Thumbnail for एक लोमड गध क आकर बोलत ह जंगल क राज शेर न आपक याद किय ह गध बोल शेर #youtubeshorts #story by story wala x1

एक लोमड गध क आकर बोलत ह जंगल क राज शेर न आपक याद किय ह गध बोल शेर #youtubeshorts #story

story wala x1

1m 59s349 words~2 min read
Auto-Generated

[0:00]एक लोमड़ी गधे को आकर बोलती हैं जंगल के राजा शेर ने आपको याद किया है। गधा बोला शेर ने और मुझे याद किया। मगर क्यों लोमड़ी बोली आप जैसे सुंदर और ब्लिश्ठ शरीर के धनी को भला शेर क्यों याद करेगा? केवल एक ही काम है। शेर तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं और आपको जंगल का राजा बनाना चाहते हैं। गधा बहुत खुश हुआ और लोमड़ी की बातों में आकर शेर के पास पहुंच गया। अब शेर ने गधे पे हमला कर दिया। गधे की किस्मत अच्छी थी वो बच निकला। ज्यों ही जान छुटा के भागने लगा। लोमड़ी बोली अरे क्या हुआ क्यों भाग रहे हो? गधा बोला अच्छा तू तो बोल रही थी तुम्हें राजा बनाने के लिए बुलाया है। वो तो मेरे कान खा गया। लोमड़ी बोली कान खाए नहीं है। कान छोटे किए है बेवकूफ। तुम्हें राजमुकुट पहनाएंगे इन बड़े कानों की वजह से तुम्हारे सर में नहीं आएगा राजमुकुट। गधा फिर से लोमड़ी की बातों में आ गया। शेर ने झपट कर वापस हमला कर दिया। गधा इस बार भी जैसे तैसे बच निकला। और ज्यों ही भागने लगा लोमड़ी बोली अरे तुम तो गधे के गधे ही ठहरे। क्यों भाग रहे हो क्या हो गया? गधा बोला अरे धोखेबाज शेर ने मेरे पे फिर से हमला कर दिया। कान तो चलो मान लिया वो राजमुकुट पहनाना चाह रहा था। लेकिन मेरी पूंछ में कौन सा राजमुकुट आएगा? लोमड़ी बोली अरे मूर्ख जरा सोच जब तू राजा बनेगा राजगद्दी पे बैठेगा तो तेरी पूंछ चुभेगी नहीं। गधा बोला अच्छा यह बात थी क्या गधा फिर से शेर के पास गया। मगर इस बार कोई मौका नहीं मिला। शेर ने गधे को तुरंत झपट कर दबोच लिया। और शिकार कर लिया। शेर डकार लेते हुए लोमड़ी से बोला यार मैंने इसका एक-एक अंग खाया। मगर इसका दिमाग नहीं मिला। लोमड़ी हंसकर बोली इस बेचारे के पास दिमाग था ही नहीं। अगर दिमाग होता तो दो बार धोखा होने के बाद तीसरी बार आपके पास थोड़ी आता। सो किसी चिकनी चुपड़ी बातों पर आंख बंद करके कभी भरोसा मत करो। हर सलाह अच्छी नहीं होती।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript