[0:00]बारिश होते ही उस औरत का शरीर पारदर्शी हो जाता था। यह देखने के लिए कि लोग उसे देख सकते हैं या नहीं, उसने एक बूढ़ी औरत को पीछे से थप्पड़ पा दिया। लेकिन बूढ़ी औरत उसे देख ही नहीं पाई, इसलिए उसे लगा कि उसकी बेइज्जती सियो ने की है। गुस्से में उसने सियो को एक थप्पड़ मार दिया। सियो कुछ समझ नहीं पाया कि क्या हुआ। बाद में उस औरत की तनख्वाह काट ली गई क्योंकि वह ऑनफिस देर से पहुंची थी। उस दिन बारिश हो रही थी, इसलिए वह चुपके से सियो के ऑनफिस में घुस गई। उसने जानबूझकर सियो के पसंदीदा पौधे पर गर्म पानी डाल दिया। तभी सियो पानी पीने वाला था। औरत ने उसका कप पकड़ लिया। सियो हैरान था कि वह कप उठा क्यों नहीं पा रहा। वह जोर लगाता रहा और पानी उसी औरत पर गिर गया। सियो ने सोफे से पानी साफ करने के लिए टिश्यू उठाया। तभी अचानक औरत की अदृश्य होने की शक्ति खत्म हो गई। सियो को लगा कि उसे वहम हुआ है। उसने हैरानी से पूछा कि वह अचानक सामने कैसे आ गई। घबराई औरत भागने लगी, लेकिन सियो ने उसका हाथ पकड़ लिया। और पूछा कि वह सच में वहां क्या कर रही थी। मजबूरी में औरत ने झूठ कहा कि वह उसे पसंद करती है इसलिए छिपी थी। मजाक करने के लिए सियो ने उसे फैमिली पार्टी में अपनी डेट बनने को कहा। औरत को मानना पड़ा, लेकिन जब उसने तैयार होकर खूबसूरत ड्रेस पहनी। सियो की नजरें उस पर से हट ही नहीं रही थी। वह उसे देखकर ही खो गया था। पार्टी में पहुंचकर औरत को पता चला कि सियो ने उसे इसलिए बुलाया था। ताकि वह परिवार की जबरदस्ती की शादी से बच सके। उसे गर्लफ्रेंड के रूप में देखकर दादी नाराज हुईं, लेकिन कुछ कर भी नहीं पाई। खुश सियो उसे लेकर वापस चला गया। लेकिन औरत नाराज थी कि उसने उसका इस्तेमाल किया। एक बारिश वाले दिन औरत अदृश्य होकर सीईओ के करीब पहुंच गई। जब सीईओ कार में बैठ रहा था, उसने उसके पैर को जोर से धक्का दिया। सीईओ चौक गया और अपने पुरुष असिस्टेंट को घूरते हुए बोला कि अब वह उससे दूर रहे। असिस्टेंट बेचारा समझ ही नहीं पाया कि उसने किया क्या है। कार चलते समय अचानक ड्राइवर ने ब्रेक लगा दी। उसी पल सीईओ को कुछ ऐसा एहसास हुआ जिससे वह दंग रह गया। दोस्तों अगर आप लोगों को अदृश्य होने की शक्ति मिल जाए तो आप क्या-क्या करोगे? अपना जवाब कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Transcript source
YouTube auto captions
This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.
Use this transcript
Related transcript hubs
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS



