Thumbnail for गढ़वा में नया आदेश जारी by GPL News

गढ़वा में नया आदेश जारी

GPL News

53s196 words~1 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]गड़वा डीसी और एसडीओ साहब जब सड़क जाम में फंसे तो जिला प्रशासन को ट्रैफिक नियमों की शक्ति याद आ गई। ऐसे में जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने गुरुवार को एक नया ट्रैफिक निर्देश जारी कर दिया। दरअसल बुधवार की रात गढ़वा डीसी अनंत निमित्तल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करके अपने कल्याणपुर स्थित आवास वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जीपी प्लाजा के पास उनकी गाड़ी 20 मिनट तक सड़क जाम में फंस गई। सड़क के बीच में तीन चार पहिया वाहनों के जैसे-तैसे पार्क किए जाने के कारण गढ़वा डीसी को जाम में फंसना पड़ा। हालांकि जिला प्रशासन ने तीन चार पहिया वाहनों पर 1650 1650 का जुर्माना लगाया और नया ट्रैफिक निर्देश जारी कर दिया। जारी किए गए नए ट्रैफिक निर्देश के अनुसार अब गढ़वा शहर में जहां-तहां मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन खड़ा करके जाम करने वालों के खिलाफ अब सख्त कारवाई होगी। गढ़वा शहर के शॉपिंग मॉल और मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स को पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है। अगर शहर के किसी भी दुकान के बाहर दोपहिया और चार पहिया वाहन के खड़ा करने के चलते अगर जाम लगेगा तो अब उन दुकानों पर भी कार्रवाई होगी।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript