[0:00]कभी शिव के आगे रो कर देखो, सारी दुनिया के आंसू हल्के लगेंगे। जो व्यक्ति शिव के चरणों में टूटकर बिखरता है, वह फिर संसार में कभी नहीं टूटता। क्योंकि जिस दिन तुमने सच्चे मन से महादेव को पुकार लिया, उस दिन तुम्हारे दुख तुम्हारी शक्ति बन जाते हैं। तुम्हारे आंसू तुम्हारा कवच बन जाते हैं और तुम्हारा टूटा दिल खुद शिव का आसन बन जाता है। मनुष्य तब सबसे मजबूत होता है, जब वह सबसे ज्यादा टूटा होता है। पर फिर भी शिव को पकड़ कर बैठा होता है। क्योंकि शिव केवल मंत्रों से नहीं, वेदना से मिलते हैं। वो तुम्हारे टूटे मन में है, तुम्हारे कांपते होठों में है, तुम्हारे हे महादेव कहने में है। और जब तुम शिव से अपने आंसुओं की भाषा में बात करते हो, तब वो तुम्हारे लिए वो शक्ति बन जाते हैं, जो लाखों किताबें, लाखों लोग नहीं दे सकते। जो शिव के सामने झुकता है वो दुनिया में किसी के आगे नहीं झुकता। क्योंकि उसके भीतर महाकाल बसते हैं। तो अब याद रखना जिस ने शिव को अपना दुख बताया, वो कभी हार नहीं सकता। जिसने शिव के चरणों में अपना सिर झुकाया, उसका भाग्य झुकना सीख जाता है। टूटो, पर शिव के लिए रो पर महादेव के आगे। क्योंकि ये आंसू ही तुम्हें वहां पहुंचाते हैं जहां बाकी सब हार मान लेते हैं। शिव की भक्ति में रोने वाला फिर संसार से नहीं डरता। वो खुद मृत्यु से कहता है, रुक अभी मैं अपने महादेव से बात कर रहा हूं।

आँसुओं में जब भक्ति बहती है, तब शिव स्वयं सामने होते हैं…" 🕉️🔥#HarHarMahadev #ShivBhakti #SpiritualA
creative_nakul_
1m 35s249 words~2 min read
YouTube auto captions
Transcript source
YouTube auto captions
This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.
Use this transcript
Related transcript hubs
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


