Thumbnail for CEO don't know😔😱😭who was his real wife 💔😰 #kdrama #drama #shorts #cdrama #ytshorts #love #subscribe by Kdrama Dream

CEO don't know😔😱😭who was his real wife 💔😰 #kdrama #drama #shorts #cdrama #ytshorts #love #subscribe

Kdrama Dream

2m 12s556 words~3 min read
Auto-Generated

[0:00]एक लड़की अमीर घर में नौकरानी की नौकरी के लिए पहुंचती है। इंटरव्यू के दौरान गलती से वह छोटे मालिक के बंद कमरे का दरवाजा छू देती है। और हैरानी की बात, दरवाजा अपने आप खुल जाता है। घर के लोग दंग रह जाते हैं, क्योंकि वह कमरा सालों से बंद था और किसी से नहीं खुलता था। लड़की खुद भी घबरा जाती है। उसे समझ नहीं आता कि ऐसा कैसे हुआ। उसे जरा भी अंदाजा नहीं होता कि अंदर रहने वाला छोटा लड़का असल में उसका ही बेटा है। कहानी 5 साल पहले से शुरू होती है। ब्रेकअप के दुख में डूबी लड़की एक रात शराब पीकर होश खो बैठती है और अनजाने में एक बड़े सीईओ के साथ रात गुजार लेती है। सुबह होते ही वह शर्म और डर के कारण बिना कुछ बताए वहां से चली जाती है। लेकिन उसके जाते ही उसकी चालाक और लालची बहन वहां पहुंचती है। वह सीईओ को पहचान लेती है और उसके शरीर पर पड़े निशान देखकर समझ जाती है कि क्या हुआ था। जब सीईओ जागता है तो वह बहन को ही अपनी मदद करने वाली समझ लेता है और बहन उसी गलतफहमी का फायदा उठाकर खुद को उसकी जिंदगी में शामिल कर लेती है। कुछ समय बाद लड़की जुड़वा बच्चों, एक बेटा और एक बेटी को जन्म देती है, लेकिन उसकी बहन साजिश रचती है और डॉक्टर को पैसे देकर झूठ कहलवा देती है। कि उसका बेटा पैदा होते ही मर गया। असल में वह बच्चे को चुपके से अपने पास रख लेती है ताकि उसी के सहारे वह अमीर परिवार में शादी कर सके। 5 साल बीत जाते हैं। लड़की अपनी बेटी के साथ साधारण लेकिन खुशहाल जीवन जी रही होती है। तभी अचानक उसकी बेटी को एक गंभीर बीमारी, ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) हो जाती है। इलाज के लिए वह अस्पताल जाती है। वहीं एक डॉक्टर को बच्ची के हाथ पर एक अनोखा जन्मचिह्न दिखाई देता है। वह तुरंत पहचान जाता है कि यह निशान एक खास अमीर परिवार, सीईओ के परिवार का होता है। उसे शक होता है तो वह चुपचाप बच्ची और सीईओ का डीएनए टेस्ट करवा देता है। रिपोर्ट आते ही सच्चाई सामने आ जाती है। वह बच्ची सीईओ की ही बेटी है। डॉक्टर तुरंत सीईओ को फोन करके यह खबर देता है। पहले तो सीईओ इसे मजाक समझता है। लेकिन जब वह बच्ची के हाथ पर एक अनोखा जन्मचिह्न दिखाई देता है तो सन्न रह जाता है। उसे एहसास होता है कि उसकी एक बेटी है, जिसके बारे में उसे कभी पता ही नहीं था। उसके परिवार वाले भी यह जानकर हैरान रह जाते हैं और तुरंत बच्ची को घर लाने की तैयारी करने लगते हैं। इधर डॉक्टर लड़की को बताता है कि उसकी बेटी की हालत गंभीर है और जल्द से जल्द ऑनप्रेशन करना होगा। इसके लिए उसके असली पिता का बोन मैरो ट्रांसप्लांट जरूरी है। लड़की यह सुनकर भावुक हो जाती है। उसे समझ नहीं आता कि अचानक सब कुछ कैसे बदल गया। एक तरफ उसकी बेटी की जान का सवाल है। दूसरी तरफ वह सच जिसे वह सालों से नहीं जानती थी। अब कहानी एक नए मोड़ पर खड़ी है। क्या सीईओ अपनी बेटी को अपनाएगा? क्या सच सामने आने पर उसकी चालाक बहन की साजिश उजागर होगी और क्या मां अपनी बेटी को बचा पाएगी? आगे जो होगा, वह उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल देगा।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript