[0:00]चलिए आज की क्लास में बिल्कुल शुरुआत से शुरू करते हैं अंग्रेजी बोलना सीखना। जी हां, बिल्कुल बेसिक लेवल से सीखेंगे तो बढ़िया तरीके से अंग्रेजी सीख पाएंगे, अंग्रेजी बोल पाएंगे। तो इस वीडियो में हम लोग वो सारे बेसिक वर्ड्स सीखने वाले हैं जो इंग्लिश बोलने के लिए, इंग्लिश लिखने के लिए बहुत इंपोर्टेंट होते हैं, चाहे आपको अपने बारे में कुछ बताना हो या दूसरों के बारे में जानना हो या उनसे उनके बारे में पूछना हो, ये वर्ड्स बहुत इंपोर्टेंट होते हैं। ओके तो चलिए वीडियो को स्टार्ट करते हैं। तो सबसे पहले अपनी बात करते हैं तो जब आप अपनी बात करते हैं तो क्या बोलते हैं मैं। तो जब भी आप अपनी बात करेंगे मैं शब्द आएगा आपके वाक्य में जैसे कि मैं बाजार जा रहा हूं, मैं घूमने जा रहा हूं, मैं खा रहा हूं, मैं पढ़ रहा हूं तो मैं शब्द जहां भी आएगा वहां पर आप इस्तेमाल करेंगे आई का। एग्जांपल देखिए, मैं बाजार जा रहा हूं, आई एम गोइंग टू मार्केट। देखिए इसी सेंटेंस में अगर मैं आई को हटा दूं तो आप समझ ही नहीं पाएंगे कि बाजार जा कौन रहा है, यहां पर किसकी बात हो रही है, ठीक है क्योंकि बाजार तो कोई भी जा सकता है, लेकिन आपको बोलना है कि मैं बाजार जा रहा हूं, मैं। तो आप बोलेंगे, आई एम गोइंग टू मार्केट। नेक्स्ट है मुझे। अब भाई अपनी बात करते हैं तो सिर्फ मैं शब्द का ही इस्तेमाल थोड़ी ना करते हैं, है ना। हम बहुत सारे वर्ड्स यूज करते हैं अपनी बात करने के लिए जैसे मुझे मेरा मुझको तो जब मुझे या मुझको बोलना हो तब आप इस्तेमाल करेंगे मी शब्द का एम ई मी का। एग्जांपल देखिए, यह कलम मुझे दे दो, गिव मी दिस पेन। या फिर आपको बोलना हो कि यह कलम मुझको दे दो तब भी आप क्या बोलेंगे? गिव मी दिस पेन। मेरा या मेरी, देखिए मेरा या मेरी दोनों शब्दों के लिए हम इस्तेमाल करते हैं माई का एम वाई माई का। एग्जांपल देखिए, यह मेरी कार है, दिस इज माय कार। यह मेरी कार है, दिस इज माय कार। अब यहां पर देखिए, माई शब्द इतना ही इंपोर्टेंट है कि अगर मान के चलिए आपको बोलना है कि यह जो कार है ना वो मेरी है तो आपने माई वर्ड का इस्तेमाल किया, आपने कहा, दिस इज माय कार। लेकिन अगर मैं इस सेंटेंस में से सिर्फ माय वर्ड को ही हटा दूं तो तब इस सेंटेंस के मायने ही बदल जाएंगे। तब सेंटेंस बन जाएगा, दिस इज कार मतलब अब यह आपकी कार नहीं रही, अब यह आपकी कार से सिर्फ एक नॉर्मल कार रह गई। तो यहां पर माई वर्ड इतना ही इंपोर्टेंट है, ओके तो जब भी बोलना हो कि कोई चीज मेरी है, कोई चीज मेरा है तो इस्तेमाल करेंगे माई का। नेक्स्ट है माइन मेरा या मेरी शब्द का इस्तेमाल अगर आप कर रहे हो और वह वाक्य जो है वह पजेसिव वाक्य हो। यानी कि मालिकाना अधिकार जताता हुआ वाक्य हो तब आप इस्तेमाल करेंगे माइन का। और माइन वर्ड मोस्टली वाक्य के लास्ट में आता है। एग्जांपल देखिए, यह फोन मेरा है, दिस फोन इज माइन। दिस फोन इज माइन। आप अधिकार जताते हुए बोलते हैं ना कि इसे मत छूना ये फोन मेरा है। दिस फोन इज माइन। अब यहां तक तो बात हो गई मेरी यानी कि अपनी बात करनी हो तो। लेकिन अगर हम लोग की बात करनी हो जैसे हम कई बार बोलते हैं ना कि हम हम सब हम लोग हम लोग यह करेंगे हम सब वहां जाएंगे मतलब उस वाक्य में आप तो है ही, आपके अलावा भी और भी लोग हैं और आप उन सभी लोगों को अपने साथ जोड़ के बातचीत कर रहे हैं सो इन दैट केस आप यूज करेंगे वी का। जैसे, हम लोग फुटबॉल खेल रहे हैं, वी आर प्लेइंग फुटबॉल। हम लोग फुटबॉल खेल रहे हैं, वी आर प्लेइंग फुटबॉल।
[4:02]तो यहां पर आप अपनी बात तो कर ही रहे हैं, लेकिन अपने साथ और भी लोगों को इंक्लूड करके बात कर रहे हैं। इसलिए सेंटेंस में वी का इस्तेमाल किया गया है। अस यानी कि हमें। जैसे, इसे हमें दे दो। गिव इट टू अस। इसे हमें दे दो, गिव इट टू अस। अब हमें बात करनी है सामने वाले के बारे में। मतलब तुम्हारी बात करनी है, आपकी बात करनी है, तेरी बात करनी है तो आप वर्ड इस्तेमाल करेंगे यू का वाई ओ यू का। जैसे, आप कैसे हैं? हाउ आर यू? आप कैसे हैं? हाउ आर यू? तुम कैसे हो? हाउ आर यू? तू कैसा है? हाउ आर यू? तो तीनों ही शब्दों के लिए हम वर्ड इस्तेमाल करेंगे यू का। तुम्हारा, तुम्हारी, आपका, आपकी, तेरा, तेरी। इन सारे शब्दों के लिए वर्ड इस्तेमाल होगा योर। वाई ओ यू आर यू पढ़ा ना आपने इसके पहले जस्ट उसमें आर ऐड कर दीजिए बन जाएगा योर तुम्हारा नाम क्या है, आपका नाम क्या है, तेरा नाम क्या है। इन तीनों के लिए एक ही वर्ड इस्तेमाल होगा योर का और तीनों की इंग्लिश एक ही होगी व्हाट इज योर नेम तुम्हारा नाम क्या है, व्हाट इज योर नेम। अब देखिए, आपको सामने वाले से बात तो करनी है पर किसी और के बारे में बात करनी है। जैसे हम कई बार बोलते हैं ना, वह जा रहा है या फिर उसे बुलाओ। तो देखिए इस चीज को समझिए आप सामने वाले से बात कर रहे हैं पर उनके बारे में नहीं, किसी और के बारे में बात कर रहे हैं। तब आप शब्द इस्तेमाल करेंगे ही का एच ई ही का। जब बात हो रही हो किसी पुरुष की, किसी मेल की। जैसे, वह जा रहा है, ही इज गोइंग। वह जा रहा है, ही इज गोइंग। अब वहीं पर अगर किसी महिला की बात हो रही है, किसी फीमेल की बात हो रही है तो वर्ड इस्तेमाल करेंगे शी का एस एच ई शी का। जैसे, वह जा रही है, शी इज गोइंग। वह जा रही है, शी इज गोइंग। तो वाक्य में जहां भी वह या उसे आएगा तो हमारे पास दो वर्ड है इस्तेमाल करने के लिए। डिपेंड करता है कि किसकी बात कर रहे हैं। अगर किसी महिला की बात कर रहे हैं तो वर्ड इस्तेमाल करेंगे शी का, वहीं पे अगर किसी पुरुष की बात कर रहे हैं तो वर्ड इस्तेमाल होगा ही। अब बात करते हैं उसे या उसको इस तरह के शब्दों का जब हम लोग इस्तेमाल करते हैं किसी पुरुष के लिए तो हम वर्ड इस्तेमाल करेंगे हिम का एच आई एम हिम। उसे बुलाओ, कॉल हिम। उसे बुलाओ, कॉल हिम। अब वहीं पर उसे या उसको इस तरह के शब्दों का उपयोग अगर आप किसी महिला के लिए कर रहे हैं यानी कि फीमेल के लिए कर रहे हैं तो आप वर्ड इस्तेमाल करेंगे हर एच ई आर हर। जैसे, उसे बुलाओ, कॉल हर या फिर उसको बुलाओ, कॉल हर। अब अगर बात कर रहे हो उसका या उसकी और यह बात भी अगर किसी महिला के बारे में हो। सो इन दैट केस आल्सो आप वर्ड यूज करेंगे हर। जैसे, यह उसकी कार है, दिस इज हर कार। यह उसकी कार है, दिस इज हर कार। अब बात करते हैं वे वे सब वे लोग यह लोग। मतलब अभी भी सामने वाले से बात कर रहे हैं, किसी और के बारे में बात कर रहे हैं पर जिसके बारे में बात कर रहे हैं, वह एक आदमी नहीं है, है ना, वह एक पूरा ग्रुप है, एक से ज्यादा व्यक्ति हैं। तो इस केस में वर्ड इस्तेमाल करेंगे दे का। जैसे, वे जा रहे हैं, दे आर गोइंग। वे सब जा रहे हैं, दे आर गोइंग। उसका या उसकी, जब बात कर रहे हो किसी के बिलोंगिंग की और बिलोंगिंग जो है वह किसी पुरुष की हो तब वर्ड इस्तेमाल करेंगे हिज का। जैसे, यह उसका घर है, दिस इज हिज हाउस। यह उसका घर है, दिस इज हिज हाउस। नेक्स्ट है देम यानी कि उन्हें। जैसे, उन्हें बुलाओ, कॉल देम। उन्हें बुलाओ, कॉल देम। हमारा यानी कि जब आप अपनी और अपने परिवार की या फिर अपने दोस्तों की बात करते हैं तो आप हिंदी में तो बोलते हैं हमारा, लेकिन इंग्लिश में वर्ड इस्तेमाल करेंगे आवर। क्या बोलेंगे आवर ओ यू आर आवर। जैसे, यह हमारा घर है, दिस इज आवर हाउस। दिस इज आवर हाउस। मैं खुद जब बोलना हो कि मैं खुद तब इस्तेमाल करेंगे माईसेल्फ का किसका इस्तेमाल करेंगे माईसेल्फ का। जैसे, मैंने यह खुद के लिए खरीदा है, आई बॉट दिस फॉर माईसेल्फ आई बॉट दिस फॉर माईसेल्फ। नेक्स्ट है आवर सेल्व्स, आवर सेल्व्स का मतलब होता है हम खुद आवर सेल्व्स यानी कि हम खुद। जैसे, हम अपना काम खुद करते हैं। वी डू आवर वर्क आवर सेल्व्स। हम अपना काम खुद करते हैं, वी डू आवर वर्क आवर सेल्व्स। नेक्स्ट है योरसेल्फ, योरसेल्फ का मतलब होता है तुम खुद या आप खुद, ठीक है तो दोनों ही चीजों के लिए इस्तेमाल करेंगे योरसेल्फ का। जैसे, आप इसे खुद करें, यू डू इट योरसेल्फ। आप इसे खुद करें, यू डू इट योरसेल्फ। वह खुद अगर किसी फीमेल के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है तब इस्तेमाल करेंगे हरसेल्फ का। जैसे, उसने यह खुद किया शी डिड इट हरसेल्फ। उसने यह खुद किया शी डिड इट हरसेल्फ। ओके सो नेक्स्ट है, इट। इसका इस्तेमाल होता है यह के तौर पर, जैसे हम बोलते हैं ना, यह संभव है, इट इज पॉसिबल। यह संभव है, इट इज पॉसिबल। इट्स आई टी एस बिना एपोस्ट्रोफी के यानी कि बिना ऊपर के कॉमा के तब इसका मतलब होता है इसका, इसकी या इसके। तो वाक्य में जहां भी ये तीनों शब्द आएं वहां पर आप इनकी जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं इंग्लिश में इट्स का। जैसे, इसका रंग अच्छा है, इट्स कलर इज नाइस। इसका रंग अच्छा है, इट्स कलर इज नाइस। अगेन इट्स, अब एपोस्ट्रोफी के साथ आया है यानी कि कॉमा लगा हुआ है तब इसका मतलब होता है यह है। देखिए, इट्स अलग से कोई वर्ड नहीं है, ये एक कॉन्ट्रैक्टेड फॉर्म है यानी कि शॉर्ट फॉर्म है इट इज की। तो इट का मतलब होता है यह और इज का मतलब होता है है। तो जब यह साथ में आते हैं तो इनकी कॉन्ट्रैक्टेड फॉर्म हो जाती है इट्स एपोस्ट्रोफी के साथ। जैसे, बारिश हो रही है इसे आप इंग्लिश में दो तरीके से बोल सकते हैं या तो आप शॉर्ट फॉर्म का इस्तेमाल करिए और बोलिए इट्स रेनिंग या फिर आपको सिंपली बोलना है तो आप सिंपल बोलिए इट इज रेनिंग, ठीक है तो दोनों ही तरीके सही हैं। इटसेल्फ यानी कि यह खुद, जब आपको बोलना हो कि यह खुद तब आप इस्तेमाल करेंगे इटसेल्फ का। जैसे, इतिहास खुद को दोहराता है, हिस्ट्री रिपीटस इटसेल्फ। इतिहास खुद को दोहराता है, हिस्ट्री रिपीटस इटसेल्फ। उनका या उनकी, जब बोलना हो उनका या उनकी तब इस्तेमाल करेंगे देयर का टी एच ई आई आर देयर का। जैसे, यह उनका घर है, दिस इज देयर हाउस। यह उनका घर है, दिस इज देयर हाउस। फिर से देयर। टी एच ई आर ई वाला देयर जिसका मतलब होता है वहां। देखिए इंग्लिश में दो तरह के देयर होते हैं, पहला टी एच ई आई आर वाला देयर जिसका मतलब होता है उनका या उनकी और यह पजेशन यानी कि अधिकार बताता है। जैसे हम बोलते हैं ना ये उनका घर है, ये उनकी किताब है तो ये क्या बता रहा है पजेशन। और दूसरा देयर होता है टी एच ई आर ई वाला देयर जो प्लेस यानी कि जगह बताता है जिसका हिंदी में मतलब होता है वहां। एग्जांपल देखिए, वो वहां खड़ी है, शी इज स्टैंडिंग देयर। तो यहां पर ये क्या बता रहा है कि वो कहां पे खड़ी है, वो वहां खड़ी है यानी कि ये प्लेस बता रहा है, जगह बता रहा है। नेक्स्ट है देमसेल्व्स यानी कि वे खुद। जैसे, वे अपना घर खुद साफ करते हैं। दे क्लीन देयर हाउस देमसेल्व्स। वे अपना घर खुद साफ करते हैं, दे क्लीन देयर हाउस देमसेल्व्स। सो गाइज आज की वीडियो में बस इतना ही, ये वीडियो अगर आपको पसंद आई हो तो प्लीज इस वीडियो को लाइक कीजिएगा और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को प्रेस करना बिल्कुल ना भूलें, थैंक्स फॉर वाचिंग।



