[0:00]दोस्तों, ईरान और इजराइल युद्ध को लेकर काफी चर्चाओं में है तो इस मैप एनीमेशन वीडियो में हम ईरान देश को देखने वाले हैं. ईरान पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है जिसकी सीमा सात देशों के साथ लगती है. ईस्ट में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ, नॉर्थ में तुर्कमेनिस्तान, अजरबैजान और अर्मेनिया के साथ और वेस्ट में तुर्की और इराक के साथ. दोस्तों ईरान की मुद्रा ईरानी रियाल है लेकिन ईरान के साथ बॉर्डर शेयर करने वाले इन देशों में किसी भी देश की मुद्रा रियाल नहीं है. यह बात आपको याद रखनी है. इसके अलावा ईरान नॉर्थ में कैस्पियन सागर झील को स्पर्श करता है और साउथ में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी तक फैला हुआ है. तो यहां आपने देख ही लिया है कि ईरान देश इजराइल देश के साथ कहीं से भी अपना बॉर्डर शेयर नहीं करता है. ईरान की राजधानी तेहरान है जो यहां का सबसे बड़ा शहर और वित्तीय केंद्र भी है. दोस्तों यहां ईरान और ओमान के बीच एक इंपोर्टेंट वाटर स्ट्रेट है होर्मोज वाटर स्ट्रेट जो विश्व भर में तेल के आयात निर्यात के लिए एक इंपोर्टेंट समुद्री मार्ग है. यह जल संधि फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ती है. होर्मुज जल संधि के पास ही ईरान का एक प्रमुख बंदरगाह अब्बास लोकेटेड है. इसके अलावा दोस्तों चाबहार बंदरगाह भी ईरान का एक प्रमुख बंदरगाह है जो खास तौर पर भारत के लिए एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है. क्योंकि यह भारत को अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुंच प्रदान करता है. इसके अलावा ईरान में एक प्रमुख झील उर्मिया है और दो प्रमुख मरुस्थल दस्त ए लूट और दस्त ए कबीर हैं.

IRAN Through Map Animation ( ईरान ) | Iran vs Israel #iran #israel #upsc
Geo Study
1m 25s277 words~2 min read
YouTube auto captions
Transcript source
YouTube auto captions
This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.
Pull quotes
[0:00]दोस्तों, ईरान और इजराइल युद्ध को लेकर काफी चर्चाओं में है तो इस मैप एनीमेशन वीडियो में हम ईरान देश को देखने वाले हैं.
[0:00]ईस्ट में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ, नॉर्थ में तुर्कमेनिस्तान, अजरबैजान और अर्मेनिया के साथ और वेस्ट में तुर्की और इराक के साथ.
[0:00]दोस्तों ईरान की मुद्रा ईरानी रियाल है लेकिन ईरान के साथ बॉर्डर शेयर करने वाले इन देशों में किसी भी देश की मुद्रा रियाल नहीं है.
[0:00]इसके अलावा ईरान नॉर्थ में कैस्पियन सागर झील को स्पर्श करता है और साउथ में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी तक फैला हुआ है.
Use this transcript
Related transcript hubs
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


