[0:00]दुश्मनी निभाने के तीन बहुत ही शानदार तरीके मिडिल क्लास स्पेशल एडिशन पार्ट 10. हर कोई दिखाता है कि उन्हें गरीबों की चिंता है अमीरों की चिंता है पर कोई मिडिल क्लास के बारे में नहीं सोचता. तो आज मैं आप मिडिल क्लास के लिए खास तौर पर दुश्मनी निभाने के तीन मिडिल क्लास तरीके आपको बताऊंगा. आखिर आपको भी दुश्मनी निभाने का हक है. सबसे पहला अपने दुश्मन को सुबह उठते ही जिम जाने से पहले दूध के अंदर केला साथ में मिलाकर बनाना शेक जरूर पिलाना. आयुर्वेद कहता है दूध के साथ कोई भी फल का अगर आप प्रयोग करते हैं तो वह संयोग विरुद्ध आहार है. धीरे-धीरे डाइजेशन बिगड़ेगा स्किन प्रॉब्लम भी आएगी दाद खाज खुजली भी होंगी. उसको महसूस होने दीजिए कि आखिर उसने दुश्मनी किससे की है. दूसरा नाश्ते के समय आटे में पानी की जगह दूध मिलाकर आटा गूंदना और उससे बने परांठे अचार के साथ उन्हें जरूर खिलाना. मैं कह रहा हूं इतना शानदार इंतजाम हो जाएगा कि क्या कहना आयुर्वेद कहता है दूध के साथ नमक या खट्टे पदार्थों का प्रयोग शरीर में आम दोष की वृद्धि करता है. सोरायसिस एग्जिमा या जॉइंट्स पेन वगैरह यह समस्याएं अचानक नहीं होती. यह सालों के विरुद्ध आहार की सजा है. अगले को लगेगा कि आप तो खूब सेवा कर रहे हो पर जब 25 की उम्र में जॉइंट्स पेन होगा, 30 की उम्र में थायराइड होगा और सोरायसिस जैसी समस्याएं उसे घेरे गी. तब उसे पता लगेगा कि उसने दुश्मनी किससे की है. तीसरा यह समर स्पेशल तरीका है. बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं गर्मियों में बेल आने वाला है. आपको उसे यह बेल पिलाना है बस एक छोटा सा फर्क करना है पानी की जगह आपको दूध में शरबत बनाना है. आयुर्वेद के एक बहुत प्रसिद्ध ग्रंथ योग रत्नाकर में लिखा है कि बेल दूध का अमित्र है. बाद में जब डॉक्टर उनके खराब डाइजेशन को उनके खराब लाइफ स्टाइल का नतीजा बताएगा तब वह सोचेगा कि उसकी क्या गलती थी वह यह सजा भुगत रहा है. उसकी गलती यह थी कि उसने आपसे दुश्मनी की बाकी जाने से पहले मुझे यह जरूर बताना कि आपका दुश्मन कौन है.

दुश्मनी निभाने के तीन मिडिल क्लास तरीके.. #drrobin #ayurved #food #doctor #health
Dr.Robin Sharma
2m 8s359 words~2 min read
YouTube auto captions
Transcript source
YouTube auto captions
This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.
Pull quotes
[0:00]हर कोई दिखाता है कि उन्हें गरीबों की चिंता है अमीरों की चिंता है पर कोई मिडिल क्लास के बारे में नहीं सोचता.
[0:00]तो आज मैं आप मिडिल क्लास के लिए खास तौर पर दुश्मनी निभाने के तीन मिडिल क्लास तरीके आपको बताऊंगा.
[0:00]सबसे पहला अपने दुश्मन को सुबह उठते ही जिम जाने से पहले दूध के अंदर केला साथ में मिलाकर बनाना शेक जरूर पिलाना.
[0:00]आयुर्वेद कहता है दूध के साथ कोई भी फल का अगर आप प्रयोग करते हैं तो वह संयोग विरुद्ध आहार है.
Use this transcript
Related transcript hubs
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


