[0:00]जय हिंद एवरीवन मैंने एयरफोर्स वाई ग्रुप का जीके का सिलेबस का वीडियो बनाया था उसमें पूछा था आप लोगों से कि अगर आपको चाहिए तो मैं जीके की वीडियोस आपको प्रोवाइड कर देता हूं. और एक इंपॉर्टेंट पीडीएफ प्रोवाइड कर दूंगा सात से आठ क्वेश्चन आपके एग्जाम में आते हैं रागा वाले सेक्शन में जीके के सारे के सारे क्वेश्चन इससे आपको मिल जाएंगे. तो आप में से बहुत सारे लोगों ने कमेंट किया है तो लीजिए फिर वीडियो आ गई है और डेली एग्जाम तक मैं वीडियोस आपको प्रोवाइड करता रहूंगा. डेली 25 क्वेश्चन आपको जीके करंट अफेयर के करवाता रहूंगा और जनरल साइंस में एक क्वेश्चन आता है तो जनरल साइंस के भी क्वेश्चन करेंगे. इसके अलावा मार्च तक मैं आपको पीडीएफ भी प्रोवाइड कर दूंगा तो यह वीडियो एयरफोर्स वाई ग्रुप मतलब अदर देन साइंस ग्रुप के लिए है जिसमें टोटल 25 क्वेश्चन है जनरल अवेयरनेस के हिंदी और इंग्लिश में नेगेटिव मार्किंग 225 की है. 25 क्वेश्चन है तो टारगेट आपको 20 प्लस सही करने हैं इसके अलावा वीडियो अच्छी लगे तो कमेंट करके जाइएगा या फिर आप लास्ट में अपना फाइनल स्कोर बताना कि 25 में से कितना बना कमेंट करके. देखिए नोट्स जरूर बनाइए इन वीडियोस के जितनी भी वीडियोस मैं आपको प्रोवाइड कर रहा हूं. सिंपल जो वीडियो आपको प्रोवाइड करूं देखिए सुनिए समझिए इसके बाद वापस वीडियो को स्टार्ट करिए और इसके बाद नोट्स बनाइएगा. पहला क्वेश्चन देखिए सबसे प्राचीन वेद कौन सा है? Which is the oldest Veda? ऑप्शंस दिए हुए हैं राइट आंसर टिक करिए नहीं आता है छोड़ देना क्योंकि नेगेटिव मार्किंग है सही जवाब इसका ऑप्शन नंबर सी होगा. ऋग्वेद सबसे प्राचीन वेद है जिसमें 10 मंडल और 1028 सूक्त हैं ऋग्वेदा इज द ओल्डेस्ट वेदा कंटेनिंग 10 मंडलास एंड 1028 सूक्तस. हर एक क्वेश्चन से रिलेटेड एक फैक्ट रहेगा और यह काफी इंपॉर्टेंट रहता है ऋग्वेद के तीसरे मंडल में गायत्री मंत्र का उल्लेख है. तो डायरेक्ट क्वेश्चन पूछा जाता है किस मंडल में तीसरे मंडल में ऑप्शन से भी क्वेश्चन बनाएंगे सामवेद इसे भारतीय संगीत का जनक कहा जाता है. यजुर्वेद यह गद्य और पद्य दोनों में लिखा गया एकमात्र वेद है अथर्ववेद इसमें जादू टोना और चिकित्सा का वर्णन है. तो देखिए पहले ही क्वेश्चन से टोटल सात से आठ क्वेश्चन आपके तैयार हुए तो इसी तरीके से हम आपको वीडियोस प्रोवाइड करते रहेंगे. जो एक्सप्लेनेशन है जो ऑप्शन एनालिसिस है ऑप्शन भी ऐसे होंगे जो इसी क्वेश्चन से मिलते जुलते हैं और ऑप्शन का जो एनालिसिस है वो भी देखिए इसी क्वेश्चन से मिलता जुलता है. तो बहुत ही इंपॉर्टेंट है पूरा का पूरा कंटेंट आप तैयार करते जाइएगा मेहनत करके मैं वीडियोस देता रहूंगा बस उम्मीद करूंगा कि आप लोग भी मेहनत करो पीडीएफ वगैरह ना मांगने लगो खुद से नोट्स बनाओ. महावीर का मूल नाम क्या था? What was the original name of Mahavira? ऑप्शंस देखिए राइट आंसर टिक करिए सही जवाब इसको ऑप्शन नंबर ए हो जाएगा. महावीर का मूल बचपन का नाम जो था वह था वर्धमान है ना फैक्ट देखिए महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थकर थे तो डायरेक्ट यही क्वेश्चन पूछा जाता है. ऑप्शंस देखिए सिद्धार्थ तो गौतम बुद्ध के बचपन का नाम था राहुल गौतम बुद्ध के पुत्र का नाम था. डी नंबर में ऋषभदेव लिखा है तो ये जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर थे थर्ड क्वेश्चन देखिए कथकली किस राज्य की नृत्य शैली है? कथकली इज द डांस फॉर्म ऑफ व्हिच स्टेट? बताइए राइट आंसर टिक करिए सही जवाब इसका ऑप्शन नंबर डी हो जाएगा. जो सिलेबस मैंने आपको बताया था उसी सिलेबस से क्वेश्चन कराऊंगा और उसी सिलेबस से पूरे क्वेश्चन आपके एग्जाम में आएंगे. कथकली केरल का एक प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य है फैक्ट देखिए मोहिनी अट्टम भी केरल का ही एक शास्त्रीय नृत्य है. ए नंबर तमिलनाडु लिखा है तो भरतनाट्यम यहां का शास्त्रीय नृत्य है आंध्र प्रदेश कुचीपुड़ी यहां का प्रसिद्ध नृत्य है अगर कर्नाटक की बात करें तो यक्षगान यहां का प्रसिद्ध लोक नृत्य है. फोर्थ नंबर क्वेश्चन देखिए नीला ग्रह के नाम से किसे जाना जाता है? Which is known as the Blue Planet? ऑप्शंस देखिए राइट आंसर टिक करिए सही जवाब इसको ऑप्शन नंबर बी होगा. पृथ्वी को पानी की उपस्थिति के कारण नीला ग्रह कहा जाता है अर्थ इज कॉल्ड द ब्लू प्लेनेट ड्यू टू द प्रेजेंस ऑफ वाटर फैक्ट पृथ्वी सूर्य से दूरी के क्रम में तीसरा ग्रह है. ऑप्शन एनालिसिस एंड एग्जाम फैक्ट्स ए मंगल इसे लाल ग्रह रेड प्लेनेट कहा जाता है. चलो अच्छा कमेंट बॉक्स में बताओ कि मंगल ग्रह को लाल ग्रह क्यों कहते हैं सी नंबर देखिए शुक्र इसे भोर का तारा कहा जाता है और पृथ्वी की जुड़वा बहन भी कहा जाता है. और इसे सांझ का तारा भी कहा जाता है मतलब मॉर्निंग स्टार इवनिंग स्टार शुक्र को कहा जाता है और पृथ्वी की जुड़वा बहन भी कहा जाता है. बृहस्पति की बात करें तो आपको पता है कि हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है या फिर सबसे भारी जो ग्रह है वह बृहस्पति है. फिफ्थ नंबर क्वेश्चन देखिए जिम्बाब्वे की राजधानी क्या है? What is the capital of Zimbabwe? ऑप्शंस देखिए राइट आंसर टिक करिए सही जवाब इसको ऑप्शन नंबर सी होगा. जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे है द कैपिटल ऑफ जिम्बाब्वे इज हरारे फैक्ट जिम्बाब्वे का पुराना नाम दक्षिणी रोडेशिया था. ए नैरोबी यह केन्या की राजधानी है बी काहिरा यह मिस्र इजिप्ट की राजधानी है डी डोडोमा यह तंजानिया की राजधानी है. सिक्सथ नंबर देखिए विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की थी? Who founded the Vijayanagara Empire? ऑप्शंस देखिए राइट आंसर टिक करिए सही जवाब इसको ऑप्शन नंबर बी होगा. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 1336 ई में दो भाइयों हरिहर और बुक्का ने की थी द विजयनगरा एंपायर वाज फाउंडेड इन 1336 एडी बाय टू ब्रदर्स हरिहारा एंड बुक्का. फैक्ट विजयनगर साम्राज्य के अवशेष हम्पी कर्नाटक में मिलते हैं ए कृष्णदेवराय यह विजयनगर के सबसे महान शासक थे तुलुव वंश. शिवाजी इन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना की डी नंबर में बाबर ऑप्शन है तो इसने मुगल साम्राज्य की स्थापना करी थी. सेवेंथ नंबर क्वेश्चन देखिए फुल फॉर्म भी पूछा जाता है तो एचटीएमएल का फुल फॉर्म क्या होता है? What is the full form of HTML? ऑप्शंस देखिए राइट आंसर टिक करिए सही जवाब इसका ऑप्शन नंबर ए होगा. एचटीएमएल का फुल फॉर्म होता है हाइपर टेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज इसका उपयोग वेब पेज वेब पेज बनाने के लिए किया जाता है. एथ नंबर क्वेश्चन संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को कौन बुलाता है? Who summons the joint session of both houses of Parliament? ऑप्शन है लगाइए टिक सही जवाब इसको ऑप्शन नंबर डी होगा. अनुच्छेद 108 के तहत राष्ट्रपति संयुक्त अधिवेशन बुलाते हैं द प्रेसिडेंट समंस द जॉइंट सेशन अंडर आर्टिकल 108. फैक्ट संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष स्पीकर करते हैं यह काफी इंपॉर्टेंट पॉइंट है फैक्ट में ए नंबर देखिए लोकसभा अध्यक्ष लिखा है तो यह संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हैं बुलाते नहीं.
[7:01]बी नंबर में प्रधानमंत्री लिखा है तो यह सरकार के मुखिया होते हैं सी नंबर में उपराष्ट्रपति लिखा है तो यह राज्यसभा के स पदेन सभापति होते हैं तो यह भी क्वेश्चन डायरेक्ट बनता है सी नंबर ऑप्शन जो दिया हुआ है. नाइंथ नंबर क्वेश्चन देखिए भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे? Who was the Chairman of the Drafting Committee of the Indian Constitution? ऑप्शंस देखिए लगाइए टिक सही जवाब इसको ऑप्शन नंबर बी होगा. प्रारूप समिति ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर थे. फैक्ट इस समिति का गठन 29 अगस्त 1947 को हुआ था और इसमें सात सदस्य थे. ए नंबर में डॉ राजेंद्र प्रसाद लिखा है तो ये संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष थे पंडित जवाहरलाल नेहरू यह संघ शक्ति समिति के अध्यक्ष थे बी एन राव ये संवैधानिक सलाहकार थे कांस्टीट्यूशनल एडवाइजर थे.
[8:01]10थ नंबर क्वेश्चन देखिए अयोध्या किस नदी के किनारे स्थित है? Ayodhya is situated on the bank of which river? ऑप्शंस देखिए राइट आंसर टिक करिए सही जवाब इसका ऑप्शन नंबर सी होगा. अयोध्या सरयू नदी के तट पर स्थित है अयोध्या इज सिचुएटेड ऑन द बैंक्स ऑफ द सरयू रिवर फैक्ट सरयू नदी को घागरा नदी की सहायक नदी माना जाता है. ए गंगा वाराणसी पटना हरिद्वार इसके किनारे हैं.
[8:35]गंगा नदी के तट पर बसे हुए हैं यमुना दिल्ली आगरा मथुरा इसके किनारे हैं गोदावरी की बात करें तो नासिक इसके किनारे स्थित है. ये इंपॉर्टेंट है पूछा गया है और बाकी मोस्टली यह मान लीजिए गंगा काफी इंपॉर्टेंट है गंगा के किनारे बसे हुए शहरों से ही मोस्टली क्वेश्चन पूछे जाते हैं. 11थ नंबर क्वेश्चन देखिए मेगास्थनीज किसके शासनकाल में भारत आया था? In whose reign did Megasthenes visit India? ऑप्शंस देखिए राइट आंसर टिक करिए सही जवाब इसको ऑप्शन नंबर ए होगा. मेगास्थनीज चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था मेगस्थनीज केम टू द कोर्ट ऑफ चंद्रगुप्ता मौर्या फैक्ट उसने इंडिका इंडिका नामक पुस्तक लिखी थी. अशोक इनके समय बौद्ध धर्म का प्रचार हुआ हर्षवर्धन इनके समय चीनी यात्री हेंसांग हियन त्सांग आया था. अकबर यह मुगल वंश का महान शासक था 12थ नंबर क्वेश्चन देखिए यूनेस्को का मुख्यालय कहां स्थित है? Where is the Headquarters of UNESCO located? ऑप्शंस देखिए राइट आंसर टिक करिए एक क्वेश्चन देखिए हेड क्वार्टर से आता ही आता है.
[9:49]तो ऑलमोस्ट सारे कवर कर दूंगा बाकी जो छूट छूट उठ जाएंगे तो वह सब पीडीएफ में आपको मिल जाएंगे. यूनेस्को यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस फ्रांस में है द हेड क्वार्टर्स ऑफ यूनेस्को इज इन पेरिस फ्रांस फैक्ट यूनेस्को की स्थापना 1945 में हुई थी. ए जिनेवा डब्ल्यूएचओ और डब्ल्यूटीओ का मुख्यालय यहां है बी न्यूयॉर्क संयुक्त राष्ट्र संघ यूएन का मुख्यालय यहां है सी वाशिंगटन डीसी विश्व बैंक वर्ल्ड बैंक का मुख्यालय यहां है.
[10:27]13थ नंबर क्वेश्चन देखिए पीर पंजाल दर्रा कहां स्थित है? वेयर इज पीर पंजाल पास लोकेटेड? ऑप्शंस देखिए राइट आंसर टिक करिए सही जवाब इसका ऑप्शन नंबर बी होगा. पीर पंजाल दर्रा जम्मू और कश्मीर में स्थित है पीर पंजाल पास इज लोकेटेड इन जम्मू एंड कश्मीर फैक्ट यह दर्रा कुलगाम को कोठी से जोड़ता है. ए हिमाचल प्रदेश रोहतांग और शिपकी ला दर्रा यहां है सी उत्तराखंड माना और नीति दर्रा यहां है. सिक्किम की बात करें तो नाथुला और जेलेपजा दर्रा यहां पर स्थित है तो देखिए ऑप्शन के एनालिसिस से ही टोटल छह क्वेश्चन आपको मिल रहे हैं. है ना तो ये सब नोट डाउन करना 14th नंबर क्वेश्चन देखिए प्रथम कांग्रेस महिला अध्यक्ष कौन बनी थी? Who became the first female Congress President? ऑप्शंस देखिए राइट आंसर टिक करिए सही जवाब इसका ऑप्शन नंबर सी हो जाएगा. एनी बेसेंट 1917 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष बनी थी एनी बेसेंट बिकम द फर्स्ट फीमेल प्रेसिडेंट ऑफ इंडियन नेशनल कांग्रेस इन 1917. देखिए पहली महिला अध्यक्ष पूछा जाए कभी भी तो आप एनी बेसेंट पे क्लिक करेंगे लेकिन पहली भारतीय महिला अध्यक्ष पूछा जाए तो फिर आप सरोजिनी नायडू पे क्लिक करेंगे जो कि सन 1925 में. यह दोनों क्वेश्चन काफी इंपॉर्टेंट है और इसीलिए पूछे जाते हैं अगर भारतीय पूछा जाए पहली तो सरोजनी नायडू और सिर्फ पहली तो एनी बेसन. ए नंबर देखिए सरोजिनी नायडू लिखा है तो कानपुर अधिवेशन 1925 में अध्यक्ष बनी बी नंबर इंदिरा गांधी यह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थी डी नंबर सोनिया गांधी सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रही. 15थ नंबर क्वेश्चन देखिए गुरु गोविंद सिंह का जन्म कहां हुआ था? Where was Guru Gobind Singh born? ऑप्शंस देखिए राइट आंसर टिक करिए सही जवाब इसका ऑप्शन नंबर ए होगा. गुरु गोविंद सिंह का जन्म 1666 ई में पटना साहिब बिहार में हुआ था गुरु गोविंद सिंह वाज बोर्न इन 1666 एडी इन पटना साहिब बिहार. फैक्ट इन्होंने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी इंपॉर्टेंट है इसको स्टार बना लेना. बी नंबर अमृतसर स्वर्ण मंदिर यहां स्थित है सी नांदेड़ यहां गुरु गोविंद सिंह जी की मृत्यु हुई थी महाराष्ट्र में. लाहौर तो महाराजा महाराजा रणजीत सिंह की राजधानी थी लाहौर 16थ नंबर क्वेश्चन देखिए घाना वन्य प्राणी संरक्षण कहां स्थित है? Where is Ghana Wildlife Sanctuary located?
[13:14]ऑप्शंस देखिए राइट आंसर टिक करिए सही जवाब इसका ऑप्शन नंबर डी होगा. घाना पक्षी अभ्यारण्य केवलादेव नेशनल पार्क राजस्थान के भरतपुर में स्थित है घाना बर्ड सेंचुरी केवलादेव नेशनल पार्क इज लोकेटेड इन भरतपुर राजस्थान. फैक्ट यह साइबेरियन सारस साइबेरियन क्रेन के प्रवास के लिए प्रसिद्ध है. ए नंबर गुजरात लिखा है तो यहां पर गिर नेशनल पार्क है बी नंबर में मध्य प्रदेश है तो यहां पे कान्हा और बांधवगढ़ है. इसके अलावा असम असम में आपको पता है कांजीरंगा नेशनल पार्क है जो कि एक सींग वाले गेंडे के लिए प्रसिद्ध है.
[13:51]तो ये काफी इंपॉर्टेंट पॉइंट है डायरेक्ट यही क्वेश्चन बन जाता है कि एक सींग वाले गेंडे के लिए प्रसिद्ध पार्क कौन सा है या फिर कांजीरंगा कहां स्थित है ठीक है तो आसाम याद रखिएगा. 17th नंबर क्वेश्चन देखिए मेक्सिको की मुद्रा क्या है? What is the currency of Mexico? ऑप्शंस देखिए राइट आंसर टिक लगाइए सही जवाब इसका ऑप्शन नंबर बी होगा. मेक्सिको की करेंसी का नाम है पीसो इसकी राजधानी का नाम है मेक्सिको सिटी. ए नंबर में डॉलर लिखा है तो अमेरिका ऑस्ट्रेलिया कनाडा आदि देशों की मुद्रा डॉलर है यूरो तो यूरोपीय संघ के देशों जैसे फ्रांस जर्मनी की मुद्रा यूरो है पाउंड तो यूनाइटेड किंगडम यूके की जो करेंसी है उसका नाम पाउंड है. 18थ नंबर क्वेश्चन देखिए पहले एशियाई खेल का आयोजन कहां किया गया था? Where was the first Asian Games organized? बहुत ही इंपॉर्टेंट क्वेश्चन है यह राइट आंसर टिक करना है आपको सही जवाब इसको ऑप्शन नंबर सी होगा. पहले एशियाई खेल जो कि 1951 में हुए थे बहुत इंपॉर्टेंट है पूछा जाता है किस सन में हुए थे तो नई दिल्ली भारत में आयोजित किए गए थे ठीक है. इन खेलों का उद्घाटन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने किया था ए नंबर देखिए टोक्यो लिखा है तो 1958 के जो एशियाई खेल हैं वह टोक्यो में हुए थे. जकार्ता 2018 एशियाई खेलों की मेजबानी की डी नंबर बीजिंग लिखा है तो बीजिंग जो है यह चीन की राजधानी है लेकिन एशियाई खेलों का इसे मतलब एशियाई खेल के होस्ट से ऐसा कोई संबंध नहीं है तो यह एक अलग क्वेश्चन बन गया है राजधानी से रिलेटेड. बाकी और जो क्वेश्चन है इनको याद रखना काफी इंपॉर्टेंट है टोक्यो का तो नहीं पूछा जाएगा लेकिन यह जरूर 2018 का याद रखिएगा. 19th नंबर क्वेश्चन देखिए मिजोरम की राजधानी का क्या नाम है? What is the name of the capital of Mizoram? ऑप्शंस देखिए राइट आंसर टिक करिए सही जवाब इसका ऑप्शन नंबर ए होगा. मिजोरम की राजधानी का जो नाम है वह है आइजोल मिजोरम की मोला मोलासिस बेसिन अच्छा मिजोरम को मोलासिस बेसिन भी कहा जाता है. बी नंबर इंफाल मणिपुर की राजधानी है शिलांग मेघालय की राजधानी है कोहिमा नागालैंड की राजधानी है. 20 नंबर क्वेश्चन देखिए बक्सर का युद्ध कब लड़ा गया था? When was the Battle of Buxar fought? ऑप्शन देखिए राइट आंसर टिक करिए सही जवाब इसको ऑप्शन नंबर बी होगा. बक्सर का युद्ध 22 अक्टूबर 1764 को लड़ा गया था द बैटल ऑफ बक्सर वाज फॉट ऑन अक्टूबर 22, 1764. फैक्ट इसमें हेक्टर मुनरो के नेतृत्व में अंग्रेजों ने संयुक्त भारतीय सेना को हराया था. ए नंबर में 1757 लिखा हुआ है तो प्लासी का युद्ध हुआ था सी नंबर 1761 तो पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ था. 1526 पानीपत का प्रथम युद्ध मुगल साम्राज्य की नीव तो एक दो तीन चार टोटल चार युद्ध है ये चारों आप नोट डाउन कर लेना अच्छे से ठीक है. 21st नंबर देखिए भारत की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील कौन सी है? Which is the largest man-made lake in India? ऑप्शन देखिए लगाइए टिक सही जवाब इसको ऑप्शन नंबर डी होगा. गोविंद वल्लभ पंत सागर रिहंद बांध भारत की सबसे बड़ी कृतिम झील है गोविंद वल्लभ पंत सागर रिहंद डैम इज इंडियाज लार्जेस्ट आर्टिफिशियल लेक. फैक्ट यह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित है किस जिले में स्थित है यह नोट डाउन कर लेना. चिल्का झील ये भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है ओड़ीशा वुलर झील ये भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है कश्मीर. सांभर झील अंतर्देशीय खारे पानी की सबसे बड़ी झील है राजस्थान में स्थित है तो इन तीनों पॉइंट्स को नोट डाउन करना और इनको स्टार लगा लेना या फिर हाईलाइट से हाईलाइट कर लेना. 22 नंबर क्वेश्चन देखिए भारतीय नेपोलियन किसे कहा जाता है? Who is called the Indian Napoleon? ऑप्शन देखिए राइट आंसर टिक करिए सही जवाब इसको ऑप्शन नंबर सी होगा. विन्सेंट स्मिथ ने समुद्रगुप्त को उनकी विजयों के कारण भारत का नेपोलियन कहा है विन्सेंट स्मिथ कॉल्ड समुद्रगुप्ता द नेपोलियन ऑफ इंडिया ड्यू टू हिज क्वेस्ट्स. तो चंद्रगुप्त समुद्रगुप्त तो समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन कहा जाता है और किसने कहा था यह नाम भी याद रखना है. समुद्रगुप्त को सिक्कों पर वीणा बजाते हुए दिखाया गया है ए नंबर देखिए चंद्रगुप्त द्वितीय तो इन्हें विक्रमादित्य की उपाधि मिली थी. बी नंबर अशोक कलिंग का युद्ध और बौद्ध धर्म के लिए प्रसिद्ध है कनिष्क तो इनके समय चौथी बौद्ध संगीति हुई थी. 23 नंबर क्वेश्चन देखिए हीराकुंड परियोजना किस नदी पर स्थित है? On which river is the Hirakud Project situated? राइट आंसर टिक लगाइए सही जवाब इसका ऑप्शन नंबर ए होगा. हीराकुंड परियोजना यह आपका महानदी पर उड़ीसा में स्थित है हीराकुड डैम इज सिचुएटेड ऑन द महानदी रिवर इन उड़ीसा. फैक्ट यह विश्व का सबसे लंबा लांगेस्ट मिट्टी का बांध है. ए नंबर देखिए गोदावरी जायकवाड़ी परियोजना इस पर है कृष्णा नदी तो नागार्जुन सागर और अलमाटी बांध इस पर स्थित है. कावेरी की बात करें तो मेटूर बांध और शिवसमुद्रम यह इस पर कावेरी पर स्थित है 24th नंबर क्वेश्चन है गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहां दिया था? Where did Gautam Buddha give his first sermon? ऑप्शन देखिए राइट आंसर टिक करिए सही जवाब इसको ऑप्शन नंबर बी होगा. गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ क्रशपतम में दिया था जिसे धर्मचक्रप्रवर्तन कहा गया बुद्ध गेव हिज फर्स्ट सर्मन इन सारनाथ व्हिच वाज कॉल्ड धर्मचक्रप्रवर्तना फैक्ट उन्होंने अपने उपदेश पाली भाषा में दिए थे. ए नंबर बोधगया लिखा हुआ है यहां बुद्ध को ज्ञान की प्राप्त हुई थी कुशीनगर यहां बुद्ध की मृत्यु महापरिनिर्वाण हुई थी. डी नंबर लुंबिनी तो यहां बुद्ध का जन्म हुआ था नेपाल 25th नंबर क्वेश्चन और इस वीडियो का लास्ट क्वेश्चन है इंडोनेशिया का राष्ट्रीय खेल क्या है? What is the national game of Indonesia?
[20:33]राइट आंसर टिक करिए सही जवाब इसका ऑप्शन नंबर ए होगा. इंडोनेशिया का राष्ट्रीय खेल बैडमिंटन है द नेशनल गेम ऑफ इंडोनेशिया इज बैडमिंटन फैक्ट इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है नई प्रस्तावित राजधानी नुसंतारा है.
[20:54]बी नंबर हॉकी लिखा है तो यह भारत और पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल माना जाता है. देखिए पाकिस्तान का तो राष्ट्रीय खेल है हॉकी लेकिन भारत का सिर्फ अनौपचारिक रूप से माना जाता है औपचारिक रूप से भारत का कोई भी राष्ट्रीय खेल नहीं है. सी नंबर में तीरंदाजी लिखा है तो ये भूटान का राष्ट्रीय खेल है वॉलीबॉल लिखा है तो यह नेपाल और श्रीलंका का राष्ट्रीय खेल है. तो इतने सारे राष्ट्रीय खेल लिखे हुए हैं यहां पे इन सभी को नोट डाउन कर लेना यह थे 25 क्वेश्चन और हर एक क्वेश्चन से रिलेटेड लगभग किसी में पांच है तो किसी में छह है तो किसी में 10-10 एक्सप्लेनेशन भी है. तो मेरे हिसाब से कम से कम मैं कह रहा हूं 150 प्लस क्वेश्चन तैयार हो गए हालांकि उससे ज्यादा ही होंगे जब आप नोट्स बनाओगे तब आपको पता चल जाएगा वन लाइनर्स के रूप में नोट्स बनाना आपको पता चल जाएगा कितने क्वेश्चन आपने तैयार किए. तो कैसी लगी वीडियो कमेंट करके बताइए आपका स्कोर क्या रहा अगर 22 से 25 आया इस वीडियो में तो आपकी तैयारी बढ़िया चल रही है. 18 से 21 आया है तो आपकी तैयारी ठीक-ठाक है लेकिन अगर 15 से कम आया है तो आपको मेहनत की जरूरत नहीं बल्कि मेहनत की बहुत ज्यादा जरूरत है 15 से कम अगर आए हैं तो. अभी जिसका भी 15 से कम आया है कोई भी क्लास मिस नहीं करिएगा मैं इसकी प्लेलिस्ट भी बना दूंगा तो आप प्लेलिस्ट वाले सेक्शन पर जाकर अगर यह वीडियो आप काफी दिन बाद देख रहे हो तो प्लेलिस्ट में जाकर आपको पूरी प्लेलिस्ट मिल जाएगी एयरफोर्स वाई ग्रुप जीके की.
[22:15]तो वहां से जाकर आप सारा कंटेंट तैयार कर सकते हो सबसे इंपॉर्टेंट है अगर आप चाहते हो डेली वीडियोस आता रहे तो आप सिर्फ एक कमेंट कर दिया करिए कि यह वीडियो आपको कैसी लगी. जेनुइन जैसी आपको वीडियो लग रही है बस वो आप एक्सप्रेस कर दिया करिए कमेंट में इसके अलावा सब्सक्राइब-सब्सक्राइब आप करें या ना करें ये आपकी मर्जी है अगर आपको वीडियोस देखनी है तो आप खुद ही सब्सक्राइब करोगे लेकिन अगर आप वीडियो देख रहे हो वीडियो आपको पसंद आई है थोड़ी मेहनत करी है. कंटेंट तैयार किया है आप एक्सप्लेनेशन से समझ गए होंगे कि जो क्वेश्चन है उससे रिलेटेड ही एक्सप्लेनेशन है तो इसको तैयार करने में चार से पाच घंटे लगते हैं तो आप कमेंट बॉक्स में बताइएगा कि वीडियो आपको कैसी लगी. बाकी डेली हम वीडियोस प्रोवाइड करते रहेंगे और लास्ट में आपको मार्च में एक पीडीएफ भी प्रोवाइड करेंगे उससे सारे क्वेश्चन फस जाएंगे ठीक है मैं आपसे मिलता हूं नेक्स्ट वीडियो में बाय बाय.



