[0:00]एक बार एक कुत्ते और गधे की शर्त लगी कि जो दौड़कर पहले पहुंचेगा वो सत्ता के सिंहासन पर बैठकर राज करेगा। दौड़ शुरू हुई, कुत्ता खुश था। उसने सोचा मैं तो बहुत तेज भाग सकता हूं। और इसमें शर्त लगाने वाली कौन सी बात थी। गधे को तो मैं यूं हरा दूंगा। दोनों ने दौड़ लगानी शुरू कर दी पर उस कुत्ते को क्या मालूम कि हर गली नुक्कड़ पर उसे दूसरे बहुत से कुत्ते मिलेंगे जो उसे आगे नहीं जाने देंगे। और वही हुआ जैसे-जैसे वह आगे बढ़ा हर गली नुक्कड़ पर उसे दूसरे कुत्तों का सामना करना पड़ा। उसके ऊपर जानलेवा हमला हुआ, उसका विरोध हुआ। जैसे-तैसे करके कुत्ता वहां पहुंचा। और देखा, गधा सिंहासन पर बैठा राज कर रहा था। इस कहानी का मतलब है कि हम जिंदगी में जब-जब आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, हमारे ही समाज के लोग सबसे पहले हमारी टांग खींचने का काम करेंगे। हमारे ही अपने लोग सबसे पहले हमें रोकने का काम करेंगे। यह कड़वा सच है कि जब-जब हम आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, सबसे पहले हमारे अपने ही हमें रोकेंगे।

एक बार एक कुत्ते और गधे की शर्त लगी कि जो दौड़ कर पहले पहुंचेगा वो सत्ता के #youtubeshorts #story
story india 1
1m 5s182 words~1 min read
YouTube auto captions
Transcript source
YouTube auto captions
This transcript was extracted from YouTube's auto-generated caption track. The transcript below is server-rendered so it can be read, searched, cited, and shared without opening the original YouTube player.
Use this transcript
Related transcript hubs
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


