[1:20]की आर्थिक यात्रा को और सशक्त बनाया है। चलिए, आप सब सोचिए जरा हर घर की पहली गुल्लक कौन होती है? हमारी दादी हमारी मां। क्यों क्योंकि उन्होंने ही हमें सबसे पहले सिखाया है। बचत करना। बचत करना हमारी आदत भी है और साथ ही साथ हमारी ताकत भी है। लेकिन क्या हम अपनी इस ताकत को आगे काम पे ला पा रही है? क्या हम उस गुल्लक से आगे बढ़ पा रहे हैं? तो अब हमें क्या करना चाहिए? हमें सेविंग से इन्वेस्टमेंट की तरफ आगे बढ़ना चाहिए। क्योंकि कहा गया है ना तरक्की सिर्फ बचत में नहीं होती बल्कि निवेश में छुपी होती है। यूटीआई म्यूचुअल फंड का मानना है कि महिलाओं के पास निवेश की दुनिया में तीन सबसे बड़ी ताकतें मौजूद है। जैसे की अनुशासन धैर्य और लंबी सोच। और यही तीन गुण हमें यानी महिलाओं को एक सफल निवेशक बनाते हैं। तो आइए हम सब मिलकर इस सफर की शुरुआत करते हैं। निवेश की समझ के साथ अपनी यात्रा को एक नई दिशा भी प्रदान करते हैं। आज हमारे साथ इस सत्र में जुड़ी हैं हमारी तीन पैनलिस्ट। और इस विषय को हम और भी गहराई में आगे समझेंगे। जिसके लिए हम अपनी तीनों पैनलिस्ट से रूबरू भी होंगे। यह सिर्फ महिलाएं नहीं है इन्होंने अपने क्षेत्र में ना सिर्फ इंपैक्ट बनाया है बल्कि एक मिसाल भी कायम की है। तो सबसे पहले हम स्वागत करेंगे श्रीमती बिंदु गोविला जी का। बिंदु जी हम फौजी इनिशिएटिव की सह संस्थापक और मुख्य परिचालन अधिकारी है। इन्होंने एक अग्रिम वित्तीय नियोजन कंपनी का नेतृत्व भी किया है जो विशेष रूप से सैनिक परिवारों को सेवा देने के लिए समर्पित है। उनके नेतृत्व में कंपनी ने 1700 करोड़ से अधिक की संपत्ति का प्रबंधन भी किया है। और 3400 से अधिक सेना, नौसेना और वायु सेना परिवारों को सहयोग भी दिया है।
[5:05]पिछले 15 वर्षों से बिंदु जी ने खासकर के महिलाओं को इतना प्रेरित किया है कि आज वह अपने परिवारों का भविष्य सुरक्षित बना रही है। आइए जोरदार तालियों से स्वागत करते हैं बिंदु गोविला जी का। शुक्रिया मैम आज आप हमारे साथ जुड़ी हैं। आगे बढ़ते हैं हमारी दूसरी पैनलिस्ट की ओर श्रीमती विनीता बढ़ाया जी।
[5:43]विनीता बढ़ाया जी वी आर प्राइम वेल्थ, जयपुर के निदेशक हैं और उनके पास 30 से अधिक वर्षों का अनुभव भी है। उन्होंने अकेले ही 250 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का प्रबंधन किया है। ना सिर्फ इतना ही उन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी परिवारों को वित्तीय सलाह भी दी है। इसके अलावा विनीता जी को गाने का भी खास शौक है। और वो काफी मंचों पे अपना संगीत कार्यक्रम भी करती हैं। तो स्वागत करते हैं बहुमुखी प्रतिभा की धनी विनीता बढ़ाया जी का। शुक्रिया मैम आप आज हमारे साथ हैं इस पैनल डिस्कशन में।
[6:48]लास्टली विनीता मैम के बाद हम आगे बढ़ते हैं श्रीमती गरिमा नंदूरी जी। गरिमा जी प्राइवेट बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज आईएमएफ प्राइवेट लिमिटेड न्यू दिल्ली की संस्थापक और सीईओ रही हैं। सिर्फ पांच वर्षों में ही उन्होंने 600 करोड़ से अधिक का पोर्टफोलियो तैयार कर लिया है। और भारत की सबसे गतिशील वित्तीय हस्तियों में एक बनी है। उन्होंने अपना करियर तो बैंकिंग से शुरू किया लेकिन बाद में उन्होंने खुद की कंपनी की स्थापना भी करी। और आज वह गर्व के साथ कह सकती हैं कि वह 15 महिलाओं की टीम का नेतृत्व कर रही हैं और आत्मनिर्भर बना रही हैं। आइए दिल से स्वागत करते हैं गरिमा नंदूरी जी का। हम बहुत शुक्रगुजार हैं मैम आप तीनों का जो आप तीनों आज हमारे साथ इस कार्यक्रम में हैं और हमारी इस कन्वर्सेशन को आप आगे बढ़ाएंगे।



