[0:00]अक्सर हाथ के निशानों को देखकर उंगलियों के निशानों को देखकर मन में एक जिज्ञासा होती है कि आखिर यह निशान क्या हैं, इनका क्या मतलब हो सकता है? या फिर यह यूं ही हाथ में बने हुए हैं?
[0:11]तो अपनी जिज्ञासा को संभाल के रखिए, क्योंकि आज का हमारा जो वीडियो है वह इसी विषय पर निर्भर है।
[0:16]नमस्कार, मैं शिवेंद्र मिश्र, मित्रों आज हम बात करेंगे कि उंगलियों पर पाए जाने वाले निशान कितने प्रकार के होते हैं, इनका क्या फल होता है और इनको कैसे पहचाना जाए कि हाथ में हमारे किस प्रकार का निशान है?
[0:29]तो शुरू करते हैं अपने वीडियो को ज्यादा समय ना लेते हुए।
[0:37]मित्रों वीडियो शुरू करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बिंदु हैं जिनको जान लेना चाहिए, क्योंकि यह वीडियो को समझने के लिए बहुत आवश्यक है।
[0:45]इसमें देखिए, पहली बात तो यह है कि फिंगरप्रिंट्स पूरे संसार में हर एक व्यक्ति का अपने आप में यूनिक होता है, अलग होता है।
[0:54]किसी भी एक व्यक्ति का फिंगरप्रिंट किसी भी दूसरे व्यक्ति से मैच नहीं करता, लेकिन हस्तरेखा शास्त्र में इन फिंगरप्रिंट्स जो होते हैं, इनको भी कुछ पैटर्न में अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है।
[1:08]हस्तरेखा में फिंगरप्रिंट्स के तीन तरह के पैटर्न पाए जाते हैं। एक को चक्र कहते हैं, एक को शंख कहते हैं और एक को सीप कहते हैं।
[1:17]यह तीन पैटर्न ही पूरे संसार में जितने भी मनुष्य हैं, सबके हाथों में यही तीन पैटर्न के आधार पे ही फिंगरप्रिंट्स बने होते हैं।
[1:28]तो आज के अपने वीडियो में मित्रों हम बात करेंगे चक्र के निशान के बारे में, क्योंकि वीडियो बड़ा हो सकता है, इसलिए हमने इसको तीन भागों में डिवाइड किया है।
[1:37]आज का जो हमारा पार्ट है वह चक्र पे है। इसके अगले वाले पार्ट में हम शंख के बारे में और उससे अगले पार्ट में हम सीप के बारे में बात करेंगे।
[1:46]तो मित्रों, देखिए, पहले चक्र के निशान के बारे में समझ लेते हैं कि यह किस तरह से दिखता है। इसको हम कैसे पहचानेंगे?
[1:54]और इस चक्र के निशान का मतलब क्या होता है? तो अब हम बात करेंगे चक्र के निशान के बारे में। तो चक्र के निशान को देखने से पहले एक चीज यह समझ लेना जरूरी है कि चक्र का निशान हम आखिर देखेंगे कहां?
[2:04]तो उंगलियों में या अंगूठे में तो आपके हाथ में आठ उंगलियां हैं, दो अंगूठे हैं, यानी टोटल मिलाकर 10 उंगलियां हैं।
[2:11]तो अंगूठे के जो आखरी पर्व होता है या उंगलियों का जो आखिरी पर्व होता है, यानी एक दो तीन, यह तीसरे पर्व में, अंगूठे में यह पहला और यह दूसरा, यहां वाले पर्व में।
[2:22]तो यहां पर हम देखेंगे ऊपर वाले पोर में कि किस तरह का पैटर्न है। तो अगर तो गोल पैटर्न है, तो वह चक्राकार निशान होता है।
[2:30]जैसा कि आप पिक्चर्स में देख पा रहे हैं, चक्राकार पैटर्न जो होता है, यह भी कुछ वेरिएशंस में होता है। या तो पूर्ण गोलाकार होगा या अर्ध गोलाकार होगा या गोल होगा तो उसमें भी नीचे की तरफ कुछ शाखाएं होती हैं, कुछ पैटर्न्स होते हैं।
[2:43]यह सारे ही चक्राकार निशान होते हैं।
[2:47]तो चक्र का निशान मित्रों जो होता है, यह अपने आप में शक्ति का प्रतीक है, राज्य का प्रतीक है, वैभव का प्रतीक है।
[2:56]तो अगर हाथ में चक्र का निशान है, तो जिस भी उंगली में चक्र का निशान होता है, उस उंगली से संबंधित जो पर्वत होते हैं, वह बलवान हो जाते हैं।
[3:05]वह भौतिक समृद्धि व्यक्ति को बहुत अधिक मात्रा में देते हैं।
[3:10]तो यहां पर यह देखने वाली बात होती है कि चक्र का निशान अपने आप में भौतिक समृद्धि को देने वाला है। चक्र का निशान हाथ में जल तत्व से संबंधित होता है।
[3:18]तो जल तत्व का जो मूल स्वभाव है, यानी बहते रहना, आगे बढ़ते रहना, निरंतर अपना मार्ग खोजते रहना, यह सारे गुण इन सब में होते हैं।
[3:27]साथ में ज्योतिष में और अध्यात्म में भी जल तत्व को हमेशा धन का कारक माना गया है।
[3:34]तो ऐसे व्यक्तियों के पास धन से संबंधित किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती है। यानी जिस भी उंगली पर चक्र का निशान होगा, उस उंगली से संबंधित जो पर्वत हैं, वह ग्रह हैं, वह मजबूत हो जाएंगे और वह धन दिलाने में बहुत सहायक होंगे।
[3:49]तो चक्र के निशान से संबंधित यह सारी बातें हमें ध्यान में रखनी चाहिए कि जो मूल भूत स्वभाव होता है चक्र का, वह शक्ति से संबंधित है।
[3:57]आपको पावर दिलाएगा, महत्वाकांक्षाएं बढ़ाएगा, आपको धन दिलाने में सहायता करेगा, आपके माइंडसेट को ऐसा बनाएगा कि आप धन के लिए प्रयास करें।
[4:07]तो आइए, अब बात कर लेते हैं कि दसों उंगलियों में चक्र के निशान का क्या फल होता है। लेकिन यहां पर एक बात यह ध्यान में रखने वाली है कि कभी भी किसी एक चिन्ह से किसी भी व्यक्ति के पूरे व्यक्तित्व का या पूरे जीवन का या पूरे भाग्य का निर्णय नहीं लेना चाहिए।
[4:23]अगर यह चिन्ह हैं हाथ में ऐसे, साथ में ग्रह भी उसको सपोर्ट कर रहे हैं, रेखाएं भी सपोर्ट कर रही हैं, तो ऐसे व्यक्तियों को उसका फल अवश्य मिलेगा।
[4:34]मान लीजिए शुभ फल है, लेकिन रेखाएं सपोर्ट नहीं कर रही हैं, ग्रह कमजोर हैं, ग्रह बलवान नहीं हैं, तो ऐसे व्यक्तियों को उस चिन्ह का भी पूरा फल नहीं मिल पाएगा।
[4:44]या मान लीजिए कि अगर खराब चिन्ह भी है, लेकिन अगर ग्रह बलवान है, रेखाएं मजबूत हैं, तो ऐसे व्यक्तियों को उस खराब चिन्ह का भी बहुत अधिक कुप्रभाव या दुष्प्रभाव नहीं मिलेगा।
[4:54]तो इन सारी चीजों को ध्यान में रखते हुए हमें इसको ध्यान में रखना चाहिए और इससे संबंधित फलों को अपने जीवन पर लागू करना चाहिए।
[5:02]तो जिसके हाथ में एक भी उंगली में अगर चक्र का निशान है, देखिए, दसों उंगलियां होती हैं।
[5:08]हो सकता है कि दसों में चक्र के निशान हों, या हो सकता है कुछ में शंख हों, कुछ में चक्र हों, कुछ में सीप हों, या हो सकता है दसों में सीप हों।
[5:16]तो यह कॉम्बिनेशन हर आदमी के लिए अलग-अलग होता है। किसी के एक हाथ में चक्र हो सकता है या हो सकता है किसी के एक भी हाथ में एक भी उंगली में चक्र ना हो।
[5:25]तो इसलिए यहां पे हम केवल संख्या के आधार पर कुछ फलादेश आपको बता रहे हैं।
[5:29]तो अब अगर आपकी उंगली में केवल एक चक्र का निशान है, यानी दसों उंगलियों में केवल एक चक्र का निशान है, तो ऐसे व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होते हैं।
[5:37]कोई भी कार्य करते हैं, बहुत सूझबूझ के साथ बहुत सोच समझकर निर्णय लेने वाले होते हैं।
[5:42]अगर दो चक्र के निशान हैं, तो ऐसे व्यक्तियों का जो व्यक्तित्व होता है, वह बहुत आकर्षक होता है।
[5:48]ऐसे व्यक्ति बहुत प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। जो बात कहते हैं, लोग उसको बड़े ध्यान से सुनते हैं।
[5:54]क्योंकि उनके अंदर वाणी की क्षमता, लोगों को आकर्षित करने की क्षमता बहुत अधिक होती है।
[6:00]साथ में ऐसे व्यक्तियों में आकर्षण का प्रेम भी बहुत होता है, इसलिए फैशन से संबंधित क्षेत्र में ऐसे व्यक्ति सफल होते देखे गए हैं।
[6:06]अगर हाथ में तीन चक्र के निशान हैं, तो ऐसे व्यक्ति सुख सुविधाओं के बहुत प्रेमी होते हैं।
[6:11]विलासिता पूर्ण जीवन इनको पसंद होता है। अपनी सुख सुविधाओं पर बहुत अधिक पैसा खर्च करते हैं, तो जिस कारण से कभी-कभी इनको आर्थिक समस्या भी बन जाती है।
[6:21]लेकिन इनका भाग्य ऐसा होता है कि इनको सुख सुविधाएं अपने आप मिलती रहती हैं।
[6:26]यह जहां कहीं भी जाते हैं, सुख सुविधाएं इनकी आस-पास वह जुट जाती हैं, इकट्ठी हो जाती हैं।
[6:32]अगर हाथ में चार चक्र के निशान हैं, तो ऐसे व्यक्तियों को धन से संबंधित विशेष रूप से समस्या रहती है।
[6:38]या तो करियर उनका सेटल नहीं हो पाता है, या करियर में बार-बार उनके बदलाव होते रहते हैं। करियर में स्थिरता नहीं आ पाती है, जिसके कारण से धन से संबंधित समस्या उनको बनी रहती है।
[6:47]साथ में इस व्यक्तियों का खर्च भी बहुत अधिक होता है, जिसके कारण से भी यह लोग धन नहीं बचा पाते हैं।
[6:54]हाथ में अगर पांच चक्र के निशान हों, तो ऐसे व्यक्ति ज्ञानी होते हैं।
[6:59]ज्ञानी कहने का मतलब यह है कि इनको अतींद्रिय ज्ञान होता है, इनको इंट्रूशंस बहुत जोरदार होते हैं।
[7:05]यह बात को पहले से ही अनुभव कर सकते हैं, पहले से ही महसूस कर सकते हैं कि क्या होने वाला है।
[7:10]तो ऐसे व्यक्तियों को यदि सही दिशा मिल जाए या सही ज्ञान मिल जाए या सही मार्गदर्शन मिल जाए, तो भविष्यवक्ता ऐसे व्यक्ति बहुत अच्छे होते हैं।
[7:18]अर्थात भविष्यवाणी करने की जो इनके अंदर प्रतिभा होती है, बहुत अधिक होती है। साथ में आध्यात्मिक ज्ञान भी इनके अंदर काफी मात्रा में होती है।
[7:24]इनको आध्यात्मिक अनुभूतियां भी समय-समय पर होती रहती है।
[7:27]अगर हाथ में छह चक्र के निशान हों, तो ऐसे व्यक्ति बहुत अधिक विद्वान होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे व्यक्ति बहुत अधिक सफल होते हैं।
[7:35]साथ में इनकी विद्वता के कारण यह अपने क्षेत्र में यानी शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ऊंचे स्तर तक जाते हैं।
[7:42]जहां पे बड़े-बड़े विद्वानों द्वारा इनको सम्मानित किया जाता है और शिक्षा के क्षेत्र में यह कुछ विशेष कारनामा या कुछ विशेष कार्य करके दिखाते हैं।
[7:51]अगर हाथ में सात चक्र के निशान हैं, तो ऐसे व्यक्तियों का स्वभाव जो है, वह प्रायः घुमक्कड़ किस्म का होता है।
[7:57]ऐसे व्यक्ति एक स्थान पर टिककर नहीं रह सकते हैं। यह कभी एक जगह पर होते हैं, कभी दूसरी जगह पर होते हैं।
[8:05]प्रायः ऐसे व्यक्ति मार्केटिंग के क्षेत्र में अधिक सफल होते हैं, क्योंकि घूमने का कार्य इनको अधिक प्रिय होता है, यह लगातार जीवन में घूमते रहना चाहते हैं।
[8:15]तो यदि मार्केटिंग का काम है या ट्रैवल एजेंट हैं, या ट्रैवलिंग से संबंधित कोई कार्य करते हैं, तो ऐसे व्यक्तियों को इस क्षेत्र में इस कार्य में बहुत अधिक सफलता प्राप्त होती है।
[8:24]प्रायः ऐसे व्यक्तियों की भाग्योन्नति विदेश में भी होती है या विदेशों में जाकर भी यह कार्य करते हैं और धन कमाते हैं।
[8:30]अगर हाथ में आठ चक्र के निशान हों, तो ऐसे व्यक्तियों को भी धन से संबंधित विशेष रूप से समस्या होती है।
[8:36]जिसका कारण यह रहता है कि यह बार-बार लगातार धन बचाने का प्रयास तो करते हैं, लेकिन कहीं ना कहीं कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं कि जिसके कारण इनको धन दूसरे मद में खर्च कर देना पड़ता है।
[8:49]तो धन इकट्ठा करने का यह प्रयास करते हैं, लेकिन धन इकट्ठा नहीं हो पाता। साथ में रोजगार से संबंधित भी इनको समस्या बनी रहती है।
[8:54]अगर हाथ में नौ चक्र के निशान हों, तो ऐसा व्यक्ति राजा होता है या राजा का सेवक होता है।
[8:59]अब यहां राजा या राजा के सेवक कहने से तात्पर्य यह है कि यह या तो वह मंत्री होगा, या कोई बड़ा सरकारी अधिकारी होगा या ऑफिसर होगा, जिसके हाथ में सत्ता होती है, सत्ता की पावर होती है।
[9:12]तो ऐसे व्यक्तियों के हाथ में अधिकार या पावर या कुछ विशेषाधिकार ऐसे होते हैं, जिसका यह प्रयोग कर सकते हैं।
[9:19]अब अगर दसों उंगलियों में चक्र के निशान हैं, तो प्रायः ऐसे व्यक्तियों को शास्त्र में कहा गया है कि ऐसे व्यक्ति महाबली राजा होते हैं, छत्रपति राजा होते हैं।
[9:49]आज के परिप्रेक्ष्य में देखें तो ऐसे व्यक्ति प्रधानमंत्री हो सकते हैं, राष्ट्रपति हो सकते हैं, मुख्यमंत्री हो सकते हैं, अर्थात एक बहुत बड़े भूभाग के स्वामी होते हैं।
[10:00]बहुत अधिक पावर बहुत अधिक सत्ता उनके पास होती है, या फिर वह सत्ता के बहुत अधिक नजदीक होते हैं।
[10:07]तो ऐसे बहुत महत्वपूर्ण कार्य इनके हाथ में होते हैं, जहां से पूरे देश का भविष्य निर्भर होता है।
[10:13]यदि खंडित रूप में भी मान लीजिए चक्र के निशान हों, तो भी ऐसे व्यक्ति जीवन में बहुत अधिक सफल होते हैं। यह सरकारी अधिकारी होते हैं।
[10:20]सरकारी कर्मचारी होते हैं, लेकिन सरकारी अधिकारी और कर्मचारी होने पर भी बहुत अधिक महत्वपूर्ण पदों पर ऐसे व्यक्ति होते हैं।
[10:30]तो यह दसों उंगलियों से संबंधित जो निशान हैं, इनका फलादेश बहुत सोच समझकर अपने जीवन में उतारना चाहिए, क्योंकि केवल इन चिन्हों के आधार पर ही आप किसी व्यक्ति के पूरे जीवन का फलादेश नहीं कर सकते।
[10:45]यह चिन्ह व्यक्ति के मूल स्वभाव को दिखाते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ और भी अधिक शुभ योगों का होना जरूरी है।
[10:54]तभी यह पूर्ण फल जीवन में प्राप्त होते हैं। मित्रों आज का वीडियो हमारा यहीं तक, उम्मीद करते हैं कि आज का वीडियो हमारा आपको पसंद आया होगा, तो बने रहिएगा हमारे साथ अगले वीडियो में भी, तब तक के लिए जय श्री राम।



