[0:00]बॉस बॉस बॉस बॉस रोहित की बैटिंग देखकर उनके फैंस पता है क्या बोल रहे हैं? मजा आया. और कोलकाता की हार देखकर उनके फैंस पता है क्या बोल रहे हैं? मेरा तो इतना लाइव खराब हो गया है, इतना लाइव खराब हो गया है मेरा. कल हमने आईपीएल के पहले दिन किंग का शो देखा था तो ऊपर वाले ने कहा तुम्हारा वीकेंड थोड़ा और बढ़िया करवाते हैं आज तुम्हें मुंबई के राजा का शो दिखाते हैं. यानी पहले दिन को चला दूसरे दिन रो चला मतलब रोको दोनों चल गए. कोलकाता के फैंस के अलावा सब ने बढ़िया एंजॉय किया भाई साहब है कि नहीं. बात तो सही है. मतलब रोहित शर्मा जिन्होंने अपना आखिरी टी-20 मैच 2025 के आईपीएल में खेला था उन्होंने यह एहसास ही नहीं होने दिया कि वह भी टी-20 से रिटायर हो चुके हैं. भाई जिस हिसाब से कोहली और रोहित खेल रहे हैं को और रो रो और को दोनों खेल रहे हैं मैं तो कहता हूं इनका रिटायरमेंट वापस ले लो है कि नहीं. इतने बड़े खिलाड़ियों को 2028 ओलंपिक वाली टीम में लेकर आना चाहिए हमको. ये लोग भी ओलंपिक मेडल वगैरह दिलाए यार देश को है कि नहीं क्योंकि देखो इन दोनों खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस में तो कोई कमी ही नहीं है. अगर आप बेंगलुरु के फैन हो गए तो आपको डे वन पर मजा आया होगा और अगर आप मुंबई के फैन होगे तो दूसरे दिन आईपीएल का मजा आया होगा. लेकिन अगर आप इंडियन क्रिकेट टीम के फैन हो तो दोनों दिन आपने बहुत मौज काटी होगी. अब आपको मंडे को जाकर बॉस के सामने मनहूस पीपीटी बनाने का भी कोई अफसोस नहीं होगा लेकिन रोहित भाई ने जो गेम बजाया ना कोलकाता का मजा आ गया. 2013 के बाद से पहली बार मुंबई अपना पहला गेम जीती है. यानी 2013 के बाद से अपना इनॉग्रल मैच फर्स्ट टाइम वो लोग जीती है एक काम करते हैं शुरू से आपको बताते हैं कि मैच में हुआ क्या शुरू करते हैं.
[1:24]हार्दिक ने टॉस जीता उसके बाद एक ऐसी चीज उन्होंने बता दी जिसको सुनकर कई लोगों को पानी पीना पड़ा क्योंकि यह बात गलत में फंस रही थी. मुंबई की प्लेइंग 11 में वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान सूर्य कुमार यादव को जगह नहीं मिली थी और हालांकि यह बात अंडरस्टूड थी कि सूर्य कुमार यादव इंपैक्ट सब्सीट्यूट बनकर आ जाएंगे. लेकिन सूर्य कुमार यादव के फैंस को यह बात पसंद नहीं आई और इस तरह की बातें करी गई कि हार्दिक सूर्यकुमार यादव से जलते हैं. इस वजह से उनको ड्रॉप किया गया है लेकिन मैं आपको बता दूं मुंबई इस तरह की डिसीजन पहले भी ले चुकी है पिछले पूरे सीजन रोहित शर्मा इंपैक्ट सब्सीट्यूट बनकर आते थे. अबकी बार रोहित शर्मा थोड़े ज्यादा फिट दिख रहे हैं तो उनको प्लेइंग 11 में जगह मिल गई वरना आप मुंबई की अगर लाइनअप देखोगे ना दोस्तों तो रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव में से किसी एक को तो सब्सीट्यूट बनना ही था इसलिए सूर्या बन गए. इस पर आपके क्या विचार है कमेंट करके जरूर बताना खैर पारी की जो शुरुआत कोलकाता के लिए करी वो अजिंक्या रहाणे और फिन एलन ने करी एलन एक बेहतरीन वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के बाद यहां पर आ रहे हैं तो उन्होंने भी बढ़िया तेज शुरुआत दी और रहाणे तो अपने आप को टी-20 बैटर के तौर पर रीइन्वेंट कर चुके हैं. उनका मुंबई होम ग्राउंड भी था पावर प्ले के अंदर कोलकाता ने 77 जोड़ दिए और यह दिखा दिया कि यह बड़ा स्कोरिंग मैच होने वाला है. मुंबई के लिए बोल्ट हार्दिक बुमरारा कोई भी विकेट नहीं ले पाए ऐसे में लॉर्ड शार्दुल ठाकुर ने कहा गेंद मुझे दो मैं करके देता हूं और फिर लॉर्ड तो लॉर्ड है. कोलकाता की पहली तीन विकेट जो गिरी वह शार्दुल ठाकुर यानी लॉर्ड शार्दुल ठाकुर को मिली रहाणे और रघुवंशी ने अपनी हाफ सेंचुरी भी मारी जिसकी वजह से कोलकाता एक बड़े स्कोर की तरफ चला गया. बड़ा स्कोर इसलिए कह रहा हूं क्योंकि 220 रन वानखेड़े के मैदान में कोलकाता का रिकॉर्ड देखते हुए और यह देखते हुए कि सामने वाली टीम में बुमराह है यह काफी बढ़िया रन था है कि नहीं. बात तो सही है. लेकिन जब रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा बैटिंग करने आया तो उन्होंने पावर प्ले में ये दिखा दिया कि कोलकाता ने 250 रन ना बनाकर बहुत बड़ी गलती कर दी. रोहित शर्मा खासकर इतने बेहतरीन फॉर्म में दिखे कि हिटमैन ने हिटमैन के जो भी फैंस थे उन्होंने टीवी पर ही उनकी नजर उतार ली होगी. दूसरी तरफ रियान रिकल्टन को खिलाने पर भी थोड़ा सा बवाल था मुंबई के फैंस यह बोल रहे थे कि अगर क्विंटन डीकॉक अवेलेबल है तो उनको क्यों नहीं खिलाया. रियान रिकल्टन ने कहा होल्ड माय वड़ा पाव मैं आपको बताता हूं क्यों खिलाया था. 12 ओवर में इन दोनों दिग्गजों ने 148 की ओपनिंग पार्टनरशिप कर दी और वहीं पर मैच कोलकाता के हाथ से निकल गया. कोलकाता की बॉलिंग जो कि ऑलरेडी खबरों में थी उन्होंने पतिराना उनके यहां पे इंजर्ड है हर्षित राणा इंजर्ड है मुस्तफिजुर रहमान खेले नहीं है इन सबके ना खेलने का फर्क क्लीयरली दिखाई दिया कोलकाता की टीम पर हालांकि थोड़ी सी कप्तानी भी खराब हुई और टीम के बेस्ट बॉलर सुनील नारायण ने अपनी बॉलिंग का कोटा भी पूरा नहीं किया. लेकिन आपको पता है मुझे सबसे ज्यादा हैरानी किस बात की हुई. कैमरन ग्रीन गेंदबाजी नहीं कर रहे थे मुझे लगा कि भाई क्या ये इंजर्ड है जो गेंदबाजी नहीं उनसे कराई जा रही है या फिर कप्तानी ही खराब हो रही है वेल मैच के कमेंटेटर भी यही डिस्कस कर रहे थे. तो मैच खत्म होने के बाद अजिंक्या रहाणे से यह बात पूछ ली गई कि भाई कैमरन ग्रीन ने आखिर गेंदबाजी क्यों नहीं करी. रहाणे ने बड़ा अजीब जवाब दिया उन्होंने कहा कि आप सवाल मुझसे मत पूछिए ये क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछिए यानी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बोर्ड ने शायद यह फैसला किया है कि कैमरन ग्रीन आईपीएल में गेंदबाजी नहीं करेंगे. भाई मेरे को तो बहुत अजीब बात लगी है कोलकाता नाइट राइडर्स मतलब यह कर क्या रही है. पहले बीसीसीआई ने बोला कि मुस्तफिजुर रहमान को हटाकर किसी और को ले लो और अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कह रहा है कि कैमरन ग्रीन से आप बॉलिंग नहीं करा सकते. तब तक नहीं करा सकते जब तक हम नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं देते. भाई शाहरुख खान ने इस आदमी को 27 करोड़ रुपए क्या किंग के पोस्टर दीवारों पर चिपकाने के लिए दिए है क्या. फुल सपोर्ट टू कोलकाता नाइट राइडर्स भाई उनके साथ गलत हो रहा है मेरे को तो ऐसा लगता है आपको क्या लगता है कमेंट करके बताना. लेकिन कल का दिन कोलकाता को बताने के लिए काफी था कि आपकी गेंदबाजी में दम नहीं है टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करके टारगेट बनाने की तरफ आप लोग देखिए. आपका कल के मैच पर क्या कहना है दोस्तों रोहित की बैटिंग पर क्या कहना है कमेंट करके बताना और हां आज है ब्लॉकबस्टर मैच क्योंकि आज राजस्थान और चेन्नई आमने-सामने होंगे. जडेजा और संजू एक दूसरे के सामने खेलेंगे लेकिन जड़ेजा चेन्नई के लिए नहीं खेल रहे होंगे और संजू राजस्थान के लिए नहीं खेल रहे होंगे. बहुत मजा आने वाला है राइवलरी नेक्स्ट लेवल पर जा रही है आज के मैच पर आपका क्या कहना है क्या लगता है कौन जीतेगा कमेंट करके बताना वीडियो पसंद आई हो तो चैनल को जरूर सब्सक्राइब करना डेली मिलेंगे थैंक यू फॉर वाचिंग नमस्ते एंड जय हिंद.



