Thumbnail for Topiwala aur Bandar Ki Kahani | Monkey and Cap Seller Story in Hindi | Moral Stories - KidsOne Hindi by KidsOne Hindi

Topiwala aur Bandar Ki Kahani | Monkey and Cap Seller Story in Hindi | Moral Stories - KidsOne Hindi

KidsOne Hindi

3m 17s317 words~2 min read
Auto-Generated

[0:09]टोपी वाला और बंदर। एक दिन एक टोपियों का व्यापारी टोपियां बेचने दूर के शहर जा रहा था। चलते-चलते दोपहर हो गई। वह बहुत थक चुका था। एक बड़े से पेड़ के नीचे उसने अपनी टोकरी रखी और खाने का डब्बा निकाल कर खाने के लिए बैठ गया। थोड़ी ही देर बाद उसे हल्की-हल्की नींद आने लगी और वह आराम से पेड़ पे टेक लगाकर सो गया। लेकिन उसे पता नहीं था कि पेड़ के ऊपर बहुत सारे बंदर हैं। बंदरों ने उसकी टोकरी में रंग बिरंगी टोपियां देखी और उन टोपियों के साथ खेलने का सोचा। हर एक बंदर ने एक-एक टोपी उठाई और फिर से पेड़ पर जाकर बैठ गए। टोपी वाले की नींद खुली। और उसने देखा कि टोपी की टोकरी खाली थी। वह बहुत डर गया। उसे समझ में ही नहीं आ रहा था कि टोपियां गई किधर। हे भगवान अब क्या करूं मेरी सब टोपियां किसने चुराई कहां गई मेरी टोपियां। उसने जब पेड़ की तरफ देखा तो वह चौक गया। उसकी सारी टोपियां बंदरों के सिर पर थी। वह गुस्से से जोर से चिल्लाने लगा ताकि बंदर टोपियां उसे वापस कर दे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उल्टा बंदर उसकी नकल करने लगे। यह देखकर उसे एक उपाय सूझा। वह अपने दोनों हाथ उठाकर हिलाने लगा। तो बंदरों ने भी वही किया। उसके बाद वह जोर-जोर से कूदने लगा। तो बंदर भी उसके जैसे ही कूदने लगे। फिर उसने अपनी टोपी उतारकर जोर से जमीन पर फेंक दी। फिर क्या बंदरों ने भी अपनी-अपनी टोपियां जमीन पर फेंक दी। और शहर की तरफ निकल पड़ा। तो क्या समझे बच्चों अगर ठंडे दिमाग से सोचो तो उपाय मिल ही जाता है। तो दोस्तों, पसंद आया ना? ऐसे ही प्यारे-प्यारे लाजवाब वीडियोस देखने के लिए प्लीज आपके मम्मी पापा से सब्सक्राइब करने के लिए कहिए ना। हम और भी मजेदार वीडियोस आपके लिए ला रहे हैं। तब तक के लिए शुक्रिया फिर मिलेंगे।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript