[0:00]हे ब्रह्मांड के स्वामी आप अनंत हैं। और आपकी सृष्टि में हर चीज की प्रचुरता है। आज मैं खुद को उस अनंत समृद्धि से जोड़ रही हूं। हे ईश्वर मेरे काम में बरकत दे। मैं जो भी काम हाथ में लूं, वो सफलता की नई बुलंदियों को छुए। मुझे इतना सामर्थ्यवान बना दे, की मैं दूसरों की मदद कर सकूं। हे परमात्मा मुझे वो बुद्धि और शक्ति प्रदान करें, की मैं अपने हर लक्ष्य को निष्ठा के साथ पूरा कर सकूं। मेरी पहचान और मेरा नाम चारों दिशाओं में, सम्मान के साथ फैले। मेरे हर काम को आपका आशीर्वाद मिले। मैं अपने काम को आपको समर्पित करती हूं। मेरी मेहनत को सही दिशा दे। ताकि मेरा हर एक कदम, मुझे मेरी मंजिल के करीब ले जाए। प्रभु मेरे हाथों को वो शक्ति दे, की मैं हमेशा शुभ काम करूं। हे परमपिता परमेश्वर मैं आपसे प्रार्थना करती हूं, की आप मुझे धैर्य प्रदान करें। कि मैं सही समय का इंतजार कर सकूं। मैं जानती हूं प्रभु की आप मुझे वही देंगे जो मेरे लिए सर्वोत्तम होगा। और सही वक़्त पर देंगे। ये मेरा आप पर पूर्ण विश्वास है।

ये छोटी सी प्रार्थना ज़रूर सुने । Prarthna #prayer #affirmations #youtubeshorts
Rajani Tiwary
1m 41s187 words~1 min read
Auto-Generated
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


