेंट से होगी तो आपको एडिशनल ₹50 लाख मिल जाएंगे और कई पॉलिसीज में तो एडिशनल नहीं मिलते उसी के अंदर यह ₹50 लाख होते हैं.

[15:27]लॉजिक बहुत सिंपल है, हमने सोचा था हमारी एब्सेंस में परिवार को टोटल कितना पैसा मिलना चाहिए और उसकी जो गणित है हमने बेस प्लान में ही कर ली.

[15:35]हमें ₹2 करोड़ का कवर चाहिए था तभी हमने वह लिया. तो अब नए-नए तरीके हैं मरने के उसके हिसाब से आपको एडिशनल पैसा मिलेगा इट डजंट मेक सेंस.

[15:42]उसके बाद आता है वेवर ऑफ प्रीमियम ऑन क्रिटिकल इलनेस. मतलब कि ये 60 क्रिटिकल इलनेस की लिस्ट में से अगर आपको एक भी डायग्नोज हो जाती है तो आपको रेस्ट ऑफ द पॉलिसी टर्म के लिए प्रीमियम नहीं देना पड़ेगा.

[15:54]मेरे हिसाब से यह ओवर ऑप्टिमाइज करने वाली बात है. प्रीमियम तो वैसे ही बहुत कम है और यह लॉक भी हो जाता है.

[15:59]तो 10वें साल, 15वें साल में जो आप यह प्रीमियम पे कर रहे हो, यह भी इन्फ्लेशन के कारण बहुत कम हो चुका होगा कंपेयर्ड टू योर इनकम इन फ्यूचर.

[16:09]तो आपकी जेब पर यह भारी नहीं पड़ने वाला है पे करना और आपको यह भी ध्यान रखना है जो मैंने आपको पहले बताया कि अगर आप पैसा इन्वेस्ट कर रहे हो तो अगले 10-12 सालों में आपके पास इनफ पैसा होगा कि आप पूरे 38 साल का प्रीमियम दे पाओगे.

[16:21]तो प्रीमियम अफोर्ड ना कर पाना विल नॉट बी अ प्रॉब्लम इन मोस्ट केसेस.

[16:25]बट आई विल लीव इट अप टू यू अगर आपको लगता है आपको लेना चाहिए यह तो आप ले सकते हो इसका प्रीमियम भी कुछ खास नहीं है.

[16:30]₹123 एक्स्ट्रा पड़ेगा बट यह एक्स्ट्रा कर-कर के ही प्रीमियम बढ़ जाता है वह आपको एक बार सोचना है.

[16:35]उसके बाद आता है क्रिटिकल इलनेस राइडर. यह आपको लेना चाहिए मेरे हिसाब से.

[16:38]क्यों लेना चाहिए क्योंकि यह हॉस्पिटल बिल पर डिपेंडेंट नहीं है. It's not a health insurance policy कि आपका हॉस्पिटल का बिल आया ₹15 लाख या ₹10 लाख तो वह आपको मिलेगा.

[16:47]अगर आप यहां सिलेक्ट करते हो ₹30 लाख तो क्रिटिकल इलनेस डायग्नोज होते ही आपको ₹30 लाख आपके बैंक अकाउंट में आ जाएंगे.

[16:53]अब यह कितने अमाउंट का लेना है वह आपको सोचना है क्योंकि इसका प्राइस भी महंगा है.

[16:57]यह ₹30 लाख का कवर आपको एक्स्ट्रा ₹600 पर मंथ पर पड़ेगा और यह पूरा पॉलिसी टर्म तक भी नहीं चलेगा.

[17:02]इसका सेपरेट पॉलिसी टर्म है मात्र 15 साल उसके बाद यह एक्सपायर हो जाएगा.

[17:07]कवर अमाउंट आपको ऐसे डिसाइड करना है कि क्रिटिकल इलनेस थोड़ी गंभीर बीमारी होती है.

[17:11]तो हो सकता है दो-तीन साल तक हम जॉब पर ना जा पाएं और हमारी इनकम रुक जाएगी.

[17:15]तो ऑन एन एवरेज अपनी एनुअल इनकम का दो-तीन गुना आप क्रिटिकल इलनेस राइडर ले सकते हो. उससे ज्यादा नहीं लेना है क्योंकि फालतू में एक्स्ट्रा पैसे लग रहे हैं और यह पॉलिसी टर्म भी बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा.

[17:24]यह भी आपको सोचना है कि इज दिस द राइट पॉलिसी फॉर यू? हो सकता है किसी और प्लान में आपको क्रिटिकल इलनेस का जो टर्म है पूरे 38 साल के लिए मिले.

[17:32]वह भी कैसे ढूंढना है वह मैं आपको बताऊंगा. और एक फेयर अज़म्प्शन भी लेना है कि दुनिया में सारी गंभीर बीमारियां हमको नहीं हो रही है.

[17:39]हम वर्स्ट केस सिनेरियो के लिए प्रिपेयर कर रहे हैं बट उसका होप नहीं कर रहे हैं.

[17:42]We will adopt healthy lifestyle और जरूरी नहीं है कि यह सारी बीमारियां हमें हो.

[17:46]और हम जो बाकी पैसा इन्वेस्ट कर रहे हैं टुवर्ड्स आवर फाइनेंशियल फ्यूचर वह भी एज अ कुशन एक्ट करेगा.

[17:51]तो जरूरी नहीं है कि हर छोटी सी छोटी पॉसिबिलिटी को ओवर इंश्योर करना है.

[17:54]उसके बाद आता है कैंसर कवर बेनिफिट विद इंक्रीजिंग रेट्स ऑफ कैंसर वर्ल्डवाइड.

[18:00]पहले मुझे लगता था कि यार ठीक है यार नहीं भी लेंगे तो चलेगा बट आज मुझे लगता है कि ले लेना चाहिए क्योंकि वर्ल्ड ओवर 20% डेथ्स सिर्फ कैंसर से होती है.

[18:10]और डिपेंडिंग ऑन द टाइप ऑफ कैंसर इसका ट्रीटमेंट लाखों एंड सम टाइम्स करोड़ों में चला जाता है.

[18:14]Now, मैं होता तो ₹50 लाख का कैंसर कवर फटाफट ले लेता बट प्रॉब्लम यह है कि इसका कवर सिर्फ 5 साल का ही है उसके बाद यह एक्सपायर हो जाएगा.

[18:21]तो क्रिटिकल इलनेस और कैंसर कवर ऑल्दो बीइंग गुड राइडर्स हो सकता है कि किसी दूसरी कंपनी के प्लांस में हमें इसका जो पॉलिसी टर्म है वो ज्यादा मिल जाए वो हमको देखना है.

[18:31]यह सारी रिसर्च करने के बाद आपको पॉलिसी बाजार के एग्जीक्यूटिव का कॉल आएगा या फिर आप एक कॉल बैक रिक्वेस्ट कर सकते हो.

[18:36]प्लीज रिकॉर्ड दैट कॉल फॉर फ्यूचर पर्पसेस वह लोग भी रिकॉर्ड करते हैं.

[18:40]और आपको यह सवाल उनसे पूछना है कि यह जो ₹30 लाख का क्रिटिकल इलनेस राइडर है क्या यह मेरे ₹2 करोड़ के कवर में इंक्लूडेड है या ऑन टॉप ऑफ दैट कवर है?

[18:50]कई पॉलिसीज में इंक्लूडेड होता है तो पहले क्रिटिकल इलनेस हुई तो ₹30 लाख मिल जाएगा उसके बाद जब डेथ होती है तो बचे हुए ₹1.7 करोड़ मिल जाते हैं.

[18:58]तो यह वाला राइडर थोड़ा सा मिसलीडिंग लगता है. ऑल्दो, If I'm not wrong, HDFC में यह राइडर ऑन टॉप ऑफ ₹2 करोड़ मिलेगा तो ₹2 करोड़ 30 लाख का टोटल कवर हो जाता है.

[19:05]बट नेवरदलेस कोई सा भी प्लान कोई सी भी कंपनी से ले रहे हो यह आपको कंफर्म पूछना ही पूछना है उसके बाद ही लेना है.

[19:11]आप जब इसके अलावा दूसरी कंपनी का टर्म इंश्योरेंस देखोगे तो आपको और भी प्रकार के राइडर्स दिखाई दे सकते हैं.

[19:17]फॉर एग्जांपल यह Tata AIA की Maha Raksha Supreme पॉलिसी है और इसमें एक राइडर लिखा है HospiCare Benefit.

[19:21]इसमें लिखा है डेली कैश बेनिफिट इज पेड एट 1% ऑफ कवर वैल्यू जब आप हॉस्पिटलाइज होगे तो बट सोचने वाली बात यह है कि यह राइडर तो आपके या फिर यह फीचर आपके हेल्थ इंश्योरेंस में होना चाहिए था यहां क्या कर रहा है?

[19:33]हमें यह भी देखना है कि यह 5 साल बाद खत्म हो जाएगा इसका बेनिफिट. अगर आप आज यंग एंड हेल्दी हो तो टर्न्स आउट आपके अगले 5 सालों में हॉस्पिटलाइजेशन के चांसेस काफी कम है एंड अ लिटिल लेट इन लाइफ जब आप 60 या 65 के हो तब हॉस्पिटलाइज होने के चांसेस ज्यादा होते हैं.

[19:47]तब तो यह राइडर आपके पास होगा भी नहीं तो यह सारी चीजें आपको सोचनी है. So you figure out what riders you actually should have.

[19:54]पहला एक्सीडेंटल डिसेबिलिटी, दूसरा क्रिटिकल इलनेस. अगर उसमें कैंसर नहीं है तो कैंसर का एक अलग से बट आपको यह चेक करना है यह क्रिटिकल इलनेस और कैंसर के जो पॉलिसी टर्म्स हैं यह कहीं 5-10 साल बाद खत्म तो नहीं हो जा रहे.

[20:06]अगर ऐसा ही है अगर आपको कहीं नहीं मिल रहा ऐसा राइडर तो टर्म इंश्योरेंस में यह राइडर्स लेने की बजाय इनको आप सेपरेटली भी ले सकते हो.

[20:13]Yes, these riders are available as a separately sold policy from health insurance companies.

[20:18]यह लाइफ इंश्योरेंस कंपनीज है आप हेल्थ इंश्योरेंस कंपनीज में क्रिटिकल इलनेस, कैंसर ये सारी पॉलिसीज अलग से खरीद सकते हो if it means जितने भी लंबे पीरियड का आपको मिल सकता है उतने सालों का आपको मिल जाए.

[20:29]तो आपके लिए वो सेंसिबल है भले ही थोड़ा सा प्रीमियम और देना पड़ जाए. तो अभी के लिए मैं कैंसर कवर नहीं लेता, क्रिटिकल इलनेस लेकर आगे बढ़ता हूं एंड good thing about Policy Bazaar इज उन्होंने भी हमको एक छोटा सा वार्निंग दिया है कि जो आपने राइडर सेलेक्ट किए हैं और जो बेस प्लान है उसके पॉलिसी टर्म अलग-अलग है.

[20:44]प्लीज रीड केयरफुली बिफोर प्रोसीडिंग तो दैट आई अप्रिशिएट. Now this becomes my final policy और प्रीमियम हो चुका है ₹2,865.

[20:51]यह इजीली ₹5,000-₹6,000 चला जाता अगर हम अपने प्लान अपग्रेड कर लेते लिमिटेड पे ले लेते रिटर्न ऑफ प्रीमियम लेते और सारे राइडर्स ऐड कर लेते.

[20:58]बट हमें पता होना चाहिए हमें क्या नहीं चाहिए क्योंकि टर्म इंश्योरेंस इफ इट इज द वर्ल्ड्स चीपेस्ट इंश्योरेंस तो चीप पढ़ना भी तो चाहिए.

[21:06]और हमें आगे एक और पॉलिसी या दो और पॉलिसी लेनी पड़ सकती है तो उसका भी बजट बनाना है.

[21:10]यह तो हो गया इंडिविजुअल पॉलिसी कैसे जज करनी है. अब आपको पॉलिसी कंपेयर कैसे करना है?

[21:16]बस सिंपली होमपेज पर आओ जहां पर आपको सारी कंपनीज के प्लांस दिख रहे हैं वहां पर आपको कंपेयर प्लांस के बटन पर क्लिक करना है.

[21:21]Now select the company's और उनके प्लांस जो आप कंपेयर करना चाहते हो.

[21:26]और आप एक साथ तीन अलग-अलग प्लांस को कंपेयर कर सकते हो तो मैंने चूज कर लिया ICICI, HDFC और एक Tata.

[21:31]तो यहां पर आपको पॉलिसीज के सारे फीचर्स एट अ ग्लांस मिल जाएंगे और उसके बाद आप इंडिविजुअल पॉलिसी जैसे मैंने आपको दिखाया वैसे जज करने के टुवर्ड्स बढ़ सकते हो.

[21:40]अब बात आती है कंपनी कौन सी चूज करनी है? Tata, HDFC, ICICI, Max Life all are good and reputed brands and all are equally bad brands when it comes to claim rejection या जो कुछ-कुछ हम स्टोरीज देखते हैं कि इलॉजिकली कंपनीज ने क्लेम रिजेक्ट किया है वह होता आया है, हो रहा है एंड जब तक थोड़े रूल्स स्ट्रिक्ट नहीं होंगे इसके अराउंड वह होता रहेगा उसका हम कुछ नहीं कर सकते.

[22:00]यह जो नंबर है क्लेम सेटलमेंट रेशियो आप यह सोच रहे होंगे कि इसके बारे में क्यों बात नहीं करी मैंने.

[22:05]क्योंकि यह नंबर आपको लिटरली कुछ भी नहीं बताता है और अगर आप इसको ज्यादा सीरियसली लोगे हर साल आपको स्ट्रेस होगा.

[22:11]आज इस कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो अच्छा है हो सकता है इस पर भरोसा करके आपने इस कंपनी का प्लान खरीद लिया कल को इसका क्लेम सेटलमेंट रेशियो नीचे आ गया और दूसरी कंपनी का इंक्रीज हो गया तो आप हर साल क्या पॉलिसी चेंज करते रहोगे.

[22:21]क्लेम सेटलमेंट रेशियो यह बताता है कि कंपनी ने 100 में से कितने क्लेम पास करें.

[22:27]यह नहीं बताता है कि जो क्लेम रोके हैं क्या वह सही रीजन से रोके हैं या गलत रीजन से रोके हैं.

[22:33]मैंने आपको जैसे बताया कि अगर कोई स्मोकर अपने आप को नॉन स्मोकर बता देता है प्रीमियम बचाने के चक्कर में तो क्लेम रिजेक्ट होगा अगर कंपनी को पता चल गया तो.

[22:40]तो ऐसा नहीं है कि हर बार कंपनी गलत होती है बट हमें नहीं पता चल पाएगा कि जो क्लेम रिजेक्ट हुए हैं उसमें कितनी गलती कंपनी की है और कितनी पॉलिसी होल्डर की है.

[22:48]बट हां, It's a good thing अगर कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99% के भी ऊपर है मतलब 100 में से सिर्फ एक पॉलिसी रिजेक्ट हो रही है मतलब हर रीजन मिला लो फिर भी एक ही पॉलिसी रिजेक्ट हो रही है.

[22:58]तो यह तो हमारे फेवर में है ना तो हमें इस पर ज्यादा ओवरथिंक नहीं करना है.

[23:03]एक दूसरा नंबर भी होता है जो मैंने आपको काफी बार बताया, क्लेम सेटलमेंट रेशियो बाय अमाउंट.

[23:07]उसका मतलब यह है कि कंपनी के पास अगर ₹100 करोड़ के क्लेम आए तो कंपनी ने उसमें से कितने करोड़ रुपए के क्लेम पास करे और वह यूजुअली कंपनीज का 90% या उससे ऊपर होना चाहिए.

[23:16]बट जब गिरता है तो सारी टॉप कंपनीज का एक साथ ही गिरता है 85, 88, 90 ऐसा जाता है.

[23:22]हो सकता है कुछ छोटी कंपनीज का अमाउंट सेटलमेंट रेशियो आपको ज्यादा मिले बट दैट आल्सो डजंट टेल यू द होल पिक्चर क्योंकि HDFC, Tata जैसी बड़ी कंपनीज के पास हजारों करोड़ों रुपए के क्लेम्स आते हैं.

[23:34]नंबर ऑफ पॉलिसीज भी बहुत ज्यादा है तो नंबर ऑफ इन्वेस्टिगेशंस भी बहुत ज्यादा है. नेचुरल सी बात है नंबर ऑफ रिजेक्शन भी ज्यादा आने के चांसेस हो सकते हैं.

[23:42]तो हमें यह नंबर्स देखकर एक छोटी कंपनी सेलेक्ट नहीं करनी है और हमें सस्ता प्रीमियम देखकर भी छोटी कंपनी सेलेक्ट नहीं करनी है क्योंकि बाद में हमको वह भारी पड़ सकता है.

[23:50]We have to select a top brand. Tata, HDFC, Max Life, ICICI, all these are good brands.

[23:56]आप किसी को भी सेलेक्ट कर सकते हो आफ्टर आस्किंग गुड क्वेश्चंस फ्रॉम पॉलिसी बाजार टीम.

[24:00]जैसे मैंने आपको राइडर के बारे में बताया कि वह इंक्लूडेड है या ऑन टॉप ऑफ इट है.

[24:06]और आप पॉलिसी बाजार की टीम से यह भी बोल सकते हो कि यह जो क्रिटिकल इलनेस और कैंसर वाला राइडर है यह सिर्फ 15 साल और 5 साल के लिए नहीं चाहिए.

[24:12]आपको एटलीस्ट 30 या हो सके तो पूरी पॉलिसी टर्म के लिए चाहिए. प्लीज टेल अस सम पॉलिसी फ्रॉम दीस फाइव ब्रांड्स जो सबसे मैक्सिमम पॉलिसी टर्म ऑफर कर रहे हैं राइडर्स का.

[24:21]After 3-5 years जब आप वापस से एक और पॉलिसी लोगे तो जरूरी नहीं है कि आपको यह सारे राइडर्स की माथापोड़ी तब भी करनी है.

[24:26]सिंपली बेस प्लान ले लो आपका काम हो गया क्योंकि राइडर्स आपने पहले से ले रखे हैं.

[24:32]This is how you actually research term insurance and find the best policy for yourself.

[24:37]अब मैं आपको एक बार वापस रिमाइंड करा रहा हूं कि पॉलिसी बाजार का लिंक आपको डिस्क्रिप्शन एंड टॉप कमेंट में मिलेगा.

[24:42]वी वुड हाईली अप्रिशिएट आप हमारे दिए हुए लिंक पर क्लिक करके पॉलिसी बाजार पर जाएं रिसर्च करें एंड पॉसिबली पॉलिसी खरीदे.

[24:49]आप ऐसा तभी करना जब आपको लगे कि हम आपके लिए काफी मेहनत करके ऐसे वीडियोस बनाते हैं जिसमें आपको बहुत वैल्यू मिलता है.

[24:58]एंड ऐसा नहीं है कि हमारे लिंक से जाओगे तो आपको एक्स्ट्रा प्रीमियम देना पड़ेगा. आप चेक कर सकते हो आपको एक भी रुपया एक्स्ट्रा नहीं देना पड़ेगा उल्टा आपको 5-10% का डिस्काउंट मिल जाएगा.

[25:07]अब मैं लास्ट में आपको एक और चीज सिखाना चाहता हूं. पॉलिसी डॉक्यूमेंट जो फाइन प्रिंट होता है ना तो वह आप पढ़ रहे हो ना मैं पढ़ रहा हूं.

[25:12]मैंने एक-दो बार पढ़े हैं बट आई नो लोग नहीं पढ़ते हैं एंड उसका पर्पस भी यह होता है छोटा-छोटा लिखो ताकि लोग ना पढ़े.

[25:19]बट जमाना थोड़ा चेंज हो गया है. We don't actually have to read that.

[25:22]हम चैट GPT को बोल सकते हैं कि भाई तुम पढ़ लो और मुझे बता दो कि इसमें क्या रेड फ्लैक्स हैं जो मुझे पहले से पता होने चाहिए.

[25:28]तो मैंने भी यही किया. मैंने चैट GPT यूज़ नहीं किया मैंने Claude 3.5 Sonnet यूज़ किया. इस बॉट को मैंने स्पेसिफिक रोल असाइन कर दिया.

[25:34]Now this bot will behave like a person जो कि इंडियन पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट है एक्स CEO ऑफ इंडिया'स बिगेस्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनीज हु डिज़ाइनड कॉम्प्लिकेटेड इंश्योरेंस पॉलिसीज with an objective to benefit the company in all ways possible.

[25:44]In your 30 years of experience you have make products life money back policies, endowment policies, ULIPS, Term Insurance etc., and to maximise the company's profits & shareholders' wealth you have successfully invented new features like, guaranteed income in a money back plan, child plan & capital guarantee feature in a ULIP, zero cost, limited pay, return of premium, riders, step up features and a whole bunch of other features in term insurance plans.

[25:50]now that you have retired and have had a change of heart, you've decided to help the customers by spilling all the secrets tactics that insurers use to earn more premium and reject claims by citing hidden terms and conditions.

[25:57]You are the one who helped these companies draft unfair, complicated, and unending terms and conditions that customers often do not read and end up with a claim rejection and so, you are the most qualified person to help people identity those hidden terms, unnecessary features designed to extract more premium, and offer every insight with an objective to help the common customer.

[26:00]आपको पूरा प्रॉम्प्ट कॉपी करना है तो आप स्क्रीनशॉट ले सकते हो बट इस बॉट पर फिर जब मैंने अपनी खुद की पॉलिसी डॉक्यूमेंट डाली एंड सिंपली पूछा Tell me the red flags.

[26:07]तो इसने बड़े आसान शब्दों में मेरी पॉलिसी के पांच रेड फ्लैक्स बता दिए. कुछ रेड फ्लैक्स हो सकता है आपको पता हो बट जैसे टर्मिनल इलनेस बेनिफिट ट्रैप.

[26:15]यह मोस्ट लोगों को नहीं पता होता है तो आप भी अपने पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स इस पर डाल के इससे पूछ सकते हो.

[26:21]ऐसा नहीं है कि इसमें कोई ऐसा रेड फ्लैग है जिसकी वजह से आपको पॉलिसी लेनी ही नहीं है क्योंकि सिमिलर रेड फ्लैक्स आपको सारी कंपनी के सारे प्लांस में मिलते हैं.

[26:30]इसका फायदा मेजरली आपको तब मिलेगा जब कोई ऐसा रेड फ्लैग है जो बहुत ही अनोखा है जो बाकी प्लांस में नहीं है सिर्फ इसी में है तो आप इसको रिजेक्ट कर सकते हो.

[26:38]या फिर आपको पहले से पता है कि यार इन कंडीशंस में क्लेम नहीं मिलने वाला है या इन कंडीशंस में मेरा नुकसान होने वाला है एंड यू जस्ट हैव टू एक्सेप्ट द फैक्ट. It will help you manage your expectations.

[26:48]फ्यूचर में आपको शॉक नहीं लगेगा कि यार यह वाला बेनिफिट क्यों नहीं मिला क्योंकि वह आप पहले ही पीडीएफ में पढ़ चुके हो.

[26:54]और मैंने तो सिर्फ इससे एक ही सवाल पूछा है आप कितने भी सवाल पूछ सकते हो अपने गिवन पॉलिसी डॉक्यूमेंट के बारे में और वो बहुत पेशेंटली समझाएगा क्योंकि लेट्स फेस इट it's not a human being but it is acting like one.

[27:05]वीडियो अच्छा लगे तो प्लीज लाइक करना एंड चैनल को सब्सक्राइब जरूर करना ताकि आपको ऐसे इंपोर्टेंट वीडियोस आगे भी मिलते रहें एंड यह वीडियो किसी ऐसे इंसान के साथ जरूर शेयर करना जिसको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है.

[27:17]Thank you and मैं मिलता हूं आपसे एक और नई वीडियो में, bye.

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript