[0:00]हनुमान जी ने कैसे तोड़ा इन तीन लोगों का घमंड जब रानी सत्यभामा को अपनी सुंदरता पर गरुड़ को अपनी तीव्र गति पर और सुदर्शन चक्र को अपनी शक्ति पर घमंड हो जाता है. तब भगवान श्री कृष्ण ने सभी का घमंड तोड़ने के लिए गरुड़ से कहा कि जाओ और हनुमान जी को बुलाकर लाओ. उनसे कहना कि श्री राम आपका द्वारका में इंतजार कर रहे हैं. सत्यभामा से कहा कि तुम जाओ और श्रृंगार करके तैयार हो जाओ. भगवान श्री कृष्ण ने सुदर्शन चक्र को द्वार पर भेज दिया और कहा कि किसी को भी अंदर मत आने देना. जब हनुमान जी को यह खबर मिली तो गरुड़ और हनुमान जी ने एक साथ उड़ान भरी. लेकिन जब गरुड़ ने पीछे मुड़कर देखा तो हनुमान जी उन्हें दिखाई नहीं दिए. गरुड़ को लगा कि हनुमान जी उनसे पीछे रह गए. लेकिन हनुमान जी द्वारका में श्री राम के पास पहुंच चुके थे और जब हनुमान जी ने सत्यभामा को श्री कृष्ण के पास बैठा हुआ देखा तो उन्होंने पूछा कि माता सीता की जगह पर यह दासी कौन है. जब भगवान श्री कृष्ण ने हनुमान जी से पूछा कि द्वार पर तुम्हें किसी ने रोका तो नहीं. इसके बाद हनुमान जी ने अपने मुख से सुदर्शन चक्र को निकालकर बाहर किया. हनुमान जी ने भगवान श्री कृष्ण से कहा कि मुझे कोई भी शक्ति अपने प्रभु श्री राम से मिलने से नहीं रोक सकती. इसके कुछ समय बाद ही गरुड़ भी वहां पर पहुंच गए और हनुमान जी को पहले से ही वहां पर देखकर वह भी पूरी तरह से हैरान रह गए.

हनुमान जी ने तोड़ा 3 देवों का घमंड #siyaram #shreekrishna #hanumanji #shorts
Govardhan nath mishra
1m 0s265 words~2 min read
YouTube auto captions
Transcript source
YouTube auto captions
This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.
Pull quotes
[0:00]हनुमान जी ने कैसे तोड़ा इन तीन लोगों का घमंड जब रानी सत्यभामा को अपनी सुंदरता पर गरुड़ को अपनी तीव्र गति पर और सुदर्शन चक्र को अपनी शक्ति पर घमंड हो जाता है.
[0:00]तब भगवान श्री कृष्ण ने सभी का घमंड तोड़ने के लिए गरुड़ से कहा कि जाओ और हनुमान जी को बुलाकर लाओ.
[0:00]भगवान श्री कृष्ण ने सुदर्शन चक्र को द्वार पर भेज दिया और कहा कि किसी को भी अंदर मत आने देना.
[0:00]लेकिन हनुमान जी द्वारका में श्री राम के पास पहुंच चुके थे और जब हनुमान जी ने सत्यभामा को श्री कृष्ण के पास बैठा हुआ देखा तो उन्होंने पूछा कि माता सीता की जगह पर यह दासी कौन है.
Use this transcript
Related transcript hubs
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


