[0:00]यार यह वाला केस मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं आपको बताऊं कैसे और मैंने एक परसेंट अगर बता भी दिया तो आप लोग उसके ऊपर विश्वास करोगे भी या नहीं करोगे यह भी मुझे कोई पक्की खबर नहीं है इस चीज की। मतलब यार आप इस केस को पूरा जब देखोगे तो आप कहोगे कि किसी की इतनी किस्मत खराब कैसे हो सकती है। एब्सोल्युटली मैंने आपको बहुत सारे ब्रूटल केस बताए हैं, बहुत सारे अनबिलीवेबल केस बताए हैं, लेकिन मैं यह वाला केस ना ही ब्रूटल कहूंगा ना ही अनबिलीवेबल कहूंगा। मैं इसको कहूंगा बहुत ज्यादा वियर्ड। इतना ज्यादा वियर्ड कि आप इस चीज को कंफर्म करने के लिए इसको गूगल सर्च जरूर करेंगे। बट उससे पहले मुझे आपसे एक बात करनी है कि पिछली वीडियो में मैंने जो क्यूएनए के क्वेश्चंस लिए थे वह मैंने स्टोरी के बीच में लगाए थे। लेकिन बहुत सारे आप में से व्यूवर्स ने कमेंट किया कि नहीं विक्की गलत कर रहा है मूड खराब हो रहा है बीच में मत लगा। इसीलिए आज वाली वीडियो में और आने वाले सभी वीडियोस के अंदर अब जितने भी क्यूएनए के क्वेश्चंस होंगे वह मैं स्टोरीज के एंड में लगाऊंगा मतलब कि शाउटआउट से पहले और आउटरो के बाद। सो आप अपने सभी क्वेश्चंस वहां जाकर देख सकते हैं। सो आप सभी वीडियोस को एंड तक देखें और बहुत बहुत मजा आएगा, लेकिन इस केस की जो डिटेल्स हैं वो कुछ मैं ऐसे 18 प्लस टाइप की होने वाली है। सो प्लीज आप इस चीज को मेंटेन करके रखिएगा, बट उससे पहले कल ही पता चला है मुझे कि इस लाइक बटन की उम्र भी 18 साल से ऊपर की हो गई है। सो आप अपने अंगूठे का रिश्ता इस लाइक बटन के पास भेज दें ताकि यह दोनों आपस में कुछ-कुछ कर सकें। सब्सक्राइब बटन के ऊपर भी क्लिक कर दे कमेंट्स में पिक में लिख दे। लेट्स डाइव इन। इस केस को समझने के लिए हमें अमेरिका के लुजियाना में जाना पड़ेगा और टाइम था 2010 का जब 55 साल का ग्रेग फ्लेनिकन नाम का यह बंदा अपने भाई के साथ लुजियाना के ही पहाड़ों में इसने अपना ऑफिस बना रखा क्योंकि इसकी खुद की एक बहुत ही सक्सेसफुल लैंडमाइन कंपनी थी। इसके पास बहुत सारी खदानें यह वहां से मिनरल्स निकाल-निकाल कर पूरे अमेरिका में सप्लाई करता। बेशक इसका घर लुजियाना में था, लेकिन इसके कंपनी के मेन ऑफिस बोमोंट टैक्सस के अंदर और हर हफ्ते सोमवार को इसको अपनी गाड़ी उठाकर लुजियाना से सीधा बोमोंट टैक्सस की तरफ जाना पड़ता, वहां अपने ऑफिसेज को मैनेज करता और हर फ्राइडे को यह वापस अपने घर आ जाता। बट यू नो ऐसे कोई बिजनेसमैन होता है तो बहुत सारे उसके आउटसाइडर ट्रिप्स रहते हैं, उसको अलग-अलग होटल्स के अंदर रुकना पड़ता है। इसीलिए ग्रेग पिछले बहुत लंबे टाइम से पूरे अमेरिका में घूम-घूम कर अलग-अलग होटल्स के अंदर रुका और उसने होटल्स के अंदर रुक-रुक कर अपनी एक रूटीन बना ली कि नहीं, फालतू की कोई भी बकवास नहीं करनी होटल्स के अंदर रुक के क्योंकि यू नो एक टाइम के बाद इंसान इतना ज्यादा पक जाता है इन चीजों से कि हां बस ठीक है अपनी शांति की जिंदगी चाहिए उसको। अब बिल्कुल ग्रेग भी उसी फेज के अंदर आ चुका था कि ग्रेग किसी भी होटल के अंदर रुकता तो वह बस अपने स्नैक्स लेकर अपना फोन साइड में रखकर टेलीविजन ऑन करके आराम से लेट जाता बाहर की भसड़ उसको नहीं चाहिए। ग्रेग एक परफेक्ट फैमिली मैन भी उसको अपनी पत्नी से बहुत-बहुत ज्यादा प्यार वह कहीं भी बाहर घूमने के लिए जाता तो अपनी पत्नी को भी साथ लेकर जाता अपने बच्चों को साथ लेकर जाता। इसके अलावा वह बहुत ही अच्छा एक बॉस भी किसी वर्कर को उसकी शर्ट की भी जरूरत है ना तो वह अपनी शर्ट भी उतार कर दे देगा इतना दयालु इतना हम्बल यकीन मानिए ऐसे लोग इस दुनिया में बहुत कम होते हैं। खैर इन सब के अलावा ग्रेग अपनी पूरी जेनरसिटी को बरकरार रखे हुए था। उसकी कंपनी अच्छी चल रही थी, बिजनेस अच्छा चल रहा था, परिवार वाले अच्छे डेली उसको कहीं ना कहीं अपनी बिजनेस से रिलेटेड काम के लिए आना जाना पड़ता। और अब दिन आ चुका था 15 सितंबर 2010 का इस दिन ग्रेग अपने काम से रिलेटेड एक बिजनेस ट्रिप पर बोमोंट के दूसरे साइड पर आया था। यह बोमोंट बहुत बड़ा शहर और बजाय अपने वापस ऑफिस जाने के इसने सोचा कि क्यों ना मैं यहीं एक होटल के अंदर अपना कमरा बुक कर लूं। इसलिए ग्रेग ने एमसीएम एलिगेंटे होटल बोमोंट टैक्सस के अंदर अपना एक कमरा बुक किया एंड शाम को 5:30 बजे के आसपास ग्रेग इस होटल के अंदर भी पहुंच चुके थे। उन्होंने रिसेप्शन से अपने कमरे की चाबी ली रिसेप्शन वालों ने उनको रूम नंबर 348 यानी कि 348 की चाबी दी और जल्दी ही क्रैग अपने कमरे के अंदर पहुंच चुके थे। अंदर जाकर उन्होंने देखा कि माहौल एकदम नीट एंड क्लीन कमरा परफेक्ट है एकदम और वह थोड़ी देर बाद कमरे से बाहर निकले बाहर से कुछ स्नैक्स वगैरह लेने के लिए। स्नैक्स लेकर साथ में अपने कोल्ड ड्रिंक्स वगैरह लेकर बियर लेकर यह सारा एक झोले के अंदर पैक करके वापस अपने कमरे में पहुंच चुके थे। शाम के 7:00 बजे के आसपास उन्होंने अपनी वाइफ सूजी को फोन किया जो कि वह डेली करते थे जब भी वह टैक्सस के अंदर होते वह अपनी वाइफ को रात को सोने से पहले या फिर किसी होटल में होते तो होटल से भी वह अपनी पत्नी सूजी को फोन करना कभी नहीं भूलते। और इसी रूटीन के अकॉर्डिंग ग्रेग ने 7:30 बजे अपनी वाइफ सूजी को फोन किया अपने बच्चों का हालचाल जाना उसको गुड नाइट बोला और कहा कि अब मैं रूम के अंदर पहुंच चुका हूं और कहा कि थोड़ी देर टीवी देखूंगा सुट्टा मारूंगा और यह जो स्नैक्स लेकर आया हूं यह खा पीकर खाना वाना खाकर आराम से सो जाऊंगा बिल्कुल भी टेंशन मत लो। एंड जल्दी ही यानी कि परसों फ्राइडे इवनिंग में वापस अपने घर लुजियाना में पहुंच जाऊंगा। यह फोन रखने के बाद ग्रेग वॉशरूम में गया वहां से उसने एक तोलिया उठाया तोलिया उठाकर अपने साइड में बेड के ऊपर रखा उसको एक ट्रे जैसा बना लिया उसके ऊपर अपना सामान रखने के लिए। सो जो भी वह चीजें बाहर से लेकर आया था चॉकलेट्स वगैरह कोल्ड ड्रिंक और बियर और यह सुट्टे वगैरह की डब्बी साथ में अपना मोबाइल फोन सारा कुछ इस तोलिए के ऊपर रखा और साइड में आराम से लेट चुका था। एसी उसने ऑन किया सामने टीवी चल रहा था और धीरे-धीरे अपना खाना-पीना करने लगा। बट खाते-खाते उसका मन था कि आज वह पॉपकॉर्न खाएगा बाहर से वह वह जो होते हैं ना मेकशिफ्ट पॉपकॉर्न जो रेडी हो जाते हैं बस उनको एक बाउल के अंदर डालो या तो उसको ओवन में कर लो या फिर उसको गैस पर रखकर उसको तैयार कर सकते हैं।
[5:11]ऐसा ही वह एक मेकशिफ्ट पॉपकॉर्न के पैकेट को लेकर आया था और जल्दी ही ग्रेग अपने बेड से उठा सामने ओवन पर गया ओवन से वह उसका अंदर वाला होता है ना बाउल उस बाउल को निकालकर सारा पॉपकॉर्न वाला माल उसके अंदर डालकर उसने ओवन के अंदर रखा और जैसे उसने ओवन ऑन किया उसी टाइम उसके कमरे की लाइट जा चुकी थी। अब ऑबवियसली इस टाइम पर ग्रेग को बहुत बुरा लगा उसको पता था कि यह उसकी मिस्टेक की वजह से हुआ है। शायद हो सकता है उसने यह ओवन ज्यादा लोड पर चला दिया हो इसी वजह से कहीं शॉर्ट सर्किट हो गया हो या फिर एमसीबी जो लगी होती है वह ट्रिप हो गई हो। उसने तुरंत लैंडलाइन से रिसेप्शन के ऊपर फोन किया और कहा कि यह मेरी गलती है शायद हो सकता है इसी ओवन की वजह से यह लाइट चली गई हो आप प्लीज इसको ठीक कर दीजिएगा। रिसेप्शन वालों ने कहा कि ठीक है हम इलेक्ट्रिशियन भेज रहे हैं तकरीबन सात-आठ मिनटों बाद इलेक्ट्रिशियन ऊपर आ चुका था वह मेन पैनल पर गया। पैनल पर देखा उसने एमसीबी ट्रिप हो चुकी है एमसीबी को वापस ठीक करके वह अब रूम नंबर 348 पर आया उसने दरवाजा खटखटाया ग्रेग ने दरवाजा खोला और ग्रेग ने उसे सॉरी भी मांगी कि मेरी वजह से हुआ है। अब इस टाइम पर ना सिर्फ ग्रेग के कमरे की लाइट गई थी बल्कि इस फ्लोर के छह और भी कमरे थे जो आसपास जिसमें लोग रह रहे थे उन छह कमरों की भी लाइट चली गई थी और यह बात इस इलेक्ट्रिशियन ने ग्रेग को बताई कि आपकी वजह से हो सकता है किसी और को भी आसपास दिक्कत हुई हो। बट ग्रेग ने कहा कि मैं सभी से सॉरी बोलने के लिए तैयार हूं मुझे पता है यह दिक्कत हुई है बट कोई बात नहीं। उस इलेक्ट्रिशियन ने भी कहा ठीक है कोई बात नहीं इतनी बड़ी कोई इशू नहीं है यह यह बोलकर वह इलेक्ट्रिशियन वापस अपने नीचे रिसेप्शन के पास जा चुका था और ग्रेग वापस अंदर आया उसने दोबारा से ओवन ऑन किया अपने पॉपकॉर्न बनाए और वापस अपने बेड के ऊपर लेट चुका था। ग्रेग अपना सारा खाना-पीना करके आराम से रात को सो चुके थे। अब 16 सितंबर 2010 की सुबह हो चुकी थी और इस दिन सुबह-सुबह दो जगहों पर बहुत ज्यादा टेंशन शुरू हो चुकी थी। एक तो ग्रेग के घर पे उसकी पत्नी सूजी बार-बार फोन कर रही थी ग्रेग को लेकिन ग्रेग फोन नहीं उठा रहे थे और दूसरा उसकी लैंडमाइन वाले ऑफिस के अंदर बोमोंट टैक्सस में जहां उसके एंप्लॉइज वेट कर रहे थे कि आज उनके बॉस अभी तक क्यों नहीं आए क्योंकि उन सभी को पता था कि ग्रेग बहुत ज्यादा रूटीन के पक्के हैं। वह कभी भी ऑफिस आने में अपने टाइम से लेट नहीं होते और दूसरा सूजी घर पर परेशान थी क्योंकि ग्रेग हर रोज उनको फोन करते थे सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले लेकिन आज ना तो ग्रेक का फोन आया और ना ही वह ग्रेक अब खुद फोन उठा रहे हैं। इसीलिए उसके एंप्लॉइज ने सोचा कि क्यों ना वही खुद एक बार जाकर एमसीएम एलिगेंट होटल के ऊपर जाकर देख ले कि आखिर क्या बीमारी है। इसलिए चार एंप्लॉइज अपनी गाड़ी भरकर सीधा इसी होटल पर पहुंचे जाकर रिसेप्शन पर बात करी कि ग्रेग फेनिकेन नाम का एक ही हमारा बॉस है और यहां आपके होटल में ठहरा हुआ है आप उसका रूम नंबर बताइए। रिसेप्शन ने बताया कि वह 348 में ठहरे हैं आप जाकर देख लीजिए वह एंप्लॉइज उस 348 के सामने गए दरवाजा खटखटाया बट अंदर से किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला काफी देर तक खटखटाने के बाद यह एंप्लॉइज नीचे आए वापस रिसेप्शन से बोलने लगे कि अंदर से कोई भी दरवाजा नहीं खुल रहा है आप अपनी मास्टर की लेकर ऊपर चलिए और जाकर उसका दरवाजा खोलिए। तब होटल का स्टाफ अपनी मास्टर की लेकर साथ में इस कमरे का दरवाजा खोलने के लिए पहुंचा चाबी लगाई लेकिन यह रूम ना सिर्फ ताले से बन था बल्कि अंदर आपने देखा होगा होटल के कमरों में एक चैन होती है जो साइड में लगाई जाती है ताकि अगर कोई ताला खोल भी ले तो यह चैन उस दरवाजे को खुलने से रोक लेगी सिर्फ थोड़ा सा ही दरवाजा खुलेगा जिसमें आंख से बाहर देख सकते हैं कि आखिर कौन है। सो जैसे ही उन्होंने वह दरवाजा खोला वह चैन अंदर से लगी हुई थी इसलिए वह दरवाजा पूरा खुल ही नहीं पाया। अंदर का जो मंजर था वह देखकर ना सिर्फ एंप्लॉइज बल्कि होटल वाले खुद बहुत ज्यादा शॉक्ड थे असल में अंदर फ्लोर पर जैसे ही इस कमरे के अंदर घुसे राइट साइड में वॉशरूम और उसके आगे मेन बेडरूम शुरू होता है बेड और उसके साइड में जो फ्लोर था वहां कारपेट बिछी हुई थी और उस कारपेट के ऊपर ग्रेग उल्टे पड़े थे और इस रूम का एसी भी ऑफ था। इसके अलावा ग्रेग के हाथ में एक सिगरेट जो लगभग अब पूरी जल चुकी थी लेकिन उसकी ऐश अभी भी चिपकी हुई थी उसी से मतलब कि किसी ने सुट्टा नहीं मारा था वह अपने आप ही जलकर वह बुझ गई। दूसरे हाथ में उनके एसी का रिमोट था तो प्रोबेबली ग्रेग ने ही एसी को ऑफ किया होगा लेकिन वह इस तरीके से यहां फ्लोर पर कैसे पड़े थे। दूसरी बात कमरे के अंदर कोई भी छेड़छाड़ नहीं की गई जो सामान जहां पड़ा था वैसा का वैसा एकदम इंटैक्ट कुछ भी छेड़छाड़ नहीं की गई। इसके अलावा ग्रेग का वॉलेट भी उनकी जेब में ही था जिसके अंदर 1000 से ज्यादा डॉलर्स थे तुरंत होटल स्टाफ वालों ने पुलिस वालों को मौके पर बुलाया पैरामेडिक्स वाले भी साथ में आए और सभी ने मिलजुलकर यही फैसला किया कि रूम अंदर से बंद है। मतलब किसी ने कोई छेड़छाड़ नहीं करी और दूसरा आसपास जितने भी लोग ठहरे हुए थे जैसे कि 348 में यह ग्रेग फ्लेनिकेन थे उनके बराबर वाले कमरे में तीन लड़के आराम से बैठकर दारू पी रहे थे। यह यहीं पर एक लोकल स्टोर के अंदर काम करते थे और यहां अपनी पार्टी वगैरह करने आए थे इंजॉय करने आए थे स्पेशली दारू पीने के लिए और उन्होंने भी कोई आवाज नहीं सुनी जिसका मतलब साफ था कि ग्रेग की मौत बिल्कुल नेचुरल वे में हुई है और यह एक बहुत बड़ी ट्रेजेडी थी ना सिर्फ ग्रेग की कंपनी के लिए बल्कि ग्रेग के परिवार वालों के लिए भी। लेकिन जब आप इस स्टोरी को पूरा सुनेंगे तब आप समझ जाएंगे कि नहीं यहां खड़े हर एक व्यक्ति की जो सोच थी वह बिल्कुल गलत थी। जो पुलिस ऑफिसर्स यहां पहुंचे थे उन्होंने आसपास में जितने भी गेस्ट ठहरे हुए थे उन सभी को बुलाया इस कमरे में ताकि वह देख सके ग्रेग के बारे में कुछ बता सके कि आखिर इसके साथ क्या हुआ होगा क्योंकि रात को तो वही इसके आसपास थे। बट सभी आकर यह बोलने लगे कि नहीं हमें नहीं पता और इनफैक्ट ग्रेग की बॉडी देखकर भी यही लग रहा है कि उसकी मौत नेचुरल वे में हुई है कोई भी उसके साथ मार पिटाई के निशान नहीं इनफैक्ट उनके एक बूंद तक कहीं नहीं दिख रही। ग्रेग बिल्कुल अपने इंटैक्ट कपड़ों में है उनके साथ कोई लूटपाट नहीं हुई आसपास के सामान से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई और इनफैक्ट कमरा भी अंदर से बंद था जिसका मतलब साफ था कि ग्रेग की मौत बिल्कुल नेचुरल तरीके से हुई है। लेकिन फिर भी अब क्योंकि यह प्रोसीजर था इसलिए पुलिस वालों ने बॉडी को उठाकर सीधा नजदीकी सरकारी हॉस्पिटल में भेजा ताकि वह इसका पोस्टमार्टम करवा सके और एट द एंड पता चल सके कि यह मौत किस वजह से हुई है। डॉक्टर्स ने जब ग्रेग की बॉडी को देखा तो फर्स्ट लुक में ही बता दिया कि बिल्कुल नेचुरल डेथ है लेकिन फिर भी हमें इसके ऊपर कुछ प्रोसीजर्स करने पड़ेंगे और जब यह प्रोसीजर्स शुरू हुए तब बहुत ही अजीब-अजीब चीजें पता लगने लगी। थोड़ा सा मैं आपके सामने 18 प्लस बात करूंगा सो आप बस उस चीज को समझने की कोशिश करिएगा मैं आपको बस समझाने के लिए बोल रहा हूं। असल में जेंट्स का जो प्राइवेट पार्ट होता है उसमें नीचे टेस्टिकल्स होते हैं जो कि एक स्किन की बहुत ही पतली सी और बहुत ही नाजुक सी थैली के अंदर कैद रहते हैं। अब दिक्कत यहां यह थी कि जब डॉक्टर्स ने ग्रेग के जेनिटल्स को देखा तो उनको बहुत अजीब लगा क्योंकि उसके जेनिटल्स उसके टेस्टिकल्स स्पेशली और यह आसपास का एरिया बहुत ज्यादा फूला हुआ था। इनफैक्ट उसके आसपास एक सूखा हुआ लिक्विड भी लगा था और यह सूजन ना सिर्फ उसके टेस्टिकल्स के ऊपर थी बल्कि उसके हिप्स के अराउंड भी आ चुकी थी जिसका मतलब साफ है यह था कि किसी ने बहुत जोर से बहुत जोर से ग्रेग के इस प्राइवेट पार्ट के ऊपर मारा है जिसकी वजह से उसके प्राइवेट पार्ट पर सूजन आई है। यह चीज देखकर डॉक्टर बहुत ज्यादा हैरान उन्होंने ग्रेग की बॉडी को काटना शुरू किया कि अंदर से देखें अंदर क्या बीमारी है तो वह और ज्यादा हैरान क्योंकि ग्रेग के पेट के अंदर जितनी भी आते थी वह कई सारे हिस्सों में टूटी हुई थी अलग-अलग जगहों से वह कटी-फटी हुई थी। बहुत ही भयंकर इंटरनल ब्लीडिंग हुई थी और ना सिर्फ ब्लीडिंग थी बल्कि ग्रेग के दिल में भी छेद हो चुका था। उसका दिल अंदर ही या तो फट गया या फिर कुछ चीज थी जिसने उसको काट दिया बीच में से अंदर बाहर से कुछ भी नहीं बाहर से एकदम इंटैक्ट अंदर से वह फट चुका था पूरा और इसके अलावा जो हमारे फेफड़ों के ऊपर जो अस्थिपंजर होता है यह जो हमारे रिब्स होती हैं इनमें से दो रिब्स भी टूटी हुई थी। डॉक्टर्स ने बताया कि ऐसी इंजरीज तो तभी होती हैं जब कोई बहुत बड़ा एक्सीडेंट हुआ हो या तो कोई इसके ऊपर ट्रक चढ़ा गया हो तभी ऐसा हाल होता है या फिर किसी ने इसको बहुत बुरे तरीके से मारा हो तब ऐसा हाल होगा लेकिन बाहर से तो कुछ भी दिख ही नहीं रहा कोई भी मार पिटाई के निशान नहीं दिख रहे कुछ भी एक्सटर्नल इंजरी नहीं दिख रही जिसकी वजह से हम यह सोच सके या फिर परफॉर्म कर सके कोई टेस्ट कि इसके साथ एक्चुअल में क्या हुआ होगा। डॉक्टर्स पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अंदर इसको एक नेचुरल डेथ बता रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने इसको एक ब्लंट फोर्स स्ट्रोमा बाय अननोन थिंग ऐसा कुछ लिख दिया उन्होंने कि हमें नहीं पता लेकिन इसकी मौत ब्लंट फोर्स स्ट्रोमा से हुई है। यह सारी बातें हर किसी को बहुत ज्यादा हैरान कर रही थी कि ऐसा पॉसिबल भी कैसे है पुलिस वाले भागते-भागते सीधा डॉक्टर्स के पास गए उनके कपड़े फाड़ने लगे कि जनाब आपने क्या बता दिया या तो आप हमें कुछ एक्सप्लेन करो कि ऐसा पॉसिबल कैसे है कि बाहर कोई भी चोट ना लगी हो कोई भी मार पिटाई के निशान ना हो और अंदर शरीर का यह हाल हो जाए ऐसा कैसे हो सकता है। बट डॉक्टर्स ने क्लियरली बोल दिया कि यह एक मर्डर है यह कोई आम डेथ नहीं है जो आप समझ रहे थे कि नेचुरल डेथ है कार्डियक अरेस्ट आया होगा हार्ट अटैक आया होगा ऐसा कुछ भी नहीं है इसका मर्डर हुआ है लेकिन कैसे हुआ है यह चोट कैसे पहुंची हमें नहीं पता। पुलिस वालों ने अपनी इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी लेकिन आज तक पुलिस वालों के सामने ऐसा कोई केस नहीं आया था जो इतना घुमा फिरा देने वाला हो कि उनको इतना सोचने पर मजबूर कर दे। बोमोंट के अंदर बहुत सारे क्राइम होते थे उस टाइम पर भी और आज भी होते हैं लेकिन वह सारे स्ट्रेट फॉरवर्ड होते हैं अगर किसी का मर्डर होता है तो उसके पीछे मोटिव होता है लेकिन यहां पुलिस वाले अब इस ग्रेग के मर्डर के मोटिव को ढूंढ रहे थे लेकिन हर किसी ने ग्रेक को बहुत अच्छा बताया। जब ग्रेग इतना ही अच्छा था तो उसका मर्डर हुआ क्यों। दिन अब हफ्तों में बदल चुके थे और हफ्ते महीनों में बदल चुके थे पुलिस वालों के हाथ बिल्कुल खाली न्यूज़पेपर के अंदर हेडलाइंस भी अब बननी बंद हो चुकी थी कि आखिर इस केस के अंदर क्या हुआ होगा। और बात देखो कहीं ना कहीं तक सही है आप खुद सोच कर देखिए एक होटल का कमरा जो अंदर से बंद है बाहर से नहीं अंदर से बंद है उस अंदर बंद कमरे के अंदर एक आदमी के साथ ऐसा कुछ कैसे हो सकता है। बट पुलिस वालों ने अपने हाथ पैर मारने दोबारा से शुरू किए अगेन पुलिस वालों ने सबसे पहले उसके सारे कलीग्स उसके जितने भी एंप्लॉयज थे उनसे बातें करनी शुरू करी लेकिन सभी ने ग्रेक को बहुत अच्छा बताया। पुलिस वालों ने उस इलेक्ट्रिशियन को भी पकड़ा जिसने ग्रेग को लास्ट टाइम जिंदा देखा था उसकी भी अच्छे से सेवा करी क्योंकि उसका पहले भी क्रिमिनल पास्ट रह चुका है। उसने कहीं चोरी चकारी करी थी पहले उसकी वजह से वह जेल आ जा चुका था लेकिन फिलहाल अब वह यहां नौकरी कर रहा था लेकिन उसने क्लियरली बोल दिया कि जनाब नहीं ऐसा कुछ भी नहीं है। जब मैं वहां पर गया था तो ग्रेक एकदम ओके थे परफेक्ट थे मैंने वह एमसीबी ऊपर करी वापस ग्रेक को आकर बताया कि लाइट वापस आ चुकी है इनफैक्ट उनको बताया था कि आसपास के कमरों में भी लाइट गई थी तो उनकी भी लाइट वापस आ चुकी है। बेशक आसपास वाले थोड़ी देर के लिए परेशान हुए होंगे लेकिन कोई बात नहीं किसी ने कोई खास बड़ी शिकायत नहीं करी। इसके अलावा उन पुलिस वालों ने उन तीन लड़कों को भी उठाया जो रूम नंबर 349 के अंदर दारू पी रहे थे पार्टी कर रहे थे मजा कर रहे थे। उनसे जब पूछताछ करी तो उन्होंने भी क्लियर कट मना कर दिया कि जनाब हमें कोई आईडिया नहीं है हम तो अंदर बैठकर आराम से दारू पी रहे थे मजे कर रहे थे हमें किसी से कोई लेना देना नहीं है बाहर क्या चल रहा है और बराबर वाले कमरे में जिसको हम जानते भी नहीं है हमारा उसे क्या मतलब। लेकिन पुलिस वालों ने थ्योरी बनाई कि तुम तीनों थोड़े से बाउजी टाइप के लग रहे हो क्योंकि तुम्हारी लाइट चली गई थी तुम दारू पी रहे थे तुम्हारा मूड खराब हुआ होगा तुमने बाहर जाकर ग्रेग का दरवाजा खटखटाया होगा ग्रेग बाहर आया होगा और तुमने ग्रेग के साथ उस कॉरिडोर में लड़ाई करी होगी हाथापाई करी होगी और मार-पिट कर उसको वहीं छोड़ दिया जिसके बाद ग्रेग वापस अपने अंदर कमरे में गया अंदर से उसने कमरा बंद कर दिया और वह नीचे गिर चुका था। नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई और एट द एंड तुम नहीं मर्डर किया है लेकिन तीनों ने हाथ अगेन खड़े कर दिए कि जनाब आप ऐसे ही कैसे सब कुछ हमारे ऊपर डाल रहे हो जब हमें कुछ पता ही नहीं हम वहां बैठकर आराम से दारू पी रहे थे हम अपने कमरे से बाहर निकले ही नहीं। दारू पीने वाला दारू पी लेगा अगर उसको सिर्फ चार दीवारी या फिर छाया चाहिए होती है उसको लाइट से लेना देना नहीं है हमें अपनी दारू से मतलब था। धीरे-धीरे और ज्यादा टाइम बीतता जा रहा था 2011 शुरू हो चुका था पुलिस वालों के हाथ अगेन खाली सूजी बेचारी ग्रेग की पत्नी वह बहुत ज्यादा परेशान थी क्योंकि रातों को उसको सपने आ रहे थे ऐसे वह चौक कर उठती जिसमें उसके पति उसको बार-बार बोल रहे थे कि उसके मर्डरर को ढूंढो और यह चीजें सूजी से बर्दाश्त नहीं हुई उसने पुलिस वालों के सामने क्लियरली जाकर बोल दिया कि अगर आपसे नहीं हो पा रहा तो आप मुझे मना कर दीजिए मैं कोई प्राइवेट डिटेक्टिव हायर कर लेती हूं। पुलिस वालों ने अपनी सारी फाइल उठाकर सूजी को दे दी कि जाओ आप बाहर से अपनी इन्वेस्टिगेशन करवा लो। सूजी ने प्राइवेट डिटेक्टिव कैन नाम के इस बंदे को हायर किया और कैन अब दोबारा से इस केस को देखने वाला था। सबसे पहले उसने सारी फाइल्स रीड करी जो इनिशियल इन्वेस्टिगेशन थी पुलिस वालों को क्या-क्या मिला था उस कमरे में सारी फोटोज देखी और तब दोबारा से कैन रूम नंबर 348 में गया और वहां जाकर देखने लगा कि आखिर यहां पर क्या-क्या पॉसिबिलिटीज हो सकती हैं। और इसी रूम में तलाशी लेते-लेते इनफैक्ट अभी छह-सात महीने बीत चुके थे ग्रेग के मर्डर को हुए बट अभी भी वह चीज जो ग्रेग के मर्डर को एक्सपोज कर सकती थी कि यहां क्या हुआ है वह चीज अभी भी इसी रूम के अंदर थी और कमाल की बात यहां यह थी कि लांस ने कहा मैं खुद बहुत ज्यादा हैरान था जब पोस्टमार्टम रिजल्ट्स सामने आए थे तब मैंने भी यह चीज पढ़ी थी कि उसके शरीर में पुलिस वालों को गोली कैसे नहीं मिली क्योंकि अगर गोली लगी थी उसके साथ यह सब कुछ हुआ था तो अंदर डॉक्टर्स को गोली मिलनी चाहिए थी लेकिन किसी ने भी उसकी गोली के बारे में जिक्र ही नहीं किया। ऑबवियसली यहां बहुत बड़ी मिस्टेक उस टाइम पर डॉक्टर से भी हुई थी जिसके बाद दोबारा से इस ग्रेग की लाश को बाहर निकलवाया गया और दोबारा से अगेन इसकी ऑटोप्सी की गई और फाइनली उसके दिल के पास डॉक्टर्स को एक गोली मिली जो कि अंदर ही फंसी हुई थी और एट द एंड ये सारी थ्योरी साबित हो गई कि हां लांस ने ये सब कुछ किया था। लांस ने कहा कि हम तीनों बहुत ज्यादा खुश थे कि पुलिस वालों को कुछ नहीं पता चला ऑटोप्सी में कुछ नहीं आया मतलब हमारा क्राइम कभी पकड़ा नहीं जाएगा लेकिन एट द एंड ये सब कुछ सामने आना ही था और यहां एक बहुत ही कमाल की चीज हुई कोर्ट रूम के अंदर जब इस लांस को सजा सुनाई जानी थी तब ग्रेग के सभी रिश्तेदार कोर्ट रूम में मौजूद थे और सूजी भी थी।
[18:20]सूजी ने सभी वकीलों को रोका बीच में और खड़े होकर लांस के सामने गई फेस टू फेस उससे बात करने लगी और कहा कि आज तक तुमने कभी अपना क्राइम एक्सेप्ट नहीं किया लेकिन तुम इतने सेल्फिश हो कि किसी की जान लेकर किसी के परिवार को उजाड़कर फिर भी तुम अपने आप को अभी तक बेगुनाह कह रहे हो हम सब बहुत ज्यादा सरप्राइज्ड हैं। सारी सबूत तुम्हारे खिलाफ मिल चुके हैं लेकिन फिर भी तुम एडमिट करने के लिए तैयार नहीं हो लेकिन इसके बाद सूजी ने एक और लाइन कही और वो सच में बहुत ज्यादा हैरान कर देने वाली थी जिसमें उसने कहा कि मैं अपनी सारी जिंदगी तुम्हारे लिए लगा रही हूं अब चाहे तुम अब जेल में रहो चाहे तुम कहीं भी रहो कभी भी तुम जेल से बाहर आओगे अगर तुम्हें जमानत मिल गई तो मैं तुम्हारी जान जरूर लूंगी। यह चीज उसने पूरी कोर्ट में सबके सामने कही। वैसे तो इस केस में जजेस को 20 सालों की सजा सुनानी चाहिए थी लेकिन अब क्योंकि यह एक गैर इरादतन हत्या थी मतलब कि किसी ने जानबूझकर कुछ नहीं किया। वह मजे-मजे में चल गई उससे लेकिन फिर भी केस में 20 साल की सजा बनती थी बट जजेस ने 10 साल की ही सुनाई और 5 साल का टाइम रखा सजा के 5 सालों के बाद वह जमानत के लिए अप्लाई कर सकता है। अभी फिलहाल यह लांस बाहर है लेकिन इसकी जान लीया नहीं ली सूजी ने तो मुझे नहीं पता इसके बारे में कोई भी अपडेट नहीं है अब ये कहां है इसके बारे में भी कुछ नहीं पता बट फिर भी यह केस आप सोच कर देखिए अपने आप में कितना ज्यादा रेयर है कितना बड़ा कोइंसिडेंस हो सकता है कि आप किसी होटल रूम में रुको बराबर वाले रूम में क्या हो रहा है आपको कुछ भी नहीं पता और आप किसी को जानते भी नहीं हो। आप अपना बस मस्त आराम से बेड में सो रहे हो और तभी कुछ बाहर से अनजानी चीज आए और आपको आकर लगे ऑबवियसली किसी ने कुछ सोचा नहीं था और यहां बेचारे ग्रेग के साथ तो ऐसा हुआ कि वह बताने लायक तक नहीं था। इसके अलावा उसके जो दो दोस्त साथ में उसके दारू पी रहे थे उन दोनों को भी दो-दो सालों की सजा सुनाई गई और वह भी अब जेल से बाहर आ चुके हैं सजा उनकी पूरी हो चुकी है यह केस अब बंद तो हो चुका है लेकिन हम सबके लिए एक सीख है कि जहां भी रहे हमेशा चौकन्ना रहे और अपनी सेफ्टी अपने हाथ होती है। लेकिन उससे पहले आप मुझे बताइए कि क्या आप कभी होटल में जाते हैं तो क्या आसपास की चीजों को चेक करते हैं वो आपकी नीट एंड क्लीन है या नहीं हाइजीन मेंटेन है या नहीं या फिर कुछ और अजीब चीजें आपको होटल में तो नहीं मिली।
[20:49]कोई आपके ऊपर नजर तो नहीं रख रहा यह सब चीजें चेक करते हैं या नहीं करते यह आपका हक है वहां रूम के अंदर जाकर अपनी प्राइवेसी को चेक करना वहां की साफ सफाई को चेक करना और अगर नहीं है तो आप होटल वालों के सामने ऑब्जेक्शन रख सकते हैं उनसे यह चीजें डिमांड कर सकते हैं एंड अब आज का हमारा क्यूएनए जिसमें पहला सवाल है। एक केआईपी का जिसमें उन्होंने लिखा है कि भाई आप हरियाणा से हो लेकिन आपका हरियाणवी एक्सेंट क्यों नहीं है। लुक के बेरा यार कड़े के बोलना पड़ जाए मौके-मौके की बात होया करया तो आई एम सो सॉरी आई एम सो सॉरी बट सब चीजों के अंदर अब आदत हो चुकी है हरियाणवी जहां पर यूज करनी होती है वहां वहां मैं वो बोलता हूं जहां पर हिंदी या फिर जहां पर इंग्लिश और भी दो-तीन लैंग्वेजेस हैं जो आती हैं सो यह अपनी-अपनी चॉइस है किसी के सामने किस तरीके से बात करनी है। मैं उस टाइप का बंदा नहीं हूं कि कोई मेरे अकॉर्डिंग चले मैं उस टाइप का बंदा हूं जो सामने वाले माहौल को देखकर ढल जाए कि हां सामने वाला मुझसे क्या चाह रहा है। आप लोगों को यह वाली लैंग्वेज पसंद है मैं यही बोलता हूं। अगला सवाल है हमारा यूनाइटेड 91 का विक्की यह क्या माता-पिता बोल रहा है 1855 का किताब पढ़ रहा है क्या आज की डेट में मम्मी-पापा बोलना चाहिए तुम्हें। लुक आई एम सो सॉरी मैं यह चीज कभी मान ही नहीं सकता मैं एक चीज का भी एक्सेप्ट नहीं कर सकता हां मुंह से निकल जाए मम्मी-पापा कोई दिक्कत नहीं है लेकिन हमें हमारी रूट से हमेशा जुड़े रहना चाहिए जो हमारी जड़ें हैं उनसे कभी अलग मत हो यह आज के टाइम में मम्मी-पापा मॉम डैड माता-पिता तो सदियों से चलते आ रहे हैं इनको बोलने में कुछ भी गलत मैं तो महसूस करता नहीं। अगर आपको यह चीज गलत लगती हो तो आप मुझे जरूर बताएं या फिर यूनाइटेक भाई अगर आपको यह चीज गलत लगती है तो क्यों लगी एक बार मैं आपसे जानना जरूर चाहूंगा कि माता-पिता बोलने में क्या दिक्कत है मम्मी-पापा आई डोंट थिंक सो हम फिर भी मॉडर्न जमाने में जी रहे हैं हम बोल भी लेते हैं घर में भी बोलते हैं कोई बात नहीं लेकिन माता-पिता बोलना कहीं कहीं से भी गलत नहीं लगता मुझे तो। अगला क्वेश्चन है राशि जैन का हाई विक्की भैया फर्स्ट ऑफ ऑल एप्रिशिएट योर हार्ड वर्क एंड यू आर डूइंग ग्रेट जॉब सो माय क्वेश्चन इज दैट व्हाय आर यू नॉट पोस्टिंग एनी पिक्चर्स एंड वीडियोस टू योर अनसीन फुटेज ऑन मिस्टीरियस दुनिया instagram आल्सो नॉट पोस्टिंग वीडियोस ऑन पॉडकास्ट चैनल टेल मी व्हाय प्लीज पिक माय क्वेश्चन लुक। मिस्टीरियस दुनिया अनसीन जो हमारा ब्रॉडकास्ट चैनल है ना उसके अंदर मैं वही चीज डाल पाता हूं जो instagram अलाव करता है। अब यहां जो चीज मैं नहीं दिखा पा रहा ऑबवियसली वहां की भी कम्युनिटी गाइडलाइंस लगभग लगभग सेम ही है लेकिन फिर भी कुछ होती है जो मैं अपलोड कर देता हूं जो कॉपीराइट की वजह से यहां नहीं दिखा पाता वहां तो फिर भी दिखा देता हूं। लेकिन हां कुछ अनसीन फुटेजेस या फोटोज ऐसी होती हैं जो बहुत-बहुत ज्यादा ब्रूटल हो उनको पब्लिकली दिखाई नहीं सकते। Instagram पहले भी काफी बार मेरे ऊपर बैन लगा चुका है मैंने आपको पहले भी बताया था इसलिए वहां पर मैंने अब सोच समझ कर अपलोड करना शुरू कर दिया और दूसरी बात पॉडकास्ट चैनल का देखो यार उसके लिए मेरे अलग प्लांस है वो मैं जल्दी दोबारा शुरू करूंगा अभी नहीं बट थोड़ा सा टाइम लगेगा दोबारा शुरू करूंगा क्योंकि अभी कुछ और चीजें हैं जिनके अंदर उलझा हुआ हूं बहुत-बहुत ज्यादा उलझा हुआ हूं कभी बैठेंगे आराम से तो मैं आपको जरूर बताऊंगा। अगला सवाल है प्रेम कुमार का हाय सर मेरा नाम हर्ष है सर आप सीरियल किलर की स्टोरी कब लेकर आ रहे हो नेक्स्ट वीडियो में जरूर बताना आई एम बिग फैन फॉर यू थैंक यू सो मच थैंक यू सो मच प्रेम एंड जैसा कि आप सबको पता है कि मैं कोई फिक्स नहीं है कि क्या चीज कब आएगी या फिर मुझे ट्रेंडिंग केस उठाने हैं। उनसे जाकर पूछो ये चीजें जो भेड़ चाल में चले हुए हैं मेरा रास्ता बिल्कुल अलग है बहुत धीमा है बहुत स्लो है बहुत गहरा है अगर वह चीज आपको पसंद है तो आप मेरे साथ जुड़े हुए हो और तभी आप मुझसे सवाल पूछ रहे हो। रही बात सीरियल किलर की स्टोरीज की तो देखो ऐसा है कि जब मुझे अच्छा लगता है ना तब मैं अपने आप डालता हूं बीच में आपने नोटिस किया होगा कि मैंने 10-12 सीरियल किलर्स एक साथ पकड़े थे उन सभी को पकड़-पकड़ के स्टोरीज में कवर किया। अब दोबारा से अब ये मान लो अगले महीने क्या पता या फिर 10-12 दिन बाद सीरियल किलर्स दोबारा मिल जाएंगे आपको भरे पड़े हैं इतना बड़ा सिलेबस है उनका कि अगर मैं कवर करने बैठा उनको तो मैं चिता पर जलते-जलते भी उनको कवर करता रहूंगा। खैर यह थे आज के पांच सवाल आप मुझे बताइए आपके सवाल क्या-क्या है आप नीचे अपने सवाल जरूर लिखें मुझे आपके सवालों को आगे आने वाली वीडियोस के अंदर कवर करना है सो आपको यह स्टोरी कैसी लगी उसके बारे में भी जरूर जिक्र करें एंड अगर आपके कोई और सवाल हो जो आप मुझसे पर्सनली पूछना चाहते हो तो यह मेरी instagram आईडी इसका लिंक आपको डिस्क्रिप्शन में भी मिल जाएगा।
[25:46]यहां मैंने ब्रॉडकास्ट चैनल भी बना रखा है आप वहां आकर उसे ज्वाइन कर लीजिएगा मुझे फॉलो कर लीजिएगा एंड आपके सवाल जवाब मुझे वहां ड्रॉप कर दीजिएगा खैर पिछली वीडियो का शाउट आउट एस्ट्रोलॉजी होरोस्कोप को एंड कमेंट पिक मी टू गेट ए शाउट आउट इन नेक्स्ट वीडियो मिलते हैं अगली वीडियो में यह वीडियो देखने के लिए धन्यवाद।



