Thumbnail for लोगों के पीछे मरना छोड़ दो वर्ना बहुत रोना पड़ेगा Best Krishna Motivational speech New Life quotes  by NEW LIFE

लोगों के पीछे मरना छोड़ दो वर्ना बहुत रोना पड़ेगा Best Krishna Motivational speech New Life quotes

NEW LIFE

19m 50s2,947 words~15 min read
Auto-Generated

[0:00]वक़्त खराब था इसमें सवाल कैसा अरे अपने ही गैर निकले इसमें मलाल कैसा मुझे मौत पसंद है अपमान नहीं दुश्मन चलेगा गद्दार नहीं किसी को इतना भी मजबूर मत करो कि वो अपनी चुप्पी तोड़कर तुम्हारी धज्जियाँ उड़ा दे कौन सुनता है यूं बेवजह मेरी इन शायरियों को कोई इनमें अपना दर्द ढूंढता है कोई इनमें अपनी मोहब्बत ढूंढता है कभी-कभी मैं दिल के हालात भी कह देता हूं हर वक्त वाह-वाह की मुझे ख्वाहिश नहीं है अब तो दर्द सहने की आदत सी पड़ गई है अब किसी से भी दर्द बांटने की ज़रूरत ही नहीं पड़ती कभी-कभी मुझे खुद की याद आ जाती है कितना खुश रहा करता था मैं आप किसी को भी अपनी जिंदगी का सबसे ज़रूरी हिस्सा मत बनाओ क्योंकि जब वो इंसान बदलता है तो आप उनसे नफरत नहीं करते बल्कि अपने आप से नफरत करने लगते हैं बात-बात पर गुस्सा करने वाले लोग वही होते हैं जिन्हें हमेशा खुद से ज्यादा किसी और की फ़िक्र रहती है दूर रहना है मुझे उन सबसे जो मेरे साथ रहकर भी मेरे साथ नहीं हैं जो तुम्हारा मूल्य ना समझे उसके सामने ज़बरदस्ती कभी अपना प्रेम मत दिखाओ मुझे किसी के बदल जाने का कोई ग़म नहीं बस कोई था जिससे ये उम्मीद नहीं थी क्या रिश्ता और क्या नाता यहां कोई किसी का साथ नहीं निभाता जब किसी इंसान को किसी अपने से धोखा मिलता है तो फिर वो इंसान कभी किसी पे भरोसा नहीं कर पाता है किसी ने मुझसे पूछा कि दर्द की कीमत क्या है मैंने कहा मुझे नहीं पता मुझे तो सब दर्द मुफ्त में ही मिले हैं बस कुछ लोगों पर हद से ज्यादा यकीन किया था मरने के बाद की गई तारीफ और दिल दुखाने के बाद मांगी गई माफ़ी दोनों का कोई मतलब नहीं होता जब तक चुनना ना पड़े तब तक समझ ही नहीं आता कि हमारे लिए ज़रूरी क्या है आंखों से जब भरोसे का चश्मा उतरता है तब समझ में आता है कि दुनिया आखिर क्या चीज है जब आपको खुद की अहमियत खुद ही बतानी पड़े तो समझ लेना कि अब आपकी वहां कोई अहमियत नहीं रही ज़िन्दगी में जिस इंसान को सबसे कम शिकायतें हैं सबसे ज्यादा सुखी सिर्फ वही रह सकता है आप चाहे कितने भी अच्छे इंसान क्यूँ ना बन जाओ पर किसी ना किसी की कहानी में आप बुरे ज़रूर होते हैं जिस दिन तुम मुझे खो दोगे उस दिन तुम मुस्कुराते हुए भी रो दोगे किसी की आदत लगने में समय नहीं लगता लेकिन किसी की आदत खत्म होने में पूरी जिंदगी गुज़र जाती है काश कि ये दुनिया समझ सके कि चुप रहने वालों को भी बहुत दर्द होता है जहां उम्मीदें खत्म हो जाती हैं सुकून की शुरुआत वही से होती हैं किसी से भी हद से ज्यादा उम्मीद मत रखो क्यूंकि लोग आपको उतना महत्व नहीं देते जितना आप समझ लेते हो क्यूँ रोते हो आप उस इंसान को खोने से जिसे कोई फर्क नहीं पड़ता आपके होने और ना होने से गिर गए कुछ लोग मेरी नज़रों से अपने गुरुर और हरकतों की वजह से बहुत महँगा पड़ गया कुछ सस्ते लोगों पर भरोसा करना आँखों में छुपा हुआ दर्द बता देता है कि दिल नहीं भरोसा टूटा है लोग समझदार इतने होते हैं कि सामने वाले का हर झूठ पकड़ लेते हैं पर प्यार में दीवाने इतने हो जाते हैं कि फिर भी सच मान लेते हैं वक़्त से जरा पूछ कर बताना कि क्या ज़ख्म वाकई में भर जाते हैं अकेले छोड़ने वालों को ये बताना ज़रूरी है कि हम खुद के लिए अकेले ही काफी हैं मन का दुख शरीर के दुख से कई गुना ज्यादा तकलीफ पहुँचाता है। हमेशा अपने मन को प्रसन्न रखा करो ज़हर से भी ज्यादा खतरनाक होती है ये मोहब्बत जरा सा कोई चख ले तो फिर मर मर के जीता है इस दुनिया में अगर जीना है तो तुम भी थोड़ा सा मतलबी बनना सीखो क्यूंकि यहाँ धोखा मिलते देर नहीं लगती ये जो लोग हमें नीचे गिराने में लगे हैं रिश्तों में ये सब हमारे अपने और सगे हैं फर्क को ज़रा ठीक से समझो आप महंगे हो हम कीमती हैं रिश्ता सिर्फ वही कायम रहता है जिसमें दोनों एक दूसरे को खोने से डरते हो बेवजह नहीं होती किसी से मुलाकातें किसी से सबक मिलता है तो किसी से ज्ञान मिलता है याद तो बहुत आते हो लेकिन अब मिलने का मन नहीं करता तुमसे गलत दिशा में दौड़ने से बेहतर है कि सही दिशा में आराम से चलो कोई अगर मुफ्त में भी दे तो मत लेना क्यूंकि दिल अभी और भी सस्ते होंगे जुबान कड़वी है दिल साफ है कौन कब बदला है मेरे पास सबका हिसाब है बदलता वक्त और बदले हुए लोग कभी किसी के नहीं होते दोस्त हालात बदलने वाले रखो हालातों के साथ बदल जाने वाले नहीं खुद के उसूलों पे मरना भी जायज है किसी के साये में जिंदा रहने की मेरी कोई हसरत नहीं है समस्या का गुलाम बनने वाले कभी खुद के भाग्य का निर्माण नहीं कर पाते 71% पानी है दुनिया में लेकिन फिर भी लोग डूबते प्यार में ही है किसी के बारे में सब कुछ जान लेना उसे फिर से अजनबी बना देता है जब किस्मत और हालात दोनों खराब हो तब बहुत कुछ सुनना और सहना पड़ता है धैर्य रखिए कभी कभी आपको सबसे अच्छा पाने के लिए सबसे बुरे दौर से गुजरना पड़ता है जब पैसे आते हैं तो इज्जत भी आ जाती है लेकिन याद रखना वो इज्जत पैसे की होती है आपकी नहीं मेरी फितरत में नहीं था तमाशा करना मैं सब जानता था पर फिर भी खामोश रहा ज़िन्दगी भर दूसरों को खुश रखते रखते मेरी खुशी ने ही खुदकुशी कर ली दिल के मजबूत लोग अक्सर रातों में रोते हैं ज़िन्दगी अपने हिसाब से ही जीनी चाहिए लोगों को खुश करने के चक्कर में शेर को भी सर्कस में नाचना पड़ता है भूकंप और इश्क में बहुत समानताएं हैं एक मकान को खंडहर बनाता है और एक दिल को खंडहर बनाता है जो हैरान हैं मेरे सब्र पर उनसे कह दो जो आंसू जमीन पर नहीं गिरते वो दिल चीर देते हैं अगर हम बेवफा होते तो भीड़ होती वफादार हैं इसीलिए अकेले हैं अकेले चलना सीखो क्यूंकि सहारा प्यार और यार कितना भी सच्चा क्यूँ ना हो, एक ना एक दिन अपनी औकात दिखा ही देते हैं भावनाओं में बहकर किसी को अपनी कमजोरियां बता देना सबसे बड़ी मूर्खता होती है। तकलीफ किसे कहते हैं जब दिल में कहने को बहुत कुछ हो और जुबां खामोश हो और समझने वाला कोई ना हो साथ देने वाला इंसान कभी हालात नहीं देखता और हालात देखने वाला इंसान कभी साथ नहीं देता रिश्तों के दलदल से कैसे निकलेंगे जब हर साजिश के पीछे अपने निकलेंगे जब किसी का दोगला चेहरा सामने आता है ना तो उसपर नहीं खुद पर गुस्सा आता है कोई नशा हो या कोई गलत इंसान हो अगर इनकी आदत लग जाए तो जिंदगी बर्बाद हो जाती है कभी कभी एक गलत इंसान की वजह से हमें पूरी दुनिया से ही नफरत हो जाती है किसी और को क्या बुरा समझना बुरे तो हम हैं जो हर किसी को अच्छा समझ लेते हैं कभी कभी मन को मना लेना ही बेहतर होता है क्योंकि हमारी हर जिद हमें खुशी नहीं देती आप ये कभी नहीं समझ सकते कि कौन दिल के किस दर्द से गुजर रहा है इसीलिए कभी किसी का दिल मत दुखाना सबको अच्छा समझ लेना बस यही सबसे बुरी आदत है मेरी महंगे कपड़े किसी के बदन को तो छुपा सकते हैं लेकिन सस्ती सोच फिर भी दिख जाती है इश्क बेरोजगारों का काम है पर टिकता रोज़गारों वालों के पास है छोड़कर जाने वाले के लिए रोने से बेहतर है कि मुस्कुरा कर खामोश हो जाओ और जिंदगी में आगे बढ़ जाओ प्यार से बात करने का मतलब सिर्फ प्यार नहीं बल्कि सम्मान करना भी होता है रात गुजर गई मगर सवेरा नहीं था हां वो मेरा तो था मगर सिर्फ मेरा नहीं था अच्छा होगा अपनी नयी जिंदगी शुरू कर दो रोने से मोहब्बत लौटा नहीं करती कोई किसी के लिए खास नहीं होता लोग तभी याद करते हैं जब उनका टाइम पास नहीं होता किसी इंसान की आदत होना सबसे खतरनाक आदत होती है किसी को बेहद चाहने से मोहब्बत नहीं मिलती आज की मोहब्बत को पाने के लिए बैंक बैलेंस होना बहुत ज़रूरी है समझदार इंसान से की गई कुछ मिनट की बातें हजारों किताबें पड़ने से बेहतर होती है रिश्ता तोड़ देने से मोहब्बत खत्म नहीं होती दिल में वो भी रहते हैं जो दुनिया छोड़ देते हैं मैंने फलों को देखकर इंसानो की पहचाना है जो बहुत मीठे होते हैं अंदर से सड़े रहते हैं अगर कोई इग्नोर करे तो उनसे दूर हो जाओ रिश्ता अपनी जगह सेल्फ रिस्पेक्ट अपनी जगह रिश्ता ऐसा हो जो हमें अपना मान सके जो हमारे हर दुख को जान सके अगर चल रहे हो तेज बारिश में भी तो पानी से अलग आपके आंसू पहचान सके जो आपके हाथ में नहीं है यदि उसका मोह करोगे तो जीवन नर्क बन जाएगा कीचड़ और लीचड़ दोनों से बचने का प्रयास करें एक तन खराब करता है दूसरा मन खराब करता है मैंने सबसे ज्यादा धोखा अपनी अच्छाई से खाया है सामने वाले को वैसा ही मान लिया जैसा वो दिखा लेकिन बाद में पता चला कि लोग यहां दिखते कुछ और हैं और होते कुछ और हैं ना जाने कितनी अनकही बातें साथ ले जाएंगे लोग झूठ बोलते हैं कि खाली हाथ आए थे और खाली हाथ जाएंगे सांसो का रुक जाना ही मरना नहीं है वो हर व्यक्ति मरा हुआ है, जो सही को सही और गलत को गलत बोलने की ताकत नहीं रखता दुआ मांगी थी आशियाने की चल पड़ी आंधियां ज़माने की मेरे ग़म को कोई ना समझ पाया क्यूंकि मेरी आदत थी मुस्कुराने की इंसान ज्यादा काम करने से सफल नहीं होता बल्कि सही तरीके से काम करने से सफल होता है क्रोध में जो छोड़ जाए वो वापस लौट कर आ सकता है लेकिन मुस्कुरा कर छोड़ जाने वाला कभी वापस नहीं आता है जब आपका वक़्त खराब होता है तो लोग आपकी काबिलियत पर भी शक करने लगते हैं किसी के साथ ज्यादा समय बिताने से आप उसकी आदतें अपनाने लगते हैं इसीलिए सोच समझकर लोगों के साथ वक़्त बिताया करें क्रोध के समय रुकना सीखें और गलती के समय झुकना सीखें अगर दूसरों को दुखी देखकर आपको भी दुख होता है तो समझ लो भगवान ने तुम्हें इंसान बनाकर कोई गलती नहीं की है अगर किसी की इज़्ज़त नहीं करना चाहते तो मत कीजिए लेकिन 4 लोगों के साथ बैठकर कभी किसी की बेइज्जती मत करना डर सा लगता है अब रिश्तों से क्यूंकि लोग थोड़ा कुछ देकर बहुत कुछ ले जाते हैं उस जगह पे आप हमेशा खामोश रहना जहां दो कौड़ी के लोग अपनी हैसियत के गुण गाते हो अब तो रिश्तों को संभालते संभालते थकान सी होने लगी है रोज़ यहां कोई ना कोई नाराज़ ही हो जाता है ऐसे लोगों से संभल कर रहना जो आपके सामने आपके साथ हैं और आपके पीछे आपके खिलाफ हैं कभी-कभी समझ नहीं आता कि अच्छे इंसान के साथ किस्मत हमेशा बुरा खेल क्यों खेलती है मौन सबसे अच्छा जवाब है उस इंसान के लिए जो आपके शब्दों का मोल नहीं समझता है जीवन में अपने आप को मजबूत बनाइये दूसरे के भरोसे बैठे रहना आपको बर्बाद कर देगा मेरा गुस्सा और मेरा प्यार सिर्फ उन लोगों के लिए है जिन्हें मैं अपना समझता हूं लोग हमेशा उसे खोने से डरते हैं जो उनका होता ही नहीं है प्रेम बहुत दुर्लभ है उसे पकड़ कर रखो क्रोध बहुत खराब है उसे दबाकर रखो डर बहुत भयानक है उसका सामना करना सीखो लोग कहते हैं कि दर्द बताने से कम होता है मगर यहां जिसे अपना दर्द बताओ वही मजा लेता है सबको अच्छा समझ लेना ये मेरी सबसे बुरी आदत है आपके पास बस पैसा होना चाहिए क्यूंकि यहां भावनाओं की किसी को कोई कदर नहीं है जो व्यक्ति अपने पास होने वाली चीजों से संतुष्ट नहीं हैं उसे भविष्य में मिलने वाली चीजों से भी कभी संतोष नहीं होगा दूसरों को अपनी जिंदगी में अगर कीमती बनाओगे तो आप खुद उनकी जिंदगी में सस्ते हो जाओगे आप अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट जितनी गिराओगे लोग आपको उतना ही और मजबूर करेंगे बुरा वक्त आपको कमजोर नहीं बल्कि चैंपियन बनना सिखाता है वो तुम नहीं मेरी उम्मीदें थीं जिसने मेरा सबसे ज्यादा दिल दुखाया था चाहे कोई आपका कितना भी अपना हो मगर सबसे पहले वो अपना फायदा ही देखता है अक्सर गुम हो जाया करते हैं पुराने रिश्ते एक नए रिश्ते में बंध जाने के बाद कुछ लोग झूठ भी इतने विश्वास के साथ बोलते हैं कि आप पहचान ही नहीं पाते कि वो इंसान आपसे झूठ बोल रहा है लोगों को आपकी कदर तब होती है जब बहुत देर हो चुकी होती है विश्वास जीतने के लिए तो पूरी जिंदगी लग जाती है लेकिन उसे तोड़ने के लिए एक पल ही काफी होता है बदलना तो तय है हर चीज बदल जाती है किसी का दिल बदल जाता है किसी के दिन बदल जाते हैं लोग इत्तेफ़ाक से सिर्फ मिलते हैं लेकिन बिछड़ते सब अपनी मर्जी से हैं भूलना सीख लीजिए जनाब इसी में आपका फायदा है क्यूंकि ये दुनिया भी आपके साथ यही करने वाली है एक वक़्त के बाद या तो दर्द खत्म हो जाता है या इंसान ही खत्म हो जाता है चरण उनके छूने चाहिए जिनके आचरण पवित्र हों किसी की आदत होना मोहब्बत होने से भी ज्यादा खतरनाक होता है जो चीज आसानी से मिल जाती है ना इंसान उसकी कभी कदर नहीं करता मतलब के रिश्ते जितने जल्दी बनते हैं उतने ही जल्दी टूट भी जाते हैं घमंड और अहंकार की वजह से इंसान खुद ही अपने रिश्तों को बिगाड़ लेता है इंसान कभी भीड़ में नहीं खोता इंसान खोता तब है जब वो अकेला होता है कमज़ोर होते हैं कुछ इंसान जहां गुस्सा आना चाहिए वहां रो देते हैं कभी-कभी बहुत कुछ होता है बोलने को लेकिन मन की बात मन में ही रह जाती है मैंने कभी किसी को आजमाया ही नहीं जितना प्यार दिया उतना प्यार कभी पाया ही नहीं किसी को मेरी भी कभी कमी महसूस हो शायद खुदा ने ऐसा मुझे बनाया ही नहीं आप चाहे कितना भी शिद्दत से निभा लो रिश्ते लेकिन बदलने वाला इंसान बदल ही जाता है भूलने वाले तो सारे बच गए मर तो वो गए जो अपनी मोहब्बत को भुला ना सके सच्चे दिल से टूटकर चाहने वाले आखिर में अक्सर खुद ही टूटकर रह जाते हैं कपड़ों की मैचिंग बिठाने से सिर्फ शरीर सुन्दर दिखेगा रिश्तों और हालातों से मैचिंग बिठा लीजिए आपकी पूरी जिंदगी सुंदर हो जाएगी झूठी उम्मीद देने से बेहतर है आप सच बोलकर मना कर दो ज़िन्दगी में गलतफहमी रखना गलती करने से ज्यादा खतरनाक होता है अगर आप खुश रहना चाहते हो तो अपनी जिंदगी के फैसले अपनी परिस्थितियों को देखकर लें दुनिया को देखकर अगर फैसले करोगे तो हमेशा दुखी रहोगे ज़िन्दगी होती तो अपनी ही है पर इसे जीना दूसरों के लिए पड़ता है लंबा धागा और लंबी जुबान केवल समस्या ही पैदा करते हैं, इसीलिए धागे को लपेटकर और जुबान को समेटकर रखना चाहिए आप क्या हैं ये ज़रूरी नहीं है आप में क्या है ये ज़रूरी है बीता हुआ कल आपके दिमाग में है और आने वाला कल आपके हाथ में है बूंद सा जीवन है इंसान का लेकिन अहंकार सागर से भी बड़ा है यहां हर एक शख्स मुसाफिर है एक दिन यादों से भी चला जाता है बीता हुआ कल कभी वापस नहीं आता लेकिन पर बीते हुए कल में लोगों का बर्ताव हर वक्त याद आता है लोगों से ज्यादा उम्मीद मत रखो वरना हमेशा उदास रहोगे और लोगों को ज़रा भी फर्क नहीं पड़ेगा ये रिश्ते भी अजीब होते हैं बिना विश्वास के शुरू नहीं होते और बिना धोखे के खत्म नहीं होते मुसीबत के समय मदद का दिखावा करने वाले लोग अक्सर आपकी तबाही को देखकर बहुत खुश होते हैं भरोसा तो अपनी सांसों का भी नहीं है और हम इंसानों पर कर लेते हैं। अब मुझे तकलीफ नहीं होती चाहे मुझे कितनी ही ऊंचाइयों से गिराया जाए क्योंकि मुझे उन हाथों ने धक्का दिया है जिन पर मुझे खुद से ज्यादा यकीन था जो आपकी भावनाओं को समझकर भी आपको तकलीफ देता हो वो आपका कभी नहीं हो सकता आपका विश्वास चट्टान भी हिला सकता है और आपका शक आपके रिश्तों में चट्टान भी खड़ी कर सकता है आप कभी ये मत सोचो कि आप अकेले हो बल्कि आप ये सोचो कि आप अकेले ही काफी हो जाया ना करो अपने अल्फाज़ हर किसी के लिए बस खामोश रहकर देखो की आपको समझता कौन है एक वक़्त ऐसा भी आता है जब इंसान दर्द सहना भी सीख जाता है रूठने का हक तो अपने ही देते हैं परायों के सामने तो मुस्कुराना ही पड़ता है किसी को चाहना गलत नहीं होता लेकिन किसी को चाह कर छोड़ देना बहुत गलत होता है मैं जब डूबा तो समन्दर को भी हैरत हुई कि अजीब शख्स है किसी को पुकारता ही नहीं जो इंसान हमेशा खामोश रहता है वो अपनी खामोशी में भी सब कुछ कह जाता है सच्चा प्यार अक्सर गलत लोगों से ही होता है केवल जिद की एक गांठ खुल जाए तो उलझे हुए सारे रिश्ते सुलझ जाएं सब्र की एक बात बहुत अच्छी है कि जब वो आ जाता है तो फिर किसी चीज की इच्छा नहीं रहती अच्छे लोग खुशियां खुशियां दे जाते हैं और बुरे लोग सबक दे जाते हैं ये ऐसा युग चल रहा है जहां धर्म के नाम पर लड़ने को सब तैयार हैं पर धर्म के रास्ते पर चलने को कोई तैयार नहीं इस कलयुग में लोग भी कमाल करते हैं भाई भाई बोलकर और फिर इस्तेमाल करते हैं

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript