[0:00]पेंशन को लेकर के एक नई अपडेट आ चुकी है विधवा, दिव्यांग या फिर वृद्धावस्था पेंशन को लेकर के बहुत सारे आप लोगों ने वीडियो देखे होंगे कि कोई कह रहा है कि आपको ₹4500 महीना मिलेगा और कोई कह रहा है कि ₹3000 महीना आपको मिलेगा ठीक है कोई कुछ बता रहा है कोई कुछ बता रहा है अलग-अलग वीडियो में आपने देखा होगा ठीक है लोग बहुत सारी वीडियो बना रहे हैं तो मैं आपको इस वीडियो में बताऊंगी कि एक्चुअली आप लोगों को कितना पेंशन मिलने वाला है बिहार के अंदर कितना पेंशन मिलेगा झारखंड में कितना और यूपी में कितना क्योंकि बहुत तरह-तरह की आप लोग को वीडियो देखने को मिल रही होगी ₹4500 आप लोगों को पेंशन मिलेगा किसको मिलेगा कैसे मिलेगा और सरकार ने कितना पेंशन बढ़ाया है बिहार को लेकर भी बात करेंगे क्योंकि सबसे ज्यादा बिहार में लोगों को दिक्कत है पेंशन काफी महीनों से उनकी नहीं आई है यूपी के अंदर भी रुकी हुई है लेकिन बिहार के अंदर क्यों रुकी है यूपी के अंदर क्या करवाना पड़ेगा क्या डॉक्यूमेंट लगाने हैं कैसे क्या अपडेट होगा और कैसे आपकी पेंशन आपके खाते में आएगी अगर आपकी 3 महीने की रुकी है तो वो कितनी आएगी क्या वह नए नियम के हिसाब से ₹4500 के हिसाब से आएगी या पुराने जो आपको ₹3000 मिलते हैं उसके हिसाब से आएगी क्योंकि सभी को पता है यूपी के अंदर जो पेंशन मिलती है वह ₹1000 के हिसाब से ₹3000 मिलता है तीन महीने का 1 महीने का ₹1000 तो 3 महीने का ₹3000 मिलता है ठीक है लेकिन अभी जो है मतलब के उनका जो पेंशन है बढ़ाया गया है अभी बात करें जैसे बिहार की बात करें तो बिहार के अंदर जो है वो मिलता है कि ₹3000 ठीक है ₹3300 मतलब मिलता है अब जो है बढ़ा दिया गया ₹3300 ठीक है और यूपी में कितना मिलता है ₹3000 झारखंड में कितना मिलता है वहां भी ₹3000 इस तरीके से तो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग पेंशन मिलती है वृद्धावस्था और विधवा और दिव्यांग पेंशन ठीक है अभी मैं आपको यह भी बताएंगे कि मतलब कब मिलेगी पेंशन यह भी बताएंगे ठीक है सारा कुछ मैं इस वीडियो में आपको क्लियर करने वाली हूं तो ध्यान से वीडियो को फुल वॉच कर दीजिएगा और बिल्कुल भी स्किप मत करना सभी लोग को बताएंगे बिहार के बारे में भी यूपी के बारे में भी देखिए जो है उत्तर प्रदेश में भी वृद्धावस्था पेंशन विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन मिलती है और दस्तावेज अपडेट करने को यहां पर बताया गया है यानी यूपी में अगर आप लोग पेंशन पाते हैं तो आपको भी अपने डॉक्यूमेंट अपडेट करने हैं ऑथेंटिकेशन आधार ऑथेंटिकेशन आपको कराना है ईकेवाईसी ठीक है तो यहां पर देखिए ऑनलाइन आपको जो है कैसे करवाना है किसको ऑनलाइन कराना है यूपी के अंदर अगर हम लोग डॉक्यूमेंट अपडेट की बात करें तो कहां होंगे कैसे होंगे क्योंकि बिहार के अंदर तो बताया है कि जनसेवा केंद्र पर कॉमन सर्विस सेंटर पर हो जाएंगे अपडेट ठीक है जीवन प्रमाणीकरण हो गया आधार वेरिफिकेशन हो गया यह सब आप लोग को करवाना है तो अभी यहां पर सबसे पहले बात कर लेते हैं कि पेंशन मिलेगी कितनी क्योंकि उसी को लेकर के बहुत सारे लोग परेशान है कि पेंशन जो है अभी कितनी मिलेगी तो देखिए यहां पर आपको बात बता दें कि जो बिहार के अंदर पेंशन है देखिए मैं आपको बताती हूं यहां पर कि अगर बिहार के अंदर पेंशन की बात करें तो वहां पर जो पेंशन है वह थोड़ा उसमें बढ़ोतरी की गई है ठीक है तो राज्य सरकार के नए फैसले के अनुसार अब मुख्यमंत्री पेंशन योजनाओं जिसमें वृद्धावस्था पेंशन दिव्यांग पेंशन और जो है आपकी जो विधवा पेंशन है ठीक है तो इस सभी पेंशन के तहत लाभार्थियों को प्रति माह जो है ₹1100 की राशि दी जा रही है ठीक है मतलब कि इसमें बढ़ोतरी करी गई है पहले 1000 मिलता था अभी 1100 मिलता है 1 महीने का ठीक है तो आपका ₹3300 मतलब बन जाता है और इसमें जो है यहां पर आपको बताया गया है कि आप लोगों का बहुत दिन से पैसा रुका हुआ है चाहे वह वृद्धावस्था पेंशन हो चाहे दिव्यांग पेंशन हो या फिर आपकी विधवा पेंशन हो काफी महीनों से लोगों की पेंशन बिहार के अंदर रुकी हुई है सभी लोग को मतलब यह समस्या है कि आखिर पेंशन कब आएगी आप लोग को पता है कि बिहार के अंदर सरकार पहले ही आप लोग को बता चुकी है कि वहां पर बजट की कमी है बजट नहीं है और आरबीआई से 12000 करोड़ रुपए का मतलब लोन लिया है सरकार ने तो उसी में से आप लोगों को पेंशन वगैरह का भुगतान किया जाएगा फिलहाल जितने महीने का भी पेंशन है वो तो आपको दिया जाएगा ठीक है यहां पर तो बिहार के अंदर अभी क्या है ₹3300 मतलब आप लोगों को पेंशन मिलेगा ठीक है अब यहां पर अगर हम लोग बात कर ले झारखंड की देखिए झारखंड में ₹1000 प्रति माह पेंशन दिया जाता है ठीक है चाहे वह दिव्यांग पेंशन हो विधवा पेंशन हो ठीक है सभी को जो है ₹1000 प्रति माह दिया जाता है झारखंड सरकार की तरफ से और यह जो है यहां पर अगर हम यूपी की बात करें उत्तर प्रदेश की तो उत्तर प्रदेश में हर 3 महीने में एक किश्त आती है विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन की कि हर 3 महीने पर यूपी में पेंशन जो है भेजी जाती है और यह जो पेंशन है अभी तक आप लोगों को ₹1000 प्रति माह के हिसाब से ₹3000 मिल रही थी सभी को मिल रही थी ठीक है लेकिन अभी सरकार इसको बढ़ा दिया है ₹500 बढ़ा करके प्रति माह ₹1500 कर दिया है तो ₹1500 प्रति माह करने से अब आपको 3 महीने में जो किश्त मिलेंगी वह ₹4500 मिलेगी ₹4500 आपके खाते में आएगा यूपी के अंदर ठीक है यूपी की बात कर रहे हैं यूपी में जो पेंशन आएगी 3 महीने की वह ₹4500 आएगी और बिहार के अंदर जो पेंशन आएगी 3 महीने की वह ₹3300 आएगी अब बताइए पेंशन वही है यूपी में ज्यादा है बिहार में कम है और बिहार में सबसे ज्यादा गरीबी है तो मतलब आप लोग कमेंट बॉक्स में लिख कर बताइएगा कि मतलब पेंशन जो है वन नेशन वन पेंशन होनी चाहिए ना कि मतलब पेंशन अगर मिल रही है सेम पेंशन है तो सबको एक जैसी मिलनी चाहिए ठीक है फिलहाल तो आप लोग जो भी आपके मन में हो कमेंट करके बताइएगा जैसा भी आप जो चाहते हैं कितना पेंशन आपको मिलना चाहिए लेकिन यूपी के अंदर बात करें तो दिव्यांग पेंशन जो है वह ₹1000 प्रति माह दी जाती है अगर हम ₹4500 की बात करें तो वह निराश्रित महिला पेंशन यानी कि विधवा पेंशन है और वृद्धावस्था पेंशन ठीक है और यहां पर दिव्यांग पेंशन जो है वह ₹1000 प्रति मत ₹3000 3 महीने पर दिए जाते हैं और अगर कोई कुष्ठ रोग से प्रभावित है तो उसको भी ₹3000 तीन महीने पर मिलता है तो यह उत्तर प्रदेश की बात है तो यहां पर ये है कि अगर आप बिहार के हैं तो आपको ₹3300 तीन महीने पे मिलेगा और उत्तर प्रदेश के हैं तो ₹4500 आपको 3 महीने पर मिलेगा अब बात कर लेते हैं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अगर आप बिहार के हैं तो फिर देखिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आपको करवाना होगा और बताया गया है कि आप ऑनलाइन करवाएगा जनसेवा केंद्र पर जाकर यानी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर कोई भी आपके नजदीकी आपके शहर में कहीं पर भी सीएससी सेंटर हो कॉमन सर्विस सेंटर जन सुविधा केंद्र ये सरकार के द्वारा दिए गए हैं इनको काम कि आप अपने यहां पर जो है जाकर के अपना जीवन प्रमाणीकरण आधार वेरिफिकेशन और जो है आईएफसी कोड वगैरह अगर आपका चेंज हुआ है सब अपडेट करा सकते हैं मोबाइल नंबर बैंक पासबुक अपना जो भी रजिस्ट्रेशन नंबर लेकर जाइएगा जो आपका रजिस्ट्रेशन नंबर पंजीकृत नंबर हो लेकर जाइएगा और वहां पर अपना सब कुछ जो है दस्तावेज अपना अपडेट करा दीजिएगा ठीक है तो यह जो है आप लोगों को काम जरूर से करा लेना है जिससे कि आपकी पेंशन ना रुके सत्यापन सही हो जाए और आपको समय रहते पेंशन मिल पाए
[7:56]अब बात कर लेते हैं कि पेंशन आखिर आएगी कब तो देखिए अगर हम बिहार की बात करें तो वहां पर जैसे कि आपको पता है कि सरकार ने जो है पैसे की व्यवस्था करी है बजट की व्यवस्था करी है सम्राट चौधरी की सरकार ने तो अभी वहां जो है जो पेंशन आएगी वो जून के महीने में बताया जा रही थी कि 1 जून से 10 जून तक आप लोगों को पेंशन दी जाएगी लेकिन सरकार के द्वारा कहा गया है कि अब हर महीने की 10 तारीख को पेंशन रिलीज की जाएगी हर महीने की 10 तारीख को पेंशन रिलीज की जाएगी और धीरे-धीरे यह स्टेप बाय स्टेप सबके खाते में पहुंचना शुरू हो जाएगी तो आप लोग अगर बिहार झारखंड कहीं से भी है तो अपना 10 तारीख को हर महीने में चेक कराइए 10 जून को भी आप लोग चेक कराइएगा और अभी से भी बीच-बीच में चेक करा लीजिएगा अपना पासबुक जरूर चेक कराइएगा और उत्तर प्रदेश में भी जल्द ही रिलीज होने वाली है पेंशन जिससे कि आप लोग का सत्यापन वगैरह कंप्लीट होता है जिसका डॉक्यूमेंट वगैरह सही होगा सब कुछ सत्यापन ठीक रहेगा पात्र होगा उसके खाते में पैसा रिलीज हो जाएगा तो यह चीजें आपको समझ में आई होंगी आशा करती हूं कि इस वीडियो से आपको काफी ज्यादा हेल्प मिली होगी
[9:50]वीडियो पसंद आई वीडियो को एक लाइक और हाइप कर दीजिएगा चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया कर लीजिएगा बेल आइकन को प्रेस करके ऑल वाली बेल आइकन जरूर से प्रेस कर लीजिएगा ऐसी इंफॉर्मेशन अपडेट आपको आगे भी मिलती रहेंगी मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में कुछ नई जानकारी के साथ आज की वीडियो में इतना ही धन्यवाद



