[0:00]चॉकलेट गनाश किसी भी केक या कप केक को डेकोरेट करने का सबसे आसान तरीका है. नॉर्मली गनाश बनाया जाता है जिसमें क्रीम को गर्म किया जाता है और उसमें चॉकलेट चंक्स डालकर के उन्हें मेल्ट किया जाता है. पर हम बना रहे हैं चॉकलेट गनाश दूध से. दूध और क्रीम में इतना सा फर्क होता है कि क्रीम में फैट कंटेंट ज्यादा होता है, दूध में फैट कंटेंट कम होता है. तो गनाश बनाते टाइम पर अगर दूध से आप गनाश बना रहे हैं और उसमें फैट कंटेंट को अगर एडजस्ट कर दिया जाए तो इस गनाश में और क्रीम से बनाए हुए गनाश के टेस्ट में बिल्कुल भी डिफरेंस नहीं आता है. चॉकलेट गनाश दो तरह से बनता है. एक होता है पोरिंग गनाश जिसे केक के ऊपर पोर कर दें तो सिंपली केक फ्रॉस्ट हो जाता है या इससे केक में ड्रिपिंग इफेक्ट भी दे सकते हैं. और दूसरा होता है पाइपिंग गनाश जिससे केक को सुंदर-सुंदर डिज़ाइन्स देकर के डेकोरेट कर सकते हैं. तो चलिए फिर फटाफट से दूध से गनाश बनाना शुरू करते हैं.
[1:01]चॉकलेट गनाश बनाने के लिए पहले कंपाउंड चॉकलेट लेंगे आप अपनी पसंद की कोई भी चॉकलेट ले सकते हैं डार्क या मिल्क चॉकलेट. और फिर उन्हें छोटे-छोटे चंक्स में कट करें चॉकलेट्स कट करते टाइम यह ध्यान रखना है कि काउंटर और नाइफ दोनों ड्राई हो, चॉकलेट्स पानी के कांटेक्ट में नहीं आनी चाहिए. इन्हें मेल्ट करने के लिए अब एक डबल बॉयलर तैयार कर लेते हैं तो एक बोल में गरम पानी ले उस पर फिट हो जाए ऐसा कांच का या सिरामिक का बोल रखें. पर यह ध्यान रखना है कि ऊपर वाले बोल का बॉटम इस पानी से टच नहीं होना चाहिए. अब पोरिंग गनाश के लिए एक कप चॉकलेट चंक्स इस बोल में डालेंगे और साथ ही इसमें दो टेबलस्पून बटर भी डालें और तीन टेबलस्पून दूध डालें. और अब थोड़ी देर इन्हें मेल्ट होने देते हैं फिर विस्क से अच्छी तरह से चलाएं. धीरे-धीरे आप देखेंगे सारे चंक्स मेल्ट हो जाएंगे. अगर आपको लगता है कि पानी ठंडा हो गया है और पूरी तरह से चंक्स मेल्ट नहीं हुए हैं तो डबल बॉयलर के पानी को थोड़ा सा और गर्म कर लेंगे.
[2:02]तो धीरे-धीरे सारे चंक्स मेल्ट हो जाएंगे और एकदम स्मूथ गनाश तैयार हो जाएगा. फिर इसे डबल बॉयलर से हटा दें और जैसे-जैसे ये ठंडा होने लगेगा वैसे-वैसे इसकी कंसिस्टेंसी गाढ़ी होने लगेगी. तो यह तैयार हुआ है पोरिंग गनाश जिसको आप केक के ऊपर पोर कर सकते हैं. कपकेक्स को गनाश में डिप करके फ्रॉस्ट कर सकते हैं. या फिर इसे किसी पाइपिंग बैग में भरकर के केक के ऊपर एक ड्रॉप डालकर के देखें अगर यह इजीलि ड्रिप हो रही है तो मतलब परफेक्ट कंसिस्टेंसी का गनाश है. ना ज्यादा थिन है ना ज्यादा थिक है फिर इससे आप केक पर ड्रिपिंग इफेक्ट भी दे सकते हैं. अब पाइपिंग गनाश बना लेते हैं तो इसके तीन तरीके हैं पहला तरीका है अगर आपको तुरंत गनाश चाहिए और आपके पास में पोरिंग गनाश रखा है. तो इसमें थोड़ी सी चॉकलेट चंक्स मिलाएं और डबल बॉयलर पर इसको रख दें जब सभी चंक्स मेल्ट हो जाएंगे तो आप देखेंगे कि गनाश की कंसिस्टेंसी थोड़ी सी थिक हो गई है. इसको थोड़ा ठंडा होने दें और जब यह शेप होल्ड करने वाली कंसिस्टेंसी का हो जाए तब इसको आप पाइपिंग बैग में भर करके और डिज़ाइन्स तैयार कर सकते हैं. दूसरा तरीका है कि पोरिंग गनाश को कवर करके 8 से 10 घंटे के लिए छोड़ दें. तो यह पाइपिंग गनाश की कंसिस्टेंसी का बन जाएगा फिर अगेन इसे भी आप पाइपिंग बैग में फिल करके केक और कपकेक्स को डेकोरेट कर सकते हैं. और तीसरा तरीका है आप एक कप चॉकलेट चंक्स में दो टेबलस्पून बटर और एक टेबलस्पून दूध डालकर के चॉकलेट्स को मेल्ट करें. तो पाइपिंग गनाश तैयार हो जाएगा. और फिर इसे पाइपिंग बैग में फिल करके आप केक कपकेक्स को डेकोरेट कर सकते हैं. तो देखा आपने बिना क्रीम के भी चॉकलेट गनाश कितनी आसानी से बन जाता है. इसके अंदर हमने फैट कंटेंट ज्यादा रखा है तो इसमें आपको टेस्ट में फर्क नजर नहीं आएगा. तो चलिए चॉकलेट गनाश बन करके तैयार है इसे आप ट्राई करें और अपने एक्सपीरियंस चैनल पर कमेंट करके जरूर शेयर करें. साथ ही वीडियो अगर पसंद आया हो तो इसको लाइक करें चैनल को सब्सक्राइब करें और इसे अपने फ्रेंड्स एंड फैमिली में शेयर करें. तो चलिए फिर मिलते हैं एक नई रेसिपी के साथ अगली बार और तब तक के लिए यह वीडियो देखने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.



