[0:11]नमस्कार मैं हूं आपके साथ सरगम पंत श्रीवास्तव और आप देख रहे हैं गुडलक टुडे और हमारे साथ स्टूडियो में मौजूद हैं पंडित शैलेंद्र पांडे जी। पंडित जी बहुत-बहुत स्वागत है आपका हमारे इस खास कार्यक्रम में। नमस्कार। देखिए तमाम ग्रहों में से अगर कोई एक ऐसा ग्रह है जिससे लोगों को सबसे ज्यादा डर लगता है, भय है तो वो है शनि ग्रह। तो देखिए शनि ग्रह यूं तो कर्म का कारक है लेकिन जीवन में कई समस्याएं भी उत्पन्न करता है तो वह कौन सी समस्याएं हैं जो शनि के कारण उत्पन्न होती हैं और इससे बचने के क्या अ अचूक उपाय उसके बारे में जानेंगे। लेकिन उससे पहले पंडित जी से जान लेते हैं क्या है आज का गुडलक मंत्र।
[0:56]जब भी किसी को धन उधार में देते हैं अपना चेहरा उत्तर दिशा की तरफ रखिए। नॉर्थ साइड की तरफ चेहरा करके अगर किसी को पैसा उधार में देंगे तो इससे दिया हुआ धन वापस मिलने में आपको सरलता होगी। भूल कर भी दक्षिण की तरफ चेहरा करके पैसा मत दीजिएगा वरना पैसा जरूर डूबेगा। तो चलिए बातचीत के इस सिलसिला यूं ही जारी रहेगा लेकिन फिलहाल पंडित जी से जान लेते हैं 3 मई 2026 यानी कि दिन रविवार का पंचांग क्या है।
[1:47]दिनांक 3 मई 2026 दिन रविवार। तिथि है जेष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि। नक्षत्र है विशाखा नक्षत्र, सुबह 07:10 तक। चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं। राहुकाल का समय शाम के 4:30 से लगभग 6:00 बजे तक। पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करने की मनाही है लेकिन अगर यात्रा करना जरूरी है, मजबूरी है तो जरा सा पान का पत्ता खाकर और भगवान का स्मरण करके यात्रा करेंगे तो मुश्किल से बचे रहेंगे। तो चलिए कार्यक्रम की शुरुआत करते हैं और आज हम बात कर रहे हैं शनि ग्रह के बारे में और उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में। तो पंडित जी जैसे मैंने कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि शनि से सबको बहुत डर लगता है क्योंकि जीवन में तमाम समस्याएं वो उत्पन्न करता है और चीजें आसानी से नहीं देता। तो क्या भूमिका है शनि की हमारी जीवन में और किस तरीके की समस्याएं वो देता है। जी। देखिए आज हम आपको यह बता रहे हैं कि शनि की वजह से आपके जीवन में कौन-कौन सी समस्याएं होती हैं और उनका समाधान क्या है। सबसे पहले यह जानते हैं कि शनि हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है और हमारे जीवन में समस्याओं में इसकी क्या भूमिका है। देखिए शनि मानव जीवन में आपके कर्म से और उसके फल से संबंध रखता है।
[3:54]आप नौकरी करते हो, व्यापार करते हो, अपने प्रोफेशन में हो बिना शनि की कृपा के आप आजीविका नहीं पा सकता।
[4:15]शनि की कृपा के बिना विवाह भी नहीं होता है और ना ही संतान होती है। शनि एक ऐसा अनूठा ग्रह है जो व्यक्ति को आध्यात्मिक और भौतिक उपलब्धि भी देता है।
[4:44]शनि अगर कुंडली में थोड़ा भी बेहतर हो, थोड़ी पोजीशन अच्छी हो तो आपके तमाम बिगड़े हुए काम आसानी से बनेंगे। मेहनत तो करनी पड़ेगी लेकिन मेहनत के साथ-साथ आपको जीवन में अत्यधिक सफलता मिलेगी। शनि अगर खराब हो आपकी सारी मेहनत व्यर्थ होगी। जो आप जीवन में संघर्ष करेंगे उसके परिणाम शून्य होंगे। अगर शनि खराब हो तो बने हुए काम या तो बिगड़ेंगे या काम बीच में रुक जाएंगे। आप जीवन में कितने मेहनती हैं मेहनत करके आप जीवन में असफल होंगे या मेहनत करके ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे ये बात आपकी कुंडली के शनि से जानी जा सकती है। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं मेष, वृषभ और मिथुन राशि का राशिफल क्या कुछ कहता है।
[6:07]मेष राशि व्यर्थ के विवादों से बचाव करें। खान-पान का ध्यान रखें। रिश्तों का ध्यान बनाए रखें। किसी निर्धन व्यक्ति को अगर गुड़ का दान कर दें तो दिन की मुश्किलें कम हो जाएंगी। शुभ रंग होगा आपके लिए क्रीम। और भाग्य का मीटर आपको नंबर दे रहा है 60% मेहनत ज्यादा होगी भाग्य थोड़ा कम रहेगा।
[6:58]वृषभ राशि स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन लाभ के योग हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा। शुभ रंग होगा आपके लिए लाल।
[7:27]और भाग्य का मीटर आपको नंबर दे रहा है 75% उत्तम भाग्य आपके साथ बना हुआ है।
[7:47]मिथुन राशि धन लाभ के योग हैं। करियर की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक समस्याएं हल होंगी। खाने की वस्तु का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा। शुभ रंग होगा आपके लिए हरा। और भाग्य का मीटर आपको नंबर दे रहा है 75% उत्तम भाग्य आपके साथ बना हुआ है। अगर आपके जीवन में फाइनेंशियल सिचुएशन ठीक ना हो अत्यधिक संघर्ष हो रहा हो तो शनि का क्या कुछ उपाय किया जा सकता है आइए पंडित जी से जानते हैं। देखिए संघर्ष सबके जीवन में होता है किसी में ज्यादा किसी में कम। कुछ लोग संघर्ष करके सफल हो जाते हैं तो ज्ञान देने लगते हैं और कुछ लोग बेचारे संघर्ष करते रह जाते हैं जीवन में असफल हो जाते हैं तो लोग समझते हैं कि प्रयास ही नहीं किया। संघर्ष तो देखिए होता ही है। अगर जीवन में आपके संघर्ष बहुत है और संघर्ष की तुलना में परिणाम नहीं मिल रहा है तो क्या उपाय करें। रोज शाम को सूर्यास्त के बाद इत्मीनान से बैठकर के अपने पूजा स्थान पर या अपने कमरे में एकांत में रोज शाम को शनि मंत्र का जप करिएगा मंत्र होगा ओम शं शनैश्चराय नमः।
[9:32]यह रोज शाम को आपको जपना है। शनिवार की शाम को पीपल के नीचे सरसों के तेल का एक दीपक जलाइएगा। और दीपक जलाने के बाद शनिवार को निर्धनों को गरीबों को मीठी चीज का दान करिए। गुड़ है, लड्डू है, बूंदी है, मीठा बिस्किट है इसका दान करिएगा। यह उपाय लगातार अगर आप करते जाए तो जो संघर्ष आप कर रहे हैं वह थोड़ा कम होगा। और संघर्ष के शुभ परिणाम आपको जीवन में प्राप्त होंगे। तो चलिए अब बात करते हैं करियर की अगर आप भी अपने करियर में लगातार हार्ड वर्क कर रहे हैं मेहनत तो कर रहे हैं लेकिन संघर्ष करने के बावजूद उसका परिणाम आपको नहीं मिल पा रहा है तो शनि के क्या कुछ उपाय किए जा सकते हैं आइए पंडित जी से जानते हैं। देखिए करियर कोई भी हो आपको पहले बताया कि बिना शनि के करियर बनना चलना बहुत मुश्किल है। अगर करियर को लेकर के आपके जीवन में समस्या है अगर करियर को लेकर के आपके जीवन में दिक्कत चली आ रही है करियर स्थिर नहीं हो पा रहा है तो क्या करेंगे। सुबह और शाम दोनों समय शांतिपूर्वक इत्मीनान से बैठकर के शनि मंत्र का जप करेंगे। और शनिदेव का तांत्रिक मंत्र जपेंगे ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः। इस मंत्र का सुबह-शाम 108 बार जप करिएगा। एक लोहे का छल्ला मध्यमा उंगली में धारण करें। मिडिल फिंगर में शनिवार की शाम को पहन लीजिएगा।
[11:48]और शनिवार को काले चने की सब्जी बनवा लीजिए। काला चना पका लीजिए काला चना और पूरी निर्धनों में बांटिएगा। यह उपाय 1 महीने से लेकर के 3 महीने तक निरंतर करते जाइए। अगर आप ऐसा करते हैं तो करियर में जो अस्थिरता है नौकरी में व्यापार में प्रोफेशन में जो दिक्कतें हैं वह दिक्कतें दूर हो जाएंगे। तो चलिए फिलहाल आगे बढ़ते हैं और पंडित जी से जान लेते हैं कर्क सिंह और कन्या राशि का दैनिक राशिफल क्या है।
[12:37]कर्क राशि करियर की स्थितियां आपकी बेहतर दिख रही हैं। स्वास्थ्य में आपके सुधार होगा। लेकिन कीमती वस्तु संभालकर रखें खो सकती है। भगवान सूर्य को अगर जल अर्पित कर दें तो दिन बेहतर होगा। शुभ रंग होगा आपके लिए सफेद।
[13:09]और भाग्य का मीटर आपको नंबर दे रहा है 70% मध्यम भाग्य आपके साथ बना हुआ है।
[13:31]सिंह राशि परिवार में विवादों से बचाव करें। खान-पान का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। किसी निर्धन व्यक्ति को अगर गुड़ का दान कर दें तो दिन की मुश्किलें कम हो जाएंगी। शुभ रंग होगा आपके लिए सफेद।
[14:01]और भाग्य का मीटर आपको नंबर दे रहा है 60% मेहनत ज्यादा होगी भाग्य थोड़ा कम रहेगा।
[14:22]कन्या राशि रुके हुए काम आपके पूरे होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई शुभ सूचना आपको प्राप्त होगी। किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा। शुभ रंग होगा आपके लिए गुलाबी।
[14:52]और भाग्य का मीटर आपको नंबर दे रहा है 75% उत्तम भाग्य आपके साथ बना हुआ है। तो चलिए इसी के साथ आगे बढ़ते हैं और अब हमारे इस कार्यक्रम में समय हो गया है आपका सवाल लेने का। तो पंडित जी से ही जान लेते हैं कि आज का पहला सवाल वो किस व्यूअर का ले रहे हैं।
[15:22]आज का पहला प्रश्न रत्ना मिश्रा जी ने हमें लिखा है और रत्ना मिश्रा जी हमें मुजफ्फरपुर से मेल लिखती हैं अपनी पुत्री के बारे में जानना चाहती हैं। इनकी पुत्री की जन्म तारीख है 20 जुलाई 1997। जन्म का समय रात के 9:15 जन्म स्थान है मुजफ्फरपुर। यह पूछ रही हैं कि मेरी पुत्री का विवाह कब होगा और उसका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा। रत्ना जी आपकी पुत्री का विवाह साल 2027 में होने की संभावना बनती है। साल 2027 के जून से दिसंबर वाले हिस्से में इनका विवाह होना चाहिए। वैवाहिक जीवन इनका कुल मिला जुला के ठीक है उसमें चिंता की बहुत आवश्यकता नहीं है। फिलहाल अपनी पुत्री को एक मोती बनवा के पहना दें 10-12 रत्ती की मोती चांदी में दाहिने हाथ की सबसे छोटी उंगली में शुक्ल पक्ष के सोमवार की रात को इनको मोती बनवा के पहनाएं और इनसे कहें कि ये रोज सुबह जल में हल्दी मिलाकर के सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं तो बहुत अच्छा रहेगा। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और आज का दूसरा सवाल भी ले लेते हैं लेकिन उससे पहले आप सभी को हमेशा की तरह याद दिला दूं कि अगर आप भी हमारा ये कार्यक्रम रोज देखते हैं और हमारा ये कार्यक्रम पसंद करते हैं पंडित जी से कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो टीवी स्क्रीन पर इस वक्त हमारी ईमेल आईडी फ्लैश हो रही है इस ईमेल आईडी पर आप हमें अपने प्रश्न लिख कर के भेज सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए पंडित जी से ही जान लेते हैं कि आज का दूसरा सवाल वह किसका ले रहे हैं। अगला प्रश्न गौरव शर्मा जी ने हमें लिखा है और गौरव शर्मा जी हमें मेल लिखते हैं गुड़गांव से इनकी जन्म की तारीख है 16 मई 1988।
[17:41]जन्म का समय शाम के 3:05 जन्म का स्थान है हरियाणा। ये कह रहे हैं कि मेरा वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं चल रहा है क्या मेरी शादी चल पाएगी या इसमें सेपरेशन होगा। गौरव आपकी कुंडली के हिसाब से आप थोड़ा धैर्य बनाए रखिए आपका वैवाहिक जीवन बचेगा भी और चलेगा भी। अक्टूबर 2026 तक अभी शांति बनाए रखें उसके बाद से आपकी जिंदगी बेहतर है।
[18:24]इस साल में साल 2026 में करियर को लेकर के आपको कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए और वैवाहिक जीवन में शांति बनाए रखना चाहिए आने वाला वक्त आपका बेहतर हो जाएगा। एक ओपल बनवा करके पहन ले 12 से 14 रत्ती का ओपल चांदी में दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में शुक्रवार की शाम को ओपल धारण करें और रोज सुबह संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। तो शनि की वजह से किस तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं पैदा होती है और किस तरीके से उसका अचूक उपाय किया जा सकता है आइए पंडित जी से जानते हैं। देखिए शनि जो है ना वह दीर्घकालिक बीमारियां देता है जो बीमारियां लंबे समय तक आपको परेशान करें झिलाए वह शनि की वजह से आती हैं। शनि जो है वह सीएनएस का मालिक है सेंट्रल नर्वस सिस्टम। तो न्यूरो प्रॉब्लम नर्व की समस्या स्पाइन की दिक्कत ब्रेन स्ट्रोक इसमें शनि की बड़ी भारी भूमिका होती है। अगर शनि की वजह से आप लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे हैं बेड रिडेन हो गए हैं हड्डियों में ऐसी दिक्कत आ गई है चलते नहीं हैं सही से चलने में कष्ट होता है शनि की भूमिका आपके स्वास्थ्य में नेगेटिव है। क्या उपाय किया जाए।
[20:10]रोज शाम को शनि मंत्र का जप करिएगा सूर्यास्त के बाद और बड़ा विशेष मंत्र है स्क्रीन पर देखिए मंत्र सूर्यपुत्रो दीर्घ देहो विशालाक्षः शिवप्रियः। सूर्यपुत्रो दीर्घ देहो विशालाक्षः शिवप्रियः मंदचारः प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनिः। यह मंत्र रोज शाम को 108 बार पढ़िए शनि की वजह से स्वास्थ्य की जो भी पीड़ा है स्वास्थ्य की जो भी दिक्कत है वह दिक्कत दूर हो जाएगी। इसके अलावा कम से कम तीन शनिवार अपने सर से तीन बार या पांच बार क्लॉकवाइज या एंटी क्लॉकवाइज नारियल वार लीजिए और वार कर मंदिर में दान कर दीजिए या बहते जल में प्रवाहित कर दीजिए तीन शनिवार को। और शनिवार के दिन कोशिश करिए प्याज लहसुन मांस मदिरा का प्रयोग ना किया जाए। अगर आप ऐसा नियमित रूप से करना शुरू करें शनि का पीड़ा हरने वाला मंत्र पढ़ना शुरू करें तो शनि संबंधी जो स्वास्थ्य की समस्या है उससे आपको छुटकारा अवश्य मिलेगा। तो अगर आपकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या शनि की ढैया चल रही हो और तमाम संघर्षों का लगातार आपको सामना करना पड़ रहा हो कोई रहा आपको नहीं दिख रही हो तो क्या कुछ अचूक उपाय किए जा सकते हैं पंडित जी से जानते हैं। इस समय कुंभ राशि की साढ़ेसाती उतर रही है हालत बड़ी बुरी है। मीन पर मध्यम साढ़ेसाती है और मेष पर शुरू हुई है तो मेष वाले तो अभी एवरेज और मीन वाले भी ऑलमोस्ट एवरेज ही हैं। सिंह राशि पर और धनु राशि पर ढैया है सिंह की हालत ज्यादा खराब है। तो शनि की साढ़ेसाती या ढैया चलने के बड़े सारे परिणाम होते हैं जो हमारे विद्वान दर्शक जानते हैं हम समय-समय पर अपने कार्यक्रमों में बताते हैं लेकिन मुख्य बात यह समझिए कि शनि की साढ़ेसाती या ढैया एक परीक्षा का समय होता है जिसमें अपने कर्मों के अनुसार कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है कठिनाई जीवन में बढ़ सकती है। तो अगर शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रही है तो क्या उपाय करेंगे। रोज सुबह और शाम शनि मंत्र का जप करेंगे विशेष शनि मंत्र का। साढ़ेसाती और ढैया में विशेष शनि मंत्र का जप करेंगे मंत्र देखिए स्क्रीन पर नीलांजना समभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। नीलांजना समभासं रविपुत्रं यमाग्रजम छाया मार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम्। छाया मार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम्।
[23:40]इस मंत्र को रोज सुबह-शाम 108 बार रुद्राक्ष की माला से जपिए। साथ में यह प्रार्थना करिए कि साढ़ेसाती और ढैया के दुष्प्रभाव से छुटकारा मिले। शनिदेव से कृपा करने की प्रार्थना करिए।
[24:07]और इसके अलावा शनिवार को मीठी चीजों का दान करिए निर्धनों में। और जितने दिन कर सकें सुबह के समय पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करिए। अगर साढ़ेसाती और ढैया के प्रभाव से छुटकारा चाहते हैं मांस मदिरा का प्रयोग शक्ति से बंद कर दीजिए। और शनिवार को सात्विक आहार ग्रहण करिए। शनि की साढ़ेसाती और ढैया चल रही हो और आप मांस मदिरा का सेवन करें तो उसके प्रभाव और भी ज्यादा भयंकर होंगे आपकी मुश्किलें और ज्यादा जीवन में बढ़ जाएंगे। तो चलिए इसी के साथ आगे बढ़ते हैं और पंडित जी से जान लेते हैं तुला वृश्चिक और धनु राशि का दैनिक राशिफल क्या है।
[25:13]तुला राशि धन की स्थिति में आपके सुधार होता दिख रहा है। नौकरी में समस्या आपकी दूर होगी। लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय मत लीजिएगा। किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा। शुभ रंग होगा आपके लिए सुनहरा। और भाग्य का मीटर आपको नंबर दे रहा है 70% मध्यम भाग्य आपके साथ बना हुआ है।
[26:09]वृश्चिक राशि रुके हुए काम आपके पूरे होंगे। करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक समस्याएं हल होंगी। खाने-पीने की वस्तु का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा। शुभ रंग होगा आपके लिए आसमानी।
[26:40]और भाग्य का मीटर आपको नंबर दे रहा है 90% सबसे ज्यादा भाग्य आपके साथ बना हुआ है।
[27:00]धनु राशि स्वास्थ्य का ध्यान बनाए रखें। परिवार को लेकर चिंता हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाइएगा। किसी निर्धन व्यक्ति को अगर गुड़ का दान कर दें तो दिन की मुश्किलें कम हो जाएंगी। शुभ रंग होगा आपके लिए लाल।
[27:30]और भाग्य का मीटर आपको नंबर दे रहा है 60% मेहनत ज्यादा होगी भाग्य थोड़ा कम रहेगा।
[29:33]फिलहाल आगे बढ़ते हैं और पंडित जी से जान लेते हैं मकर कुंभ और मीन राशि का राशिफल क्या कुछ कहता है।
[29:44]मकर राशि कोई रुका हुआ काम इस समय बनता हुआ दिख रहा है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुके हुए काम इस समय पूरे होंगे। सूर्य भगवान को जल अर्पित कर दें तो दिन बेहतर होगा। शुभ रंग होगा आपके लिए पीला।
[30:17]और भाग्य का मीटर आपको नंबर दे रहा है 85% बेहतरीन भाग्य आपके साथ बना हुआ है।
[30:36]कुंभ राशि धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य में आपके सुधार होगा। कोई शुभ सूचना आपको प्राप्त होगी। किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो दिन बेहतर होगा। शुभ रंग होगा आपके लिए नीला।
[31:06]और भाग्य का मीटर आपको नंबर दे रहा है 80% बहुत अच्छा भाग्य आपके साथ बना हुआ है।
[31:27]मीन राशि पारिवारिक समस्या हल होगी। नौकरी में अनुकूलता आएगी। परिवार में शांति बनाए रखें। भगवान सूर्य को अगर जल अर्पित कर दें तो दिन बेहतर होगा। शुभ रंग होगा आपके लिए धानी।
[31:56]और भाग्य का मीटर आपको नंबर दे रहा है 70% मध्यम भाग्य आपके साथ बना हुआ है। तो चलिए अब कार्यक्रम में अब समय हो गया है आज का तीसरा सवाल लेने का। तो पंडित जी आज का अगला सवाल अब किसका ले रहे हैं उसके बारे में बताएं।
[32:42]आज का अंतिम प्रश्न सौमित्र जी ने हमें लिखा है और सौमित्र जी हमें मुंबई से मेल लिखते हैं। 3 अक्टूबर 1999 का जन्म है जन्म का समय है सुबह के 7:45 जन्म का स्थान है देवरिया उत्तर प्रदेश। सौमित्र कह रहे हैं कि मैं अपने पिताजी के साथ फिलहाल लोहे और मशीनरी का व्यापार कर रहा हूं लेकिन हमारा काम बहुत अच्छा नहीं चल पा रहा है। तो क्या यही काम मैं आगे कंटिन्यू करूं या इस काम में बदलाव करूं। सौमित्र आपकी कुंडली के हिसाब से लोहे और मशीनरी का काम आपके लिए अच्छा है और आप अच्छी तरह से इस साल के अगस्त के बाद अपने काम में सुधार कर पाएंगे। भविष्य में रियल एस्टेट में या प्रॉपर्टी कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में भी आप जाएंगे ऐसी संभावना आपकी कुंडली में दिख रही है। कुंडली के हिसाब से आप 2028 के मई के बाद अपने करियर और जीवन में ज्यादा तरक्की कर सकेंगे। फिलहाल एक ओपल बनवा कर के पहन ले 10-12 रत्ती का ओपल चांदी में दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में शुक्रवार की शाम को ओपल धारण करें और रोज शाम को 108 बार ओम शं शनैश्चराय नमः इस मंत्र का अगर आप जप करें तो आपके लिए बहुत बेहतर होगा।
[36:39]तो चलिए इसी के साथ आगे बढ़ते हैं और जिनका जन्मदिन 3 मई को है आप सभी को हैप्पी बर्थडे जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं आप सभी को। तो चलिए अब पंडित जी से जानते हैं कि आप सभी का आने वाला साल आने वाला वर्ष कैसा रहने वाला है।
[38:00]हम आपको बता रहे हैं कि अलग-अलग राशि के लोगों का वैवाहिक जीवन सामान्यतः कैसा होता है।
[38:28]आज की गुडलक राशि है कन्या। इनका वैवाहिक जीवन कुल मिलाकर सामान्य रहता है। इनको थोड़ा सा ध्यान अपने परिवार का देना चाहिए सारा ध्यान पैसे की तरफ नहीं लगाना चाहिए।
[40:50]तो चलिए अब कार्यक्रम के अंत में हम पंडित जी से जान लेते हैं कि आज का महा उपाय आखिर क्या है पंडित जी। बहुत सारे लोग कहते हैं कि अपने इलाज की शुरुआत चिकित्सा की शुरुआत शनिवार को नहीं करनी चाहिए। क्या ऐसा है। देखिए शनिवार के दिन आप कोई भी काम शुरू करें ऐसा माना जाता है कि वह काम लंबे समय तक चलता है। इसीलिए शनिवार को अगर इलाज शुरू करेंगे तो इलाज लंबे समय तक चल सकता है ठीक होने में वक्त लग सकता है। देखिए एकदम से हार्ट की प्रॉब्लम आ गई एकदम से कोई बहुत बड़ी दिक्कत आ गई मजबूरी है तो फिर दिन नहीं देखना है फिर जब भी संभव हो तुरंत इलाज करवाइए लेकिन अगर मजबूरी नहीं है तो इलाज शनिवार को शुरू मत करें मजबूरी ना हो तो इलाज सोमवार, बुधवार या शुक्रवार को शुरू करें तो अच्छा होगा। और अब पंडित जी से जान लेते हैं कि आखिरकार आज की जिज्ञासा क्या है और उस जिज्ञासा का समाधान क्या है।



