Thumbnail for उत्तराखंड मासिक करंट अफेयर्स | Uttarakhand Current Affairs JANUARY 2026 |  @JARDHARICLASSES by JARDHARI CLASSES

उत्तराखंड मासिक करंट अफेयर्स | Uttarakhand Current Affairs JANUARY 2026 | @JARDHARICLASSES

JARDHARI CLASSES

27m 53s3,686 words~19 min read
Auto-Generated

[0:00]नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका जधारी क्लासेस में। आज हम चर्चा करने वाले हैं उत्तराखंड मासिक करंट अफेयर जनवरी 2026 तो जनवरी 2026 माह के उत्तराखंड के समस्त करंट अफेयर यहां पर हम चर्चा करेंगे।

[0:17]दोस्तों, लास्ट में आपसे प्रश्न भी पूछा जाएगा, जिसका जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देना है। तो चलिए दोस्तों, वीडियो शुरू करते हैं।

[0:23]जनवरी मंथ का क्वेश्चन नंबर एक है, राष्ट्रीय वशु चैंपियनशिप में हलदवानी की किस खिलाड़ी ने सीनियर वर्ग (48 किलोग्राम) भार वर्ग में कांस्य पदक जीता?

[0:36]तो सीनियर वर्ग है 48 किलोग्राम भार वर्ग। इसमें कांस्य पदक जीता है हिमाणी बिष्ट ने तो बी ऑप्शन सही जवाब है। डिटेल जान लेते हैं।

[0:43]तो राष्ट्रीय वसु चैंपियनशिप इसका जो आयोजन है तो इसका आयोजन किया गया था छत्तीसगढ़ में तो छत्तीसगढ़ में इसका आयोजन किया गया था।

[0:53]प्रतियोगिता का जो आयोजन हुआ 24 से 30 दिसंबर तो 24 से 30 दिसंबर 2025 को इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था और यह जो प्रतियोगिता है यह आयोजित की थी इसका आयोजन किया था छत्तीसगढ़ वसु एसोसिएशन द्वारा इसका आयोजन किया गया था।

[1:10]इसमें पीहू ने पीहू ने सब जूनियर कैटेगरी में 39 किलो वर्ग 39 किलो वर्ग भार में और उत्तराखंड की हिमानी बिष्ट ने दोनों ही उत्तराखंड की है उत्तराखंड की हिमानी बिष्ट ने सीनियर कैटेगरी में 48 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रोंज मेडल जीता है।

[1:27]तो पीहू और हिमाणी बिष्ट ने दोनों ने एक ने 39 वर्ग 39 किलो वर्ग भार में और दूसरे ने 48 केजी भार वर्ग में ब्रोंज मेडल जीता है।

[1:38]तो 24 से 30 दिसंबर 2025 तक ये गेम आयोजित किया गया था छत्तीसगढ़ में। क्वेश्चन नंबर टू है, खनन सुधारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार द्वारा पुरस्कृत उत्तराखंड राज्य ने देश में कौन सा स्थान हासिल किया है?

[1:50]उत्तराखंड ने किया है दूसरा स्थान हासिल तो बी ऑप्शन सही जवाब तो उत्तराखंड ने खनन सुधारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए देश में दूसरा स्थान हासिल किया है और इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने राज्य को 200 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी है और जो ये राशि है ये 2025-26 के लिए पूंजी निवेश हेतु राज्यों की विशेष सहायता योजना (SASCI - Special Assistance to States for Capital Investment) के अंतर्गत (ऋण के रूप में) दी गई है।

[2:34]राज्य सरकार ने ई-नीलामी (E-auction) प्रणाली, सेटेलाइट आधारित निगरानी और आधुनिक माइनिंग सर्विलांस सिस्टम जैसे कड़े सुधार लागू किए हैं।

[2:44]पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया के कारण राज्य का खनन राजस्व ₹300 करोड़ से बढ़कर ₹1200 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। स्वीकृत की गई विशेष सहायता राशि का उपयोग माइनर मिनरल्स (Minor Minerals) सुधारों और स्टेट माइनिंग रेडीनेस इंडेक्स (State Mining Readiness Index) से जुड़े कार्यों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

[2:51]तो चार गुना बढ़ा है 300 करोड़ से लेकर 1200 करोड़ खनन राजस्व वृद्धि हुई है उत्तराखंड सरकार की।

[3:00]SMRI (State Mining Readiness Index / राज्य खनन तत्परता सूचकांक) गैर-कोयला खनिजों की reform-readiness, operational efficiency और sustainability को benchmark करने के लिए बनाया गया फ्रेमवर्क है।

[3:25]इसे Ministry of Mines ने 2025 के लिए पहली बार जारी किया।

[3:42]SMRI के 4 प्रमुख संकेतक हैं: Auction Performance, Early Mine Operationalisation, Exploration Thrust, Sustainable Mining Practices. राज्यों को खनिज संसाधन उपलब्धता के आधार पर 3 श्रेणियों में रखा जाता है।

[4:08]Category A (खनिज समृद्ध राज्य) में मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात शीर्ष प्रदर्शनकर्ता हैं। Category B (मध्यम संसाधन वाले राज्य) में गोवा, उत्तर प्रदेश और असम शीर्ष प्रदर्शनकर्ता हैं।

[4:14]अगर बात करें कैटेगरी B में जो कि मध्यम संसाधन वाले राज्य हैं इसमें गोवा को प्रथम स्थान दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश और तीसरे पर है असम।

[4:24]कैटेगरी C में जो कि कम संसाधन वाले राज्य हैं इसमें पंजाब फर्स्ट नंबर पे है दूसरे पे उत्तराखंड और तीसरे पे त्रिपुरा।

[4:32]तो यहां पर उत्तराखंड जो कैटेगरी C कम संसाधन वाले राज्य है इसमें उत्तराखंड को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

[4:41]नेक्स्ट क्वेश्चन है, क्वेश्चन नंबर थ्री। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना को वर्ष 2025 में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

[4:56]तो जो डॉ. विजय धस्माना है इन्हें किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? नेशनल यूनिवर्सिटी गवर्नेंस एंड डेवलपमेंट अवार्ड।

[5:05]तो सी ऑप्शन इसका सही जवाब है। नेशनल यूनिवर्सिटी गवर्नेंस एंड डेवलपमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है डॉ. विजय धस्माना को।

[5:14]तो डॉ. विजय धस्माना स्वामी रामा हिमालयन यूनिवर्सिटी (SRHU), जॉलीग्रांट के अध्यक्ष हैं। उन्हें National University Governance and Development Award-2025 से सम्मानित किया गया।

[5:31]समान समारोह का आयोजन India International Centre, New Delhi में हुआ।

[5:37]प्रदान किसने किया? इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एजुकेशन फॉर वर्ल्ड पीस द्वारा इसे प्रदान किया गया है।

[5:51]उन्हें इससे पहले काफी सारे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सम्मान मिल चुके हैं कौन-कौन से हैं? डॉ. बीसी रॉय अवार्ड 2001 में प्रदान किया गया।

[5:56]उत्तराखंड रत्न अवार्ड 2005 से इन्हें सम्मानित किया गया है। गढ़वाल विभूति सम्मान 2007, वाइस चांसलर ऑफ द ईयर 2021 में, उत्तराखंड श्री सम्मान (2023, हिंदुस्तान टाइम्स मीडिया) तथा शिक्षाविद् अलंकरण (2023, श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति) ने दिया।

[6:19]ये कुछ सम्मान इससे पूर्व प्राप्त हो चुके हैं। नेक्स्ट क्वेश्चन की तरफ बढ़ते हैं, क्वेश्चन नंबर है फोर। हाल ही में पंजीकृत की गई 'उदयपुरी' किस पशु की एक नस्ल है, जिसे उत्तराखंड की विशिष्ट नस्ल के रूप में मान्यता मिली है?

[6:36]तो यह जो उदयपुरी यह किस पशु की नस्ल है? तो बकरी की ये नस्ल है उदयपुरी बकरी डी ऑप्शन इसका सही जवाब है। डिटेल जान लेते हैं।

[6:44]तो जो उदयपुरी जो ये बकरी है उदयपुरी बकरी इसे राष्ट्रीय पशु आनुवंशिकी संसाधन ब्यूरो (NBAGR - National Bureau of Animal Genetic Resources), करनाल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 43वीं पंजीकृत नस्ल के रूप में मान्यता दी गई है।

[7:10]तो NBAGR द्वारा इसे 43, 43वीं राष्ट्रीय पंजीकृत नस्ल के रूप में मान्यता दी गई है। यह जो नस्ल है जो उदयपुरी बकरी है यह उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल जिले के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों (उदयपुरी, अजेरी पट्टी, दुगड्डा से यमकेश्वर) में पाई जाती है।

[7:37]और इसकी जो मुख्य विशेषता है की बात करें तो इसकी जो शारीरिक बनावट है छोटा आकार इसके माथे पर काले बाल और बाहर-पीछे मुड़े हुए चपटे सींग।

[7:46]ये इसकी विशेषता है। और जलवायु अनुकूलन है ये नस्ल समशीतोष्ण जलवायु के लिए पूरी तरह से अनुकूलित है।

[8:00]ठीक है तो ये इसके कुछ प्रमुख विशेषताएं। इस नस्ल को मान्यता दिलाने में जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के वैज्ञानिकों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

[8:14]इस मान्यता से उत्तराखंड पशुपालन विभाग (Department of Animal Husbandry) इसे राज्य की बकरी प्रजनन नीति में शामिल कर सकेगा।

[8:23]क्वेश्चन नंबर फाइव। हाल ही में उत्तराखंड के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने 'ऊन एक्सपो राष्ट्रीय प्रदर्शनी' का शुभारंभ कहां किया?

[8:33]तो कहां किया गया? देहरादून में। तो बी ऑप्शन सही जवाब है। देहरादून।

[8:39]उत्तराखंड के ग्राम्य विकास मंत्री (Rural Development Minister) गणेश जोशी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में 'ऊन एक्सपो राष्ट्रीय प्रदर्शनी' (Wool Expo National Exhibition) का उद्घाटन किया।

[8:50]क्वेश्चन नंबर सिक्स। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित 125 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक 'लॉर्ड कर्जन रोड' (Lord Curzon Road) का नाम बदलकर क्या रखा गया है?

[9:02]तो लॉर्ड लॉर्ड कर्जन रोड है इसका नाम बदलकर रखा गया है नंदा सुनंदा परिपथ तो बी ऑप्शन इसका सही जवाब है नंदा सुनंदा परिपथ।

[9:14]उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित ऐतिहासिक लॉर्ड कर्जन रोड को अब नंदा सुनंदा परिपथ (Nanda Sunanda Paripath) के नाम से जाना जाएगा। इस 200 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण 1899 में ब्रिटिश भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन के निर्देश पर किया गया था।

[9:28]यह ऐतिहासिक ट्रैक गढ़वाल और पहला क्या नाम था? लॉर्ड कर्जन रोड इसका नाम था। इसका निर्माण हुआ था 1899 में। तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन के निर्देश पर इसका निर्माण किया गया था।

[9:42]यह जो रोड है यह है 200 किलोमीटर लंबा है ये। तो 200 किलोमीटर लंबा मार्ग है ये। और जो ये मार्ग है यह गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र को जोड़ता है और इस पर 50 से अधिक गांवों को ये जोड़ता है गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के 50 से अधिक गांवों को ये आपस में जोड़ता है।

[10:00]सांस्कृतिक महत्व की बात करें तो ये नंदा देवी राजावत यात्रा का पारंपरिक मार्ग है और जो ये रास्ता है यह थराली के ग्वालदम से जोशीमठ के तपोवन तक फैला हुआ है।

[10:13]200 किलोमीटर लंबा यह ऐतिहासिक मार्ग है जिसका नाम अब नंदा सुनंदा परिपथ रख दिया गया है और इससे पहले इसका नाम था लॉर्ड कर्जन रोड।

[10:23]ठीक है तो 50 से अधिक गांवों को जोड़ता है और नंदा देवी राजावत यात्रा का ये पारंपरिक रास्ता माना जाता है और यह कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल को आपस में जोड़ता है और थराली ब्लॉक के ग्वालदम से शुरू होकर जोशीमठ ब्लॉक के तपोवन तक फैला है।

[10:38]दोस्तों, आपको एक महत्वपूर्ण जानकारी दे दूं, अब आप जधारी क्लासेस के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। प्ले स्टोर में मिल जाएगा जधारी क्लासेस के नाम से। मैंने आपको डायरेक्ट डिस्क्रिप्शन में इसका लिंक भी दिया है या आप कमेंट पिन में भी चेक कर सकते हैं लिंक दिया गया है जधारी क्लासेस के ऐप का।

[10:53]जिसमें आपको उत्तराखंड हिस्ट्री हो गया, ज्योग्राफी हो गया, हिंदी के नोट्स हो गए, करंट अफेयर ये आपको पीडीएफ नोट्स भी आपको देखने को मिल जाएंगे। फ्री टेस्ट सीरीज भी आपको देखने को मिल जाएंगे। वीडियो कोर्सेज भी आपको यहां पर देखने को मिल जाएंगे।

[11:03]तो आप जधारी क्लासेस के ऐप को जरूर डाउनलोड कीजिए और यहां से आप अपनी उत्तराखंड की जो प्रिपरेशन है उत्तराखंड के जो भी एग्जाम आने वाले हैं इन सभी के नोट्स आपको यहां पर देखने को मिल जाएंगे। तो इसलिए जधारी क्लासेस के ऐप को आप जरूर डाउनलोड कर लीजिए।

[11:21]क्वेश्चन नंबर सेवन। 'India Sports Award 2025' में उत्तराखंड को किस श्रेणी में सम्मानित किया गया है?

[11:30]उत्तराखंड को किस श्रेणी में सम्मानित किया गया है? Best State (Emerging) तो सी ऑप्शन सही जवाब।

[11:37]फिक्की (FICCI - Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry) द्वारा आयोजित 'इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2025' में उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य (उभरता हुआ) (Best State - Emerging) का खिताब मिला है।

[11:54]उत्तराखंड स्पोर्ट्स मिनिस्टर - रेखा आर्या।

[11:58]क्वेश्चन नंबर एट। हाल ही में अल्मोड़ा की नम्रता साह ने किस पर्वत शिखर पर सफल आरोहण कर इतिहास रचा है?

[12:07]तो सही जवाब है मेरा पीक तो सी ऑप्शन सही जवाब है नेपाल में स्थित है मेरा पीक।

[12:14]तो नम्रता शाह की नम्रता शाह जो कि अल्मोड़ा जिले की है खत्याली क्षेत्र की निवासी है ये। तो खत्याली क्षेत्र की निवासी है अल्मोड़ा जिले में पड़ता है उन्होंने नववर्ष 2026 में नेपाल स्थित मेरा पीक पर सफल शिखरारोहण किया है।

[12:31]ये जो नेपाल पीक है इसकी ऊंचाई है 6,476 मीटर है और इसे विश्व के सर्वाधिक ऊंचे ट्रेकिंग पीक में शामिल है।

[12:44]ये जो शिखरारोहण की इन्होंने सात सात सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ, जिसमें 1 जनवरी 2026 को शिखर तक पहुंचने वाली नम्रता साह एकमात्र भारतीय महिला रही।

[13:08]वर्ष 2025 में उन्होंने एवरेस्ट बेस कैंप ट्रैक सफलतापूर्वक पूरा किया।

[13:12]क्वेश्चन नंबर नाइन। इंटरकॉम प्रणाली लागू करने वाला उत्तराखंड का पहला जिला कारागार कौन सा है?

[13:20]तो पहला जिला कारागार कौन है? पिथौरागढ़ जिला कारागार। तो सी ऑप्शन सही जवाब है।

[13:27]तो पिथौरागढ़ जिला कारागार Intercom System (आंतरिक संचार व्यवस्था) लागू करने वाला उत्तराखंड का पहला कारागार बन गया।

[13:37]इंटरकॉम प्रणाली के तहत पारदर्शी दर्पण के माध्यम से कैदी और स्वजन एक-दूसरे को देख सकते हैं।

[13:45]Telephone के जरिए बातचीत की सुविधा दी गई है, लेकिन शारीरिक संपर्क की अनुमति नहीं है।

[13:51]कैदियों को सप्ताह में दो दिन, प्रत्येक मुलाकात के लिए 30 मिनट का समय दिया जाता है। वर्तमान में यह सुविधा पूरे उत्तराखंड में केवल पिथौरागढ़ जिला जेल में उपलब्ध है।

[14:02]क्वेश्चन नंबर 10। द्वितीय सब-जूनियर अंडर-14 नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के बालक वर्ग में प्रथम स्थान किस राज्य ने प्राप्त किया?

[14:10]तो प्रथम स्थान प्राप्त किया है उत्तराखंड ने। तो सी ऑप्शन सही जवाब है उत्तराखंड।

[14:17]द्वितीय सब-जूनियर अंडर-14 नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन T-10 (Tennis Ball 10 Overs) क्रिकेट प्रारूप में किया गया।

[14:27]बालिका वर्ग में बिहार ने प्रथम स्थान, उत्तराखंड ने द्वितीय और तेलंगाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

[14:34]बालक वर्ग में उत्तराखंड ने प्रथम स्थान, पूर्वांचल ने द्वितीय और उत्तर प्रदेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित 15 राज्यों की टीमों ने भाग लिया।

[14:58]क्वेश्चन नंबर 11। उत्तराखंड सरकार ने किस राजकीय नर्सिंग कॉलेज का नाम बदलकर स्व. अंकिता भंडारी के नाम पर किया है?

[15:08]तो सही जवाब है राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी में तो सी ऑप्शन सही जवाब है। तो इसका नाम इन्होंने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के नाम पर कर दिया है।

[15:21]उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम बदलने की घोषणा की कॉलेज का नया नाम 'स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी' रखा गया।

[15:41]क्वेश्चन नंबर 12। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

[15:49]उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को तो बी ऑप्शन सही जवाब है न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को।

[16:00]न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को 8 जनवरी 2026 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

[16:10]वर्तमान में वे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनातन नरेंद्र 9 जनवरी 2026 को 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हुए। तो 8 जनवरी 2026 को न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

[16:30]इनके स्थान पर आ गए हैं अब न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को 8 जनवरी 2026 को इनकी नियुक्ति की गई है।

[16:48]न्यायमूर्ति गुप्ता न्यायमूर्ति नरेंद्र के पद मुक्त होने के बाद औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

[17:03]उनके नाम की अनुशंसा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा की गई थी। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद Central Government ने नियुक्ति को मंजूरी दी।

[17:08]तो सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा अनुशंसा की गई है और केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है। न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को 12 अप्रैल 2013 को इलाहाबाद हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

[17:23]इससे पूर्व इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश थे। नेक्स्ट क्वेश्चन की तरफ बढ़ते हैं, क्वेश्चन नंबर है 13। शीत लहर प्रबंधन विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किस संस्था द्वारा किया गया था?

[17:39]तो शीत लहर प्रबंधन विषय पर। सही जवाब है उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण। तो सी ऑप्शन सही जवाब।

[17:50]तो उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी / उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा शीत लहर प्रबंधन विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

[18:04]इस अवसर पर आपदा मित्र योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आपदा मित्रों को सम्मानित किया गया। राज्य सरकार का लक्ष्य Disaster Risk Reduction और जन-धन सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

[18:22]क्वेश्चन नंबर 14। उत्तराखंड में पहली बार छात्रों की सहभागिता से निकट अंतरिक्ष तक सैटेलाइट पेलोड भेजने वाला मिशन किस स्थान से लॉन्च किया गया?

[18:35]तो सही जवाब है हलद्वानी तो हलद्वानी से लॉन्च किया गया है।

[18:41]डिटेल जान लेते हैं। तो उत्तराखंड में पहली बार युवाओं और छात्रों की सहभागिता से High Altitude Helium Balloon के माध्यम से सैटेलाइट पेलोड को निकट अंतरिक्ष (Lower Space) तक भेजा गया।

[18:59]यह शैक्षणिक मिशन हल्द्वानी से लॉन्च किया गया। हीलियम बैलून से जुड़ा सैटेलाइट पेलोड पृथ्वी की सतह से लगभग 7 से 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचा।

[19:12]मिशन का मुख्य उद्देश्य ऊंचाई के साथ बदलते वायुमंडलीय हालात का अध्ययन करना और वास्तविक परिस्थितियों में वैज्ञानिक डेटा एकत्र करना था।

[19:27]सैटेलाइट में लगे सेंसरों ने तापमान (Temperature), वायुदाब (Air Pressure) और पर्यावरणीय परिवर्तन (Environmental Changes) से जुड़े आंकड़े रिकॉर्ड किए। प्रयोग को और व्यापक बनाने के लिए पेलोड में जैविक नमूने जैसे बीज, पत्तियां और पराग कण शामिल किए गए।

[19:43]क्वेश्चन नंबर 15। ICJS 2.0 रैंकिंग 2025 में पूरे देश में प्रथम स्थान किस राज्य पुलिस ने प्राप्त किया है?

[19:48]जो द्वितीय संस्करण था ICJS का इसमें पूरे देश में प्रथम स्थान किस राज्य पुलिस ने प्राप्त किया तो उत्तराखंड पुलिस ने प्राप्त किया है।

[19:59]ICJS 2.0 रैंकिंग 2025 में पूरे देश में द्वितीय स्थान।

[20:06]NCRB (National Crime Records Bureau) द्वारा ICJS 2.0 रैंकिंग (Inter-Operable Criminal Justice System 2.0) का द्वितीय संस्करण जारी किया गया। इस रैंकिंग में उत्तराखंड पुलिस ने 93.46 अंक प्राप्त कर पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया।

[20:34]हरियाणा पुलिस ने 93.41 अंक के साथ दूसरा स्थान और असम पुलिस ने 93.16 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। ICJS आपराधिक न्याय प्रणाली के सभी प्रमुख स्तंभों पुलिस, न्यायालय, अभियोजन, जेल, फोरेंसिक लैब, फिंगरप्रिंट डेटाबेस और अपराध रिकॉर्ड सिस्टम को एकीकृत करता है।

[21:01]ICJS 2.0 इसका उन्नत संस्करण है, जो रियल-टाइम डेटा शेयरिंग को सक्षम बनाता है। यह प्रणाली “वन डेटा, वन एंट्री” (One Data, One Entry) के सिद्धांत पर आधारित है।

[21:12]ICJS 2.0 के तहत FIR से लेकर सजा तक मामलों की डिजिटल ट्रैकिंग संभव है। उत्तराखंड पुलिस ने डिजिटलीकरण, राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म से जिला-स्तरीय एकीकरण और अधिकारी प्रशिक्षण के माध्यम से ये उपलब्धि हासिल की।

[21:28]ICJS 2.0 से जांच प्रक्रिया तेज, पारदर्शिता में वृद्धि और साक्ष्य-आधारित न्याय को बढ़ावा मिलता है। यह रैंकिंग तकनीकी-आधारित पुलिसिंग और आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली की दिशा में भारत की प्रगति को दर्शाती है।

[21:42]क्वेश्चन नंबर 16। उत्तराखंड में 'मशरूम विलेज' का उद्घाटन किस जिले के बुग्गावाला क्षेत्र में किया गया?

[21:51]तो मशरूम विलेज का उद्घाटन बुग्गावाला क्षेत्र में किया गया है और ये किस जिले के अंतर्गत आता है? तो हरिद्वार के अंतर्गत सी ऑप्शन सही जवाब।

[22:01]हरिद्वार के अंतर्गत आता है बुग्गावाला क्षेत्र और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बुग्गावाला क्षेत्र में मशरूम विलेज का उद्घाटन किया गया।

[22:12]इसका उद्देश्य क्या है? किसानों की आय बढ़ाना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और कृषि में इनोवेशन को बढ़ावा देना ये इसका मुख्य उद्देश्य है।

[22:21]मशरूम की खेती के लाभ क्या है? कम जमीन की आवश्यकता पड़ती है, कम पानी की आवश्यकता पड़ती है, कम समय लगता है और अधिक मुनाफा होता है।

[22:30]इसके कारण लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे स्थानीय युवा महिलाएं स्वयं सहायता समूह ग्रुप (SHG) इनको स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत कृषि उपकरणों पर 80% तक की सब्सिडी दी जाएगी।

[22:49]तो जो फार्म मशीनरी बैंक है बैंक योजना है इसके तहत किसानों को कितनी? 80% तक सब्सिडी पर कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

[23:00]क्वेश्चन नंबर 17। नीति आयोग द्वारा जारी 'निर्यात तैयारी सूचकांक 2024' (Export Preparedness Index-EPI 2024) में 'छोटे राज्यों' की श्रेणी में किस राज्य ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है?

[23:14]तो छोटे राज्यों की श्रेणी की बात कर रहे हैं। तो शीर्ष स्थान प्राप्त किया है छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड ने।

[23:23]डिटेल जान लेते हैं। तो नीति आयोग की जो EPI 2024 है, Export Preparedness Index तो EP Index 2024 तो दो श्रेणियों में एक है स्मॉल स्टेट और दूसरे हैं जो बड़े राज्य हैं।

[23:38]तो छोटे राज्यों की श्रेणी में बात करें तो उत्तराखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पहली रैंक उत्तराखंड ने स्कोर आया 52.07 और ओवरऑल रैंकिंग की बात करें सभी राज्यों की बात करें छोटे-बड़े दोनों मिलाकर तो 13वां स्थान उत्तराखंड का है 13।

[23:59]ठीक है और अगर स्मॉल स्टेट की बात करें तो फर्स्ट रैंक है। दूसरे नंबर पर स्मॉल स्टेट में है जम्मू कश्मीर और थर्ड रैंक है नागालैंड की।

[24:05]लार्ज स्टेट की बात करें तो महाराष्ट्र फर्स्ट रैंक पे है। तमिलनाडु दूसरी रैंक पे और गुजरात तीसरी रैंक पे है।

[24:14]इस सूचकांक में इस सूचकांक जो मूल्यांकन होता है 13 सब पिलर एंड 17 इंडिकेटर के माध्यम से इसका मूल्यांकन किया जाता है और फोर की पिलर चार इसके मुख्य स्तंभ है।

[24:59]चार इसके मुख्य स्तंभ हैं। Export Infrastructure, Policy and Governance, Export Performance, और Business Ecosystem।

[25:07]जो बिजनेस इकोसिस्टम है इस स्तंभ को सर्वाधिक 40% का वेटेज दिया गया है और जबकि अन्य सभी को 20-20% का वेटेज दिया गया है।

[25:17]इस सूचकांक का उद्देश्य क्या है? भारत को 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर के वस्तु निर्यात लक्ष्य तक पहुंचाना। तो 1 ट्रिलियन डॉलर के गुड्स एक्सपोर्ट तक लक्ष्य रखा गया है 2030 तक।

[25:34]क्वेश्चन नंबर 18। नीति आयोग के 'निर्यात तैयारी सूचकांक 2024' के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्तराखंड का कुल निर्यात कितना रहा?

[25:42]उत्तराखंड का कुल निर्यात कितना रहा है? 15,062 करोड़ रुपए तो सी ऑप्शन सही जवाब।

[25:53]तो वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्तराखंड का कुल निर्यात 15,062 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 1.1% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।

[26:03]देहरादून मुख्य रूप से फार्मास्यूटिकल और फूड प्रोसेसिंग का केंद्र रहा है, जबकि हरिद्वार फार्मा, FMCG और ऑटोमोबाइल का केंद्र।

[26:15]यह बताया गया है नीति आयोग की जो निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 के अनुसार।

[26:22]क्वेश्चन नंबर 19। राष्ट्रीय मिलेट्झ मिशन (National Millets Mission) के तहत मंडुवा (Finger Millet) खरीद में उत्तराखंड का कौन-सा जनपद पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है?

[26:34]तो पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है चमोली तो सी ऑप्शन इसका सही जवाब है चमोली।

[26:40]राष्ट्रीय मिलेट्झ मिशन (National Millets Mission) के अंतर्गत मंडुवा (रागी) खरीद में चमोली जनपद ने पूरे उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

[26:50]राज्य में कुल 4500 मीट्रिक टन मंडुवा खरीद का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से अकेले चमोली जनपद ने 1503 मीट्रिक टन की रिकॉर्ड खरीद दर्ज की गई। मंडुवा खरीद में पौड़ी जनपद दूसरे स्थान पर रहा है।

[27:09]दोस्तों, ये आज का क्वेश्चन है जिसका जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देना है। देहरादून जिला प्रशासन की 'Nanda-Sunanda Initiative' के तहत हाल ही में कितनी बालिकाओं को शिक्षा सहायता प्रदान की गई?

[27:21]तो दोस्तों, ये जवाब आपको देना है कमेंट बॉक्स में। चार ऑप्शन है और सही जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देना है। दोस्तों, आपको एक महत्वपूर्ण जानकारी दे दूं, अब आप जधारी क्लासेस के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

[27:31]प्ले स्टोर में मिल जाएगा जधारी क्लासेस के नाम से। मैंने आपको डायरेक्ट डिस्क्रिप्शन में इसका लिंक भी दिया है या आप कमेंट पिन में भी चेक कर सकते हैं लिंक दिया गया है जधारी क्लासेस के ऐप का।

[27:41]जिसमें आपको उत्तराखंड हिस्ट्री हो गया, ज्योग्राफी हो गया, हिंदी के नोट्स हो गए, करंट अफेयर ये आपको पीडीएफ नोट्स भी आपको देखने को मिल जाएंगे। फ्री टेस्ट सीरीज भी आपको देखने को मिल जाएंगे।

[27:53]तो आप जधारी क्लासेस के ऐप को जरूर डाउनलोड कीजिए और यहां से आप अपनी उत्तराखंड की जो प्रिपरेशन है उत्तराखंड के जो भी एग्जाम आने वाले हैं इन सभी के नोट्स आपको यहां पर देखने को मिल जाएंगे। तो इसलिए जधारी क्लासेस के ऐप को आप जरूर डाउनलोड कर लीजिए।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript