Thumbnail for Uttarakhand Current Affairs 2026 | January 2026 Uk Current Affairs Devbhoomi ias #Uksssc #ukpsc by Devbhoomi IAS Academy Haldwani

Uttarakhand Current Affairs 2026 | January 2026 Uk Current Affairs Devbhoomi ias #Uksssc #ukpsc

Devbhoomi IAS Academy Haldwani

28m 55s4,780 words~24 min read
Auto-Generated

[0:00]नमस्कार देवभूमि आईएएस एकेडमी के youtube चैनल में आपका स्वागत है। आज का मेरा विशेष टॉपिक होना है उत्तराखंड करंट अपडेट्स के अंतर्गत। जनवरी 2026 का करंट अपडेट्स इससे पहले हमने 2025 की एक सीरीज शुरू की थी। 2000 जनवरी से लेकर दिसंबर तक और कंप्लीट सीरीज करने के बाद अच्छा रिस्पांस था और फिर से एक नए वर्ष की शुरुआत कर रहे हैं हम लोग यहां पर जनवरी 2026 से और सेम ऐसे ही हम लोग नेशनल करंट अपडेट्स में भी शुरुआत करते हैं जनवरी से लेकर दिसंबर की सीरीज लगातार जारी रहती है। शुरुआत कर रहा हूं इसकी आज पहले क्वेश्चन से। पहला क्वेश्चन है नीति आयोग द्वारा जारी जनवरी-2026 में निर्यात तैयारी सूचकांक-2024 में। छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को कौन सा स्थान मिला है? तो छोटे राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान मिला है उत्तराखंड। नीति आयोग द्वारा जारी जनवरी-2026 में जो निर्यात तैयारी सूचकांक आया है। थोड़ा सा डिटेल करेंगे इसकी उत्तराखंड छोटे राज्यों में पहले स्थान पर है। ये जो रिपोर्ट है रिपोर्ट जारी की गई है 14-15 जनवरी 2026 को और इसको जारी करने वाली संस्था नीति आयोग भारत सरकार। और इस रिपोर्ट में उत्तराखंड ने 52.07 के स्कोर के साथ ‘छोटे राज्यों’ की श्रेणी में प्रथम स्थान जबकि Overall Rank में 13वां स्थान प्राप्त किया है।

[1:33]अगर Overall Rank पूछे तो 13वां स्थान, छोटे राज्यों में पूछे तो पहला स्थान। रिपोर्ट का आधार क्या है अगर ऐसे पूछे प्रश्न। इसमें रिपोर्ट का आधार पूछे तो निर्यात ढाँचा। यानी उत्तराखंड में एक्सपोर्ट क्या रहा कैसा रहा? और निर्यात प्रदर्शन उसका परफॉर्मेंस कैसी रही? व्यापारिक वातावरण कैसा रहा उत्तराखंड में? और नीति और शासन व्यवस्था कैसी रही? इन सबको आधार मानने के बाद ये रिपोर्ट आई है। थोड़ा और डिटेल करने के बाद हम इसकी राज्य श्रेणी पर चले जा रहे हैं उत्तराखंड भारत के राज्यों की श्रेणी पर तो ये राज्य श्रेणी की पूरी डिटेल है हमारे पास। बड़े राज्यों की श्रेणी अगर देखी जाए तो ये बड़े राज्यों की डिटेल है। उसमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश ये चार बड़े राज्य हैं। ये इनकी लिस्ट है 1, 2, 3, 4 यानी टॉप में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और उत्तर प्रदेश। अच्छा तैयारी की दृष्टि से तैयारी की दृष्टि से अग्रणी राज्य अगर देखा जाए। तो उसमें उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर। आंध्र, कर्नाटक और पंजाब लगातार दूसरे, तीसरे और चौथे। चैलेंजर श्रेणी की बात की जाए तो, उसमें मध्यप्रदेश टॉप में है। ठीक है? मध्यप्रदेश, हरियाणा, केरल और वेस्ट बंगाल। और फिर छोटे राज्यों की बात जो हम कर रहे थे उसमें उत्तराखंड पहले स्थान पर है, फिर जम्मू, नागालैंड, दादरा नगर व दमन और दीव ही है। तो किस टाइप से पूछ रहा है रिपोर्ट को? चैलेंजर श्रेणी में पूछ रहा है, छोटे राज्यों की श्रेणी में पूछ रहा है या तैयारी की दृष्टि से अग्रणी राज्यों में पूछ रहा है या फिर बड़े राज्यों की श्रेणी। तो All over बड़े राज्यों की श्रेणी में महाराष्ट्र टॉप पर है। तो ये थी इसकी पूरी डिटेल। दूसरे प्रश्न पर आ रहे हैं हम लोग। नेक्स्ट क्वेश्चन। ये है गणतंत्र दिवस 2026 समारोह के लिए उत्तराखंड की झांकी की किस विषय पर आधारित (थीम) है?

[3:25]तो इसका आंसर है आत्मनिर्भर उत्तराखंड। थोड़ा सा डिटेल करेंगे हम। 2003 से हम लोग लगातार गणतंत्र दिवस परेड में अपनी झांकियां भेज रहे हैं और 2003 में पहली बार हमारा झांकी थी फूलदेई। और तब से लेकर लगातार उत्तराखंड ने अच्छा परफॉरमेंस किया और उत्तराखंड ने पहला स्थान भी प्राप्त कर लिया है इसमें अब तक तो इसकी थोड़ा डिटेल कर रहे हैं हम लोग। इस बार जो उत्तराखंड का विषय है आत्मनिर्भर उत्तराखंड। ठीक है? यह झांकी 26 जनवरी को लाल किले में आयोजित होने वाले ‘भारत पर्व’ में प्रदर्शित की गई है। और इस झांकी में कुमाऊं क्षेत्र के अल्मोड़ा जिले के पारंपरिक ‘तांबे के शिल्प उद्योग’ को प्रमुखता से दर्शाया गया है। ताम्र नगरी कहते हैं हम अल्मोड़ा को और उस ताम्र नगरी को कहने का कारण ये था कि बहुत प्राचीन काल से यहां पर तांबा उत्पाद अपने आप में एक मिसाल है इस वजह से इस बार तांबे के शिल्प उद्योग को प्रमुखता से उसमें दर्शाया गया। ठीक है? तो इससे पहले की बात करूंगा 2025 में तो हमारा जो 2025 में जो हमारी गणतंत्र दिवस परेड में झांकी थी वहां पर था सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल। ठीक है? और पीपल्स चॉइस अवार्ड में हमने तीसरा स्थान प्राप्त किया था 2025 में। ऐसे ही 2024 में विकसित उत्तराखंड। 2023 में मानसखंड पूरे भारत में उत्तराखंड का पहला स्थान था। यानी 2023 में गणतंत्र दिवस परेड में भारत को उत्तराखंड को पहला स्थान मिला। इसके बाद 2022 में बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, टिहरी डैम, डोबरा चांटी, ये हमारा सब्जेक्ट था और 2021 में था केदारखंड और इसको तीसरा स्थान मिला था।

[5:23]तो ये गणतंत्र दिवस परेड में अब तक हमारे स्थान है यानी 2021 में केदारखंड। और 2022 में बद्रीनाथ की हेमकुंड साहिब, टिहरी डैम, डोबरा चांटी। 2023 में मानसखंड प्रथम स्थान मिला हमें। 2024 में विकसित उत्तराखंड और 2025 में सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल। तीसरा स्थान पीपल्स चॉइस अवार्ड। ठीक है? तो ये उत्तराखंड की पोजीशन रही है। चलिए आगे बढूंगा नेक्स्ट क्वेश्चन है। इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम 2.0 में उत्तराखंड पुलिस ने कौन सा स्थान प्राप्त किया है? इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम 2.0 में उत्तराखंड पुलिस ने कौन सा स्थान प्राप्त किया है? ठीक है? तो इसमें उत्तराखंड को पहला स्थान मिला है ये जरा सा थोड़ा डिटेल करेंगे क्या है उत्तराखंड पुलिस को। जो पहला स्थान मिला है उत्तराखंड पुलिस ने इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम 2.0 में 93.46 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान हासिल किया है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो डैशबोर्ड के अनुसार उत्तराखंड ने हरियाणा और असम को पीछे छोड़ते हुए 2026 के लक्ष्य से पहले ही अधिकांश ICJS (Inter-operable Criminal Justice System) मॉड्यूल पूरे कर लिए हैं।

[6:14]यानी उत्तराखंड पुलिस या पूरे भारत की पुलिस से जो उसका कंपैरिजन हो रहा है तुलनात्मक अध्ययन हो रहा है उसके बेस पर उत्तराखंड पुलिस ने अन्य यानी हरियाणा और असम को पीछे छोड़ते हुए 2026 से के पहले ही अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस वजह से उसे पहला स्थान मिला है। ठीक है? तो अपने आप में इंपॉर्टेंट क्वेश्चन था। चलिए आगे बढूंगा नेक्स्ट क्वेश्चन। खेलो इंडिया बीच गेम्स-2026 की मेडल टैली में उत्तराखंड का कौन सा स्थान हासिल किया है? तो यह बहुत सारे खेलो इंडिया के वर्जन तो यहां पर खेलो इंडिया बीच गेम्स है ध्यान रखिएगा 2026 में। तो उत्तराखंड का 20वां स्थान मेडल टैली सॉरी इसमें उत्तराखंड की मेडल टैली में उत्तराखंड का कौन सा स्थान है तो 20वां स्थान है। ये जो खेलो इंडिया इसका दूसरा ही संस्करण है और इसका आयोजन हुआ है अभी हाल ही में। 5 से 11 जनवरी 2026। ठीक है? ये ध्यान रखिएगा इंपॉर्टेंट है और स्थान ये कहां हुआ है तो दीव का घोगला बीच। दमन दीव। दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव। ठीक है? इसका मस्कट शुभंकर रहा है पर्ल एक डॉल्फिन का टाइप। प्रतियोगिताएं खेलों में बीच सॉकर, वॉलीबॉल, कबड्डी और पैंचक सिलाट सहित 8 विद्याएं शामिल। यानी 8 खेल शामिल थे। इस मेडल टैली को देखा जाए अगर तो 20वें स्थान के हिसाब से तो सबसे पहले क्रमांक जैसे राज्य हैं गोल्ड, सिल्वर, ब्रोंज इस टाइप से। तो पहला राज्य इसमें कर्नाटक था। इसको 3 गोल्ड मिले हैं 2 सिल्वर और 6 ब्रोंज टोटल 11 मेडल मिले। ठीक है? तमिलनाडु दूसरे स्थान पर रहा 8 मेडल के साथ। मणिपुर तीसरे स्थान पर 7 सात मेडल के साथ। और उत्तराखंड ये है 20वां स्थान उत्तराखंड। ठीक है? उत्तराखंड को मिले हैं 0 यानी गोल्ड मेडल नहीं मिल पाया। और एक सिल्वर और एक रज यानी 2 टोटल। ठीक है? क्योंकि मेडल टैली की पूरी डिटेल चाहिए थी हमें और उत्तराखंड बीच गेम्स में 20वें स्थान पर है ये हमारी लिस्ट थी। ठीक है? चलिए कोई नहीं आगे बढेंगे हम नेक्स्ट क्वेश्चन। अच्छा हाल ही में पद्म पुरस्कार 2026 की सूची में उत्तराखंड मूल के कितने व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है या पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? तो ये है तीन। पद्म पुरस्कार से एक स्पेशल वीडियो भी मैंने बनाया था तो उसमें पूरी डिटेल दे दी थी इसकी लेकिन यहां पर हमें क्योंकि जनवरी का करंट रखना होता है सबके सामने। और ये उन बच्चों के लिए खासकर जो पहली बार सोचते हैं कि उत्तराखंड की स्पेशल तैयारी की जाए और उत्तराखंड करंट अफेयर का अपना रोल है। करंट अफेयर कहां से पढ़ा जाए 50ओं टाइप के वीडियो youtube में है किसको पढ़ा जाए कैसे पढ़ा जाए। बस एक है पहली बार जो तैयारी कर रहे हैं अपनी पर्सनल डायरी और पेन उठाएं जनवरी से लेकर दिसंबर का ये अभियान है। इसको पूरी तरह से नोट कर दे अपनी डायरी में और आराम से उसे समझते रहें। उसके बाद फिर उसके बारे में सर्च करें। तो बहुत ज्यादा करंट अफेयर के चक्कर में नहीं पड़ना है और आपको करंट अफेयर एक या दो वीडियो सफिशिएंट है। महीने के यानी मंथ में एक वीडियो उत्तराखंड का और एक वीडियो इंडियन करंट अफेयर इतना सफिशिएंट होगा जो अपनी मूल पढ़ाई है यानी जो बेसिक है उनको पहले क्लियर रखिए उन फंडामेंटल जो दिक्कत है उनको परेशानियां है उनको पहले क्लियर रखिए और करंट अफेयर का बहुत ज्यादा रोल नहीं है यहां पर बस लेकिन एक और दो वीडियो मंथ के छह होते हैं। तो इस वजह से अलग से कोई बुक भी नहीं है बहुत ज्यादा जो मार्केट में उत्तराखंड के करंट पर हो तो बस यही दो एक या दो वीडियो मंथ के हो जाए आपको उसी से अपना करंट अफेयर क्लियर कर ले। नेक्स्ट क्वेश्चन है। अच्छा विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर मॉरीशस में उत्तराखंड की किस साहित्यकार को विश्व हिंदी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है? तो विश्व हिंदी गौरव दिवस जनवरी 10 विश्व हिंदी दिवस। यहां पर ये तीन नाम मैं एक बार पढ़ के सुना देता हूं। पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी (सार्वजनिक मामले) इनका मैंने डिटेल वहां पर दे दिया था सार्वजनिक मामलों के लिए उत्तराखंड के भूतपूर्व मुख्यमंत्री। और पद्म श्री श्री कैलाश पंत जी कैलाश चंद्र पंत शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में अभी वर्तमान में मध्यप्रदेश में हैं। वहीं रहते हैं और पद्म श्री खेमराज सुंदरियाल जी कला के क्षेत्र में। ठीक है? अभी वर्तमान में ये हरियाणा में है। ये हमने पढ़ा था और इनके बारे में पूरा डिटेल भी पढ़ लिया था कि उत्तराखंड में जो तीन बड़े महानुभाव में इनकी पूरी डिटेल वहां पर मैंने बताई थी इससे पहले के वीडियो में आप जिसको नहीं नहीं पढ़ पाए उसे पढ़ लीजिएगा। चलिए अब आता हूं नेक्स्ट क्वेश्चन में। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर मॉरीशस में उत्तराखंड की किस साहित्यकार को ‘विश्व हिंदी गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया है? तो ये आंसर है डॉक्टर राधा वाल्मीकि। ठीक है? इनको सम्मानित किया गया है। तो 10 जनवरी को होता है विश्व हिंदी दिवस तो आयोजन इसका 10 जनवरी को होगा। तो विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस में ही हुआ है। उत्तराखंड की वरिष्ठ साहित्यकार व समाज सेविका डॉ0 राधा वाल्मीकि को ‘विश्व हिंदी गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। उन्हें मॉरीशस के शिक्षा एवं मानव संसाधन मंत्री महेंद्र गंगा प्रसाद द्वारा ‘विश्व हिंदी सेतु सम्मान-2026’ भी प्रदान किया गया है। डॉ0 राधा वाल्मीकि ने सम्मेलन में ‘भारतीय संस्कृति और आधुनिक भारत’ नामक काव्य रचना प्रस्तुत की है। तो उनकी रचना का नाम भी आपको ध्यान है तो भारतीय संस्कृति और आधुनिक काव्य रचना। चलिए आगे बढते हैं नेक्स्ट क्वेश्चन है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश कौन नियुक्त किए गए हैं? तो इसका आंसर है जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता। न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को 8 जनवरी 2026 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। ठीक है? जनरली ये पहले भी हम पढ़ा चुके हैं वर्तमान में वे इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं। ठीक है? तो नेक्स्ट प्रश्न पर आते हैं। अच्छा एक और प्रश्न यहां पर है वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहानथन नरेंद्र 9 जनवरी 2026 को 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हुए। यानी उनके स्थान पर गुहानथन नरेंद्र के स्थान पर अब जो नए मुख्य न्यायाधीश है उनका जिक्र कर रहे थे हम। चलिए नेक्स्ट है। गणतंत्र दिवस परेड 2026 फिर से प्रश्न है। मैं कर्तव्य पथ पर विशेष अतिथि के रूप में उत्तराखंड से किस 'लखपति दीदी' को आमंत्रित किया गया है? तो इसका आंसर है संतोषी सोलंकी। क्या योगदान है? मूल निवास सहसपुर, देहरादून की हैं। देहरादून के सहसपुर के भारत सरकार द्वारा 'लखपति दीदी' के रूप में उनको आमंत्रण मिला था वो गई हुई थी वहां पर। और किस विशेष क्षेत्र में योगदान के लिए तो 2018 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एकता स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने उद्यम की शुरुआत की थी उन्होंने। ठीक है? 2018 की बात है। और संतोषी सोलंकी ने देहरादून के सेलाकुई में प्रिंटिंग प्रेस की स्थापना की थी। और वर्तमान में उनकी इकाई का वार्षिक टर्नओवर लगभग 60 लाख रुपये है। एक साल में। और 26 जनवरी की परेड के लिए पूरे उत्तराखंड से चयनित महिला के रूप में देहरादून जिले की संतोषी सोलंकी का चयन हुआ है। और अपने एक स्टार्टअप एस्टेब्लिश करने के बाद कई लोगों को रोजगार और एक बड़ी सफलता। नेक्स्ट क्वेश्चन फिर से है। अच्छा गणतंत्र दिवस परेड गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखंड के कितने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा? तो इसका आंसर है 12। उत्तराखंड के केवल हां ध्यान रखिएगा। नेक्स्ट क्वेश्चन है अच्छा 12 में थोड़ा सा डिटेल है उत्तराखंड के आईजी श्री जोगेंद्र सिंह रावत को विशिष्ट सेवा पदक सहित कुल 12 कर्मी शामिल हैं। ठीक है? टोटल 12 लोग हैं और उसमें उत्तराखंड के जोगेंद्र सिंह रावत जी को विशिष्ट सेवा पदक मिला है। ये उनकी लिस्ट श्री योगेंद्र सिंह रावत जी पुलिस महानिरीक्षक और शिवराज सिंह जी डिप्टी सुप्रींटेंडेंट ऑफ पुलिस, प्रमोद डंडियाल डिप्टी सुप्रींटेंडेंट ऑफ पुलिस, सुभाष चंद्र पुलिस इंस्पेक्टर, साजिद अली। और ज्योति चौहान, मुकेश पोखरियाल, गिरीश चंद्र लोहनी, मीना मोहन शर्मा। और बीरबल यादव और धर्मेंद्र ठीक है ये हैं जिन्हें पदक मिला है। नेक्स्ट क्वेश्चन की तरफ जा रहे हैं हम। नेक्स्ट क्वेश्चन है राज्य Startup Ecosystem Ranking में उत्तराखंड को किस श्रेणी में से सम्मानित किया गया है? तो इसका आंसर है लीडर श्रेणी। ठीक है? अचीवर, परफ़ॉर्मर, इमर्जिंग राज्य और लीडर। तो लीडर श्रेणी में उत्तराखंड को सम्मानित किया गया है। अच्छा रिपोर्ट जारी करने का काम है उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा। उत्तराखंड को इस रैंकिंग में कैटेगरी A के अंतर्गत 'लीडर' के रूप में पोजीशन किया गया है यानी शामिल है। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उत्तराखंड उद्योग विभाग को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया गया। ठीक है? इस रैंकिंग में राज्यों का मूल्यांकन 6 सुधार क्षेत्रों और 19 कार्य बिंदुओं के आधार पर किया गया। राज्य में वर्ष 2018 से 2023 के बीच लगभग 115 स्टार्टअप सामने आए हैं। मतलब 115 नए स्टार्टअप उत्तराखंड में एस्टैब्लिश हुए हैं 2018 से 23 के बीच। उपलब्धि का कारण है मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम का विकास करना। इसलिए उत्तराखंड का नाम आया है। ठीक है? और राज्य की स्टार्टअप नीति के माध्यम से नवाचार, उद्यमिता, निवेश प्रोत्साहन और स्वरोजगार को बढ़ावा मिला है। उसी के स्थान पर सम्मानित किया गया उत्तराखंड के किस जिले के नर्सिंग कॉलेज को स्वर्गीय अंकिता भंडारी के नाम से जाना जाएगा? तो इसका आंसर है राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोम श्रीकोट पौड़ी में। ठीक है? तो मुख्यमंत्री धामी ने जब उत्तराखंड में अंकिता भंडारी के मामले को लेकर काफी विरोध का प्रदर्शन हो रहे थे तो वहीं पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने ये आश्वासन दिया था। कि नर्सिंग कॉलेज डोप का नाम अंकिता के नाम पर रखा जाएगा और कॉलेज का नाम स्वर्गीय अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोप रखा गया। क्वेश्चन है नेक्स्ट राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में उत्तराखंड के किस खिलाड़ी ने सीनियर वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है? तो हिमानी बिष्ट। ठीक है? हिमानी बिष्ट का संबंध किस खेल से है? तो वुशु। और ये जो आयोजन हुआ है राष्ट्रीय उसका हुआ है 24 से 30 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ में हुआ था ये। ठीक है? सीनियर वर्ग 48 किलोग्राम हिमानी बिष्ट कांस्य पदक हल्द्वानी की है और सब जूनियर वर्ग 39 केजी पीहू कांस्य पदक। ये उत्तराखंड के लोग। जिन्हें अवार्ड मिला है। क्वेश्चन नंबर नेक्स्ट है। नेशनल यूनिवर्सिटी गवर्नेंस एंड डेवलपमेंट अवार्ड-2025 से किसे सम्मानित किया गया है? ठीक है? तो नेशनल यूनिवर्सिटी गवर्नेंस एंड डेवलपमेंट अवार्ड 2025 से सम्मानित किए जाने वाले उत्तराखंड के हैं डॉक्टर विजय धस्माना। ठीक है? आयोजन इंडियन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में हुआ है इसका। और डॉक्टर विजय धस्माना स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी जोलीग्रांट के अध्यक्ष रहे। यह पुरस्कार इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एजुकेटर द्वारा प्रदान किया गया। ठीक है? तो किसके द्वारा दिया गया, किसको दिया गया, कब दिया गया ये सब। क्वेश्चन नंबर नेक्स्ट हाल ही में पंजीकृत की गई 'उदयपुरी' किस पशु की एक नस्ल है, जिसे उत्तराखंड की विशिष्ट नस्ल के रूप में मान्यता मिली है? तो इसका आंसर है बकरी। ठीक है? ध्यान रखिएगा करंट का इंपॉर्टेंट क्वेश्चन हो सकता है। बकरी किसकी किस्म है उदयपुरी बकरी की किस्म है। और उत्तराखंड की विशिष्ट नष्ट के रूप में इसे मान्यता मिल चुकी है। उदयपुरी बकरी को राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, करनाल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 43वीं पंजीकृत नस्ल के रूप में मान्यता दी गई है। यह नस्ल मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों (उदयपुरी, अजमेरी पट्टी, दुगड्डा से यमकेश्वर में) में पाई जाती है। इस नस्ल को मान्यता दिलाने में जी0बी0 पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के वैज्ञानिकों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ठीक है? तो उत्तराखंड में उदयपुरी पौड़ी गढ़वाल में जगह भी है और वहां पर उदयपुरी जो बकरी है उसको राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, करनाल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत नस्ल यानी 43वीं पंजीकृत नस्ल के रूप में मान्यता मिल गई है। तो ये खुशी का विषय है। हाल ही में उत्तराखंड के ग्राम विकास मंत्री गणेश जोशी ने 'ऊन एक्सपो राष्ट्रीय प्रदर्शनी' का शुभारंभ कहां किया है? तो इसका आंसर है देहरादून। तो राष्ट्रीय ऊन एक्सपो राष्ट्रीय प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ है देहरादून में ग्राम विकास मंत्री जी के द्वारा। उत्तराखंड के नेक्स्ट क्वेश्चन था उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित 'लॉर्ड कर्जन रोड' का नाम बदलकर क्या रख गया है? तो जो लॉर्ड कर्जन रोड यानी लॉर्ड कर्जन जो लगभग 1879 सॉरी 1899 से लेकर 1905 तक जो अपना कार्यकाल यहां पर बिता के गया है। तो उसके नाम से जो रोड रखी गई है तो का नाम बदल के क्या रखा गया है? तो इसका रख दिया नंदा सुनंदा परिपथ। ठीक है? तो क्या खास है इसके बारे में देखते हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित ऐतिहासिक लॉर्ड कर्जन रोड को अब नंदा सुनंदा परिपथ के नाम से जाना जाएगा। इस 200 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण 1899 में ब्रिटिश भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन के निर्देश पर किया गया था। यह ऐतिहासिक ट्रैक गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों को आपस में जोड़ता है और थराली ब्लॉक के ग्वालदम से शुरू होकर जोशीमठ ब्लॉक के तपोवन तक फैला था।

[19:10]ठीक है? अब इसका नाम लॉर्ड कर्जन रोड नहीं रहेगा। यह मार्ग 50 से अधिक गांवों से होकर गुजरता है और इसे नंदा देवी राजजात यात्रा का पारंपरिक रास्ता माना जाता है। जो नंदा देवी राजजात यात्रा होती है उसका जो पारंपरिक रास्ता है वो लॉर्ड कर्जन रोड होकर जाता था इसलिए उसका नाम नंदा सुनंदा परिपथ कर दिया गया है। अच्छा सा प्रश्न है इंपॉर्टेंट प्रश्न है। नेक्स्ट क्वेश्चन है इंटरकॉम। इंटरकॉम प्रणाली लागू करने वाला उत्तराखंड का पहला जिला कारागार कौन सा है? उत्तराखंड का पहला जिला कारागार इंटरकॉम प्रणाली लागू करने वाला बना है पिथौरागढ़ जिला कारागार। ठीक है? तो देखते हैं क्या खास है। पिथौरागढ़ जिला कारागार तीन माह पूर्व अस्तित्व में आया है और शुरुआती दौर में ही इसे दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की। यह इंटरकॉम प्रणाली आंतरिक संचार व्यवस्था लागू करने वाला उत्तराखंड का पहला कारागार बन गया। दूसरा इंटरकॉम प्रणाली के तहत पारदर्शी दर्पण के माध्यम से कैदी और स्वजन एक दूसरे को देख पाएंगे। अच्छा ये दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां इसके नाम है। उत्तराखंड में पहली बार छात्रों की सहभागिता से निकट अंतरिक्ष तक सैटेलाइट पेलोड भेजने वाला मिशन किस स्थान से लांच किया गया है? उत्तराखंड में पहली बार छात्रों की सहभागिता से निकट अंतरिक्ष तक सैटेलाइट पेलोड भेजने वाला किस मिशन किस स्थान से लॉन्च किया गया है? उत्तराखंड में पहली बार युवाओं और छात्रों की सहभागिता से हाई एल्टीट्यूड हीलियम बलून के माध्यम से सेटेलाइट पेलोड को निकट अंतरिक्ष तक भेजा गया। इंपॉर्टेंट प्रश्न है फिर भी हल्द्वानी से। तो इसमें क्या खास है? क्या लक्ष्य है इसका? उत्तराखंड में पहली बार युवाओं और छात्रों की सहभागिता से हाई एल्टीट्यूड हीलियम बलून के माध्यम से सैटेलाइट पेलोड को निकट अंतरिक्ष तक भेजा गया। यह शैक्षणिक मिशन हल्द्वानी से लांच किया गया और इसे उत्तर भारत का पहला स्टूडेंट बेस्ड रियल फ्लाइट स्पेस मिशन माना जा रहा है। ठीक है? तो फर्स्ट स्टूडेंट बेस्ड रियल फ्लाइट मिशन। अच्छा इसमें होना क्या है? हीलियम बलून से जुड़ा सैटेलाइट पेलोड पृथ्वी की सतह से लगभग 7 से 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचा और उद्देश्य है ऊंचाई के साथ बदलते वायुमंडलीय हालात का अध्ययन करना और वास्तविक परिस्थितियों में वैज्ञानिक डेटा एकत्र करना था। इसका लक्ष्य है ये। ठीक है? तो नेक्स्ट प्रश्न पर आते हैं निर्यात तैयारी सूचकांक। अच्छा नीति आयोग के 'निर्यात तैयारी सूचकांक-2024' के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्तराखंड का कुल निर्यात कितना रहा? तो ये बिल्कुल एग्जैक्ट आंकड़ा याद रखना पड़ेगा 15,062 करोड़ उत्तराखंड का कुल निर्यात। ठीक है? निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 की रिपोर्ट के हिसाब से वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्तराखंड का कुल निर्यात 15,062 करोड़ रुपये रहा जिसमें 1.1 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई। देहरादून मुख्य रूप से फार्मास्यूटिकल्स और फूड प्रोसेसिंग का केंद्र है जबकि हरिद्वार फार्मा और ऑटोमोबाइल का केंद्र है। इस हिसाब से। ठीक है? तो नेक्स्ट प्रश्न पर आते हैं निर्यात तैयारी सूचकांक। अच्छा राष्ट्रीय मिलेट मिशन के तहत मंडुवा खरीद में उत्तराखंड का कौन सा जनपद पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा? तो चमोली। ठीक है? वर्तमान में मंडुवा खरीद में चमोली पहले स्थान पर है। थोड़ा सा डिटेल करने के बाद में हमें पता चलेगा कि राज्य में कुल 4500 मीट्रिक टन मंडुवा खरीद का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से अकेले चमोली जनपद में से 1503 मीट्रिक टन की रिकॉर्ड खरीद दर्ज की गई। मंडुवा खरीद में पौड़ी जनपद दूसरे स्थान पर रहा है। यानी भारत में। ठीक है? नेक्स्ट है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा 'पैन इंडिया रोड शो' अभियान की शुरुआत कहां से की गई है? तो इसका आंसर है नई दिल्ली से की गई है। 'पैन इंडिया रोड शो' की शुरुआत हुई नई दिल्ली से। ठीक है? ये शुरुआत प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज जी के द्वारा किया गया था। लास्ट फाइनली इनका उद्देश्य क्या था? उत्तराखंड को 365 दिवसीय पर्यटन गंतव्य। यानी 365 साल भर पर्यटन, एडवेंचर टूरिज्म तथा आध्यात्मिक सर्किट को प्रमोट करना तथा आगामी महीनों में देश के अन्य प्रमुख महानगरों तक पर्यटन को बढ़ावा देना इसका लक्ष्य होगा। महत्वपूर्ण प्रश्न था फिर से। हाल ही में उत्तराखंड के किस शहर में 'नेशनल पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप' का आयोजन किया गया है? ठीक है? तो इसका आंसर है रुड़की हरिद्वार में। नेशनल पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज। यह आयोजन रुड़की के COER कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय में 16-18 जनवरी 2026 को हुआ है। इसमें लगभग दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

[23:22]ठीक है? नेक्स्ट क्वेश्चन हाल ही में जयपुर में आयोजित 'जूनियर मिस इंडिया-2026' प्रतियोगिता में उत्तराखंड के किस किशोरी ने खिताब जीता है? तो इसका आंसर है पलक जोशी ने जीता है। ठीक है? कहां हो रहा था? जयपुर में हुआ है। जयपुर में आयोजित जूनियर मिस इंडिया 2026 प्रतियोगिता में टनकपुर की 15 वर्षीय पलक जोशी ने खिताब अपने नाम कर लिया है तो अच्छा सा प्रश्न था। हाल ही में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर का सचिव किसे नियुक्त किया गया है? तो इसका आंसर है श्री सी0पी0 रतूड़ी जी को उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर का सचिव नियुक्त किया गया है। क्वेश्चन नंबर नेक्स्ट है। उत्तराखंड स्टार्टअप नीति-2023 के तहत मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को मासिक भत्ते के रूप में कितनी राशि प्रदान करने का प्रावधान है? तो 15,000 तक। ठीक है? तो अच्छा सा प्रश्न है फिर से इकोनॉमिक्स का उत्तराखंड स्टार्टअप नीति 2023 के तहत मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को मासिक भत्ते के रूप में कितनी राशि प्रदान करने का प्रावधान है? तो 15,000 तक। थोड़ा सा डिटेल करने के बाद हम पहुंच रहे हैं कि महिलाओं, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर संस्थापकों पर काम करने वाले स्टार्टअप्स के लिए यह राशि 20,000 रुपये प्रति माह तक है ध्यान रखिएगा सबके लिए अलग-अलग है। यह भत्ता अधिकतम 12 महीने की अवधि के लिए 'आइडिएशन चरण' पर दिया जाता है और स्टार्टअप्स के लिए सीड फंड की सीमा 10 लाख है, जबकि आरक्षित वर्गों के लिए यह 12.5 लाख तक हो सकती है। भारतीय पेटेंट के लिए 1 लाख और अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट के लिए 5 लाख तक का 100 प्रतिशत प्रतिपूर्ति का प्रावधान रखा गया है इसमें। और इनक्यूबेशन सहायता 12 महीने तक मुफ्त प्रदान की जाती है, जिससे विघटनकारी तकनीक के लिए 6 महीने और बढ़ाया जा सकता है। ठीक है? इमर्जेंसी कंडीशन में। नेक्स्ट बहुत सारे क्वेश्चन है स्टार्टअप्स के लिए। उत्तराखंड स्टार्टअप पॉलिसी-2023 के अंतर्गत राज्य में कुल कितने नए इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है? तो इसका आंसर है 30। 30 एक्यूवेशन सेंटर स्थापित कर दिए गए हैं यहां पर। ठीक है? तो मुख्य फोकस क्या रहेगा इसका? समावेशन और वित्त तक पहुंच। उत्तराखंड स्टार्टअप पॉलिसी 2023 वर्ष 2018 की नीति का उन्नत संस्करण है। राज्य में कुल 30 नए इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है और प्रत्येक जिले में कम से कम एक इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। ये लक्ष्य रखा है। ठीक है? स्टार्टअप्स फिर से इकोसिस्टम रैंकिंग में उत्तराखंड को किस रिफॉर्म एरिया में 100 प्रतिशत स्कोर प्राप्त हुआ है? तो इसका आंसर है फोकस ऑन इनोवेशन एंड सस्टेनेबिलिटी। ठीक है? स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग में उत्तराखंड को किस रिफॉर्म एरिया में 100 प्रतिशत स्कोर प्राप्त हुआ है? तो इसका आंसर है फोकस ऑन इनोवेशन एंड सस्टेनेबिलिटी। ठीक है? तो स्थिरता और नवाचार। इसके एरिया और स्कोर देखेंगे तो आपको उत्तराखंड में क्या-क्या रहा है तो इसमें सबसे पहला ये 100%। फोकस ऑन इनोवेशन एंड सस्टेनेबिलिटी 100%। ठीक है? इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट 79%, मार्केट असेस एंड रीच 77%, एंड इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट 68% और इकोसिस्टम कैपेसिटी बिल्डिंग 67% और फंडिंग अपॉर्चुनिटीज 70% ठीक है तो सबसे ज्यादा रहा है आपको फोकस ऑन इनोवेशन स्केल। नेक्स्ट क्वेश्चन है हाल ही में उत्तराखंड के किस सैनिक को सेना मेडल से सम्मानित किया गया है? तो इसका आंसर है जगदीश दुबे। इनको सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। इनका निवास है सिल्ली गांव, गरूड़, बागेश्वर। पहली बटालियन पैराशूट रेजिमेंट स्पेशल फोर्स। कार्यक्षेत्र। योगदान है हवलदार जगदीश दुबे को उनके उत्कृष्ट शौर्य के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया गया है और योगदान है 24 जून 2024 को जम्मू कश्मीर में चलाए जा रहे एक सर्च ऑपरेशन के दौरान हवलदार जगदीश दुबे ने अत्यंत साहस का परिचय देते हुए एक आतंकवादी को नजदीक से सटीक निशाना बनाकर ढेर कर दिया था। ठीक है? तो अप्रतिम साहस के लिए। उत्तराखंड में 'फोर्टिफाइंग द हिमालयज: ए प्रोएक्टिव मिलिट्री-सिविल-सोसाइटी फ्यूजन स्ट्रेटेजी इन द मिडिल सेक्टर' विषय पर आयोजित गोष्ठी का आयोजन कहां किया गया है? ठीक है? तो इसका आंसर है देहरादून। इसका आंसर है। तो उत्तराखंड में फोर्टिफाइंग द हिमालयज अ प्रोएक्टिव मिलिट्री सिविल सोसाइटी फ्यूजन स्ट्रेटेजी इन द मिडिल सेक्टर विषय। इसका आयोजन हुआ है देहरादून में अभी हाल ही में। नेक्स्ट क्वेश्चन है तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी विंग्स इंडिया-2026 में भारत के किस राज्य को बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इको सिस्टम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? तो इसका आंसर है उत्तराखंड। ठीक है? उत्तराखंड ने इस बार अवार्ड प्राप्त कर लिया है। बेस्ट स्टेट फॉर इमोशन अ प्रमोशन ऑफ एविएशन इको सिस्टम। ठीक है? किसने दिया है? अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शन विंग्स 2026 भी तेलंगाना में हुआ है। अच्छा थोड़ा सा डिटेल है योगदान। योगदान किस लिए दिया गया नागरिक उड्डयन क्षेत्र में उत्तराखंड द्वारा किए गए प्रभावी प्रयासों, नीति समर्थन और विमानन पारिस्थितिकी तंत्र के सुदृढ़ीकरण हेतु बेगमपेट हवाई अड्डे में आयोजित कार्यक्रम में यह अवार्ड प्रदान किया गया है। उत्तराखंड की ओर से उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से सचिव सचिन कुबे तथा सीईओ आशीष चौहान ने यह अवार्ड प्राप्त किया था। ठीक है? तो ये था जनवरी 2026 फटाफट और इसके अलावा एक्स्ट्रा बहुत ज्यादा कुछ नहीं है बस इसको पूरी तरह से नोट्स बनाकर अपनी डायरी में इसे आपको पढ़ना होगा और यही क्रम जनवरी फरवरी से लेकर दिसंबर तक जारी रहेगा। आपके साथ रहेंगे हमेशा इसके बाद जो नेक्स्ट वीडियो होगा वो होगा नेशनल करंट अपडेट्स जनवरी 2026 आज की क्लास यहीं पर समाप्त कर रहा हूं। जय हिंद जय उत्तराखंड।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript