[0:00]आज से ठीक दो साल पहले मैंने Tube Sensei चैनल स्टार्ट करा था और अभी तक हम 45 मिलियन व्यूज गेन कर चुके हैं इस चैनल से। But do you know मैंने 45 मिलियन व्यू से कितनी अर्निंग करी है? पूरे 25,000 डॉलर्स। यस यहां पे कोई मिलियंस में अर्निंग नहीं है बट दो साल पसीना बहाने के बाद भी सिर्फ 22 लाख रुपये ही कमाए है AdSense से। और वहीं जो मेरी टॉप परफॉर्मिंग वीडियो है, जिसमें हमें 6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं उस वीडियो पे भी सिर्फ 3900 डॉलर की अर्निंग हुई है। इंडियन रुपीस में कहूं तो 3,40,000 के करीब। I know आप लोग सोच रहे होंगे कि वीडियो का मेन कंटेंट तो मैं स्टार्टिंग में ही शो कर दिया तो बाकी की वीडियो में क्या बताऊंगा? वेल, इस वीडियो के अंदर मैं आप लोगों को अपनी टॉप तीन वीडियोस की अर्निंग बताऊंगा। वो वीडियोस क्यों चली ये भी बताऊंगा। साथ ही किस वीडियो ने मुझे सबसे ज्यादा आरपीएम दिया है वो भी बताऊंगा। एंड बिलीव मी इन टॉप तीन वीडियोस ने मुझे बहुत ही बेकार आरपीएम दिया है और जिसने सबसे ज्यादा आरपीएम दिया है वो मेरी सबसे अंडर रेटेड वीडियो है। एंड इन सभी चीजों के पीछे रीजन क्या है और क्यों मैं टाइम-टाइम पे अपने कंटेंट के टॉपिक चेंज करता रहता हूं या रिपीट करता रहता हूं ये सब भी आपको इसी वीडियो में पता चलेगा। एंड इन सब के सिवाय आज मैं आपको ऑन अ सीरियस नोट ये भी बताऊंगा कि आपको एक यूट्यूबर बनना चाहिए या नहीं। सो लेट्स स्टार्ट द वीडियो। मैंने ये चैनल जुलाई 2023 में क्रिएट करा था। एंड एज यू कैन सी स्टार्टिंग के दिनों में लिटरली $0 की अर्निंग थी। क्योंकि वो टाइम पे चैनल मोनेटाइज नहीं हुआ था। एंड व्यूज भी सिर्फ एक-दो एक-दो ही आ रहे थे। लेकिन अगस्त में फाइनली मैंने मार्केट के बीच का गैप देखते हुए एक ऐसा कंटेंट बनाया जिसकी बाद मुझे व्यूज आना स्टार्ट हो गए। एंड सितंबर में ही हमने अपने चैनल को मोनेटाइज कर लिया और फिर मुझे डेली के $3 से $4 की अर्निंग होने लगी। एंड जैसे-जैसे मैं कंटेंट क्रिएशन में अच्छा होता गया व्यूज भी बढ़ने लगे और अर्निंग भी। एंड फाइनली एक्चुअल चेंज तब आया जब मैंने जनवरी 2024 में वो ऐसी वीडियोस डाली जो कि YouTube कम्युनिटी में और एडिटिंग कम्युनिटी में सबसे ज्यादा प्रेज की गई वीडियो है। हाउ टू एडिट लाइक अ प्रो एंड डोंट स्टार्ट YouTube इन 2024 हाउ टू एडिट लाइक अ प्रो एक करियर चेंजिंग वीडियो थी। एंड इस वीडियो को डालते ही मुझे डेली के $30 से लेकर $40 बनने लग गए थे। आप ईवन देख भी सकते हो कि ग्राफ में यहां पे एकदम से जंप आया है। अब इससे पहले मैं आपको अपनी सबसे वायरल वीडियो को डिटेल में ब्रेकडाउन करके दिखाऊं कि एक वीडियो लिटरली में आपका पूरा करियर चेंज कर सकती है। लोगों को वो एक वीडियो ढूंढने के लिए कई बार 100 से ज्यादा कंटेंट बनाना पड़ता है, लेकिन सिंस मैं मार्केट में गैप ढूंढ के कंटेंट बना रहा था मेरे लिए मेरी 25th वीडियो ही मेरी करियर चेंजिंग वीडियो बन गई। एंड सिर्फ 2024 में ही इस वीडियो ने 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज गेन करके मुझे 70,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स दिए हैं। लेकिन इसकी अर्निंग सिर्फ $2500 ही थी 2024 में यानी कि 2,12,500 इंडियन रुपीस पूरे साल में। और इसके पीछे का रीजन ये है कि मेरा चैनल उस टाइम पे नया-नया ही मोनेटाइज हुआ था। एंड उस टाइम पे मुझे सिर्फ 0.30 का आरपीएम मिल रहा था। एंड जब वीडियो वायरल होने लगी तो इस वीडियो का आरपीएम बढ़ के 0.60 चला गया। लेकिन स्टिल ये बहुत ही कम है क्योंकि वीडियो की लेंथ 40 मिनट की है एंड इसकी वायरलिटि के हिसाब से इसका आरपीएम एटलीस्ट $1 तक जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चैनल की ग्रोथ होने के बाद भी 2025 में अभी भी मुझे इस वीडियो पे मैक्सिमम आरपीएम सिर्फ $0.70 का ही मिला है। जबकि विदिन दिस ईयर इस वीडियो पे मिलियन से ज्यादा व्यूज आए हैं एंड अर्निंग भी $1300 कुछ डॉलर्स की हुई है। अगर मैं साल या फिर टाइम के ड्यूरेशन के फ्रेम के हिसाब से देखूं तो इस वीडियो ने मुझे ज्यादा अर्निंग में हेल्प नहीं करी है। लेकिन वहीं अगर मैं YouTube को एज अ पैसिव सोर्स ऑफ इनकम देखूं तो ये वन ऑफ द बेस्ट वीडियो है क्योंकि ये वीडियो 1 साल पहले बनी थी एंड अभी तक मुझे पैसे कमा के दे रही है। एंड दैट्स व्हाट आई वांट टू टीच यू ऑल। अगर आप YouTube को एक्टिव सोर्स ऑफ इनकम की तरह ट्रीट करोगे तो यहां पे कभी भी अमीर नहीं बन पाओगे। YouTube आपका पैसिव सोर्स ऑफ इनकम है यानी कि यहां पर एक बार जो आप काम कर दोगे उसका रिवॉर्ड आपको तब तक मिलता रहेगा जब तक आप जिंदा हो एंड जब तक आपका कंटेंट देखा जा रहा है। एंड दैट्स द रीजन मैं कभी भी किसी ट्रेंडिंग नीश में चैनल खोलने के लिए सजेस्ट नहीं करता। अगर आप YouTube को एक लॉन्ग टर्म गेम की तरह नहीं देख रहे हो तो मैं लिख के दे सकता हूं कि आप कंफर्म फेल होगे। एडिटिंग लाइक अ प्रो के जस्ट बाद ही मैंने एक ऐसी वीडियो डाली थी जो कि मेरे चैनल की तीसरी सबसे वायरल वीडियो बनी। डोंट स्टार्ट YouTube इन 2024 अब इस वीडियो की अर्निंग एंड लेसंस मैं आपको बताऊं उससे पहले मैं आप लोगों को एक बात बताना चाहता हूं। इस वीडियो के साथ मैंने बहुत सारे एक्सपेरिमेंट्स करे थे वो भी एक साथ। मैं लिटरली में उस टाइम कंटेंट क्रिएशन के बारे में और डिटेल में सीख रहा था एंड जितना कुछ नया मैंने सीखा था वो सब कुछ मैंने इसी वीडियो के अंदर अप्लाई कर दिया। एंड दैट्स व्हाई जब ये वीडियो प्रोडक्शन में थी तो मुझे लगा था ये वीडियो भी बाकी वीडियोस की तरह एवरेज 200 व्यूज ही गेन करेगी तीन-चार महीने में। लेकिन इस वीडियो ने लिटरली में अपने पहले ही दिन नियर टू 100K व्यूज गेन कर लिए थे एंड उस मूवमेंट पे मुझे पता चल गया था कि ये मेरे चैनल की पहली मिलियन टच करने वाली वीडियो बनेगी। उ टाइम तक एडिटिंग लाइक प्रो वीडियो पे भी मिलियन व्यूज नहीं आए थे। इस वीडियो ने मुझे अभी तक 2.4 मिलियन व्यूज दिए हैं। लेकिन अर्निंग सिर्फ $1178 की यानी कि नियरली 1.5 इयर्स में इस वीडियो ने सिर्फ ₹100000 ही कमा के दिए हैं मुझे। एंड अगेन द रीजन इज आरपीएम। 2024 में इस वीडियो का आरपीएम सिर्फ $0.50 ही था। एंड 2025 में इसका आरपीएम कम होके $0.41 रह गया। यस यू हर्ड इट राइट। वीडियो का आरपीएम कम भी होता है। एंड 2025 में इस वीडियो ने सिर्फ $19 ही कमाए हैं। यानी कि लॉन्ग टर्म के हिसाब से ये वीडियो इतना अच्छा परफॉर्म नहीं करी है। द रीजन इज मैंने इस वीडियो का टाइटल चेंज नहीं करा। जिसकी वजह से ये वीडियो 2025 में इररिलेवेंट हो गई और लोगों को सजेस्ट नहीं हुई। अगर मैं इस वीडियो का टाइटल 2024 की जगह 2025 कर देता तो ये वीडियो 2025 में भी कुछ ना कुछ व्यूज गेन कर ही लेती। अब आई नो आप लोग सोच रहे होंगे कि अगर मुझे ये चीज पता है तो मैं चेंज क्यों नहीं कर देता। वेल द आंसर इज मैं इस कंटेंट को खींचना नहीं चाहता। ये कंटेंट मैंने स्पेसिफिकली 2024 के लिए ही बनाया था और इसके अंडर की नॉलेज भी 2024 तक ही लिमिटेड है। तब से अभी तक YouTube काफी चेंज हो चुका है। मैं भी चेंज हो चुका हूं और मेरी ऑडियंस भी चेंज हो चुकी है। सो इस कंटेंट को मिल्क करने की जगह मैं इसकी यूनिकनेस को मेंटेन करना चाहता हूं। अब ये वीडियो यूनिक क्यों है एंड मैंने इस वीडियो के साथ क्या-क्या एक्सपेरिमेंट किए थे वो सब भी मैं आप लोगों को बता देता हूं। द ओनली रीजन ये वीडियो चली थी क्योंकि इस वीडियो की पैकेजिंग अच्छी थी। पैकेजिंग का मतलब होता है टाइटल प्लस थंबनेल। इवन इस वीडियो का थंबनेल उस टाइम पे बहुत ही यूनिक था YouTube पे इतना यूनिक कि लिटरली में लोग अभी भी इसको कॉपी कर रहे हैं। एंड यू वांट बिलीव कि मैंने इस थंबनेल का कांसेप्ट कहां से चुराया था? एक मीम से। यस यू हर्ड इट राइट। उस टाइम पे एक मीम चल रहा था जिसमें लोग हाथ में बोर्ड पकड़ के कुछ भी सार्केस्टिक कमेंट करते थे। एंड मैंने उसी से आईडिया को चुरा के अपने थंबनेल पे अप्लाई करा एंड देवेश जो कि मेरा दोस्त भी है और थंबनेल डिजाइनर भी उसने इस कांसेप्ट के अंदर डिजाइनिंग साइकोलॉजी लगा के इसको और भी ज्यादा कॉन्ट्रास्टिंग बना दिया जिससे ये थंबनेल लिटरली में बूम कर गया। एंड साथ ही मैं उस टाइम पे ह्यूमन साइकोलॉजी की बुक भी पढ़ रहा था जिसमें एक लाइन थी कि ह्यूमंस नेगेटिविटी की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं। मैं लिटरली में सोचने लगा कि मैं इस चीज को अपने फायदे के लिए कैसे यूज कर सकता हूं एंड देन सडनली मेरे दिमाग में एक आईडिया आया। जिस वीडियो का टाइटल मैं ये रखने वाला था हाउ टू स्टार्ट YouTube इन 2024 एंड मूवमेंट पे मैंने उसका टाइटल चेंज करके ये रख दिया डोंट स्टार्ट YouTube इन 2024। और टाइटल को वैलिडेट करने के लिए मैंने वीडियो के अंदर पहली लाइन भी यही बोली। इस मूवमेंट तक बाकी की वीडियो बन चुकी थी इसलिए सिर्फ पैकेजिंग एंड हुकी इस वीडियो का नेगेटिव है। बाकी पूरी की पूरी वीडियो पॉजिटिव है। इस वीडियो से मुझे एक लेसन मिला कि लिटरली में ऑडियंस को मैनिपुलेट करना बहुत ही आसान है। ऑडियंस को खुद को भी नहीं पता कि उनका दिमाग कितनी जल्दी ट्रिक हो जाता है। एंड दैट्स व्हाई ये वीडियो मेरे लिए यूनिक है। क्योंकि इसने मेरे लिए काफी सारे नए परस्पेक्टिव खोले रिगार्डिंग YouTube एंड कंज्यूमर बिहेवियर। नाउ चलते हैं मेरी सेकंड मोस्ट वायरल वीडियो पे जो कि पूरे 7 घंटे का एक फ्री कोर्स था YouTube का। एंड लिटरली में इस वीडियो ने सिर्फ 8 महीने में ही 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज गेन कर लिए हैं। हमारी नीच में ये बहुत ही बड़ी बात है क्योंकि हमारी नीच का टाइम बहुत छोटा है। वहां पे 5 मिलियन व्यूज आना बहुत ही बड़ी बात है और 8 महीने के अंदर आना उससे भी अनोखी बात है। एंड इस वीडियो के कमेंट में लोग मुझे लिटरली यही बोलते रहते हैं कि इस वीडियो से मैंने करोड़ों कमा लिए होंगे। बट रियलिटी देख के आप लोगों का भरोसा उठ जाएगा YouTube से। इस वीडियो ने आज तक सिर्फ $4700 ही कमाए हैं। यानी कि ₹390000 के करीब। आप लोगों को सुनने में बड़ा अमाउंट लग रहा होगा, लेकिन एक बिजनेस पर्सपेक्टिव से देखा जाए तो ये मेरी आज तक की सबसे वर्स्ट वीडियो है। क्योंकि 7 घंटे का कंटेंट डालने के बाद भी और उस पे 5 मिलियन व्यूज लेने के बाद भी इस वीडियो का आरपीएम सिर्फ $0.93 ही है। इवन ये वीडियो भी $1 का आरपीएम टच नहीं कर पाई। वहीं अगर मैंने ये वीडियो इंग्लिश में बनाई होती या फॉरेन ऑडियंस के लिए बनाई होती तो इतने व्यूज पे मैं आराम से 30 लाख से ज्यादा कमा चुका होता एडसेंस से। एंड ये मैं मिनिमम अमाउंट बता रहा हूं क्योंकि फॉर्नस को $3 से लेके $10 तक का आरपीएम मिलता है हमारी नीच में। लिटरली में 10x का डिफरेंस है। एंड मैं इस वीडियो को अपनी वर्स्ट वीडियो क्यों कह रहा हूं मैं आप लोगों को वो भी बता देता हूं। अगर मैं इस वीडियो को एज अ कोर्स भेजता जो कि ₹10000 का भी होता और 10000 लोग भी अगर इस कोर्स को लेते जो कि एक बहुत ही इजी नंबर है मेरे चैनल के लिए तो मुझे लिटरली में 10 करोड़ की अर्निंग होती। वहीं अगर मैं इस कोर्स को एक फनल में कन्वर्ट कर देता जहां पे मैं एक वेबिनार के 500 चार्ज करता जिसमें आराम से 1000 लोग आ जाते और फिर उस वेबिनार के अंदर अगर मैं इस कोर्स को पिच करता तो 100 बंदे आराम से ये कोर्स ले लेते 10000 की प्राइजिंग पे भी। यानी कि एक वेबिनार फनल मुझे आराम से 15 लाख बना के दे सकता था। मुझे इस फनल को बस 10 बार रन करना होता और मैं करोड़पति बन चुका होता। लेकिन मैं लिटरली में इसमें से कुछ भी नहीं किया। इवन इतने बड़े वीडियो में एक भी स्पॉन्सर तक भी नहीं था। हम स्पॉन्सर्स को अपना आईडिया पिच करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो लोग लिटरली में मुंह पे मना कर दे रहे थे क्योंकि उनको एक घंटे बाद अपनी प्रमोशन नहीं चाहिए थी। उनके अकॉर्डिंग कोई भी ये वीडियो इतनी देखेगा ही नहीं। एंड मैं उन लोगों के साथ अपना प्रोजेक्ट भी शेयर नहीं कर सकता था क्योंकि इस वीडियो की रॉ फाइल 200 जीबी से भी ज्यादा की थी। एज अ रिजल्ट मेरे लिए सिर्फ एडसेंस ही अर्निंग का सोर्स बचा था क्योंकि इंडियन ऑडियंस के साथ एफिलिएट से कोई भी अर्निंग नहीं होती है। इस वीडियो ने ऑल्दो मुझे 1 लाख सब्सक्राइबर्स तो दिए, लेकिन स्टिल मुझे इस वीडियो से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है क्योंकि मैंने अपने सारा प्रीमियम कंटेंट फ्री में दे दिया एंड अपने सारे पैसे के वे खुद ही ब्लॉक कर दिए लोगों की मदद करने के लिए। एंड लोगों की एक्सपेक्टेशन मेरे से इतनी ज्यादा बढ़ गई कि अब उनको नॉर्मल वीडियो पसंद ही नहीं होती। उनको हर हफ्ते एक कोर्स चाहिए मेरे से। व्हिच इज नॉट पॉसिबल एट ऑल। द लेसन दैट आई लर्न फ्रॉम दिस वीडियो इज इंडिया में क्रिएटर बनने का कोई फायदा नहीं है। यहां पे कंटेंट क्रिएशन से अमीर होने में 10 साल लग जाएंगे एंड 10 साल में आप पूरी तरह से एग्जॉस्ट हो चुके होंगे और फिर कंटेंट क्रिएशन से हट के आप कुछ भी नहीं कर पाओगे। अब आई नो आप लोग सोच रहे होंगे कि मेरी टॉप वीडियोस ने भी अगर मुझे $1 का भी आरपीएम टच नहीं करके दिया तो ऐसी कौन सी वीडियो है जिसका आरपीएम सबसे ज्यादा है। वेल वो ये वाली वीडियो है। इस वीडियो पे मुझे लिटरली में $2 का सीपीएम मिला एंड $1.42 का आरपीएम मिला और सिर्फ 300 के व्यूज में इस वीडियो ने मुझे $400 से ज्यादा अर्निंग करके दे दिया है। जबकि मेरी बाकी वीडियोस जो कि 300K व्यूज की रेंज में है उन्होंने सिर्फ $68 ही कमाए हैं आज तक। लेकिन ऐसा क्यों? वेल इसके पीछे एक सीक्रेट स्ट्रेटेजी है जो कि मैंने अप्लाई करी थी जिसकी वजह से मुझे एक हाई सीपीएम मिला। और सिर्फ यही नहीं बल्कि मेरे पास दो और वीडियोस है जिसका सीपीएम $1 के करीब है एंड मुझे पता है कि सीपीएम एंड आरपीएम को कैसे बढ़ाया जाता है इसलिए मैं टाइम-टाइम पे ऐसी वीडियोस डालता रहता हूं जो कि मुझे ज्यादा अर्निंग लाके दे सके। अब अगर आप लोगों को भी ये सीखना है कि कैसे आप लोग अपने चैनल का सीपीएम या फिर आरपीएम इंक्रीज कर सकते हो तो मुझे इस वीडियो पे 1 मिलियन व्यूज टच करने में हेल्प करो। अगर मुझे 1 मिलियन व्यूज आते हैं तो मैं ये सीक्रेट स्ट्रेटेजी आप लोगों के साथ शेयर कर दूंगा। YouTube पे आपको इसके बारे में कहीं पे भी कुछ और नहीं मिलेगा क्योंकि ये चीज मैंने फॉरेन क्रिएटर्स से सीखी है उनके कोर्सेस में और उनके वेबिनार्स के अंदर। अगर आप सभी लोग इस वीडियो को डेली देखते हो या फिर प्ले करके छोड़ देते हो तो इस वीडियो पे बहुत ही जल्द मिलियन व्यूज क्रॉस हो जाएंगे। एंड जितना जल्दी इस वीडियो पे मिलियन व्यूज क्रॉस होंगे उतनी ही जल्दी आप लोगों को वो सीक्रेट टेक्निक देखने को मिलेगी। लेकिन तब तक के लिए आ जाते हैं सबसे इंपोर्टेंट क्वेश्चन पे। क्या आपको यूट्यूबर बनना चाहिए? एंड अगर आपको अच्छे पैसे कमाने हैं YouTube से तो आपको कितने व्यूज गेन करने होंगे? अगर आप एक फॉरेन क्रिएटर होते तो आपको ये क्वेश्चन पूछने की जरूरत भी नहीं पड़ती क्योंकि जितने व्यूज मैंने गेन किए है पिछले दो सालों में इतने व्यूज पे मैं आराम से 1 करोड़ 95 लाख रुपये कमा चुका होता सिर्फ एडसेंस से। एफिलिएट्स, स्पॉन्सर्स, कोर्सेस, कम्युनिटीज इन सबको तो मैं इंक्लूड भी नहीं कर रहा हूं। लेकिन सिंस हम लोग इंडियन क्रिएटर्स हैं एंड आप लोगों ने अभी रियलिटी देख भी ली होगी कि जितनी मर्जी मेहनत कर लो YouTube इंडियन क्रिएटर्स को पैसे नहीं देता है तो आई एम श्योर आप कंफ्यूज हो चुके होंगे कि आपको यूट्यूबर बनना है या नहीं। वेल टू बी ऑनेस्ट अगर आप उन लोगों में से हो जो कि महीने के ₹1200000 में अपना गुजारा कर सकता है और अपना परिवार चला सकता है तो डेफिनेटली आप लोग सब कुछ छोड़-छाड़ के यूट्यूबर बन सकते हो। लेकिन अगर आपको पता है कि ₹1200000 से कुछ नहीं होता है तो उस केस में मैं सजेस्ट करूंगा कि YouTube को अपना साइड असल ही रखो। एक रियल लाइफ बिजनेस या जॉब साथ में करते रहो। आप लोग जिन यूट्यूबर्स को देख के सोचते हो कि YouTube में बहुत पैसा है वो सिर्फ 1% लोग हैं। बाकी 99% लोग लिटरली में या तो YouTube छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं या फिर तीन-पांच साल बाद खुद ही गायब हो जाते हैं YouTube से क्योंकि उनके पास पैसे ही नहीं बचते हैं कंटेंट क्रिएशन को कंटिन्यू करने के लिए। एंड इसके पीछे भी एक बहुत ही सीरियस इशू है जो कि मैं अपनी अगली से अगली वीडियो में आप लोगों के साथ शेयर करूंगा। लेकिन तब तक के लिए आप ये लेके चलो कि इंडियन क्रिएटर्स के लिए YouTube एक बहुत ही हार्ड गेम है। स्पेशली अगर आप मेरी तरह हाई बजट वीडियोस बनाते हो तो। अगर व्लॉग्स बनाते हो तो इशू नहीं है क्योंकि आपका प्रोडक्शन कॉस्ट बहुत ही कम होगा। लेकिन अगर एजुकेशनल कंटेंट बना रहे हो तो आपको बहुत सारी प्रॉब्लम्स आने वाली है। अगर सिर्फ एडसेंस की बात करूं तो हर महीना अगर आपको 2 मिलियन व्यूज आते हैं तब जा के आप कहीं ₹100000 की अर्निंग कर पाओगे एडसेंस से। एंड 2 मिलियन व्यूज हर महीने लाना बहुत ही मुश्किल काम है। मेरी वीडियोस 20-20 मिनट की होती है बहुत ही डिटेल्ड होती है बहुत ही एजुकेशनल होती है तब जाके मुझे 2 मिलियन व्यूज मिलते हैं पर मंथ। लेकिन मेरे कॉम्पिटिटर्स इतने व्यूज नहीं गेन कर पा रहे हैं। अब यूट्यूबर बनना है या नहीं ये चीज आपके ऊपर है। वीडियो खत्म होने से पहले मैं एक और चीज आप लोगों के साथ शेयर करना चाहता हूं। इस वीडियो में मैंने ऑल्दो आपको अर्निंग तो दिखा दी है, लेकिन ये सिर्फ आधा ही सच है। ये सारे पैसे आप लोगों ने जो अभी देखे हैं मेरे पास अभी इसका 10% भी नहीं बचा है बैंक अकाउंट में क्योंकि कंटेंट क्रिएशन एक बर्निंग मॉडल है। और ऐसा मैं क्यों बोल रहा हूं? ये जानना है तो कमेंट सेक्शन में कंटेंट क्रिएशन लिख दो। अगर मुझे 5000 ऐसे कमेंट्स आते हैं तो मैं इस टॉपिक को भी जरूर कवर करूंगा। मिलते हैं अगली वीडियो में।

How much YouTube Paid me for 45 MILLION views? My Lifetime Earning Revealed
Tube Sensei
17m 50s3,162 words~16 min read
YouTube auto captions
Transcript source
YouTube auto captions
This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.
Pull quotes
[0:00]आज से ठीक दो साल पहले मैंने Tube Sensei चैनल स्टार्ट करा था और अभी तक हम 45 मिलियन व्यूज गेन कर चुके हैं इस चैनल से। But do you know मैंने 45 मिलियन व्यू से कितनी अर्निंग करी है?
[0:00]एंड अगर आपको अच्छे पैसे कमाने हैं YouTube से तो आपको कितने व्यूज गेन करने होंगे?
[0:00]ये जानना है तो कमेंट सेक्शन में कंटेंट क्रिएशन लिख दो। अगर मुझे 5000 ऐसे कमेंट्स आते हैं तो मैं इस टॉपिक को भी जरूर कवर करूंगा। मिलते हैं अगली वीडियो में।
Use this transcript
Related transcript hubs
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


