Thumbnail for baghwan ne jab kutte ko banaya to 20 saal ki jindagi di. #shorts #motivation by Facts Spotted

baghwan ne jab kutte ko banaya to 20 saal ki jindagi di. #shorts #motivation

Facts Spotted

1m 53s357 words~2 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Pull quotes
[0:00]आप मुझे बस 20 साल ही दे दीजिए। लेकिन जब इंसान की बारी आई तो भगवान ने कहा कि मैं तुम्हें 20 साल की जिंदगी दे रहा हूं जिसमें तुम्हारा जो मन करे वो करना। तब इंसान ने कहा कि भगवान 20 साल की छोटी सी जिंदगी से मेरा क्या होगा?
Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]भगवान ने जब कुत्ते को बनाया तो कहा कि तुम्हें लोगों के दरवाजे पे जाके भौंकना है। और इसके लिए मैं तुम्हें 20 साल की जिंदगी दे रहा हूं। कुत्ता उदास होकर बोला भगवान मेरी जिंदगी के लिए तो 10 साल ही बहुत है। 20 साल जी कर मैं क्या करूंगा? भगवान बोले तथास्तु। बंदर को बनाते वक्त भगवान ने कहा कि तुम्हें लोगों को हंसाना है। और इसके लिए मैं तुम्हें 20 साल की जिंदगी दे रहा हूं। बंदर भी बोला कि भगवान मेरी जिंदगी के लिए तो 10 साल ही बहुत है। अब जब भगवान ने गाय को बनाया तो कहा कि तुम्हें पूरी जिंदगी मेहनत करनी है और अपने बच्चों का पालन पोषण करना है। इसके लिए मैं तुम्हें 60 साल की जिंदगी दे रहा हूं। गाय बोली की भगवान 60 साल जी कर मैं क्या करूंगी? आप मुझे बस 20 साल ही दे दीजिए। लेकिन जब इंसान की बारी आई तो भगवान ने कहा कि मैं तुम्हें 20 साल की जिंदगी दे रहा हूं जिसमें तुम्हारा जो मन करे वो करना। तब इंसान ने कहा कि भगवान 20 साल की छोटी सी जिंदगी से मेरा क्या होगा? भगवान बोले कि ठीक है। बंदर के 10 साल कुत्ते के 10 साल और गाय के 40 साल तुम रख लो। इसीलिए इंसान पहले 20 साल खूब खाता पीता और मौज करता है। फिर 40 साल उसे गाय से मिले उनमें वह बहुत मेहनत करता है और अपने परिवार का पेट भरता है। 10 साल जो उसे बंदर से मिले उनमें वह बंदर की तरह अपने पोते पोतियों को हंसाता है। और 10 साल उसे कुत्ते से मिले उनमें वो बुढ़ापे में कुत्ते की तरह घर के दरवाजे के बाहर बैठा अपनी जिंदगी काट रहा होता है। इसलिए जिंदगी में याद रखना कि आज इस जवानी को मजे में बर्बाद कर दोगे तो बुढ़ापे में मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन अगर आज सही समय पर मेहनत कर लोगे तो बुढ़ापा भी इज्जत सुकून और खुशी के साथ कटेगा। शेयर करो यह रील अपने दोस्तों को ताकि वह भी समझ सके कि जवानी बर्बाद करने के लिए नहीं। बल्कि मेहनत करके कुछ कर दिखाने के लिए होती है।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript