[0:00]अपना बंदा अमाने जिसने कल ही माहरु से अपने प्यार का इज़हार किया था, वो अपने कमरे में बैठकर उसका इंतज़ार कर रहा था. अमाने काफी ज्यादा नर्वस होता है. तभी वहां पर माहरु आ जाती है. तब वो सोचता है जो लड़की मेरे बगल में रहती है वो एक एंजेल की तरह है और शायद मेरी औकात के बाहर है. पर अभी मैं उससे बहुत प्यार करता हूं और अब हम ऑफिशियली एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. वहीं पर दोनों एक दूसरे को देखकर थोड़ा शर्माने लगते हैं. माहरु अमाने के बगल में बैठ जाती है. उनको समझ में नहीं आता है कि क्या बात करें. तभी माहरु उसके कंधे पर अपना सर रखने वाली थी पर अमाने उसे रोक देता है जिससे माहरु काफी उदास हो जाती है. अमाने क्या तुम्हें ये पसंद नहीं है? अमाने कहता है नहीं ऐसी कोई बात नहीं है. सच कहूं तो मैं काफी नर्वस हो रहा हूं. पहले हम दोनों दोस्त थे तो मुझे इतना ज्यादा फर्क नहीं पड़ता था. लेकिन सच बताओ तो अभी मुझे काफी अजीब सा लग रहा है. माहरु भी कहती है सच बताओ तो मुझे भी कुछ ऐसा ही फील हो रहा है. जब भी मैं तुम्हें देखती हूं तो थोड़ा अजीब सा लग रहा है पर जब मैं तुम्हारे क्लोज आने की कोशिश करती हूं तो सच में मुझे काफी अच्छा लगता है. ये सुनने के बाद अमाने को भी काफी अच्छा लगता है. फिर माहरु कहती है अब हम जब डेट कर रहे हैं तो हमें अपनी फीलिंग्स को दबाना नहीं चाहिए. जो भी हम फील करते हैं हमें एक दूसरे को खुलकर बताना चाहिए. फिर अमाने थोड़ी हिम्मत करके उसके करीब जाता है और शर्माते हुए पूछता है. हम अब कपल है तो मुझे जानना है कि कपल आखिर करते क्या है. सच में बंदा काफी इनोसेंट होता है. तब माहरु कहती है शायद एक दूसरे के साथ घूमते हैं या फिर एक दूसरे को हक करते हैं. तब अमाने कहता है पर ये सब तो हम पहले भी करते थे. ये सुनकर माहरु सोच में पड़ जाती है. सच में दोनों काफी कंफ्यूज होते हैं कि आखिर कपल क्या करते हैं. माहरु कहती है वैसे मैं तुम्हारा अटेंशन पाने के लिए पहले ही वो सब कर चुकी हूं जो शायद एक गर्लफ्रेंड को करना चाहिए. और अब मुझे नहीं पता कि मैं क्या करूं और तब माहरु बोलती है इसलिए मुझे लगता है कि हमें जैसा चल रहा है वैसे ही चलने देना चाहिए. आगे जो होगा अपने आप देख लेंगे. ये सुनकर अमाने को भी काफी अच्छा लगता है. वो कहता है अब से मैं और भी ज्यादा कोशिश करूंगा जिससे तुम्हें अच्छा महसूस हो. दोनों धीरे धीरे एक दूसरे का हाथ पकड़ते हैं और हक करते हैं. सीन काफी प्यारा होता है. इसके बाद अगला दिन आता है. अमाने माहरु के सामने ही कपड़े पहन रहा था. माहरु कहती है मैंने पहले ही बोला था कि मेरे सामने ये मत करना. तब अमाने कहता है मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं है और वैसे भी अगर हम कभी स्विमिंग के लिए गए तो उस टाइम हम दोनों को ऑकवर्ड फील नहीं होगा. पर अमाने उसे काफी शर्माते हुए देखकर कहता है ठीक है तो तुम हमारे लिए ब्रेकफास्ट बना लो. फिर दोनों किचन में आते हैं. माहरु उसके बालों को देखकर कहती है आज तुम काफी अच्छे लग रहे हो. मुझे लगता है बाकी लड़कियां भी तुमसे बात करना चाहेगी. अमाने कहता है तो तुम चाहती हो कि मैं दूसरी लड़कियों से बात करूं. माहरु कहती है नहीं मैं ऐसा नहीं चाहती पर मुझे अंदर से थोड़ी जलन महसूस हो रही है. इसीलिए अब से मैं तुम्हें और भी ज्यादा प्यार करूंगी ताकि बाकी लड़कियां तुमसे दूर रहे. अमाने कहता है नहीं तुम ऐसा मत करना क्योंकि मैं नहीं चाहता कि सबको पता लगे कि तुम इतनी क्यूट हो. तब गुस्सा करते हुए कहती है तुम हमेशा ही ऐसी बातें करते हो जैसे तुम्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता हो. पर मेरा दिल ये बातें सुनकर काफी धड़कने लगता है. अमाने कहता है वैसे मैं जब ये बातें करता हूं तो मेरा दिल भी काफी ज़ोर से धड़कता है. इसके बाद दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ के स्कूल जाने लगते हैं. बाकी लड़के उन्हें साथ देखकर काफी शॉक हो जाते हैं क्योंकि सभी लड़कों के लिए माहरु एक एंजेल की तरह होती है. उन लड़कों को देखकर अमाने कहता है मुझे पता था यही सब होने वाला है. माहरु कहती है तो क्या हम हाथ छोड़ दें. अमाने उसे मना कर देता है और दोनों आगे चलने लगते हैं. तभी पीछे से भागती हुई चितो से आती है. वो माहरु को बधाई देते हुए कहती है फाइनली मेरी ट्रेनिंग काम आ गई और तुम दोनों साथ आ गए. फिर वो कहती है वैसे आज जमाने काफी मस्त लग रहा है. अमाने कहता है चितो से मुझे माफ करना मैंने तुम्हें हमारे बारे में पहले नहीं बताया. चितो से कहती है कोई बात नहीं मुझे पता था कि तुम स्पोर्ट्स डे के बाद ही ये सब करोगे. और वैसे भी तुम ऐसे बंदे हो जो फेस टू फेस बात करता है ना कि मैसेज के जरिए. फिर वो काफी खुश होते हुए कहती है वैसे तुम लोग मेरा शुक्रिया कर सकते हो. आखिर मैंने ही तो तुम्हारी सेटिंग करवाई है. अमाने उसका शुक्रिया करता है. इसके बाद वो लोग स्कूल पहुंच जाते हैं. अमाने के दोस्त उसे बधाई देते हैं और कहते हैं हम तो तुम लोगों को देखकर काफी पक गए थे. तुमने उसे बताने में पूरा आधा साल लगा दिया. सच में तुम काफी स्लो हो. अमाने कहता है हां शायद तुम लोग सही कह रहे हो. तभी एक लड़की आकर उससे कहती है तुम अमाने हो ना. तुम तो सच में आज काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे हो. आज तुमने अपनी हेयर स्टाइल चेंज की है. सच में ये तुम पर काफी अच्छी लग रही है. फिर दूसरी लड़की उससे पूछती है क्या तुम दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हो. हमने सुना था कि आज तुम दोनों ने हाथ पकड़ रखा था. तब अमाने कहता है हां तुम लोगों ने सही सुना है. हमने पिछले वीक ही हमारी डेट को ऑफिशियल कर दिया है. वो लड़की पूछती है आखिर ये कैसे हुआ. अमाने बताता है हम पिछले साल ऐसे ही एक दूसरे से टकरा गए थे और दोस्त बन गए थे. माहरु भी उनके पास आ जाती है और कहती है मुझे इस पर काफी समय से क्रश था और फाइनली अब हम एक साथ है. मैं तो बहुत ज्यादा खुश हूं. अमाने कहता है मुझे लगता है पहले मुझे तुमसे प्यार हुआ था. माहरु कहती है नहीं पहले मुझे हुआ था और तुमने तो अपनी फीलिंग्स बताने में काफी टाइम लगा दिया था. मैंने ही पहले सब बात शुरू की थी. अमाने उसे इसके लिए सॉरी बोलता है और उसके सर पे हाथ रखते हुए कहता है. ठीक है तो अगली बार मैं पहले बात शुरू करूंगा. उन दोनों को ऐसे साथ देखकर सभी लोग काफी सरप्राइज हो जाते हैं. उसका दोस्त कहता है अमाने तुम लवबर्ड्स को प्यार प्राइवेट में करना चाहिए. अमाने थोड़ा शर्मा जाता है. इसके बाद क्लास में सभी लोग उन दोनों के बारे में बातें करने लगते हैं. उन्हें देखकर अमाने का दोस्त कहता है मुझे लगता है ये सब कुछ दिन तक ऐसे ही चलने वाला है. जब तक इन्हें बात करने के लिए कोई दूसरी चीज नहीं मिल जाती. तभी एक लड़का कहता है वैसे आज तो तुम हाथ पकड़ कर स्कूल आ रहे थे. बेचारे जो लड़के माहरु को एंजेल मानते थे उन्हें काफी बुरा लगा और वैसे भी तुमने सब बता कर अच्छा किया. अब वो माहरु पर अब अपनी नज़रें नहीं रखेंगे और बाकी लड़कियां भी अब खुश है. अमाने भी कहता है चलो अच्छा है अब से वो माहरु को एक नॉर्मल लड़की ही समझेंगे और मुझे लगता है उसे काफी शर्म आती होगी जब लोग उसे एंजेल बोलते थे. तभी माहरु उनके पास आती है और कहती है तुम लोग शायद मेरे बारे में बात कर रहे थे. वो बताते हैं कि सब लोग अब से तुम्हें एक नॉर्मल लड़की की तरह ही देखेंगे ना कि एक एंजेल की तरह. तब माहरु कहती है वैसे मुझे अब इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता जब तक मेरे साथ अमाने है. माहरु को ऐसे रोमांटिक होते हुए देख उसके दोस्त कहते हैं लगता है माहरु को तुमसे कुछ पर्सनल बात करनी है. अमाने बेचारा काफी शर्मा जाता है. इसके बाद सब लोग खाना खाने बैठ जाते हैं. माहरु का बना खाना देख चितो से एक्साइटेड हो जाती है पर अमाने उसे अपने में से लेने नहीं देता. तब वो माहरु से मांगने लगती है. माहरु उसे अपना खाना शेयर कर देती है. फिर सब लोग खाना खाने लगते हैं. एक लड़का कहता है लगता है अमाने को माहरु के हाथ का खाना काफी पसंद आ गया है. और माहरु भी काफी खुश है कि तुम उसके हाथ का खाना एंजॉय कर रहे हो. माहरु भी कहती है हां तुमने सही कहा. मैं अमाने की सभी फेवरेट डिश को बनाना सीख रही हूं ताकि उसे मेरा हाथ का खाना पसंद आए. अमाने कहता है तुम्हें ये करने की जरूरत नहीं है. मेरे लिए तो तुम्हें जो पसंद है वही बहुत है. और तुम जो भी बनाओगी मुझे सब अच्छा ही लगेगा. उन दोनों को ऐसे बातें करते देख बाकी लोग कहते हैं. लगता है ये लोग जानबूझकर ऐसी बातें कर रहे हैं. अच्छी बात है कि तुम लोग अब साथ हो पर कम से कम हम लोगों के सामने तो ऐसा मत करो. फिर इसके बाद शाम के टाइम दोनों घर जाने लगते हैं. अमाने कहता है आज का दिन तो सच में काफी लंबा था. सब लोग मुझे ऐसे देख रहे थे कि खा ही जाएंगे. लगता है वो मुझ पर अपना गुस्सा निकाल रहे थे. पर फिर जब तुमने उनको मेरे बारे बताया तो सब लोग एकदम टूट गए. माहरु कहती है अगर मुझे थोड़ा और टाइम मिलता तो मैं उनको बताती कि तुम कितने अच्छे हो. फिर इसके बाद दोनों शॉपिंग करने जाते हैं. माहरु कहती है मैं खुश हूं कि अब हम साथ में शॉपिंग कर सकते हैं. और अब हम दोनों डिनर के बारे में बात कर सकते हैं. फिर दोनों डिनर के लिए कुछ फिश लेने लगते हैं. सब लेने के बाद वो घर जाने लगते हैं. अमाने कहता है मुझे लगता है आधे साल के बाद हमारा डेट करना थोड़ा अजीब तो नहीं है. माहरु कहती है नहीं मेरे लिए तो ये काफी लंबा टाइम था और इतने टाइम से तुम पागलों की तरह अपनी फीलिंग्स को दबा रहे थे. सच में तुम कितने बुद्धू थे. कभी कभी मुझे बुरा भी लगता था पर जब मुझे पता चला कि तुम भी मुझे पसंद करते हो तो फिर मुझे काफी खुशी हुई. अमाने कहता है अब से मैं तुमसे अपनी सारी फीलिंग्स शेयर करूंगा. माहरु उसे शुक्रिया करती है. अगले दिन स्कूल में अमाने कहता है मुझे लगता है माहरु पहले से ज्यादा पॉपुलर हो गई है जब से हम दोनों डेट कर रहे हैं. उसका दोस्त कहता है ऐसा इसलिए है क्योंकि अब सब लोग उसे अपना जैसा ही मान रहे हैं. क्योंकि पहले सबको लगता था कि इसके जैसी एंजेल सबकी औकात के बाहर है पर फिर तुम दोनों डेट करने लगे. तो इससे बाकी लोगों की भी उम्मीद जाग गई. अमाने कहता है शायद तुम सही कह रहे हो. क्योंकि माहरु बस अपने क्लोज फ्रेंड्स को ही अपने बारे में बताती है पर अब तो सब लोग उसके बारे में जान गए हैं. मुझे इस बात की खुशी है पर इससे मुझे जलन भी हो रही है. उसका दोस्त कहता है अब तुम कुछ ज्यादा ही पजेसिव हो रहे हो. और वैसे भी मुझे लगता है कि कुछ बातें ऐसी होगी जो सिर्फ तुम ही उसके बारे में जानते हो. इसलिए अब ज्यादा परेशान मत हो. अब शाम का टाइम हो जाता है. अयाका कहती है अमाने तुमसे अब बात करना काफी आसान हो गया है. क्योंकि पहले तो तुमसे बात करना काफी मुश्किल था. तुम काफी दूरी बना के रखते थे. मुझे लगता है तुम्हें बस गिने चुने दोस्त बनाना ही पसंद था. अमाने कहता है लगता है तुम्हें लोगों को करीब से जानना काफी पसंद है. अयाका कहती है हां तुमने सही कहा तुम ये मेरी एक हॉबी मान सकते हो. फिर अमाने कहता है वैसे मुझे भी अपनी ये आदत बदलनी थी. असल में मैं माहरु के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम बिताना चाहता था इसलिए मैंने अकेले रहना छोड़ दिया और उसके साथ टाइम बिताने लगा. अयाका कहती है सच में तुम माहरु से काफी प्यार करते हो. क्योंकि ऐसा नहीं होता तो तुम अपनी आदत कभी नहीं बदलते. और वैसे भी किसी दूसरे इंसान के लिए अपने आप को बदलना सच में काफी अच्छी बात है और शायद इसे ही प्यार कहते हैं. इसलिए मुझे लगता है माहरु भी तुमसे काफी प्यार करती है. इसके बाद वहां पर माहरु भी आ जाती है. अयाका उसे आज के लिए थैंक्स बोलती है और उसे एक चॉकलेट देकर वहां से चली जाती है. माहरु ये देखकर थोड़ी जेलस फील करती है और कहती है लगता है तुम्हें उसके साथ बात करने में काफी मजा आ रहा था. अमाने उसे हक करता है और कहता है हम तो बस ये बात कर रहे थे कि मैं कितना बदल गया हूं. और मुझे लगता है तुम भी अब काफी खुश रहने लगी हो. माहरु उसे देखकर स्माइल करती है और यहीं पर ये एपिसोड खत्म हो जाता है.

The Angel Next Door Spoils Me Rotten Season 2 Episode 1 Explain in Hindi
SacSi Anime
10m 15s2,244 words~12 min read
Auto-Generated
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS

Why are Chinese people building houses underground! 🧐
MIM YT

Oral-B iO6 – lerne deinen Connected Coach kennen | personalisierte & geführte Reinigung
Oral-B Deutschland

‼️REWELACJA‼️ na BÓL GŁOWY - 7 super technik na bóle głowy / migreny - dr n. med. Marcin Wytrążek
Dr n. med. Marcin Wytrążek - fizjoterapeuta