Thumbnail for Every mother does her best. But our work doesn't stop here. #hindipoetry #marham by Marham Poetry and Music

Every mother does her best. But our work doesn't stop here. #hindipoetry #marham

Marham Poetry and Music

1m 56s175 words~1 min read
Auto-Generated

[0:01]सिखा दिया आदर करना, बातें सुनना।

[0:07]सिखा दिया आदर करना, बातें सुनना, अपनी बात रखना और ख्वाब बुनना। अम्मा, क्यों तुमने नहीं सिखाया?

[0:22]सिखा दिया सबका साथ निभाना और सबसे प्रेम जताना। उनकी मजबूरी थी उनको यही आता था सिखाना। सिखा दिया सबका साथ निभाना और सबसे प्रेम जताना। जी चाहे जब उड़ जाना, खुद अपनी ताकत बन पाना। अम्मा, क्यों तुमने नहीं सिखाया?

[0:46]अम्मा, अम्मा क्यों तुमने नहीं सिखाया? जो चाहूं वो कर सकती हूं। जी सकती हूं खुद के लिए भी मैं, चाहूं तो पहाड़ चढ़ सकती हूं।

[1:03]अब जो जो तुमने नहीं सिखाया। प्रोटोगनिस्ट मेरी मां है। अपनी मां को कह रही है। अब जो जो तुमने नहीं सिखाया, वो सब बिटिया को सिखाऊंगी।

[1:22]अब जो जो तुमने नहीं सिखाया, वो सब बिटिया को सिखाऊंगी। और घर के काम का तो पता नहीं, पर हां सपने इससे बुनवाऊंगी।

[1:37]और उगेंगे जब इसकी पीठ पर पंख नए, तो उनकी हवा भी अम्मा मैं खुद ही बन जाउंगी। अब जो जो तुमने नहीं सिखाया, वो सब बिटिया को सिखाऊंगी। वो सब बिटिया को सिखाऊंगी।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript