[0:00]जब इंदिरा गांधी को पता चलता है कि पाकिस्तान छुपकर न्यूक्लियर वेपन बना रहा है, तब वो अजीत डोवाल जिन्हें धुरंधर में भी दिखाया है, उन्हें पाकिस्तान भेजती हैं। पाकिस्तान के काहूटा में 6 साल तक डोवाल साहब एक भिखारी बनकर घूमते हैं। जैसे-जैसे वो इन्वेस्टिगेशन में आगे बढ़े उन्हें शक हुआ कि शायद न्यूक्लियर वेपन के लिए टेस्टिंग काहूटा के खान रिसर्च सेंटर में हो रही है। लेकिन सिक्योरिटी इतनी टाइट थी कि अंदर जाना नामुमकिन था और बिना सबूत के सारी मेहनत बेकार थी। इसी बीच 1977 में इंदिरा गांधी इलेक्शन हार जाती हैं और मोरारजी देसाई नए प्रधानमंत्री बन जाते हैं। लेकिन न्यूक्लियर वेपन की इन्वेस्टिगेशन जारी रहती है और एक दिन डोबाल साहब नोटिस करते हैं कि खान रिसर्च सेंटर के कुछ साइंटिस्ट एक ही बार्बर के पास बाल कटवाने आते हैं। और उन्होंने पढ़ा था कि अगर कोई साइंटिस्ट न्यूक्लियर वेपन के पास काम कर रहा होगा, तो उसकी बॉडी पर बहुत ज्यादा अमाउंट में रेडियो एक्टिव पार्टिकल्स होंगे। इसीलिए डोबाल साहब चुपचाप से कटे हुए बालों को एक थैली में भर लेते हैं और अपने नेटवर्क के थ्रू इंडिया भेज देते हैं। जब उन सैंपल्स की टेस्टिंग होती है तो यह कंफर्म हो जाता है कि बेस काहूटा में ही है। अब प्लान बनता है इस बेस को खत्म करने का और अजीत डोवाल सोचते हैं कि मैं ऐसा क्या करूं कि सांप भी मर जाए और लाठी भी ना टूटे। तभी वह इजराइल की इन्वेस्टिगेशन एजेंसी मोसाद से बात करते हैं। मोसाद अकेले ही इस बेस को खत्म करने के लिए राजी हो जाता है। बदले में वो सिर्फ अपने जेट्स को गुजरात में रिफ्यूल करने के लिए परमिशन मांगते हैं। अजीत डोबाल परमिशन के लिए पीएम मोरारजी देसाई को कॉल लगाते हैं, लेकिन मोरारजी देसाई परमिशन देने से बिल्कुल मना कर देते हैं। और इतना ही नहीं वह पाकिस्तान के प्रेसिडेंट जियाउल हक को फोन करके कहते हैं कि हमें पता है तुम काहूटा में क्या कर रहे हो। इस एक फोन कॉल के बाद इंडिया का पूरा सीक्रेट नेटवर्क एक्सप्लोज हो जाता है और पाकिस्तान में हमारे कई स्पाई मारे जाते हैं। जैसे-तैसे अजीत डोवाल वहां से बचकर इंडिया आते हैं। अगर आप चाहते हैं कि मैं अजीत डोवाल के सारे मिशंस पर एक वीडियो बनाऊं तो कमेंट वीडियो।

The James Bond of India | Ajit Doval | Dhurandar | Harshit Yadav #history #story #dhurandhar2
Harshit Yadav
1m 36s378 words~2 min read
Auto-Generated
Watch on YouTube
Share
MORE TRANSCRIPTS


