Thumbnail for पृथ्वी के अंदर भी मौजूद है समुन्द्र | Top 10 Amazing facts about Earth by Top 10 Hindi

पृथ्वी के अंदर भी मौजूद है समुन्द्र | Top 10 Amazing facts about Earth

Top 10 Hindi

7m 6s1,313 words~7 min read
YouTube auto captions
Transcript source

YouTube auto captions

This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.

Pull quotes
[0:00]हमें कमेंट करके जरूर बताएं और ऐसे ही दिलचस्प बातें जानते रहने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।
Use this transcript
Related transcript hubs

[0:00]पृथ्वी से जुड़ी 10 बातें आप नहीं जानते होंगे। पृथ्वी हमारी पृथ्वी, हमारा घर। इस असीम ब्रह्मांड में हमारा एकमात्र पता हम इंसान इस पृथ्वी के रहस्यों को जानने की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन यह नीला ग्रह अपने गर्भ में कितने रहस्यों को छिपाए हुए हैं, यह कोई नहीं जानता। नमस्कार दोस्तों, Top 10 Hindi की इस दुनिया में आपका स्वागत है और इस वीडियो में हम आपको पृथ्वी से जुड़ी ऐसी बातें बताने वाले हैं जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। तो आइए जानते हैं इनके बारे में। 10 दिन हमेशा से 24 घंटे का नहीं था। अब मैं आपसे पूछूंगा कि एक दिन में कितने घंटे होते हैं तो आप कहेंगे कि भैया 24 घंटे होते हैं। यह तो साधारण सा सवाल है। लेकिन दोस्तों हमेशा से ऐसा नहीं था। आज से करीब 6 करोड़ साल पहले एक दिन में सिर्फ 21 घंटे और 54 मिनट ही हुआ करते थे। दरअसल चंद्रमा, सूरज और दूसरे ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण से समुद्र में आने वाले ज्वार भाटों के कारण पृथ्वी की कक्षा में थोड़ा बहुत बदलाव आता रहता है। और हर 100 साल में एक दिन का समय 1.7 मिलीसेकंड कम होता जाता है। पृथ्वी पर होने वाली प्राकृतिक आपदाओं के कारण भी दिन के समय में परिवर्तन होता है। 2011 में जापान में आए भूकंप से एक दिन का समय करीब 1.8 मिलीसेकंड कम हो गया था। नौ बढ़ती गर्मी। दोस्तों पृथ्वी पर गर्मी लगातार बढ़ती ही जा रही है। वैज्ञानिक मानते हैं कि आज से करीब 100 करोड़ साल बाद हमारा सूर्य आज से 10% ज्यादा चमकदार और गर्म होगा। 400 करोड़ साल बाद गर्मी इतनी बढ़ जाएगी कि समुद्र का पानी भाप में बदल जाएगा। 750 करोड़ साल बाद पृथ्वी मंगल ग्रह की तरह एक बड़े रेगिस्तान में बदल जाएगा और सूर्य इतना भयानक रूप ले चुका होगा कि शायद मरकरी, वीनस और हमारा चंद्रमा भी खत्म हो चुका होगा। आठ पृथ्वी पूरी गोल नहीं है। बचपन से हमें पढ़ाया गया है कि पृथ्वी गोल है लेकिन दोस्तों आपको शायद नहीं पता होगा कि पृथ्वी पूरी तरह से गोल नहीं है। यह अपने ध्रुवों पर थोड़ी चपटी है या कह सकते हैं कि बीच में थोड़ी ज्यादा ही गोल है। दरअसल भूमध्य रेखा की ओर पृथ्वी अपनी कक्षा पर इतनी गति से घूमती है कि पृथ्वी का आकार ऐसा हो गया है जैसे एक गेंद को जोर से मारा गया हो। इस विशेष आकार को जिओइड कहते हैं। दोस्तों क्या आपको पता है माउंट एवरेस्ट पृथ्वी का सबसे ऊंचा पर्वत है क्योंकि पर्वतों की ऊंचाई समुद्री स्तर से नापी जाती है। अगर हम पृथ्वी के गर्भ से पर्वत से ऊंचाई नापे तो इक्वाडोर का माउंट चिंबोराज़ो सबसे ऊंचा पर्वत है। सात सबसे लंबी पर्वत श्रंखला। दोस्तों क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे लंबी पर्वत श्रंखला कौन सी है? आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब एंडीज पर्वत श्रंखला होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। असल में दुनिया की सबसे लंबी पर्वत श्रंखला का सिर्फ 10% भाग ही हमें दिखता है और बाकी भाग समुद्र की गहराइयों में है। इसे हम मिड ओशियन रिच सिस्टम के नाम से जानते हैं। 1950 में किए गए एक सर्वे के अनुसार इसकी लंबाई 80000 किलोमीटर है और यह एंडीज पर्वत श्रंखला से 20 गुना ज्यादा लंबी है। छह भूचुंबकीय क्षेत्र का पलटना जैसा कि आप जानते ही होंगे कि पृथ्वी के ध्रुव भी एक प्राकृतिक चुंबक की तरह काम करती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्वी अपनी चुंबकीय दिशाओं को पलटता रहता है और आने वाले समय में भी ऐसा होगा। लेकिन दोस्तों चिंता करने की बात नहीं है क्योंकि इसका हम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला। हां बस दुनिया के सभी कंपास बिगड़ जाएंगे। लेकिन परेशानी तो डॉल्फिन और व्हेल मछली को काफी होगी क्योंकि वो तो इन चुंबकीय तरंगों से ही अपना रास्ता खोजती हैं। आप क्या सोचते हैं क्या हमें ऐसे जीवों के लिए कुछ करना चाहिए? वीडियो को लाइक करके अपनी सहमति प्रकट कर सकते हैं या नीचे कमेंट कर सकते हैं। पांच असमान ग्रेविटी। दोस्तों आप में से कई लोग यह समझते होंगे कि पृथ्वी पर हर जगह ग्रेविटी या गुरुत्वाकर्षण एक सा ही होता है। आपको बता दूं कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कनाडा का हडसन बे एक ऐसा ही उदाहरण है। यहां की ग्रेविटी पृथ्वी की दूसरी जगहों की तुलना में काफी कम है। माना जाता है कि यहां पर पृथ्वी के गर्भ और सतह के बीच पर्याप्त द्रव्यमान नहीं है जिसके कारण यहां की ग्रेविटी कम है। सन 2009 में अंतरिक्ष में भेजी गई एक सैटेलाइट से पृथ्वी की अलग-अलग जगहों की ग्रेविटी नापी गई थी जिसमें इस जगह के बारे में पता चला था। वैसे पृथ्वी पर यह इकलौती ऐसी जगह नहीं है बल्कि बहुत सी जगहों पर ग्रेविटी की ऐसी अनियमितताएं पाई गई हैं। चार पेंजिया दोस्तों आज पृथ्वी पर सात महाद्वीप हैं लेकिन आज से करीब 3 करोड़ साल पहले यह सभी महाद्वीप एक ही थे। मतलब पृथ्वी पर जमीन का एक टुकड़ा था जिसे हम पेंजिया के नाम से जानते थे। यह उस समय पृथ्वी के 1/3 भाग में फैला हुआ था। बाद में करीब 1 करोड़ 75 लाख साल पहले पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेट्स में हुई हलचल के कारण धीरे-धीरे सभी महाद्वीप अलग-अलग हो गए। भूवैज्ञानिकों की मानें तो आज से करीब 2.5 करोड़ सालों के बाद सारे महाद्वीप एक बार फिर से जुड़ जाएंगे और एक बार फिर से पेंजिया का निर्माण होगा। तीन छिपा हुआ समुद्र। जी हां दोस्तों आपने बिल्कुल सही सुना। वैज्ञानिकों ने जमीन से करीब 660 किलोमीटर नीचे एक छिपा हुआ समुद्र होने की बात की है। माना जा रहा है कि इस समुद्र में पृथ्वी की सतह पर मौजूद सभी समुद्रों से तीन गुना ज्यादा पानी है। यह पानी लिक्विड नहीं है बल्कि एक बड़ी सी नीली चट्टान के रूप में है जिसे रिंग वडाइट नाम दिया गया है। कुछ वैज्ञानिक तो यह भी मानते हैं कि आज जो समुद्र पृथ्वी की सतह पर मौजूद है वह भी पहले जमीन के अंदर कुछ इसी तरह थे लेकिन वह बाद में भौगोलिक गतिविधियों के कारण सतह पर आ गए। दो पहले पृथ्वी बैंगनी थी। अब आप कहेंगे भाई, यह तो ज्यादा हो रहा है। डार्विन कहते हैं कि हम बंदर थे और अब पृथ्वी को भी बैंगनी कर दिया। लेकिन दोस्तों कुछ खगोलीय जीव वैज्ञानिकों की मानें तो यह पूरी तरह सत्य है। दरअसल पृथ्वी पर पाए जाने वाले शुरुआती जीव क्लोरोफिल की जगह बैंगनी रंग के एक रसायन का इस्तेमाल करके सूर्य की किरणों की सहायता से भोजन बनाया करते थे। इस रसायन को रेटिनल नाम दिया गया है। इस कारण हमारे ग्रह का रंग भी बैंगनी था लेकिन बाद में जो पेड़-पौधे पृथ्वी पर हुए वे अपना भोजन बनाने के लिए क्लोरोफिल का इस्तेमाल करते थे। हरे रंग का क्लोरोफिल बैंगनी रंग से ज्यादा सूर्य के प्रकाश को सोख सकता है और इसलिए यह ज्यादा कारगर साबित हुआ। एक पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत कैसे हुई? पृथ्वी पर लाखों और करोड़ों प्रजातियों के जीव रहते हैं। लेकिन उनमें से सबसे बुद्धिमान जीव यानी कि हम इंसान अभी तक यह पता नहीं लगा सके कि हम इस पृथ्वी पर आए कहां से। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्वी के सभी जीव जंतु उन मॉलिक्यूल्स से बने हैं जो पृथ्वी पर उस समय मौजूद थे। यह अणु या मॉलिक्यूल अपने आप को दोहरा सकते थे जैसे कि डीएनए होता है। लेकिन यह मॉलिक्यूल्स पृथ्वी पर ही बने या ब्रह्मांड में दूर किसी ग्रह से आए, यह अभी तक भी साफ नहीं है। वैसे ज्यादातर वैज्ञानिकों का तो यही दावा है कि ये मॉलिक्यूल्स पृथ्वी के निर्माण के साथ ही बने थे और हम कोई एलियन नहीं है। तो दोस्तों ये थी पृथ्वी से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें तो कौन-कौन सी बातें आप पहले से जानते थे और आज आपको क्या-क्या नया जानने को मिला? हमें कमेंट करके जरूर बताएं और ऐसे ही दिलचस्प बातें जानते रहने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript