Thumbnail for एक राजा को जब पता चला कि मेरे राज्य में एक ऐसा आदमी रहता है जिसका #youtubeshorts #story by story india 1

एक राजा को जब पता चला कि मेरे राज्य में एक ऐसा आदमी रहता है जिसका #youtubeshorts #story

story india 1

49s144 words~1 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]एक राजा को जब पता चला कि मेरे राज्य में एक ऐसा आदमी रहता है, जिसका सुबह-सुबह मुंह देखने से दिन भर भोजन नहीं मिलता। इस हकीकत को जानने के लिए राजा ने एक रात उसे अपने रूम में सुलाया। अगले दिन राजा इतना व्यस्त हो गया कि उसे भोजन करने का टाइम ही नहीं मिला। क्रोधित राजा ने उस आदमी को फांसी की सजा सुना दी। फांसी के टाइम जब उस आदमी से आखिरी इच्छा पूछी गई, तो उसने कहा राजन, जब आपने मेरा मुंह देखा तो आपको भोजन नसीब नहीं हुआ। लेकिन जब मैंने आपका सुबह-सुबह मुंह देखा तो मुझे तो मौत की सजा मिली है। ये सुनते ही राजा का सर शर्म से झुक गया। और भरी भीड़ में एक संत की वाणी बोली, बुरा जो ढूंढन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोई, जो दिल खोजा अपना, मुझसे बुरा ना कोई।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript