Thumbnail for Shanidev Ke Upay: शनि की समस्याओं के सरल समाधान, सेहत, करियर और रिश्तों में हो समस्या l SJ| AstroTak by Astro Tak

Shanidev Ke Upay: शनि की समस्याओं के सरल समाधान, सेहत, करियर और रिश्तों में हो समस्या l SJ| AstroTak

Astro Tak

13m 33s1,346 words~7 min read
Auto-Generated

[0:00]देखिए, आज हम आपको यह बता रहे हैं कि शनि की वजह से आपके जीवन में कौन-कौन सी समस्याएं होती हैं. और उनका समाधान क्या है? सबसे पहले यह जानते हैं कि शनि हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है और हमारे जीवन में समस्याओं में इसकी क्या भूमिका है? देखिए, शनि मानव जीवन में आपके कर्म से और उसके फल से संबंध रखता है. आप नौकरी करते हो, व्यापार करते हो, अपने प्रोफेशन में हो, बिना शनि की कृपा के आप आजीविका नहीं पा सकते, आपका रोजगार नहीं हो सकता. शनि की कृपा के बिना विवाह भी नहीं होता, शनि की कृपा ना हो तो ना तो विवाह होगा और ना संतान होगी. शनि एक ऐसा अनूठा ग्रह है जो व्यक्ति को आध्यात्मिक भी बनाता है. और भौतिक जीवन में फिजिकल वर्ल्ड में उपलब्धि भी देता है. शनि अगर कुंडली में थोड़ा भी बेहतर हो थोड़ी पोजीशन अच्छी हो तो आपके तमाम बिगड़े हुए काम आसानी से बनेंगे. मेहनत तो करनी पड़ेगी लेकिन मेहनत के साथ-साथ आपको जीवन में अत्यधिक सफलता मिलेगी. शनि अगर खराब हो आपकी सारी मेहनत व्यर्थ होगी. जो आप जीवन में संघर्ष करेंगे उसके परिणाम शून्य होंगे. अगर शनि खराब हो तो बने हुए काम या तो बिगड़ेंगे या काम बीच में रुक जाएंगे. आप जीवन में कितने मेहनती हैं, मेहनत करके आप जीवन में असफल होंगे या मेहनत करके ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे. यह बात आपकी कुंडली के शनि से जानी जा सकती है. देखिए संघर्ष सबके जीवन में होता है, किसी में ज्यादा किसी में कम. कुछ लोग संघर्ष करके सफल हो जाते हैं तो ज्ञान देने लगते हैं और कुछ लोग बेचारे संघर्ष करते रह जाते हैं जीवन में असफल हो जाते हैं तो लोग समझते हैं कि प्रयास ही नहीं किया. संघर्ष तो देखिए होता ही है. अगर जीवन में आपके संघर्ष बहुत है और संघर्ष की तुलना में परिणाम नहीं मिल रहा है तो क्या उपाय करें? रोज शाम को सूर्यास्त के बाद इत्मीनान से बैठकर के अपने पूजा स्थान पर या अपने कमरे में एकांत में रोज शाम को शनि मंत्र का जप करिएगा. मंत्र होगा ओम शं शनैश्चराय नमः.

[3:40]यह रोज शाम को आपको जपना है. शनिवार की शाम को पीपल के नीचे सरसों के तेल का एक दीपक जलाइएगा. और दीपक जलाने के बाद शनिवार को निर्धनों को गरीबों को मीठी चीज का गुड़ है, लड्डू है, बूंदी है, मीठा बिस्किट है इसका दान करिएगा. यह उपाय लगातार अगर आप करते जाएं तो जो संघर्ष आप कर रहे हैं वह थोड़ा कम होगा और संघर्ष के शुभ परिणाम आपको जीवन में प्राप्त होंगे. देखिए करियर कोई भी हो आपको पहले बताया कि बिना शनि के करियर बनना चलना बहुत मुश्किल है. अगर करियर को लेकर के आपके जीवन में समस्या है, अगर करियर को लेकर के आपके जीवन में दिक्कत चली आ रही है करियर स्थिर नहीं हो पा रहा है तो क्या करेंगे? सुबह और शाम दोनों समय शांतिपूर्वक इत्मीनान से बैठकर के शनि मंत्र का जप करेंगे. और शनि देव का तांत्रिक मंत्र जपेंगे ओम प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नमः. इस मंत्र का सुबह शाम 108 बार जप करिएगा. एक लोहे का छल्ला मध्यमा उंगली में मिडिल फिंगर में शनिवार की शाम को पहन लीजिएगा. और शनिवार को काले चने की सब्जी बनवा लीजिए काला चना पका लीजिए काला चना और पूरी निर्धनों में बांटिएगा. यह उपाय एक महीने से लेकर के तीन महीने तक निरंतर करते जाइए. अगर आप ऐसा करते हैं तो करियर में जो अस्थिरता है नौकरी में व्यापार में प्रोफेशन में जो दिक्कतें हैं वह दिक्कतें दूर हो जाएंगी. देखिए शनि जो है ना वह दीर्घकालिक बीमारियां देता है जो बीमारियां लंबे समय तक आपको परेशान करें झेलाएं वो शनि की वजह से आती है. शनि जो है वह सीएनएस का मालिक है सेंट्रल नर्वस सिस्टम तो न्यूरो प्रॉब्लम, नर्व की समस्या, स्पाइन की दिक्कत, ब्रेन स्ट्रोक इसमें शनि की बड़ी भारी भूमिका होती है. अगर शनि की वजह से आप लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे हैं बेड रीडेन हो गए हैं हड्डियों में ऐसी दिक्कत आ गई है चलते नहीं है सही से चलने में कष्ट होता है. शनि की भूमिका आपके स्वास्थ्य में नेगेटिव है. क्या उपाय किया जाए? रोज शाम को शनि मंत्र का जप करिएगा सूर्यास्त के बाद और बड़ा विशेष मंत्र है स्क्रीन पर देखिए मंत्र. सूर्यपुत्रो दीर्घ देहो विशालाक्षः शिवप्रियः. सूर्यपुत्रो दीर्घ देहो विशालाक्षः शिवप्रियः मंदचारः प्रसन्नात्मा पीडां हरतु में शनि. मंदचारः प्रसन्नात्मा पीडां हरतु में शनि. यह मंत्र रोज शाम को 108 बार पढ़िए शनि की वजह से स्वास्थ्य की जो भी पीड़ा है स्वास्थ्य की जो भी दिक्कत है वह दिक्कत दूर हो जाएगी. इसके अलावा कम से कम तीन शनिवार अपने सर से तीन बार या पांच बार क्लॉक वाइज या एंटी क्लॉक वाइज नारियल वार लीजिए और वारकर मंदिर में दान कर दीजिए. या बहते जल में प्रवाहित कर दीजिए तीन शनिवार को. और शनिवार के दिन कोशिश करिए प्याज लहसुन मांस मदिरा का प्रयोग ना किया जाए. अगर आप ऐसा नियमित रूप से करना शुरू करें शनि का पीड़ा हरने वाला मंत्र पढ़ना शुरू करें तो शनि संबंधी जो स्वास्थ्य की समस्या है उससे आपको छुटकारा अवश्य मिलेगा. देखिए इस समय कुंभ राशि की साढ़े साती उतर रही है हालत बड़ी बुरी है. मीन पर मध्यम साढ़े साती है और मेष पर शुरू हुई है तो मेष वाले तो अभी एवरेज और मीन वाले भी ऑलमोस्ट एवरेज ही हैं. सिंह राशि पर और धनु राशि पर ढैया है सिंह की हालत ज्यादा खराब है. तो शनि की साढ़े साती या ढैया चलने के बड़े सारे परिणाम होते हैं जो हमारे विद्वान दर्शक जानते हैं. हम समय-समय पर अपने कार्यक्रमों में बताते हैं लेकिन मुख्य बात यह समझिए कि शनि की साढ़े साती या ढैया एक परीक्षा का समय होता है जिसमें अपने कर्मों के अनुसार कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है कठिनाई जीवन में बढ़ सकती है. तो अगर शनि की साढ़े साती या ढैया चल रही है तो क्या उपाय करेंगे? रोज सुबह और शाम शनि मंत्र का जप करेंगे विशेष शनि मंत्र का. साढ़ेसाती और ढैया में विशेष शनि मंत्र का जप करेंगे मंत्र देखिए स्क्रीन पर. नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम. नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम छाया मार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम. छाया मार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम. इस मंत्र को रोज सुबह शाम 108 बार रुद्राक्ष की माला से जपिए. साथ में यह प्रार्थना करिए कि साढ़ेसाती और ढैया के दुष्प्रभाव से छुटकारा मिले. शनि देव से कृपा करने की प्रार्थना करिए. और इसके अलावा शनिवार को मीठी चीजों का दान करिए निर्धनों में. और जितने दिन कर सकें सुबह के समय पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करिए. अगर आप साढ़ेसाती और ढैया के प्रभाव से छुटकारा चाहते हैं. मांस मदिरा का प्रयोग सख्ती से बंद कर दीजिए. और शनिवार को सात्विक आहार ग्रहण करिए. शनि की साढ़ेसाती और ढैया चल रही हो और आप मांस मदिरा का सेवन करें तो उसके प्रभाव और भी ज्यादा भयंकर होंगे आपकी मुश्किलें और ज्यादा जीवन में बढ़ जाएंगी. देखिए शनि एक सेपरेटिव प्लेनेट है और शनि का प्रभाव अगर रिश्तों पर पड़ेगा तो रिश्तों में सेपरेशन होगा. पति-पत्नी भाई-बहन मित्र दोस्त सब जगह अलगाव या सेपरेशन की नौबत आ सकती है. अगर रिश्तों में दूरियां आ रही हैं अलगाव पैदा हो रहा है तो क्या करना चाहिए? रोज सवेरे एक लोटा जल लीजिए उसमें चुटकी भर काला तिल डालिए और सूर्य देव को जल अर्पित करिए. इसके अलावा सुबह और शाम दोनों समय शनि देव के तांत्रिक मंत्र का 108 बार जप करिएगा. ओम प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नमः जपें. और प्रार्थना करिएगा कि जिन रिश्तों में दूरियां आ रही हैं वह दूरियां समाप्त हो जाएं टूटे हुए रिश्ते जुड़ जाएं टूटे हुए संबंध बन जाएं. और हर शनिवार को मीठी चीज का दान करिएगा. अगर ऐसा नियमित रूप से आप करने लगे अगर ऐसा नियमित रूप से करें आपके रिश्ते टूटने से बचेंगे और टूटे हुए रिश्ते दोबारा बेहतर होंगे आपके साथ जुड़ जाएंगे. अगर आप मुझसे जुड़कर के अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं और चाहते हैं कि आपकी समस्याओं को ज्योतिष के माध्यम से सुलझाया जाए तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं जुड़ सकते हैं एस्ट्रो टॉक.

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript