Thumbnail for अजीब Love Story 💕 | Korean drama in Hindi #filmysilveradda #chinesedrama #koreandrama by Filmy Silver Adda

अजीब Love Story 💕 | Korean drama in Hindi #filmysilveradda #chinesedrama #koreandrama

Filmy Silver Adda

2m 15s492 words~3 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]लड़की रोज की तरह उस दिन भी ऑफिस के लिए देर से निकली थी। लेट ना हो जाए इसलिए उसने लिफ्ट का इंतजार करने की बजाय एक ही सांस में 28 मंजिल सीढ़ियों चढ़ने का फैसला किया। हैरानी की बात यह थी कि ऊपर पहुंचने के बाद भी उसकी सांस बिल्कुल सामान्य थी। लेकिन जैसे ही वह कंपनी के गेट पर पहुंची, उसका बॉस लिफ्ट से निकल कर अचानक उसके सामने घुटनों के बल फिसलता हुआ आ गिरा। वह इतना हांफ रहा था जैसे 28 मंजिल दौड़कर आया हो। जब उसे पता चला कि लड़की सीढ़ियों चढ़कर आई है और फिर भी नहीं थकी, तो उसे अजीब लगा। उसे महसूस हुआ कि शायद दोनों के बीच किसी तरह का अनजाना संबंध है। सच्चाई जानने के लिए उसने लड़की को ऑफिस में बुलाया और बहाना बनाकर उस पर फाइल से वार करने की कोशिश की। लेकिन चोट खुद उसे ही लग गई। अब उसका शक और गहरा गया। उसने सहायक से लड़की के काम के बारे में पूछा तो पता चला कि वह उससे बहुत ज्यादा काम करवाता रहा है। तभी उसे समझ आया कि बिना ओवर टाइम किए भी उसे कमर और पीठ में दर्द क्यों रहता है। उसे एहसास हुआ कि लड़की की थकान और दर्द किसी तरह उससे जुड़ जाते हैं। उसने तुरंत लड़की का काम आधा कर दिया। कुछ दिन बाद उसने देखा कि लड़की रोज सस्ता बाहर का खाना खाती है और उसी समय उसे खुद पेट खराब रहने की वजह समझ आई। उसने आदेश दिया कि अब से लड़की वहीं खाना खाएगी जो वह खाएगा। यह सब एक अमीर और चालाक लड़की देख रही थी जो बॉस को पसंद करती थी। जलन में उसने सबके सामने लड़की की बेइज्जती की और बताया कि उसकी मां उनके घर की नौकरानी है। उसने लड़की पर कॉफी भी फेंकी लेकिन दर्द बॉस को महसूस हुआ। बॉस ने जब यह देखा कि वह अमीर लड़की खुद को उसकी मंगेतर बताकर ऑफिस में रॉब जमा रही है तो उसने उसे डांट कर निकाल दिया। उधर घर जाकर उस लड़की ने सारा गुस्सा नौकरानी पर उतारा। तभी खुलासा हुआ कि वही अमीर लड़की असल में नौकरानी की सगी बेटी है। सालों पहले अमीर जिंदगी देने के लिए उसने दोनों बच्चियों को बदल दिया था। बदला लेने के लिए उन्होंने मिलकर साजिश रची कि लड़की की शादी एक लालची जुवारी और हिंसक आदमी से करा दी जाए। अगले दिन लड़की को जबरदस्ती रिश्ते के लिए भेजा गया। लड़का बदतमीज और घटिया स्वभाव का निकला। लड़की ने साफ मना कर दिया लेकिन वह जबरदस्ती करने लगा। तभी बॉस वहां पहुंच गया और उसे बचा लिया। अब वह पूरी तरह समझ चुका था कि वह लड़की से जुड़ा हुआ है और उसके बिना नहीं रह सकता। उसने लड़की से कहा कि वह उसे ₹1 करोड़ देगा और उसकी मां के इलाज का सारा खर्च भी उठाएगा लेकिन एक शर्त पर। लड़की ने हैरानी से पूछा क्या शर्त तो उसने गंभीर होकर कहा मुझसे शादी कर लो।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript