[0:00]ये बहुत ही दुख की बात है कि वर्ल्ड में हर पांचवा इंसान जिसे डायबिटीज है वो एक इंडियन है। और इसीलिए इंडिया को डायबिटीज कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड कहा जाने लगा है। ये तो आप जानते ही हैं कि डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल्स बढ़ जाते हैं और बॉडी इंसुलिन को ठीक से बना नहीं पाती या फिर यूज नहीं कर पाती। और इस वजह से लोगों को बहुत ही प्रॉब्लम्स फेस करनी पड़ सकती हैं। जैसे कि हाई ब्लड शुगर, किडनी प्रॉब्लम्स, विजन इश्यूज, वेट गेन, ये सब फेस करना पड़ सकता है। सो इसलिए आज हम बात करेंगे कि टाइप टू डायबिटीज जो कि लाइफस्टाइल की वजह से होता है इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है। हम बात करने वाले हैं उन सेवन फूड्स की जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर ऐड करना चाहिए। डायबिटीज में वेट लूज करने के लिए कुछ स्पेशल टिप्स और इसके अलावा डायबिटीज पर वर्ल्ड की टॉप बुक्स जैसे कि थिंक लाइक पैनक्रियाज एंड ऑफ डायबिटीज में दिए कुछ इंपॉर्टेंट पॉइंट्स भी मैं आज आपके साथ शेयर करने वाली हूं। सो इसलिए वीडियो को एंड तक जरूर देखिए। गाइस मेरा नाम गुंजन है और मेरे हेल्थ प्रोग्राम आई एम वाओ की मदद से हजारों लोग अपनी हेल्थ प्रॉब्लम्स को ठीक कर पा रहे हैं। सिंपल, इजी घर का खाना खाते हुए वो अपना वेट लूज कर पा रहे हैं। सो अगर आप भी इस प्रोग्राम का पार्ट बनना चाहो तो डिस्क्रिप्शन में दिए हुए नंबर पे WhatsApp करके आप हमारे साथ कनेक्ट कर सकते हैं। चलिए स्टार्ट करते हैं उन सेवन फूड्स से जिन्हें डायबिटीज में जरूर लेना चाहिए। सबसे पहला फूड है ग्लूटेन का बेस्ट रिप्लेसमेंट मिलेट्स। एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर में रिच मिलेट्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है जिसकी वजह से इन्हें डायबिटीज में लेना एकदम सेफ है। सोचिए गेहूं के आटे की जगह अगर बाजरा, रागी, ज्वार का आटा यूज किया जाए तो वही रोटी डायबिटीज में लेना एकदम सेफ हो जाता है। और रोटी ही क्यों मिलेट की इडली, डोसा, चीला, उपमा यहां तक कि केक कुछ भी बनाया जा सकता है। ब्लड शुगर लेवल्स को नॉर्मल रखने के साथ-साथ मिलेट एपेटाइट को भी कंट्रोल करते हैं इसलिए जो लोग मिलेट्स लेते हैं वो यूजुअली ओवरईट भी नहीं करते। वैसे आजकल मार्केट में मिलेट्स भी प्रोसेस्ड फॉर्म में बेचे जाते हैं इसलिए या तो आप रॉ मिलेट्स खरीदिए या फिर लेबल को अच्छे से पढ़िए। दूसरा फूड जिसे डायबिटीज में लेना अच्छा माना जाता है वो है बिटर गॉड यानी कि करेला। लव इट और हेट इट बट इट्स गुड फॉर योर हेल्थ चरक समिता में बताया गया है कि यूरिन के टेस्ट से डिसीज का पता लगाया जा सकता है। अगर स्वीट होता है तो मतलब कि मधुमय यानी कि डायबिटीज है। अब क्योंकि डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल्स बढ़े हुए होते हैं इसलिए बिटर प्रॉपर्टीज वाले कुछ फूड्स हेल्प करते हैं। यहां पे मैं टेस्ट की बात नहीं कर रही बल्कि इनके अंदर प्रेजेंट कुछ कंपाउंड्स जैसे कि चरंटिन, पॉलीपेप्टाइड्स या वाइसिन की बात कर रही हूं जो कि ब्लड शुगर को कम करने में हेल्पफुल होते हैं। वैसे एक फैक्ट ये भी है कि बिटर टेस्ट वाली चीजें हमारे टेस्ट बर्ड्स को ट्रिगर करती हैं जिससे डाइजेस्टिव एंजाइम्स अच्छे से रिलीज होते हैं और डाइजेशन भी इंप्रूव होती है। सो ब्लड शुगर को मेंटेन करने के अलावा करेला बॉडी के इंसुलिन सिक्रेशन को भी सपोर्ट करता है जिसकी वजह से इसे डायबिटीज में लेना काफी अच्छा माना जाता है। इसे आप सब्जी के अलावा जूस की फॉर्म में भी ले सकते हैं। जूस बनाने के लिए करेले की स्किन को रिमूव करना है उसे पानी के साथ अच्छे से ब्लेंड करना है फिर टेस्ट को बैलेंस करने के लिए आप ऊपर से थोड़ा सा लेमन जूस और काला नमक डाल के इसे ले सकते हैं। डायबिटीज पे एक बुक है द एंड ऑफ डायबिटीज इस बुक में डॉक्टर जूल फरमन ने डायबिटीज में प्लांट बेस्ड डाइट की इंपॉर्टेंस के बारे में लिखा है। इनका कहना है कि ये सभी ग्रीन लीफी और क्रुसिफेरस वेजिटेबल्स जैसे कि स्पिनच, लेटस, ब्रोकली, कैबेज, टाइप टू डायबिटीज को रिवर्स करने में हेल्प कर सकती हैं। सो करेले के साथ-साथ इन्हें भी डाइट में जरूर इंक्लूड कीजिए। अब नेक्स्ट फूड आइटम है चना दाल। वैसे तो ऑलमोस्ट सभी दालों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ना 18 से 52 के बीच में होता है जो कि लो माना जाता है। बट ये हाई प्रोटीन वाली चना दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स गेस कर सकते हो कितना है? इट्स जस्ट 11। चना दाल में बहुत से विटामिन्स और मिनरल्स जैसे मैग्नीशियम, पोटेशियम, फाइबर होता ही है। ये लो कार्ब, हाई प्रोटीन, हाई फाइबर की वजह से ब्लड शुगर लेवल्स को भी मेंटेन करने में मदद करती है जिसकी वजह से चना दाल डायबिटीज में एक बहुत ही बढ़िया फूड ऑप्शन है। इसे हम दाल की फॉर्म में तो लेते ही हैं बट इसके अलावा आप चना दाल के कबाब भी बना सकते हैं। इसे बॉईल करके स्नैक के फॉर्म में भी लिया जा सकता है इसमें घिया ऐड करके चना दाल लौकी की सब्जी बनाई जा सकती है। चना दाल की खिचड़ी जिसमें आप राइस की जगह पे मिलेट्स यूज कर सकते हैं अगर इसे डायबिटीज में लिया जाए तो ये बहुत ही बढ़िया मील ऑप्शन हो सकती है। इसी तरह की ढेर सारी हेल्दी रेसिपीज आपको आई एम वाओ के YouTube चैनल पे देखने को मिल सकती हैं। चैनल का लिंक मैं आप लोगों के लिए डिस्क्रिप्शन में ऐड कर रही हूं। चलते हैं नेक्स्ट फूड पे जो कि एक्चुअली एक फ्रूट है। जहां डॉक्टर्स डायबिटीज में बहुत सारे फ्रूट्स बंद करवा देते हैं ये एक ऐसा फ्रूट है जिसे डायबिटीज में लेना बहुत ही अमेजिंग है। मैं बात कर रही हूं पर्पल कलर के समर्स में आने वाले जामुन की जिसे जाम्बोलिन इंडियन ब्लैकबेरी ब्लैक प्लम, मालाबार प्लम, पोर्चुगीज प्लम, पर्पल प्लम या फिर जमाई का भी कहते हैं। सिर्फ 25 ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला ये फ्रूट जामुन बहुत से एंटीऑक्सीडेंट्स, पॉलीफेनोल्स, आयरन, विटामिन सी का एक बहुत ही अमेजिंग सोर्स होता है। आयुर्वेद में मेंशंड है कि जामुन के ड्राइड या फिर पाउडर्ड सीड्स डायबिटीज को कंट्रोल करने में और हार्ट या डाइजेशन से जुड़ी बहुत सी बीमारियों को नेचुरली ठीक करने के लिए लिए जा सकते हैं। जामुन में जाम्बोलिन नाम का एक कंपाउंड होता है जो कि स्टार्च को शुगर में कन्वर्ट होने से रोकता है कंट्रोल करता है और डायबिटीज में जामुन खाना बहुत ही अच्छा माना गया है। सो जामुन को डायरेक्टली तो खा ही सकते हैं बट इसके अलावा आप जामुन का जूस भी पी सकते हैं। पर्पल माजिनो जैसा दिखने वाला ये जामुन का जूस बनाना बहुत सिंपल है। इसके लिए आपको कुछ जामुन का पल्प लेना है इसमें एक पिंच ब्लैक साल्ट ऐड करना है टेस्ट को बैलेंस करने के लिए आप हल्का सा जैगरी पाउडर भी ले सकते हैं और चिल्ड वाटर डाल के इसे पी लेना है। जिन्हें डायबिटीज है वो इसे अपनी डाइट में जरूर ऐड कीजिए। अब चलते हैं नेक्स्ट फूड आइटम पे। आयुर्वेद का एक बहुत ही पुराना टेक्स्ट है धनवंतरी निगंतु जिसमें बहुत से मेडिसिनल प्लांट्स, हर्ब्स, रूट्स, फ्रूट्स के बारे में लिखा गया है। इस टेक्स्ट में मेथिका बीजा यानी कि मेथी दाना के बारे में भी लिखा है। मेथी दाना जिसे हम फेनुग्रीक सीड्स के नाम से भी जानते हैं ये हजारों सालों से ट्रेडिशनल मेडिसिन की तरह यूज किया जा रहा है। एक बहुत ही स्ट्रांग और डिस्टिंक्ट सा अरोमा होता है इन सीड्स का बट ये डाइजेशन को इंप्रूव करने में इन्फ्लेमेशन को कम करने में और ब्लड शुगर लेवल्स को रेगुलेट करने में बहुत हेल्पफुल है जिसकी वजह से इन्हें डायबिटीज में लेना एकदम सेफ है। मेथी दाना को हम अलग-अलग तरीकों से ले सकते हैं। सब्जी में तो इसे ऐड कर ही सकते हैं और साथ में आप मेथी दाना का ड्रिंक भी ले सकते हैं जिसके लिए आपको एक स्मॉल चम्मच मेथी दाना को पानी में ओवरनाइट सोक करने के बाद सुबह उठ के छान के पी लेना है। एंड बाय द वे डू यू नो मेथी दाना कैन ऑल्सो हेल्प इन वेट लॉस। अब नेक्स्ट फूड पे जाने से पहले मैं बताना चाहूंगी कि अगर आपका कोई भी हेल्थ गोल है वेट लूज करना चाहते हैं, स्ट्रेंथ गेन, इम्यूनिटी बिल्ड करना चाहते हैं तो उसके लिए आप मेरे ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम आई एम वाओ का पार्ट बन सकते हैं। मेरे डाइटिशियंस ने बहुत लोगों के हेल्थ गोल्स पूरे करवाए हैं। इस प्रोग्राम की डिटेल्स के लिए आप डिस्क्रिप्शन में दिए गए नंबर पे WhatsApp करके हमारे साथ चैट कर सकते हैं। अब जानते हैं नेक्स्ट फूड कौन सा है जिसे डायबिटीज में लेना चाहिए। छोटे-छोटे दिखने वाले फाइबर और प्रोटीन में रिच ओमेगा 3 का बहुत ही अच्छा सोर्स चिया सीड्स जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी लो होता है। ये बॉडी के अंदर कार्ब्स की एब्जॉर्प्शन को स्लो डाउन कर देते हैं और इसलिए ब्लड शुगर लेवल्स को रेगुलेट करने में हेल्प करते हैं। चिया सीड्स की तरह फ्लैक्स सीड्स भी इंसुलिन सेंसिटिविटी को इंप्रूव करते हैं इन्फ्लेमेशन को कम करते हैं इसलिए ये दोनों ही सीड्स डायबिटीज में बहुत हेल्पफुल हैं। चिया सीड्स को हमेशा सोक करने के बाद ही लेना चाहिए क्योंकि सोक करने से उनकी डाइजेशन और भी ज्यादा आसान हो जाती है। इनकी बायोअवेलेबिलिटी भी बढ़ जाती है मतलब कि इनकी न्यूट्रिएंट्स बॉडी में अच्छे से एब्जॉर्ब हो पाते हैं। इनका टेक्सचर और कंसिस्टेंसी भी इंप्रूव हो जाती है जिसकी वजह से इन सीड्स को पुडिंग्स और स्मूदीज में भी ऐड कर सकते हैं। मैं पर्सनली सुबह उठकर एक गिलास पानी में सोक्ड चिया सीड्स और साथ में थोड़ा सा फिश लेमन जूस ऐड करके लेती हूं। इस ड्रिंक को खाली पेट लेने से बोवेल मूवमेंट भी अच्छी होती है और पेट अच्छे से साफ होता है। नेक्स्ट फूड पे चलते हैं जो कि है आमंड्स। सुपर न्यूट्रिशियस होने की वजह से बाइबल में आमंड्स को सिंबल ऑफ डिवाइन कहा गया है। और इंडिया में भी पांच तरह के बादाम खाए जाते हैं यूजुअली सबसे पहला है गुरबंडी जिसे मगज बादाम भी कहते हैं। ये यूजुअली नॉर्थ इंडिया में मिलता है और इनका साइज थोड़ा छोटा होता है। ये प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स में रिच होते हैं और ये वो वाला आमंड है जो दिमाग तेज करने के लिए खाया जाता है। फिर है मामरा जो कि वेस्ट में मिलता है। मामरा बादाम भी छोटे साइज का होता है और राउंड शेप का होता है। इनका टेक्सचर लाइट और क्रिस्प होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स में बहुत रिच होते हैं और इन्हें डाइजेशन एंड इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लिया जाता है। उसके बाद है बादामी जो कि साउथ में ज्यादातर मिलता है। ये मीडियम साइज का होता है स्मूथ एंड स्वीट फ्लेवर होता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए और ब्लड शुगर को रेगुलेट करने के लिए इन्हें लिया जाता है। फिर है कश्मीरी बादाम जो कि जम्मू एंड कश्मीर में मिलता है और ये लंबा एंड नैरो होता है। ये भी एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स, मिनरल्स में रिच होता है। एंड देन वी हैव कैलिफोर्निया आमंड्स इन्हें अमेरिकन आमंड्स भी कहते हैं क्योंकि ये यूएस में ही उगते हैं और इनका साइज काफी बड़ा होता है। स्मूथ टेक्सचर होता है स्वीट एंड नटी फ्लेवर के साथ कैलिफोर्निया आमंड्स प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स में रिच होते हैं। ये आमंड्स डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए बहुत ही हेल्पफुल हैं। वैसे आपको पता है कि आमंड्स टेक्निकली नट नहीं बल्कि सीड है। आई नो दैट इज सरप्राइजिंग। आमंड्स एक्चुअली फ्लावर के अंदर ग्रो करते हैं और ये फ्लावर के कलर पे डिपेंड करता है कि आमंड कड़वा होगा या फिर मीठा। अगर पिंक फ्लावर से निकले तो साइज में जनरली छोटा और टेस्ट में बिटर होता है। वाइट फ्लावर वाले आमंड्स बड़े और मीठे होते हैं। चलिए हमने आमंड्स के बारे में बहुत जानकारी ले ली। अब मैं बताना चाहूंगी कि डेली आमंड्स को खाने से आपको क्या-क्या बेनिफिट्स मिल सकते हैं। बहुत से विटामिन्स एंड न्यूट्रिएंट्स के साथ-साथ अच्छे अमाउंट में फाइबर, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स भी मिलता है। आमंड्स फुलनेस की फीलिंग भी देता है जिससे ओवरईटिंग प्रिवेंट होती है। सो नो वंडर आमंड्स आर ग्रेट और इन्हें डायबिटीज में लेना काफी हेल्प करता है। आप अपनी बॉडी रिक्वायरमेंट के हिसाब से बादाम को डेली ले सकते हैं। मैं पर्सनली हर दिन लगभग 10 ग्राम सोक्ड आमंड्स उनके पील के साथ लेती हूं और मैं इन्हें अर्ली मॉर्निंग लेना प्रेफर करती हूं। सो ये हैं वो सात फूड्स जिन्हें डायबिटीज में लिया जाए तो बहुत हेल्प मिलती है और अब हम बात करेंगे वेट लॉस टिप्स की। सबसे पहले रिप्लेस अनहेल्दी क्रेविंग्स विद द हेल्दीयर फूड्स बिकॉज़ डायबिटीज में बहुत से फूड्स खाने की क्रेविंग होती है जो वेट गेन करते हैं। सो अनहेल्दी क्रेविंग्स को आप उनके हेल्दीयर ऑप्शंस के साथ रिप्लेस कर सकते हैं जैसे कि स्वीट्स या फिर चॉकलेट्स की जगह पे बेरीज या फिर डार्क चॉकलेट्स। फ्राइड फूड और अनहेल्दी डिप्स की जगह पे वेजिटेबल स्टिक्स के साथ हम्मस या फिर हंग कर्ड डिप ली जा सकती है। आइसक्रीम्स की जगह पे योगर्ट लिया जा सकता है। बटर, चीज, क्रीम की जगह पे नट बटर्स जैसे कि पीनट बटर या फिर आमंड बटर ले सकते हैं। सो यू कैन ऑलवेज लुक फॉर हेल्दीयर अल्टरनेटिव्स। सेकंड टिप टेक सफिशिएंट स्लीप। डायबिटीज का मतलब ये नहीं है कि हमारी बॉडी का कोई पार्ट खराब हो गया है। इसका मतलब ये है कि वो ठीक से काम नहीं कर पा रहा। ये कोई बीमारी नहीं है ये एक हेल्थ कंडीशन है जिसे मैनेज किया जा सकता है अपने सर्कैडियम रिदम को ठीक करके। सो सेम टाइम पे खाना, सेम टाइम पे सोना, नींद पूरी लेना। जब हम अच्छी नींद लेते हैं तो उससे ब्लड शुगर लेवल्स भी कंट्रोल होते हैं और एपेटाइट भी कंट्रोल होती है। ओवरईटिंग से बच जाते हैं और ये बहुत ही अच्छा तरीका होता है वेट लूज करने का। नाउ लास्ट बट वेरी इंपॉर्टेंट। कोपिंग अप विद इमोशनल एस्पेक्ट ऑफ डायबिटीज। डायबिटीज पे एक बहुत फेमस बुक है थिंक लाइक पैनक्रियाज इस बुक में ऑथर गैरी स्किनर ने लिखा है कि डायबिटीज में इमोशंस को मैनेज करने के लिए सेल्फ केयर, सपोर्ट एंड कम्युनिकेशन बहुत हेल्प कर सकती है। तो सबसे पहले अपनी फीलिंग्स को एकनॉलेज करो फ्रस्ट्रेशन, एंगर, स्ट्रेस को एड्रेस करो एंड देन टेक सपोर्ट। बहुत से ग्रुप्स एंड कम्युनिटीज हैं जहां पर लोग आपकी मदद कर सकते हैं। इनफैक्ट आई एम वाओ कम्युनिटी में भी बहुत से लोगों ने अपने डायबिटीज को मैनेज किया है, रिवर्स किया है, डायबिटीज के साथ-साथ वेट लूज किया है सो पीपल लाइक देम कैन बी देयर विद यू। इस बुक में सेल्फ केयर को इंपॉर्टेंस देते हुए लिखा है कि फिजिकली एंड इमोशनली दोनों तरीके से अपना ध्यान रखना जरूरी है। सो हेल्दी डाइट, स्लीप एंड रिलैक्सेशन एक्टिविटीज के साथ हम सेल्फ केयर और सेल्फ लव को प्रैक्टिस कर सकते हैं। एंड फाइनली रियलिस्टिक गोल सेट करना और उन्हें स्टेप बाय स्टेप अचीव करने का प्लान किया जा सकता है। आई एम वाओ के ह्यूज सक्सेस और 97 पर सक्सेस रेट के साथ मैं ये कॉन्फिडेंटली कह सकती हूं कि आप चाहो तो डायबिटीज को इजीली मैनेज कर सकते हो। वीडियो अच्छी लगी हो तो लाइक जरूर करना। इसे और भी लोगों के साथ शेयर करना इस तरह की और वीडियोस के लिए चैनल सब्सक्राइब कर लीजिए। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में अंटिल देन फिट रहो, हिट रहो।

7 Powerful Foods to Control Diabetes and Lower Blood Sugar | Weight Loss Tips By GunjanShouts
GunjanShouts
13m 23s2,545 words~13 min read
Auto-Generated
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


