Thumbnail for अंगूठे में बने चक्र , शंख और सीप का क्या फल होता है हस्तरेखा ज्ञान | Hastrekha Thumb Signs by Astro Science

अंगूठे में बने चक्र , शंख और सीप का क्या फल होता है हस्तरेखा ज्ञान | Hastrekha Thumb Signs

Astro Science

17m 38s2,074 words~11 min read
Auto-Generated

[0:00]नमस्कार दोस्तों आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है Astro Science में। दोस्तों आज का विषय आपके हाथ के अंगूठे से जुड़ा हुआ है। जिसमें हम आपके थंब में बने हुए चक्र, शंख और सीप की चर्चा करेंगे। मित्रों अंगूठे में बने हुए चिन्ह व्यक्ति की इच्छा शक्ति को दर्शाता है। आपके अंगूठे में या तो चक्र बना हो सकता है या तो शंख बना हो सकता है या सीप। तीनों चिन्ह में आपको क्या विशेष परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है? इस पर हम विस्तृत रूप से बात करेंगे, तो वीडियो को अंत तक जरूर देखिएगा। हस्तरेखा शास्त्र में हाथ के अंगूठे में बने हुए शंख, चक्र और सीप का विशेष महत्व बताया गया है। इन चिन्हों के द्वारा व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, संपत्ति आदि के योग का पता चलता है। अंगूठे में बने हुए चिन्हों को देखकर हम व्यक्ति की सोच, उनके विचार, स्वभाव, आदतें, चरित्र और कैसा उनका भविष्य रहेगा। यानी काफी सारी बातें हम अपने अंगूठे के चिन्हों को देखकर पता कर सकते हैं। हस्तरेखा अनुसार अंगूठे में तीन तरह के चिन्ह हो सकते हैं। जैसा कि आप इस चित्र में देख सकते हैं। आइए मित्रों सबसे पहले अंगूठे में बने हुए चक्र चिन्ह पर आते हैं। अगर आपके अंगूठे में चक्र बना हुआ है, तो ऐसे व्यक्तियों में बातचीत की शैली बहुत ही बढ़िया हो जाती है। अपने जीवन में काफी प्रभावशाली व्यक्ति रहता है। समाज में कहीं भी बातचीत करें, बहुत ही आकर्षक तरीके से बात करने में सक्षम होते हैं। हर किसी पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं। जिनके अंगूठे में चक्र बना हुआ होता है, ऐसे व्यक्तियों का शुक्र भी बहुत ही मजबूत होता है। ऐसे व्यक्तियों में शुक्र देव के गुण भी अत्यधिक पाए जाते हैं। शुक्र देव के गुणों के कारण विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण अधिक हो जाएगा। शुक्र देव व्यवहार के गुण को भी बढ़ाते हैं, जातक को व्यवहारिक बना देता है। शुक्र देव इनके आंतरिक सौंदर्य को भी बढ़ा देते हैं। कला की समझ को बढ़ा देते हैं। तो यह शुक्र देव के सभी गुण चक्र होने पर बढ़ जाते हैं। जिनके अंगूठे में चक्र बना होता है, ऐसे लोग अंदर से बहुत हठी होते हैं, बहुत ही जिद्दी होते हैं। ऐसे लोग जो अपने मन में ठान लेते हैं, वो कार्य ये करके ही छोड़ते हैं। अंगूठे पर चक्र चिन्ह वालों में बहुत ही स्ट्रांग विल पावर होती है। यह लोग अपनी इच्छा शक्ति से, परिश्रम से, मेहनत से दुनिया को जीतने वाले होते हैं। हालांकि चक्र चिन्ह वालों में जीवन में संघर्ष बहुत होता है। इनके जीवन में अगर देखा जाए, अंत में इन्हें सारी ही चीजें प्राप्त हो जाती हैं। लेकिन बहुत सारे संघर्ष करने के बाद एक के बाद एक संघर्ष इनके जीवन में आते ही रहता है। जीवन में देखा जाए तो बहुत ही उठा-पटक करके ये आगे बढ़ते हैं। इनके जीवन में संघर्ष इसीलिए आता है क्योंकि अंगूठे में चक्र चिन्ह वाले व्यक्ति बहुत ही लॉजिकल होते हैं। किसी ने कह दिया और ये वो कार्य कर लेंगे ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। ऐसे लोग अपना रास्ता खुद बनाते हैं और हमेशा एक सरल और उत्तम रास्ता चुनते हैं। अंगूठे में चक्र चिन्ह वाले व्यक्ति क्योंकि ये लॉजिकल होते हैं, इसी गुण के कारण ये बहुत ही अच्छे लीडर बनते हैं अपने जीवन में। यानी कहीं भी अगर गुट को संचालन करने का काम, नेतृत्व करने का काम इन्हें दिया जाए तो बहुत ही अच्छी तरह उस काम को निभाते हैं। चक्र चिन्ह वाले व्यक्ति को किसी के अंदर काम करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ज्ञान की कोई कमी नहीं होती है इनमें। हर चीजों की तहत तक जाने में विश्वास रखते हैं। चक्र चिन्ह वाले व्यक्तियों में इनके मन के अंदर हमेशा एक तूफान चलते रहता है। वही चीज ये अपने चेहरे पर आने बिल्कुल नहीं देते हैं। और इसी कारण लोग काफी हद तक इन्हें रहस्यमई व्यक्ति कहते हैं। अंगूठे में चक्र चिन्ह वाले व्यक्ति अपना अपमान जरा सा भी सहन नहीं कर सकते हैं। कोई मजाक में भी अगर इनके दिल को चोट पहुंचाने वाली बात कह दें तो बहुत जल्दी इन्हें बात चुभ जाती है। और उन बातों को ये जीवन भर याद रख सकते हैं। मित्रों अंगूठे में चक्र चिन्ह वाले व्यक्ति अपने करियर को बहुत ही महत्व देते हैं। भले ही करियर के क्षेत्र में इन्हें देर से सफलता मिले पर सफलता मिलती जरूर है। जीवन में बहुत ज्यादा महत्वकांक्षी होते हैं, अपना हर वादा जो भी ये दूसरों से करते हैं, वो निभाते हैं। अंगूठे में चक्र चिन्ह वाले व्यक्ति अपने दांपत्य जीवन में अपने पार्टनर के लिए बहुत ही पैशनेट होते हैं। कभी कभार ये अपने पार्टनर के लिए डोमिनेटिंग नेचर भी रखते हैं। क्योंकि ये बहुत ज्यादा प्यार करते हैं इसीलिए अपना हक जताते हैं। तो कुछ इस तरह का व्यवहार ये अपने पार्टनर के लिए रखते हैं। मित्रों चक्र चिन्ह वाले व्यक्तियों में इनका जो बचपन होता है, बचपन में इन्हें ज्यादातर पैसों का अभाव रहता है। लेकिन जैसे-जैसे इनकी उम्र बढ़ती है, यह लोग संघर्ष के साथ-साथ काफी तरक्की पाते हैं और हमेशा आगे बढ़ने की चाह, कुछ ना कुछ नया सीखने की कोशिश ये इनके भीतर सदैव ही रहती है। जीवन में अप-टू-डेट रखते हैं अपने आपको। जो भी नया फैशन होता है, वह यह बहुत ही अच्छी तरह अपनाते हैं। जीवन में बहुत ही साफ-सफाई पसंद और भीड़ में एक अलग पहचान बनाने वाले लोग होते हैं। मित्रों बात करते हैं अंगूठे के दूसरे चिन्ह के बारे में और वो है शंख का चिन्ह। जिनके अंगूठे में इस तरह का चिन्ह होता है, ऐसे अंगूठे को शंख चिन्ह वाले कहते हैं। अंगूठे में जिनका शंख चिन्ह होता है, ऐसे लोग दिल के बड़े मासूम होते हैं। इनका नेचर काफी केयरिंग और लविंग होता है। अंगूठे में शंख चिन्ह वाले व्यक्ति जीवन में किसी भी परिस्थिति में पड़ जाए, ये उस परिस्थिति में अपने आप को ढाल ही लेते हैं। शंख चिन्ह वाले व्यक्ति अपने जीवन में बहुत ही सहनशील होते हैं। जीवन में सभी को एक साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति होते हैं। बहुत ज्यादा महत्वकांक्षी नहीं होते हैं ऐसे लोग। जीवन में इन्हें जो मिल जाए ये उसी से अपना काम चला लेते हैं। इनका नेचर काफी ज्यादा बैलेंस होता है। हस्त शास्त्र अनुसार देखा जाता है ऐसे लोगों को अपने जीवन में जिम्मेदारियां बहुत सारी मिलती हैं। ये घर के बड़े हो या छोटे हों, इनके कंधों पर जिम्मेदारी अधिक रहती है। अपने जीवन में मिलनसार होते हैं और आप देखेंगे कि ऐसे चिन्ह वाले व्यक्तियों के होठों पर हमेशा एक मुस्कान रहती है। इस तरह के चिन्ह वाले व्यक्ति बहुत ज्यादा एक्सप्रेसिव होते हैं। हालांकि ये अपनी मन की बात किसी और से तभी कहते हैं जब सामने वाला व्यक्ति इन्हें बहुत ही अच्छा लगता है। मिलजुल कर तो सभी के साथ रहते हैं। लेकिन उन्हीं लोगों में से जब किसी को एक अपना परम मित्र बना लेते हैं, तो उससे अपनी पूरे दिल की बात शेयर करना भी शुरू कर देते हैं। उनसे ये अपने जीवन के किसी भी तरह के फीलिंग्स, अपने जीवन की बातों को बहुत ही अच्छी तरह व्यक्त करते हैं। शंख चिन्ह वाले व्यक्तियों को अगर जीवन में देखा जाए, तो ये भाग्यशाली होते हैं। अपने जीवन में अच्छा परिवार पाते हैं और एक मीडिएटर की, एक मध्यस्थ की भूमिका निभाते हैं। अगर किसी के बीच सुलह करवाना हो, तो अंगूठे में शंख चिन्ह वाले व्यक्तियों को बहुत अच्छी तरह आता है। शंख चिन्ह वाले व्यक्ति अपने जीवन में जो भी करियर चूज करते हैं, या फिर जीवन में अपना जो भी व्यवसाय करने के बारे में सोचते हैं। तो जहां भी ये काम करते हैं, वहां इनका बहुत ही अच्छा परफॉर्मेंस रहता है। अपनी तरफ से ये अपना पूरा 100% देते हैं हर काम में और अपने रिश्तों को भी बखूबी निभाते हैं। जैसा कि हमने पहले कहा कि बहुत ज्यादा दिल के अच्छे होते हैं। कोमल मन होता है इनका, तो लोग अंगूठे में शंख चिन्ह वाले व्यक्तियों की ओर बहुत ही जल्द आकर्षित होते हैं। शंख चिन्ह वाले व्यक्ति अपने जीवन में घूमना-फिरना बहुत ही पसंद करते हैं। ऐसे चिन्ह वाले व्यक्तियों में विचारधारा कुछ इस तरह की रहती है कि जो जीवन हमें मिला है, जो जीवन हमें ईश्वर ने दिया है, तो उसी अनुसार हमें अपने जीवन को जीना चाहिए। लोगों के साथ मिलकर रहना चाहिए और हमेशा यही सोच रखते हैं कि जीवन में बैलेंस बनाकर चलना चाहिए। इसी कारण इनके ज्यादा महत्वकांक्षाएं नहीं होती हैं। इनकी इसी विचारधारा के कारण अंगूठे में शंख चिन्ह वाले व्यक्ति अपने जीवन में सुख और शांति से रह पाते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में सामान्य जीवन जीना पसंद करते हैं। ये सामान्य जीवन में ही अति सुख की प्राप्ति करते हैं। अर्थात हम यह कह सकते हैं कि अंगूठे में शंख चिन्ह वाले व्यक्तियों में सिंपल लिविंग हाई थिंकिंग वाली सोच बहुत ही अच्छी होती है।

[12:15]मित्रों बात करते हैं तीसरे चिन्ह के बारे में, जिनके अंगूठे में इस तरह का सीप का चिन्ह होता है। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में बहुत ही कलात्मक होते हैं। इनके अंदर एक आर्टिस्ट छिपा रहता है। इस तरह के व्यक्ति भी अपने जीवन में समझौतावादी होते हैं। ऐसे व्यक्ति सरल हृदय के और भोले मन के होते हैं। ऐसे चिन्ह वाले व्यक्तियों को जैसा आप सामने देखते हैं, आपके पीठ पीछे भी वैसे ही रहते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने मन में कुछ भी छिपाकर नहीं रखते हैं। अगर चक्र चिन्ह वालों की बात करें, वो अपने मन में काफी कुछ छिपाकर रख सकते हैं। लेकिन सीप चिन्ह वाले अपने मन में कोई भी चीज छिपाकर नहीं रख सकते हैं। सीप चिन्ह वाले व्यक्ति अपने जीवन में खुली किताब की तरह होते हैं। बेहद ही भावुक होते हैं, बहुत इमोशनल होते हैं। और किसी के भी दुख और दर्द को सुनकर देखकर ऐसे लोग पिघल जाते हैं। अक्सर लोग इनके इसी नेचर का फायदा भी उठाते हैं। जाहिर सी बात है मित्रों अगर आप इतना भावुक होंगे, इतना इमोशन अपने अंदर भरके रखेंगे और ऐसे में अगर कुछ चालाक लोग आपके जीवन में आते हैं तो अवश्य ही वह आपका फायदा जरूर उठाएंगे। अंगूठे में सीप चिन्ह वाले व्यक्ति प्रेम के लिए जीने मरने वाले लोग होते हैं। अपने पार्टनर के प्रति बहुत ही ज्यादा समर्पण भाव रहता है इनमें। जिस किसी से भी अपने जीवन में प्रेम के दृष्टिकोण से अटैच हो जाते हैं तो उसके लिए अपना जीवन पूर्णतः समर्पित कर देते हैं। हर रिश्ते को सीप चिन्ह वाले व्यक्ति वफादारी से बखूबी निभाते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत ही ज्यादा इंटेलिजेंट और अपने काम के तरफ बहुत अच्छा फोकस रहता है इनका। इनके जीवन में अगर करियर की बात करें तो ऐसे लोग सोच कर रखते हैं कि इन्हें जीवन में किस रास्ते पर जाना है और फिर जब ये अपने करियर को चूज कर लेते हैं तो पूरी जी जान लगाकर उस करियर में आगे बढ़ने का उस करियर के शिखर तक पहुंचने का प्रयास करते हैं। अंगूठे में सीप चिन्ह वाले व्यक्तियों को गुस्सा बहुत ही कम आता है। लेकिन इन्हें गुस्सा ना ही आए तो बहुत अच्छा है। अंगूठे में सीप चिन्ह वाले व्यक्तियों को जब भी गुस्सा आता है तो वो बहुत ही भयंकर रूप से आता है। अपने जीवन में सौम्य तो होते हैं लेकिन बड़ा एक्सट्रीम साइड भी होता है इनका। ऐसे लोगों को हम जन्मजात कलाकार कह सकते हैं। अंगूठे में सीप चिन्ह वाले व्यक्तियों में एक अद्भुत कला अवश्य ही मिलती है। सीप चिन्ह वाले व्यक्तियों में अपने करियर और व्यवसाय को छोड़कर इनके अंदर कुछ ऐसी कला अवश्य ही होती है जो इन्हें प्रसिद्धि दिलाती है। देखा जाए तो ऐसे लोगों का भाग्य भी प्रबल होता है। अपने जीवन में मिलजुल कर रहते हैं, सभी का सम्मान करते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात इन्हें अपने जीवन में पैसों की कमी कभी नहीं होती है और यह स्थिति इनके लिए बहुत ही भाग्यशाली देखी जा सकती है। मित्रों आज इस वीडियो में हमने इन तीन चिन्हों के बारे में बात की। अंगूठे में यह तीनों चिन्ह अपने आप में एक खासियत लेकर आते हैं। अपने अंगूठे में बने चिन्ह को देखकर आप अपने बारे में और किसी दूसरे के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। मित्रों आशा करते हैं आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को अपने मित्र और परिवारजनों के साथ शेयर अवश्य करें। जानकारी अगर अच्छी लगी हो तो वीडियो को एक लाइक और चैनल को सब्सक्राइब भी अवश्य ही कर लें। मिलते हैं अगले वीडियो में ऐसी ही कुछ मूल्यवान जानकारी लेकर तब तक के लिए ओम नमः शिवाय। धन्यवाद।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript