Thumbnail for Today Breaking News ! आज 15 मार्च 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें, PM Modi, UP, Bihar, Delhi, SBI by DLS News

Today Breaking News ! आज 15 मार्च 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें, PM Modi, UP, Bihar, Delhi, SBI

DLS News

28m 14s5,651 words~29 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]हेलो दोस्तों क्या हाल है तारीख आज 15 मार्च 2026 दिन संडे रविवार हो गया हिंदी तिथि एकादशी और आइए बात करते हैं आज के मुख्य समाचार में देशभर की तमाम बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं देखिए एक तो आज की एकादशी तिथि पापमोचनी एकादशी है ऐसी मान्यता है कि आज के दिन व्रत करने से जाने अनजाने में हमारे हुए पापों को ईश्वर माफ कर देता है वहीं आज से मीन संक्रांति भी शुरू हो जाएगी आज 15 मार्च की सुबह-सुबह सूर्यदेव को जल चढ़ाना चाहिए और दान पुण्य करना चाहिए विशेष महत्व रहेगा और राजस्थान के जयपुर में आज 15 मार्च को सोलजराथन 2026 का आयोजन होगा दिखेगा फिटनेस और देशभक्ति का अनोखा संगम चलिए आगे बढ़ते हैं अब अपन खबरों में सबसे पहले बात कर लेते हैं कुछ ईरान इजराइल जंग से जुड़ी बड़ी खबरों पर तो यह जंग अभी भी जारी है युद्ध के माहौल में समुद्र में शत्रुओं का शोर और शहरों में सवों से बढ़ता सन्नाटा हालात काफी गंभीर चल रहे हैं इस बीच भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि एलपीजी ला रहे दो भारतीय जहाजों को ईरान ने हुरमुज रूट से आने की परमिशन दी एक दिन पहले इन जहाजों को गुजरने की इजाजत दी थी 2-3 दिन में यह जहाज भारत पहुंच जाएंगे तो जो भारत में एलपीजी संकट चल रहा उस पर थोड़ी राहत मिलेगी वैसे तो हमारे देश में भी लोकल एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ने के चलते 5 दिन बाद देशभर के कई राज्यों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई शुरू हुई सरकार बोली घबराकर बुकिंग ना करें दिल्ली के होटल रेस्टोरेंट कचरे से बनी गैस इस्तेमाल करें इस एलपीजी संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू घरेलू एलपीजी का प्रोडक्शन 30% बढ़ा 92700 टन एलपीजी लेकर आ रहे दो टैंकर जो होर्मुज रूट से निकल चुके हैं वहीं सरकार ने एक नया नियम लागू कर दिया है पीएनजी कनेक्शन वाले ग्राहकों को नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला है अब जिन ग्राहकों के घर पर पहले से ही पीएनजी कनेक्शन ले रखा है तो उन ग्राहकों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा और उन्हें अपना कनेक्शन भी सरेंडर करना होगा देश में चल रहे ऊर्जा संकट के बीच सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए यह नया आदेश जारी कर दिया है इसके अलावा कुछ राज्य सरकारों ने भी बड़ी घोषणाएं की हैं देखिए एलपीजी संकट पर तमिलनाडु सरकार का मास्टरस्ट्रोक इलेक्ट्रिक स्टोव या इंडक्शन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ₹2 प्रति यूनिट की छूट मिलेगी तमिलनाडु सरकार की तरफ से घोषणा की गई है कि होटल रेस्टोरेंट चाय की दुकानों या कहीं पर भी है गैस के बजाय बिजली से खाना बनाना शुरू किया जाएगा और उन्हें अतिरिक्त बिजली खपत पर ₹2 प्रति यूनिट की सब्सिडी भी दी जाएगी जहां देशभर में एलपीजी संकट चल रहा है इस बीच तमिलनाडु राज्य सरकार का बड़ा फैसला लिया होटल रेस्टोरेंट्स वगैरह सभी को इंडक्शन कुकिंग पर ₹2 प्रति यूनिट बिजली की सब्सिडी दी जाएगी तो ऐसे में यह ऊर्जा संकट है या तमिलनाडु सरकार का चुनावी दांव है आपकी क्या राय है इस पर कमेंट करके बताइएगा जरूर वहीं राजधानी दिल्ली एनसीआर में भी अब लकड़ी जलाकर के भी बना सकेंगे खाना होटल रेस्टोरेंट वाले सरकार की तरफ से यह परमिशन मिल चुकी है एलपीजी संकट के बीच यह राहत दी गई वरना दिल्ली में तो प्रदूषण के चलते इतने दिन होटल वालों को लकड़ी पर खाना बनाने की पाबंदी थी लेकिन क्योंकि अभी एलपीजी के सिलेंडर मिल ही नहीं रहे हैं तो इसीलिए यह छूट दी गई है कई सारे मार्केट एक्सपर्ट्स की तो यह भी चेतावनी है कि अगर ईरान का स्ट्रीट ऑफ हुरमुज रूट 3-4 सप्ताह नहीं खुला तो दुनिया भर के मार्केट में आएगी इससे बड़ी क्राइसिस ऑयल और गैस की सप्लाई में हमारे पड़ोसी देश नेपाल में तो देखिए सरकार ने यह नियम लागू कर दिया है आधा भरा हुआ सिलेंडर ही दे रही है सरकार क्योंकि नेपाल में भी रसोई गैस के लिए लंबी कतारें लग रही है तो इस बढ़ती कमी के बीच सरकार ने लोगों को आधा भरा सिलेंडर देने का फैसला किया है वहीं इधर अमेरिका ने एक बार फिर से घायल शेर की तरह वार किया ईरान पर और पल भर में तबाह कर दिया ईरान का खर्ग भी चाइना की भी बेचैनी बढ़ी इससे क्योंकि आपको पता होगा पिछले कुछ दिनों से हुरमुज रूट को बंद कर रखा है ईरान ने तो अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले कि हुरमुज स्ट्रेट खोलने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे ईरान की सैन्य क्षमता लगभग खत्म हो चुकी है चीन जापान और ब्रिटेन से भी अब डोनाल्ड ट्रंप ने अपील की है कि हुरमुज रूट को खोलने के लिए अपनी सैन्य पावर का इस्तेमाल करें ट्रंप बोले कि किसी भी कीमत पर होर्मुज को खुला रखेगा अमेरिका ट्रंप ने ईरान को यह सख्त चेतावनी दी और दुनिया के इन शक्तिशाली देशों से भी अपील की और अमेरिका ने ईरान के जो नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेने उन पर भी इनाम घोषित कर दिया कहा कि मुजतबा का पता बताने वालों को 92.47 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का इनाम मिलेगा और यूएस की सिटीजनशिप भी दी जाएगी क्योंकि आपको पता होगा इससे पहले जो ईरान के सुप्रीम लीडर थे इनके पिता अली खामेने उनकी पहले से ही मौत हो चुकी है अमेरिकी हमलो में उसके बाद उनके बेटे मुस्तफा खामेने को सुप्रीम लीडर चुना गया तो मुस्तफा को भी अब अमेरिका और इजराइल मिलकर मारना चाहते हैं उनको टारगेट पर ले रखा है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने उन पर इनाम भी घोषित कर दिया है वहीं देखिए मिडिल ईस्ट में जो संकट चल रहा है इस वजह से हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हाहाकार मचा हुआ है पाकिस्तान सरकार ने वहां के सरकारी कर्मचारियों का 30% वेतन काटने का भी आदेश दिया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ सरकार ने और युद्ध के जंगली हालातों के बीच हमारे देश में भी कई एयरलाइंस कंपनियां किराया बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी है तो देखिए एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अब अकासा एयरलाइंस की भी टिकट महंगी होगी घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर आज से ₹1300 तक का स्पेशल फ्यूल सरचार्ज वसूलेगी अकासा एयरलाइंस कंपनी भी अकासा एयर की तरफ से यह बड़ी घोषणा की गई है 15 मार्च से अकासा एयर के टिकट भी महंगे हो जाएंगे इससे पहले आपको पता होगा ऑलरेडी एयर इंडिया और इंडिगो भी अपने टिकट महंगे कर चुकी है तो हवाई सफर करना भी महंगा होगा आम आदमी के लिए फ्यूल सरचार्ज कंपनियां इसलिए बढ़ा रही है क्योंकि इन कंपनियों के लिए भी जो हवाई ईंधन आता है उसकी कीमतें बढ़ चुकी है इन युद्ध के हालातों में तो यह तो कुछ जंग की स्थितियां चल रही है और चलिए आगे बढ़ते हैं अब अपन खबरों में देखिए अगला अपडेट लद्दाख एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की रासुका हिरासत रद्द की गई केंद्र सरकार ने लद्दाख में शांति और बातचीत पर जोर दिया और आखिरकार कई दिनों बाद अब सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए एक्ट भी हटा दिया है 170 दिन बाद सोनम वांगचुक राजस्थान के जोधपुर जेल से रिहा हुए वरना इससे पहले ले हिंसा के बाद इनको हिरासत में लिया गया था आपको पता होगा तो आखिरकार अब सोनम वांगचुक से एनएसए हट चुका है और बड़ी खबर देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प गिरीश पार्क में पत्थरबाजी बीते दिन पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसी दरमियान उनकी रैली से पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में यह झड़प लड़ाई देखने को मिली है ममता बनर्जी की एक मंत्री तो बोले कि मुझे ईंट मारी गई पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज वालों का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में बोले कि बंगाल में बदलाव का समय आ गया खत्म होगा जंगलराज ब्रिगेड में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बातें कही वहीं कोलकाता में जनसभा करते हुए पीएम ने करीब 18680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया इससे पहले पीएम ने असम राज्य में भी 19480 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया और विपक्ष पर भी निशाना साधा चलिए अगला अपडेट आ रहा है दोस्तों उत्तर प्रदेश में स्टूडेंट की जो मार्कशीट आएगी वो अब ना फटेगी ना भीगने पर खराब होगी यूपी बोर्ड मार्कशीट में 16 नए फीचर जोड़ने जा रहा है मतलब स्पेशल पेपर की मार्कशीट दी जाएगी अब स्टूडेंट्स को जो पूरी तरह से वाटरप्रूफ फायरप्रूफ होगी ऐसा चलिए बड़ी खबर आ रही है भारत बनेगा ग्लोबल शिप बिल्डिंग हब हमारे देश में बनेंगे 456 जहाज 19748 करोड़ का है दांव जी हां भारत सरकार ने देश को वैश्विक जहाज निर्माण केंद्र बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है और केंद्र सरकार की तरफ से यह मंजूरी दी गई वहीं खबर है आयुष उत्पादों की पहुंच अब हुई आसान केंद्रीय मंत्री ने जेप्टो पर समर्पित आयुष स्टोर का भी उद्घाटन किया देश के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल बोले कि भारत ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा है जल्द ही लागू होने की उम्मीद है और टेक न्यूज से खबर है paytm यूजर्स के लिए खुशखबरी अब घर आएगा आपका डिजिटल गोल्ड जाने कब से शुरू होगी फिजिकल डिलीवरी paytm यूपीआई पेमेंट कंपनी की तरफ से यह नई शुरुआत की जा रही है फिजिकल डिलीवरी होगी अब गोल्ड की अगर आप paytm से डिजिटल गोल्ड खरीदते हो तो उसे आप फिजिकली कन्वर्ट करके अपने घर पर मंगा सकेंगे ऐसा चलिए खबर देखिए हरियाणा राज्यसभा चुनाव में सिर्फ तीन सदस्य ही कर पाएंगे गुप्त मतदान 23 साल पहले वाजपेई सरकार ने बदला था नियम और इस नियम को लेकर अभी राज्यसभा की सीटों के लिए यह नया आदेश जारी हुआ और वहीं पॉलिटिक्स से एक और खबर आ रही है अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी राजस्थान में करेगी 10000 सभाएं और इस बार राजस्थान की सभी 200 सीटों पर चुनाव भी लड़ेगी आम आदमी पार्टी की तरफ से यह घोषणा की गई है और एक बड़ी खबर देखिए एटीएम बैंक फ्रॉड मामले में बैंक को देना होगा ₹500000 का मुआवजा कंज्यूमर कोर्ट का बड़ा फैसला सुनाया गया बैंक ऑफ इंडिया को 65 साल की एक महिला को ₹500000 का भुगतान करने का आदेश दिया कंज्यूमर कोर्ट ने क्योंकि महिला के खाते से एटीएम के जरिए करीब ₹1200000 बिना अनुमति के निकाल लिए गए थे तो इस मामले पर महाराष्ट्र राज्य के कंज्यूमर आयोग की तरफ से यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया गया क्या है यह पूरा मामला डिटेल्स आप देख सकते हैं और इस पर बैंक ने क्या दलील दी और उसके बाद कंज्यूमर आयोग ने क्या कहा इस पूरे केस की डिटेल आप देख सकते हैं चलिए अगला अपडेट आना है यूपी सरकार ने आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश में आयुष्मान कार्ड अभियान में तेजी से चल रहा है ₹5.64 करोड़ कार्ड जारी हुए हैं यूपी में बरेली पहले स्थान पर है इस मामले में और वहीं देखिए उत्तर प्रदेश में सरकार ने पेंशन के नियमों में भी बदलाव किया है अब आधार कार्ड की जन्म तिथि मान्य नहीं होगी बल्कि पेंशन में जन्मतिथि के सत्यापन के लिए आपको कुछ और डॉक्यूमेंट्स भी सबमिट करने होंगे इस नियम की विस्तृत जानकारी मैंने आपको कल ही डिटेल में बताई थी अब इन दस्तावेजों को मान्यता दी गई है तो पेंशन पाने के लिए डेट ऑफ बर्थ वेरिफिकेशन के लिए आपको यह डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे और खबर देखिए दोस्तों अभी एक दिन पहले जो महिलाओं के पीरियड पेड लीव पर सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणी की थी उसके बाद अब इस पर भी विवाद पैदा हो गया महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह एक असंवेदनशील सोच है सुप्रीम कोर्ट ने पीरियड लीव को अनिवार्य बनाने की मांग की याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि यह नियम लागू करने के बाद महिलाओं को नौकरी मिलने में मुश्किल हो सकती है इस टिप्पणी की महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने आलोचना की है और इसे महिलाओं के स्वास्थ्य व अधिकारों के प्रति असंवेदनशील बताया है यानी देखिए मतलब एक ही मुद्दे को लेकर अलग-अलग लोगों की अलग-अलग सरकारी डिपार्टमेंट और जुडिशरी की वैचारिक मतभेद देखने को मिल रहे हैं यह बाकी इस पर आपकी क्या राय है सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बारे में विस्तार से मैंने आपको कल बताया था वहीं खबर है दोस्तों ना दवा काम आई ना दुआ काम आई इच्छा मृत्यु के लिए अब एम्स शिफ्ट हुआ हरीश बेटे का दर्द खत्म करने को मां- बाप ने दिल पत्थर रखा अभी 2 दिन पहले आपको पता होगा सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार हमारे देश में इस केस के मामले में इच्छा मृत्यु की इजाजत दी थी राइट यूपी गाजियाबाद के यह हरीश राणा तो इनके माता-पिता ने अपील की थी तो आखिरकार सुप्रीम कोर्ट की इजाजत के बाद भारत में पहली बार इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया शुरू हुई हरीश राणा एम्स लाए गए अब धीरे-धीरे उनका लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाया जाएगा और यह बेटा जो उनका 13 साल से कोमा में है उनको अब इच्छा मृत्यु दी जाएगी चलिए टेक न्यूज से बड़ी खबर आ रही है instagram चैट्स अब प्राइवेट नहीं रहेंगे क्योंकि 8 मई से ही कंपनी instagram चैटिंग पर एंड- टू- एंड इंक्रिप्शन हटाने जा रही है जैसे अभी आपके whatsapp चैट में एंड- टू- एंड इनक्रिप्टेड होता ना वैसे ही अभी तक तो इंस्टा पर भी मिल रहा था लेकिन अब मेटा कंपनी ने आधिकारिक रूप से यह ऐलान कर दिया है instagram डीएमएस के लिए एंड- टू- एंड इनक्रिप्शन हटाने का फैसला किया है 8 मई 2026 से सुरक्षा की वह अतिरिक्त परत जो आपकी instagram चैट्स को सचमुच प्राइवेट रखती थी अब हटा दी जाएगी वहीं खबर है मेटा कंपनी तकरीबन 15000 कर्मचारियों को भी बाहर निकालने का प्लान कर रही है यह कुल वर्कफोर्स का 20% हिस्सा है कंपनी एआई पर निवेश और स्टार्टअप्स की खरीदारी कर रही है यही वजह है कि कंपनी अपने तकरीबन 20% कर्मचारियों की छटनी करेगी फेसबुक और instagram की पैरेंट कंपनी मेटा ने एक बार फिर से बड़े स्तर की छटनी करने की तैयारी की है द रायटर्स की यह रिपोर्ट सामने आ रही है चलिए अगला अपडेट देखिए हमारे देश के सड़क परिवहन मंत्रालय एनएचआई की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है 1 अप्रैल से ही आपका टोल महंगा हो जाएगा दरअसल बात कुछ यूं है कि 1 अप्रैल से ही फास्टैग एनुअल पास महंगा होने जा रहा है अब आपको एनुअल पास लेने के लिए ₹3000 की जगह ₹3075 देने होंगे और इससे हमारे देश के 5200000 से ज्यादा यूजर्स पर असर पड़ेगा आप एनुअल पास कैसे खरीद सकते हैं दो सिंपल तरीके हैं या तो राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप के माध्यम से या एनएचआई की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए भी हैं इन पांच सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके आप एनुअल पास ले सकते हैं और यह एनुअल पास लेने के बाद आपको देश भर की तकरीबन 200 टोल प्लाजा पर बिना रुके सफर करने की सुविधा मिलती है क्योंकि एनुअल पास के जरिए आपको बार-बार टोल टैक्स नहीं देना पड़ता है राइट अच्छा इसके अलावा भी 1 अप्रैल से टोल टैक्स को लेकर एक और यह नया नियम लागू होने जा रहा है कि अब टोल प्लाजा पर कैश का चलन बिल्कुल ही खत्म हो जाएगा या तो आप टोल टैक्स का भुगतान फास्टैग से कर पाएंगे अगर गाड़ी पर फास्टैग लगा है तो और फास्टैग नहीं लगा है तो आप यूपीआई से पेमेंट कर पाएंगे मतलब गूगल पे फोन पे paytm वगैरह इनके जरिए लेकिन टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट पूरी तरह से खत्म करने की तैयारी कर रही है सरकार 1 अप्रैल से ही कैश में पेमेंट कैश में भुगतान पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा है ना चलिए अगला अपडेट आ रहा है कि एआई वकील के दिमाग की जगह नहीं ले सकता है सुप्रीम कोर्ट के जज बोले कि एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समय बचाने में मददगार हो सकता है लेकिन कोर्ट के वकील के कानून के जजों के अनुशासित फैसले लेने के काबिल अभी तक एआई नहीं है यह कहना है सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस विक्रम नाथ का कोर्ट कचहरी में कितना एआई का इस्तेमाल लिया जाए इस पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण टिप्पणी की है और एक बड़ी ही दर्दनाक खबर देखिए दोस्तों तेलंगाना राज्य में 100 आवारा कुत्तों की जहरीले इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी गई इसी साल जनवरी से लेकर अब तक मार्च 2026 तक 1200 कुत्ते मारे गए तमिलनाडु में क्योंकि एक राजनीतिक पार्टी की तरफ से पंचायत चुनाव में यह वादा किया था कि अगर हमारी पार्टी जीती तो हम आवारा कुत्तों से आपको मुक्ति दिलाएंगे तो इसके तहत देखिए आप मतलब नरसंहार की तरह यह कुत्तों को मारा जा रहा है बेजुबान भोले जानवरों को और यह बिल्कुल गलत है इस पर केंद्र सरकार को एक्शन लेना चाहिए वैसे आपकी क्या राय है इस मुद्दे पर कमेंट करके बताइएगा जरूर वहीं तमिलनाडु विधानसभा चुनाव पर भी अपडेट आ रहा है कि अब तक दो नई पार्टियों का ऐलान हुआ है जयललिता की करीबी ने भी बनाई ऑल इंडिया पुरची थलेवर मक्कल मुनेत्र कजगम पार्टी शश कला बोली कि हम अलाइंस करेंगे अप्रैल में दूसरे सप्ताह में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है और इस बीच कई नई राजनीतिक पार्टियां भी इस बार देखने को मिल रही है और इधर देखिए राहुल गांधी ने लखनऊ में अपनी जनसभा के संबोधन में कहा कि डीयू में जाति देखकर इंटरव्यू में फेल करते हैं यूनिवर्सिटी ने कहा बयान से पहले फैक्ट चेक करें एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट से होते हैं दिल्ली यूनिवर्सिटी को लेकर उन्होंने यह टिप्पणी की तो इस पर यूनिवर्सिटी ने कहा कि राहुल गांधी अपने बयान देने से पहले फैक्ट चेक करें यूनिवर्सिटी में एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट से होते हैं ना कि जाति देखकर तो यह कुछ राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिल रही है चलिए अगला अपडेट देखिए एक रिपोर्ट्स के मुताबिक हमारे देश में डाटा सेंटरों की बिजली डिमांड जो है वो 800% तक बढ़ जाएगी साल 2031-32 तक 13.56 गीगावाट की जरूरत होगी और इसके पीछे वजह है भविष्य में एआई डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल बढ़ेगा यानी देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ोतरी के चलते बिजली खपत काफी ज्यादा बढ़ेगी ऐसा और आपकी सेहत से जुड़ी एक अच्छी खबर देखिए जो बीन्स होते हैं ना उनको खाने से हमारी उम्र लंबी होती है वैज्ञानिकों की रिसर्च में पता चला सॉल्युबल फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करें हार्ट को रखे हेल्दी यह जो अलग-अलग तरह के प्रमुख बीन्स होते हैं बीज वगैरह इनमें न्यूट्रिशंस वैल्यू काफी ज्यादा होती है यही वजह है कि यह हमारी सेहत के लिए काफी बेनिफिशियल होते हैं चलिए बॉलीवुड से खबर देखिए रणवीर सिंह की धुरंधर 2 फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी और स्टूडेंट के लिए बड़ा अपडेट आ रहा है सीबीएसई में अब अगर आप एग्जाम में नकल करते पकड़े गए तो फिर आपको कंपार्टमेंट टेस्ट देना होगा एडिशनल सब्जेक्ट से पास नहीं होंगे सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के क्लास के लिए यह नए नियम लागू कर दिए हैं वरना अब तक स्टूडेंट एडिशनल सब्जेक्ट के सहारे पास हो जाते थे लेकिन अब आपको कंपार्टमेंट एग्जाम फिर से देना होगा चलिए टेक न्यूज से खबर देखिए एआई बेस्ड विजुअल सिस्टम इमारतों के अंदर का नेविगेशन बताएगा जीपीएस का विकल्प खोजने की दौड़ चल रही है तीन नई तकनीक पर जोर दिया जा रहा है जो अब तक गूगल मैप्स वगैरह एपल मैप जितने भी लोकेशन ट्रैकिंग मैप्स होते हैं ना वह जीपीएस प्रणाली पर आधारित होते हैं लेकिन दुनिया की यह काफी भरोसेमंद और काफी पुरानी तकनीक अब कमजोर पड़ती दिख रही है अब साइंटिस्ट जीपीएस के विकल्प पर काम कर रहे हैं जिसमें शामिल है क्वांटम नेविगेशन एआई आधारित विजुअल नेविगेशन और इनिशियल नेविगेशन सिस्टम यह जीपीएस से भी एडवांस सिस्टम है जो आपको किसी बिल्डिंग के अंदर एगजैक्टली कौन सा फ्लैट है कौन सा रूम है उसकी पिन पॉइंट लोकेशन भी दे पाएंगे तो भविष्य में आपको मैप्स लोकेशन ट्रैकिंग और एक्यूरेट और एडवांस देखने को मिलेगी है ना चलिए अगली खबर देखिए टैक्सपेयर्स को भेजे गए एडवांस टैक्स रिमाइंडर में गड़बड़ी आयकर विभाग की तरफ से स्पष्टीकरण जारी किया गया जी हां अगर आपको भी इनकम टैक्स विभाग से लाखों के लेनदेन या टैक्स का कोई डराने वाला ईमेल मिला है तो घबराएं नहीं क्योंकि इनकम टैक्स विभाग ने माना है कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण कई लोगों को गलत मैसेज चले गए हैं तो अधिकारियों ने इस ईमेल को पूरी तरह अनदेखा करने की सलाह दी है खुद आयकर विभाग की तरफ से महत्त्वपूर्ण लेनदेन हाई ट्रांजेक्शन से संबंधित ईमेल को नजरअंदाज करने को कहा है क्योंकि यह करदाताओं को एडवांस टैक्स फिल करने के बारे में गलत मेल डिलीवर हो गया है ऐसा बहरहाल अभी तो अपन कुछ और महत्वपूर्ण और काम की खबरें देखेंगे दोस्तों लेकिन फिलहाल वक्त हो चला है आज के ताजा मौसम समाचार जानने का और हां एक छोटी सी रिक्वेस्ट आपसे यह है कि अगर आप डी एल एस न्यूज़ चैनल से अभी तक भी जुड़े नहीं हो तो जुड़ जाइए चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन जरूर दबा दीजिए और इस वीडियो पर एक लाइक और शेयर भी कर देना ताकि आपको रोजाना की ताजा खबरें महत्वपूर्ण मुख्य समाचार काम के न्यूज़ अपडेट सबसे पहले आपके मोबाइल पर मिलते रहेंगे ओके और चलिए बिना टाइम वेस्ट किए सीधा आगे बढ़ते हैं मौसम अपडेट में तो देखिए एमपी यूपी समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है हीट स्ट्रोक का भी अलर्ट जारी हुआ है राजस्थान में आंधी बारिश हो सकती है उत्तराखंड में भी बारिश का येलो अलर्ट है मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा तेज गर्मी पड़ रही है अभी यही वजह है कि मौसम विभाग की तरफ से हीट स्ट्रोक तेज गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है लू भी चलेगी भोपाल इंदौर से भी गर्म रहा जबलपुर हालांकि इधर राजस्थान में अगले दो दिन अब आंधी बारिश का अलर्ट है बादल छाने से कई शहरों में तापमान 4 डिग्री तक गिरा गर्मी से भी राहत मिलेगी और उत्तर प्रदेश में भी आज से बारिश ओले का अलर्ट रहेगा यूपी में भी इस सीजन का पहली बार पारा 40 डिग्री तक पहुंचा पंजाब चंडीगढ़ में भी आज से मौसम बदलेगा फिर 19 तारीख तक आंधी और बारिश की चेतावनी है छत्तीसगढ़ का भी आज का मौसम बारिश नुमा देखने को मिलेगा बस्तर में आंधी और बारिश का अलर्ट है और पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड के आठ जिलों में बारिश के आसार हैं पांच शहरों में येलो अलर्ट है चारधाम की चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है इधर हिमाचल प्रदेश में भी देखिए आंधी तूफान ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है आज से 20 तारीख तक फिर हिमाचल में भी बारिश वगैरह का माहौल देखने को मिलेगा अगले दो दिन 15-16 मार्च को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल क्या रहेगा देख सकते हैं जानकारी ओके और चलिए मौसम अपडेट के बाद आगे बढ़ते हैं खबरों में मार्केट अपडेट से खबर देखिए शेयर मार्केट में आईपीओ के पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों में सरकार ने बदलाव किया है अब मिनिमम लिमिट को 5% से घटाकर 2.5% कर दिया है तो इस नियम से jio और एनएसई की लिस्टिंग भी आसान होगी मार्केट के ठंडे पड़े रिस्पांस के बीच केंद्र सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया था कि ज्यादा से ज्यादा कंपनियों में इन्वेस्टर्स का पैसा आ सके ऐसा और वहीं एक रिपोर्ट सामने आ रही है कि मिडिल ईस्ट में जो तनाव चल रहा है अभी लड़ाइयां युद्ध चल रही है इस वजह से दुनिया भर के ट्रैवल सेक्टर को रोजाना ₹5500 करोड़ का नुकसान पहुंच रहा है और क्योंकि हमारे भारत के भी टूरिस्ट बाहर दुबई वगैरह आबुधाबी घूमने नहीं जा पा रहे हैं तो इस वजह से घरेलू ट्रैवल बढ़ने की भी उम्मीद है लोकल इंडिया में ज्यादा घूम रहे हैं लोग बात ऐसा चलिए आगे बढ़ते हैं अब अपन खबरों में देखिए युद्ध के हालातों से जुड़ी एक दुख भरी खबर दुबई में एक भारतीय परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ वेंटिलेटर पर है इनकी मां सवा करोड़ का बिल आ गया हॉस्पिटल का युद्ध ने रोकी वतन वापसी की राह भी यह एक पति-पत्नी 8 साल पहले सुनहरे भविष्य का सपना देखकर दुबई आए थे और अभी हाल ही में युद्ध के हालातों में तिलक की मां भी उनसे मिलने दुबई गई थी लेकिन वहां वे एक गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन की चपेट में आ गई और उनकी मां को हॉस्पिटल भर्ती किया गया जहां वह वेंटिलेटर आईसीयू सपोर्ट पर है पिछले 40 दिन से और हॉस्पिटल का बिल प्रतिदिन ₹300000 से भी ज्यादा आ रहा है अब तक का कुल बिल सवा करोड़ से ज्यादा हो गया देखिए आप अब वह अपनी बीमार मां को यहां भी नहीं ला सकते हैं क्योंकि फ्लाइट्स ऑपरेशन वगैरह बंद है देखिए जरा आप वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक एक्टिविस्ट बोले कि पाकिस्तान दुनिया भर में आतंकवाद फैलाता है अमेरिका को उससे दूर ही रहना चाहिए और ऑटो इंडस्ट्री से भी खबर देखिए honnda के अमेरिका में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च योजना रद्द हुई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईवी से सब्सिडी घटाकर पेट्रोल कारों को बढ़ावा दे रहे हैं क्योंकि उनको तो पता है कि अब तो तेल हमारा खुद का हो चुका है क्योंकि वेनेजुएला पर कब्जा कर चुके हैं इधर ईरान पर भी उनका कुछ ऐसा ही मानस है तो तेल घर का है इस वजह से ईवी कारों को नहीं बल्कि पेट्रोल कारों को बढ़ावा दे रही है अमेरिकी सरकार देखिए जरा आप वहीं इन युद्ध के हालातों के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत सरकार से भी यह अपील की है कि ईरान युद्ध खत्म कराने के लिए कूटनीतिक पहल करें भारत तो यह कुछ इंटरनेशनल माहौल चल रहा है और चलिए आगे बढ़ते हैं खबरों में देखिए अब अगला अपडेट राजस्थान स्टेट गैस को आईओटी आधारित स्मार्ट तकनीक के उपयोग पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित डायमंड अवार्ड दिया गया वहीं पंजाब में बीजेपी की बड़ी घोषणा देखिए भाजपा की सरकार बनने पर दो साल में पंजाब को नशा मुक्त करेंगे धर्म परिवर्तन रोकने के लिए भी विधेयक लाएंगे गृहमंत्री अमित शाह ने यह बड़ी घोषणा की है और खबर है छत्तीसगढ़ में अब होमगार्ड के जवानों को भी मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सरकार को यह बड़ा निर्देश दिया गया जिससे राज्य के लगभग 10000 से भी ज्यादा होमगार्ड जवानों को फायदा मिलेगा उनके हित में सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया है होमगार्ड और पुलिस कांस्टेबल सभी को समान वेतन समान काम सिद्धांत के आधार पर तनख्वाह देनी होगी ऐसा वहीं खबर है पीएम सूर्य घर योजना के तहत बिहार के 2.5 लाख घरों को मिलेगी मुफ्त सोलर बिजली बिना स्मार्टफोन वाले भी कर सकेंगे आवेदन बिहार के नितीश सरकार की तरफ से इस योजना का चरण 2.0 शुरू कर दिया है तो 31 मार्च तक सुविधा ऐप या शिविरों में भी आप इस योजना के लिए फॉर्म भर सकते हैं मुफ्त सोलर पैनल घर पर लगाने का मौका है और खबर है हरियाणा के स्कूलों में अब छात्राओं को मिलेगा दूध और मिल्क बार सप्ताह में चार दिन होगा वितरण 1 अप्रैल से यह योजना लागू होगी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार की तरफ से छात्राओं के पोषण सुधार के लिए स्पेशल मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना नाम से एक नई स्कीम शुरू की है और इसके तहत 9वी से 12वीं तक की छात्राओं को नए सत्र से सप्ताह में चार दिन फोर्टिफाइड सुगंधित दूध और दो दिन मिल्क बार दिए जाएंगे लेकिन यार इसमें तो छात्रों को भी रखना चाहिए था केवल छात्राओं को क्यों कई छात्र भी तो बेचारे गरीब होते हैं कुपोषण उनमें भी तो समस्या होती है मतलब लड़कियों को पिलाओ दूध लड़कों को खिलाओ केवल खाना यह तो दगे बाजी है यार आपकी क्या राय है हरियाणा सरकार की इस योजना पर कमेंट करके बताइएगा जरूर और फिलहाल देखिए अगली खबर अब सिर्फ होम डिलीवरी से मिलेगा गैस सिलेंडर बिहार के बगा समेत कई जिलों में लोगों की बढ़ती भीड़ और एजेंसियों पर जो तनावपूर्ण माहौल चल रहा है इस बीच नया आदेश जारी किया और वहीं खबर है दोस्तों आने वाले योगा डे 2026 के लिए केंद्र सरकार ने योगा 365 नाम से एक नए अभियान की शुरुआत की है अब घर बैठे आप रोज फ्री में योग सीख पाएंगे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की जिम्मेदारी संभालने वाले आयुष मंत्रालय की तरफ से यह नई पहल की गई है तो आप आयुष मंत्रालय के youtube0 के इस जिले में जल्द ही नए पुल और फ्लाईओवर आरओबी यानी रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे

[24:11]10 गांव की किस्मत खुलेगी 32 लाख लोगों को फायदा होगा यह यूपी सरकार का प्लान है वहीं उत्तर प्रदेश में पांचवी आठवीं क्लास को लेकर बड़ी खबर आ रही है 18 जिलों में वार्षिक परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है तो यूपी बोर्ड और अन्य क्लासों के एग्जाम्स की ज्यादा डिटेल्स आप ऑफिशियल पोर्टल पर चेक कर लीजिएगा कुछ एग्जाम डेट्स में यह चेंजेज किए गए हैं है ना चलिए खबर है दोस्तों पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनेगी स्मार्ट सिटी सच होगा गैरसैन को विकसित करने का ख्वाब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह नई योजना बनाई है वहीं वैज्ञानिकों की एक बड़ी चेतावनी देखिए ब्रेन इंजरी के बाद साइलेंट किलर बन सकता है हाइड्रोसिफेलस बीएचयू यानी बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की तरफ से यह बड़ी चेतावनी दी गई क्योंकि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने ट्रोमेटिक ब्रेन इंजरी के बाद मरीजों में पोस्ट ट्रोमेटिक हाइड्रोसिफेलस के खतरे का पता लगाने का नया तरीका खोजा है तो इसीलिए इस तरह के केस में अच्छे न्यूरो डॉक्टर को चेकअप जरूर करवाएं है ना और खबर है ग्रीन गैस लिमिटेड ने बड़ा फैसला लिया है यूपी की राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के पांच शहरों में इंडस्ट्रियल पीएनजी कोटे की 20% तक कटौती की गई ग्रीन गैस लिमिटेड की तरफ से और हरियाणा में देखिए हिसार में कचरा सेग्रेगेशन अनिवार्य होगा उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगेगा 1.5 लाख प्रॉपर्टी मालिकों को चेतावनी दी है प्रशासन ने वहीं दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया एसआरडीसी का नाम बदलने का निर्णय लिया चांदनी चौक पुनर्वास में भ्रष्टाचार की भी जांच होगी यह कुछ दिल्ली की रेखा गुप्ता की कैबिनेट बैठक में फैसले लिए गए वहीं देखिए बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है स्कूलों में प्रोफेशनल काउंसलिंग को कानूनी अनिवार्यता बनाने की मांग को लेकर सुधा मूर्ति ने कड़ा रुख किया है और सरकार से यह मांग भी की है कि बच्चों के लिए इस तरह का कानून बनाया जाए ऐसा और खबर है झारखंड रांची से भी हवाई सफर महंगा होगा दिल्ली मुंबई के किराए में भी 35% तक की बढ़ोतरी हुई है वहीं देखिए दोस्तों एलपीजी की कमी के बीच हिमाचल प्रदेश शिमला के होटलों ने लगाए इलेक्ट्रिक और डीजल उपकरण पर्यटकों की सुविधाएं जारी रखने की तैयारी की जा रही है और एलपीजी किल्लत के बीच राजधानी दिल्ली में भी नई नीति लागू हुई रोजाना खपत का 20% कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने का फैसला किया है दिल्ली सरकार ने होटल रेस्टोरेंट को भी वहीं इधर केंद्र सरकार का भी कहना है कि हमारे देश में घरेलू उत्पादन 30% बढ़ चुका है रोजाना 75 लाख बुकिंग हो रही है और गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर भी अब केंद्र सरकार सख्त रुख अपना रही है चलिए आगे बढ़ते हैं खबरों में कुछ स्टेट न्यूज़ अपडेट देख लेते हैं फटाफट से देखिए दोस्तों राजस्थान के सीकर में तीन बेरोजगारों से इस तरह की बड़ी ठगी की गई रशिया में 95000 महीना सैलरी की नौकरी देने का लालच दिया और 10.5 लाख लेकर थमाया फर्जी वीजा भी तो ऐसे ठगुू बदमाशों से सावधान रहे आप और बड़ी बस दुर्घटना देखिए मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन बसों में आग लग गई पार्किंग से हटाई गई 25 गाड़ियां फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची वह तो ठीक है कि ये बसें पार्किंग में खड़ी थी तब आग लगी ताकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई वहीं एमपी इंदौर में 2600 कॉलोनियों की गाइडलाइन दरों में वृद्धि प्रस्ताव भी पेश किया गया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कटनी में 243 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया छत्तीसगढ़ में भी गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच रेस्टोरेंट होटल मालिकों ने 10% सरचार्ज वसूलना शुरू कर दिया है ग्राहकों से और बिहार के गयाजी में हर वार्ड में खुलेगा हनुमान चालीसा केंद्र अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संस्थापक की तरफ से यह बड़ा ऐलान किया गया और कुछ एजुकेशनल अपडेट्स देखिए आप उत्तर प्रदेश में जो अभी दरोगा भर्ती चल रही है उसमें इस तरह का विवादित सवाल पूछा गया कि अवसरवादी कौन है ऑप्शन में एक पंडित ऑप्शन भी रखा गया इस सवाल पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बोले कि यह स्वीकार्य नहीं होगा भाजपा प्रदेश मंत्री ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है देखिए जरा आप इस तरह के भी सवाल पूछे जा रहे हैं यूपी पुलिस कांस्टेबल के एग्जाम में अब क्या ही कहोगे आप इस बारे में कमेंट करके बताइएगा आपकी राय विचार वहीं देखिए हिमाचल प्रदेश में उपराष्ट्रपति ने छात्रों को बांटी डिग्रियां 52 मेधावी गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किए गए ओके और चलिए अंत में आज के राशिफल पर नजर डाल लेते हैं तो देखिए मेष राशि वालों को आज किस्मत का साथ मिलेगा इनका रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है धनु राशि वालों को भी धन लाभ के योग बनेंगे और भी कुछ अलग-अलग राशियों का राशिफल आप देख सकते हैं स्क्रीन पर और हां दोस्तों आप मुझे कमेंट करके बताइए कि देश के किस राज्य में पहला एआई आधारित तकनीक के माध्यम से एक पक्षी के चूजे को जन्म दिया गया कमेंट करके बताइए सही जवाब देने वाले लोगों को रैंडमली सिलेक्ट होने पर डी एल एस न्यूज टीम की तरफ से शानदार सरप्राइज गिफ्ट जीतने का मौका मिलेगा और इसी के साथ ही अगर आपको वीडियो अच्छा लगा तो इसे लाइक करना शेयर भी करना डी एल एस न्यूज़ चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन जरूर दबा देना रोजाना ऐसी इनफॉर्मेटिव जानकारियां महत्वपूर्ण समाचार देखते रहने के लिए ओके ख्याल रखिएगा अपने आप का अपने परिवार का मिलेंगे अगले नेक्स्ट अपडेट में तब तक के लिए जय हिंद जय भारत वंदे मातरम

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript