[0:00]दोस्तों आज के इस वीडियो में हम बात करने वाले हैं बड़े ही यूनिक कांसेप्ट की। यानि कि आपकी उंगलियों के जो फिंगर प्रिंट्स हैं इससे आप कैसे अपने बारे में जान सकते हैं। दोस्तों आपकी उंगलियों के जो फिंगर प्रिंट्स हैं ना ये सिर्फ आधार कार्ड में वेरिफिकेशन के लिए नहीं होते हैं। बल्कि हमारी पर्सनैलिटी के बारे में भी बहुत कुछ बताते हैं। वो भी बहुत एक्यूरेटली। क्योंकि हर एक इंसान अपने यूनिक फिंगरप्रिंट्स के होते हुए किसी भी दूसरे इंसान के फिंगरप्रिंट्स से अलग होता है। इसलिए कहना गलत नहीं होगा कि इस दुनिया में सब कुछ बदल सकता है। लेकिन हमारी उंगलियों के फिंगरप्रिंट्स नहीं बदल सकते। क्योंकि हम इंसान जन्म के साथ अपना यूनिक फिंगरप्रिंट लेकर आते हैं और मरते दम तक उसे साथ में रखते हैं। इसलिए आज की हमारी इस स्पेशल वीडियो में हम जानेंगे कि आपके फिंगरप्रिंट्स आपके बारे में क्या कहते हैं। बहुत ही अच्छा वीडियो होने वाला है इसलिए हमें अभी सब्सक्राइब नहीं किया है तो जरूर सब्सक्राइब कर लीजिएगा। बेल आइकॉन दबा दीजिएगा और वीडियो को लाइक कर दीजिएगा।
[1:01]यह टॉपिक मेरा काफी फेवरेट है लेकिन इसको समझाने से पहले मुझे आपको कुछ बेसिक कांसेप्ट समझाने पड़ेंगे कि इनको एक्चुअल में देखना कैसे है। देखिए आपको अपने फिंगर प्रिंट्स को दो बराबर भागों में बांटना है। दो अलग-अलग भागों में बांटना है। एक इस तरह का जो प्रिंट आपके हथेली की फिंगर्स में होता है इसको बोला जाता है लूप या फिर शंख। और इस तरह का जो प्रिंट आपकी हथेली में है इसे बोला जाता है वर्ल या फिर चक्र। तो शंख और चक्र में आपको अपने फिंगरप्रिंट्स को बांटने हैं। जैसा कि आपने शंख को देखा ना ये ओपन होता है। ये चक्र की तरह क्लोज नहीं होता है और चक्र पूरा गोल होता है और क्लोज होता है। बिल्कुल सिंपल सी चीज है दो अलग-अलग चीजें हैं। अब आप गिन लीजिए अपनी हथेली में किस उंगली में चक्र है किस उंगली में शंख है कितने चक्र हैं कितने शंख हैं। ये अपने भी जोड़ लीजिए अपने फ्रेंड्स अपने फैमिली वालों के भी जोड़ लीजिए। फिर हम अपना व्याख्यान शुरू करते हैं फिर आप रिलेट करिएगा कि आपने कितनी बातों से रिलेट किया। अब मैं आपको इस टॉपिक के बारे में डिटेल में बताना शुरू करूं उससे पहले मुझे आपको ये समझाना पड़ेगा कि ये देखना कैसे है। अदरवाइज पूरी राम कथा गा दूंगा मैं और आपको कुछ समझ में नहीं आएगा। बहुत सिंपल है दो ही तरह के पैटर्न हैं। एक है चक्र एक है शंख। अब आपकी किसी भी उंगली में या तो चक्र होगा या फिर शंख होगा। और अगर शंख है तो ऑब्वियस सी बात है चक्र नहीं है। 10 उंगलियां हैं आपके पास मोस्ट प्रोबेबली सबके पास 10 उंगलियां होंगी आप में से। अगर आपको देखना है तो आप ऐसे करके या फिर मैग्नीफाइंग ग्लास का यूज करके आपको ऐसे-ऐसे देखना पड़ेगा। और अगर आपकी इन इमेज से कोई भी आकृति मैच हो जा रही है तो आप काउंट कर लीजिए कि वो चक्र है या शंख है। अब लेट्स सपोज आपको अपनी इस उंगली में चक्र मिल जाता है पूरे हथेली में और बाकी सब में शंख मिल जाते हैं। तो इसको आप बोलोगे एक चक्र आपके बाएं हाथ में है। अब आपको मान लीजिए इस उंगली में भी एक चक्र मिल जाता है। ठीक है चक्र की आकृति मिल जाती है। तो एक चक्र इधर हो गया एक चक्र इधर हो गया। टोटल 10 उंगलियों में कितने चक्र हो गए? दो चक्र हो गए। अब दो चक्र हैं तो ऑब्वियस सी बात है बाकी के आठ क्या होंगे? शंख हो जाएंगे। बस इतनी सिंपल सी आपको कैलकुलेशन करनी है। जोड़ के रख लीजिए कि कितने चक्र हैं और कितने शंख हैं। आप कोई एक चीज भी काउंट कर लेते हैं लेस सपोज आप शंख काउंट कर लेते हो तीन शंख निकलते हैं किसी भी उंगली में। तो बाकी के सात अपने आप ही चक्र हो जाएंगे आपके। इतना आपको सिंपल समझना है और अब हम इस वीडियो को शुरू करते हैं और शुरुआत करते हैं। अगर आपकी 10 उंगलियों में से किसी एक ही उंगली में शंख होता है तो ऐसे लोग काफी इंटेलिजेंट होते हैं। चीजें जल्दी ग्रैस्प कर लेते हैं थोड़े इमोशनल भी आपको मिलेंगे थ्रू आउट द लाइफ अच्छी एजुकेशन के प्रति इनकी क्रेविंग रहती है और मिलती भी है। बड़ी अच्छी पोस्ट हासिल करने के सौभाग्य भी प्राप्त होता है। ऐसे लोग सोशल वर्क में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। ये लोग संकेत होते हैं हालांकि कभी-कभार इन्हें लाइफ में कुछ ऐसी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ जाता है जिससे कि ये डिप्रेशन की स्टेट में भी चले जाते हैं। स्पेशली जब ये 20 से 25 में होते हैं और 35 से 38 की उम्र में होते हैं। ऐसी स्टेज में ऐसी उम्र की स्टेज में इनको थोड़ा सा डिप्रेशन एंजाइटी अटैक्स ज्यादा हो रहे होते हैं। अब अगर आप अपनी हथेली की उंगलियों देखें और दो शंख आपको मिल रहे हैं। यह साइन होता है स्ट्रगल का साइन जीवन में काफी स्ट्रगल भरा होता है। आए बाएं दाएं हर जगह से स्ट्रगल आ रहा होता है। सफलता भी डिले मिलती है लेकिन इन्हें इसके लिए काफी ज्यादा मेहनत करेंगे तो जाके इनका वर्ग जो है वो रिजल्ट में कन्वर्ट हो जाएगा। और इसमें एक खामी और है। ये बहुत जल्दी दूसरों पर डिपेंड कर जाते हैं अपने ओपिनियंस के लिए भी अपने खुद के फैसलों के लिए भी। सोचते हैं कि एक बार कोई इन्हें फिर से श्योर करा दे कोई फिर से इनको बता दे। शायद यही वजह है कि ये लोग लाइफ में थोड़ी लोगों से ज्यादा अधिक प्रॉब्लम फेस करते हैं। इसकी कुछ रेमेडीज होती हैं जो कि आप कर सकते हैं। अपनी लाइफ में स्ट्रगल को हटाने के लिए। वो मैं डिस्क्रिप्शन में नीचे लिख दूंगा उसको एक बार जरूर चेक आउट कर लीजिएगा। अगर आप किसी ऐसे पर्सन से मिले या फिर आपके खुद इनकी 10 उंगलियों में आपको तीन शंख मिल जाए। तो ऐसे लोग आपको खर्चीले मिलेंगे। मैटेरियलिस्टिक चीजों का बड़ा शौक रखेंगे। ज्यादा जल्दी इनकी जेब ढीली हो जाती है पैसा खर्च हो जाता है। इनका हाल ऐसा है कि हाथ में कमाया और दूसरे हाथ ने खर्च कर दिया। कहने का मतलब है सेविंग्स करना बड़े ही चाहते हैं। दिल में बड़ी जोर से इच्छा होती है कि पैसा बचाएं थोड़ा सा बैंक बैलेंस भारी हो। लेकिन कुछ ना कुछ कारण बनता है कि इनकी आई हुई सैलरी या कमाया हुआ बिजनेस का पैसा किसी ना किसी कारण में खर्च हो जाता है। अपने से अपोजिट जेंडर से बहुत जल्दी अट्रैक्ट हो जाते हैं। हालांकि ये सिंपल लाइफ भी जीना चाहते हैं जैसे ये 25 से 30 की उम्र में आते हैं तो सिंपल लाइफ होते ही यार सादा जीवन उच्च विचार वाला जीवन चाहिए लेकिन गलत आदतें भी इनको बहुत जल्दी अट्रैक्ट कर लेती हैं। इस वजह से अपनी लाइफ को खुद ही कॉम्प्लिकेटेड बना लेते हैं। तो ये है तीन शंख अगर आपकी हथेली की उंगलियों में पाए गए। अगर आप अपनी दसों उंगलियों को देखो और आपको चार शंख मिल जाएं। चार शंख अत्यंत शुभ संकेत होते हैं। कहते हैं कि ऐसे व्यक्ति को राजा की तरह जीवन मिलता है बाय बॉन एक किंग। यानि कि ऐसे घर में पैदा होता है जिसके माता-पिता इसको रिसोर्सफुल लाइफ दे सकते हैं। अच्छे स्कूल में पढ़ाएंगे अच्छी कोचिंग में पढ़ाएंगे अच्छी जगह पढ़ने भेज देंगे। अच्छे मेंटॉर अच्छे दोस्त और आगे चल के एक अच्छा लाइफ पार्टनर भी मिलता है। तो चार अगर आपके उंगलियों में शंख हैं तो यह बहुत ही अच्छा उदाहरण होता है कि ये जो व्यक्ति पैदा हुआ है यह एक लीडर है। थ्रू आउट द लाइफ में इनको सम्मान मिलता रहता है और सम्मान इनके लिए सबसे बड़ी चीज भी होती है। ये अपने आप को प्राउड फील करवाना चाहते हैं और ये सफल भी हो जाते हैं इस मामले में। ये सेंटर ऑफ अट्रैक्शन भी बनेंगे। जहां नहीं चाहेंगे वहां भी बनेंगे। लोगों जब ये रूम में एंट्री करेंगे ना लोग इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। कई बार ये भी कहा गया है कि ये अपने परिवार के कुल दीपक की तरह आगे बढ़ते हैं। ये लोग ज्यादातर आपको पॉलिटिकल पोजीशन पे किसी अच्छे बिजनेस की पोजीशन पे मिल सकते हैं। जहां पर इनको लीड करने का मौका मिले और अगर लीड करने का मौका नहीं मिल रहा है तो ये बहुत ज्यादा खुश भी नहीं मिलेंगे। ध्यान से समझ जाइएगा इस बात को। अब आगे बढ़ते हैं बात करते हैं जिनकी दसों उंगलियों में किसी भी पांच उंगली में शंख अगर उनको नजर आते हैं। ऐसे लोग आपको काफी लकी मिलेंगे। ये लोग जिस भी काम में हाथ डालते हैं उसमें से कुछ ना कुछ प्रॉफिट निकाल ही लेते हैं। किस्मत इनका पूरा साथ देती है और ये अक्सर लोगों के फेवरेट भी मिलेंगे। फेवरेट दोस्त, फेवरेट गर्लफ्रेंड, फेवरेट बॉयफ्रेंड ऐसे टाइप के लोग आपको मिलेंगे। इनको लोग पसंद करते हैं। ये किसी से भी मिलेंगे ना तो अपनी एक यूनिक छाप सामने वाले के दिल पर छोड़ जाते हैं। हालांकि कभी-कभी किस्मत के बारे में इतना सोच लेते हैं कि आलास आ जाता है। लेथार्जिक हो जाते हैं और इसके चलते कई बार ये लोग मेहनत का दामन छोड़ देते हैं। जिसके बाद एक्चुअली में इनको जितना मिलना चाहिए था उससे थोड़ा कम ही मिल पाता है। अब जिनकी हथेली में छह शंख होंगे, वह कैसे लोग होंगे? छह शंख मिलने वाले लोग आपको इंटेलेक्चुअल नजर आएंगे। विद्वान मिलेंगे। ये विद्वान की कैटेगरी में आते हैं। कहने का मतलब ये है कि ऐसे लोग सोसाइटी और कंट्री के कुछ ऐसे कामों में अपना हाथ बटाते हुए दिखाई देंगे। जिससे कि इंटेलेक्चुअल लेवल पे लोगों को फायदा हो रहा है। ये आपको एक अच्छे ज्योतिषी मिल सकते हैं। अच्छे उपदेशक, आध्यात्मिक गुरु मिल सकते हैं। या फिर ये किसी भी काम को कर रहे होंगे वहां पर ज्ञान देने वाले यही व्यक्ति होंगे। इनको नॉलेज गेन करना और दूसरों को समझाना बड़ा पसंद आता है। ऐसे लोगों की बातें सभी लोग गौर से सुनते भी हैं। इनकी जो शब्दों की गरिमा होती है ना ये गरिमा हमेशा मेंटेन रखती है। इसलिए लोग भी इनको सीरियसली लेते हैं। अब आगे बढ़ते हैं बात करते हैं जिनकी उंगलियों में 10 उंगलियों में किन्हीं सात उंगलियों में शंख बन जाए। ऐसे लोग थ्रू आउट द लाइफ में फाइनेंशियल फाइनेंस को लेकर बड़ा दिक्कत महसूस करते हैं। ये चाहते हैं कि ये फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट बन जाएं लेकिन लाख प्रयासों के बाद भी इसमें इनको सफलता बहुत जल्दी नहीं मिलती। कहने का मतलब ये है कि इनकी लाइफ में मनी रिलेटेड प्रॉब्लम आए दाएं-बाएं कहीं ना कहीं से आती रहती है। इसका ये मतलब नहीं कि अच्छा कमा नहीं सकते। ये अच्छा कमाएंगे पैसा भी आएगा। लेकिन जब किसी एक बड़े काम को लेकर पैसे की जरूरत होगी उस वक्त पैसा मैनेज करने में दिक्कत आ जाती है। हालांकि इन्हें अपनी संतान की ओर से काफी खुशियां मिलती हैं।
[8:36]इनकी संतान इनसे भी ज्यादा आउटशाइन करती है। इनसे भी ज्यादा बेहतर नाम और पैसे कमाती है। ऐसे जातकों की फीमेल की जो फीमेल है और ऐसी जातक हैं इनकी लाइफ में स्ट्रगल थोड़ा ज्यादा बढ़ जाता है। और खास तौर पे मैरिड लाइफ में इनको स्ट्रगल देखने को मिलता है। जैसा साथी सोचा था शायद वैसा साथी नहीं मिला। अब आगे बढ़ते हैं बात करते हैं उन लोगों के बारे में जिनकी दसों उंगलियों में से आठ में शंख की आकृति नजर आ रही है। इनकी लाइफ में भी दिक्कत स्ट्रगल काफी रहता है। जैसा मैंने दो शंख होने पर बताया था ना कुछ-कुछ वैसे ही रिजल्ट इनको भी मिलते हैं। लेकिन इनकी लाइफ में एक डिफरेंस होता है। इनकी लाइफ टोटली चेंज हो सकती है इनके खुद के बनाए गए कनेक्शन से। ये लोग बड़े-बड़े लोग हैं बड़े-बड़े पद पे जो लोग बैठे हैं उनका विश्वास जीतने में बड़े माहिर होते हैं। उनके विश्वास या उनके रिफरेंस से इनके काम बनते हैं। और ऐसे लोग अगर कनेक्शंस नहीं बनाएंगे तो थोड़ी सी स्लो प्रोग्रेस होगी। लेकिन अगर कनेक्शन बनाने में लोगों से अच्छा रिलेशन मेंटेन करने में ज्यादा अपना एनर्जी लगाएंगे, ज्यादा फोकस लगाएंगे तो संघर्ष इनके जीवन का काफी हद तक खत्म हो जाएगा। ऐसे लोग कनेक्शन की वजह से नया नाम, नया काम, नया करियर और हाई पोजीशन पर भी पहुंच जाते हैं। इतना ज्यादा जरूरी होती है इनकी लाइफ में नेटवर्किंग। अब आगे बढ़ेंगे बात करेंगे अगर आपकी दसों उंगलियों में से किन्हीं नौ उंगलियों में शंख की आकृति बनती है। ऐसे लोग विलासिता या फिर रंगबाजी जिसे आप कहते हो ना अपनी लाइफ में उस तरह से जीना पसंद करते हैं। अपोजिट जेंडर से बहुत जल्दी अट्रैक्ट हो जाते हैं। अब इन सब चीजों के होते होता है तो लाइफ में इनको काफी उठापटक भी देखने को मिलती है। करियर जिस चीज का सोचा था जिस चीज पे बचपन में सोच रहे थे ना कि ये करेंगे इसको इसी में आगे कुछ उखाड़ेंगे। उसी करियर के अलावा बाकी के किसी में ये माहिर हो जाते हैं। यानि कि जो सोच के चल रहे होते हैं जो मास्टर प्लान होता है लाइफ का वो शायद नहीं होता है। लेकिन कुछ और कर रहे होते हैं अच्छा कर रहे होते हैं। अब अगर ये 40 साल की उम्र के बाहर पहुंच जाए तो इनकी लाइफ और ज्यादा बेहतर हो जाती है। यानि कि इनका जो किस्मत का पिटारा है वो कहीं ना कहीं 40-38 के बाद ही स्टार्ट होता है। और ऐसे लोग वहां पर ये देखने लग जाते हैं कि इनकी लाइफ में अब ये जहां बल्ला घुमा रहे हैं बॉल वहीं आ रही है। तो इतना वेट शायद इनको करना पड़ सके। अब बात करते हैं उन खास लोगों के बारे में जिनकी दसों उंगलियों में शंख की आकृति बनी हुई है। ये लोग ना योगी होते हैं। कहा जाता है दसों शंख योगी राजा। यानि कि ये योगी का जीवन जीते हैं धार्मिक हो गया सोशल वर्क हो गया इसमें बड़ी दिलचस्पी होती है। भगवान में मन लगता है। अब ऐसा नहीं है कि सिर्फ योग साधना ही कर रहे हैं। जीवन में उसी में निकाल दे रहे हैं। ऐसे लोग बेसिकली स्पिरिचुअलिटी की तरफ बहुत ज्यादा इंक्लाइन होते हैं। और प्रोफेशनल लाइफ का बेहतर बैलेंस भी बनाना यही लोग जानते हैं। एक योगी सच्चा कोई बहुत अच्छा राजा नहीं बन सकता। ऐसे लोग आपको बहुत अच्छे प्रवक्ता मिलेंगे। बहुत अच्छे कथावाचक भी मिल सकते हैं। और अगर ये किसी टीचर या लेक्चरर की फील्ड में है तो ये सबके फेवरेट टीचर बन जाए ऐसा भी है। ये योगी है यानि कि इनका जीवन का जो जीने का आयाम है ना वो बाकी लोगों से थोड़ा सा बड़ा है। और ये दुनिया की मायावी चीजें जितनी भी होती हैं जितनी आम जनता जिनमें ज्यादा इंटरेस्ट नहीं लेती है उन सारी चीजों में इनकी दिलचस्पी बचपन से ही देखने को मिलती है। जहां भी धर्म की बात हो रही है वहां पे इनकी दिलचस्पी चली जाती है। ये लोग हर उस क्षेत्र में कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं जिसमें ये लोग ईमानदारी से अपना काम करें। ये लोग वैसे भी चाहकर भी किसी का बुरा नहीं कर सकते। चाहकर भी किसी के मन में गलत भावना नहीं ला सकते। ये लोग अपनी जेब से ₹10 ₹10 ज्यादा खर्चा कर देंगे पर किसी की आह लेने से बहुत बचते हैं। तो अभी तक आपने देखा कि आपके पास एक शंख है, दो शंख हैं, तीन चार, पांच, छह, सात, आठ, नौ 10 के 10 शंख हैं तो क्या असर पड़ता है। लेकिन आप में से कई लोग ऐसे भी मिलेंगे जिनके पास एक भी शंख नहीं है, आकृति दिखाई नहीं दे रही। उनके 10 उंगलियों में चक्र की आकृति दिखा रही दिखाई दे रही है। अब ऐसे लोग कैसे होते हैं ऐसे लोग आपको काफी ज्यादा भाग्यशाली मिलेंगे ऐसे लोग आपको लीडर मिलेंगे। लिव लाइफ किंग साइज वाला एटीट्यूड होगा। इन्हें लाइफ में नेम और फेम दोनों मिलता है। पैसा भी अच्छा कमा लेते हैं। हालांकि इनकी लाइफ में कुछ प्रॉब्लम्स आती हैं। शुरुआती स्टेज क्या होती है पता है इनके लिए बनाया जाता है इनको। कि बाद में थोड़ा सा पैसा आने वाला है, थोड़ी इज्जत आने वाली है तो पहले इनको किस्मत इनकी बनाती है कि उसके लायक बना ले। इसीलिए ये बहुत जल्दी घबराते नहीं हैं। जो भी स्ट्रगल आ रहा होता है कहते हैं यार देख लिया जाएगा। इसलिए ये लोग आगे चल के उस मेहनत के जितने भी रिजल्ट होते हैं वो सबके हकदार बनते हैं। इंटेलिजेंसी काफी अच्छी होती है काफी समझदार होते हैं। चीजें क्विक सीख लेते हैं। ऐसे लोग आपको अक्सर बड़ी पोस्ट पे सीईओ फाउंडर टाइप की बातें करते हुए आइए स्पीशीज जैसी बड़ी पोस्ट पे भी मिल सकते हैं। कोई भी काम कर रहे होंगे वहां पर अपना रला जमा के बैठे होंगे। दबदबा बना के बैठे होंगे। और जो भी काम कर रहे होंगे आगे क्या करना है और क्या बड़ा करना है ऐसा सोचते हुए भी आपको ये लोग मिल जाएंगे। तो अब आपको यहां से पता चल गया कि अगर 10 शंख है तो इंसान योगी है और 10 चक्र है तो इंसान राजा है। 10 शंख योगी 10 चक्र राजा ये बहुत ही फेमस कहावत है फिंगरप्रिंट्स का जब एनालिसिस किया जाता है सामुद्रिक शास्त्र में। अब आपकी जिम्मेदारी ये है कि आप मुझे कमेंट करके बताएंगे कि आपके पास कितने शंख हैं। और आपने कितना रिलेट किया हमारे इस वीडियो से काफी यूनिक वीडियो है वन ऑफ इट्स काइंड है बहुत ज्यादा आपको जल्दी ये टॉपिक देखने को नहीं मिलता है। आपको हमारी मेहनत कैसी लगी जरूर बताइए। कितना रिलेट किया वो भी बताइए। वीडियो को लाइक जरूर कर दीजिएगा और आप किस टॉपिक पे वीडियो चाहते हैं वो भी कमेंट करके जरूर बताइएगा। मिलूंगा आपसे अगले वीडियो में तब तक के लिए राधे राधे।



